क्राइम स्टोरी: महाकुंभ पर्व और गांजा तस्करों का खेल,भारी पड़ी इस क्राइम किलर IPS की पुलिस

IMG 20250113 WA0006

जशपुर,13 जनवरी 2025 –स्टेप बाय स्टेप जानिए गांजा तरकारी की क्राइम स्टोरी * महाकुंभ पर्व और तस्करों की साजिश: महाकुंभ पर्व के नजदीक आते ही उत्तर प्रदेश में नशे की तस्करी बढ़ने की आशंका जताई जा रही थी। ओडिशा से गांजे की बड़ी खेप छत्तीसगढ़ के रास्ते उत्तर प्रदेश पहुंचाने की साजिश रची गई। तस्करों ने महाकुंभ की भीड़ और व्यस्तता का फायदा उठाते हुए पुलिस से बचने के लिए शातिराना योजना तैयार की। * पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली: 12 जनवरी की सुबह तपकरा पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि एक सफेद रंग की मारुति स्विफ्ट कार (MP09CM-8238) ओडिशा से गांजा लेकर छत्तीसगढ़ के तपकरा-घुमरा-बनडेगा मार्ग होते हुए उत्तर प्रदेश जा रही है। * फर्जी नंबर प्लेट का शातिराना इस्तेमाल: तस्करों ने कार में एमपी (मध्य प्रदेश) नंबर की असली प्लेट के साथ यूपी (उत्तर प्रदेश) की दो फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया। योजना के मुताबिक, वे जगह-जगह यूपी नंबर प्लेट लगाकर पुलिस की आंखों में धूल झोंकते हुए मंजिल तक पहुंच जाते। * पुलिस की घेराबंदी: मुखबिर की सूचना पर जशपुर के पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। तपकरा और फरसाबहार थानों की संयुक्त टीम ने तपकरा-घुमरा-बनडेगा मार्ग पर घेराबंदी कर वाहनों की तलाशी शुरू की। * संदिग्ध कार पकड़ी गई: नाकाबंदी के दौरान पुलिस को सफेद रंग की मारुति स्विफ्ट कार आती दिखाई दी। कार को रोककर जांच की गई तो उसमें से 46 पैकेट गांजा बरामद हुआ। ये पैकेट भूरे रंग की प्लास्टिक टेप में लिपटे हुए थे और कार की सीट व डिक्की में छिपाए गए थे। * गांजे की खेप और बरामदगी का विवरण: बरामद गांजे का कुल वजन 1 क्विंटल 1 किलो था, जिसकी बाजार कीमत लगभग 35 लाख रुपये आंकी गई। इसके साथ ही कार, यूपी नंबर की फर्जी प्लेट और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। * तस्करों की गिरफ्तारी: पुलिस ने दो तस्करों को मौके पर गिरफ्तार किया। सूरज गौतम (उम्र 19 वर्ष): निवासी मुशीलाठपुर, थाना भदोही, जिला भदोही (उत्तर प्रदेश)। शिवम गुप्ता (उम्र 23 वर्ष): निवासी सहरमा, दुर्गागंज, थाना बरसठी, जिला जौनपुर (उत्तर प्रदेश)। * एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज: दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना तपकरा में नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंसेस (NDPS) एक्ट की धारा 20(ख)ii(ग) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। * मास्टरमाइंड की तलाश जारी: पुलिस अधीक्षक  शशिमोहन सिंह ने बताया कि यह साजिश किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा हो सकती है। मास्टरमाइंड और अन्य तस्करों की तलाश की जा रही है। महाकुंभ पर्व को देखते हुए उत्तर प्रदेश में नशे के सामान की खपत बढ़ने की संभावना के मद्देनजर यह कार्रवाई महत्वपूर्ण है। * पुलिस टीम में ये थे शामिल इस सफलता में तपकरा थाना प्रभारी खोमराज ठाकुर, फरसाबहार थाना प्रभारी विवेक भगत और अन्य पुलिसकर्मियों ने अहम भूमिका निभाई। कहा जा सकता है कि पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने न केवल गांजे की बड़ी खेप को उत्तर प्रदेश पहुंचने से रोका, बल्कि तस्करों के नेटवर्क को उजागर करने की दिशा में भी बड़ा कदम उठाया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशीलता ने दिलाया न्याय, 32 साल बाद बच्चन को मिला मुआवजा

IMG 20250112 WA0023

जशपुर,12 जनवरी 2025 –   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मानवीय दृष्टि और त्वरित निर्णय क्षमता ने 32 साल पुराने एक पीड़ादायक प्रकरण को न्याय की राह दिखा दी। भालू के हमले में अपनी दोनों आंखें गंवाने वाले केंदपानी गांव के बाल बच्चन सिंह को आखिरकार मुआवजा राशि का चेक सौंपा गया। यह ऐतिहासिक क्षण मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने बगिया में आयोजित एक कार्यक्रम में भावुक वातावरण के बीच चेक प्रदान कर साकार किया। 1992 की त्रासदी और तीन दशक का संघर्ष 24 सितंबर 1992 की सुबह जब बाल बच्चन जंगल में नित्यकर्म के लिए गए थे, तभी एक भालू के प्राणघातक हमले ने उनकी जिंदगी अंधकारमय कर दी। दोनों आंखें गंवाने के बाद उनका जीवन आर्थिक तंगी और मानसिक पीड़ा से गुजरता रहा। परिवार ने पूरी हिम्मत के साथ उनका साथ दिया, लेकिन वन विभाग का मुआवजा देने का आश्वासन दशकों तक अधूरा रहा। जब हर दरवाजा बंद हो गया, तब बाल बच्चन ने 25 सितंबर 2024 को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जनदर्शन कार्यक्रम में अपनी आपबीती सुनाई। मुख्यमंत्री ने इस दुखद प्रकरण पर गहरी संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल वन विभाग को मुआवजा राशि जारी करने का निर्देश दिया। बाल बच्चन को मिले 2 लाख रुपये से उनकी उम्मीदें फिर से जाग उठी हैं। उन्होंने कहा, “इस राशि से मैं अपनी बेटियों की पढ़ाई पूरी करूंगा और उनके विवाह में इसका उपयोग करूंगा। मुख्यमंत्री ने हमें नई रोशनी दी है।” मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने न केवल एक पीड़ित परिवार की दशकों पुरानी पीड़ा को समझा, बल्कि अपनी त्वरित कार्रवाई से एक मिसाल कायम की। यह घटना उनकी जनसेवा, न्यायप्रियता और संवेदनशीलता का उत्कृष्ट परिचायक है।  

बड़ी खबर: गौतम अडानी ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात,छत्तीसगढ़ में ऊर्जा और सीमेंट परियोजनाओं में अडानी का ₹65,000 करोड़ का निवेश

20250112 143109

रायपुर,12 जनवरी 2025 –  उद्योगपति गौतम अडानी ने रविवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर राज्य में ऊर्जा और सीमेंट परियोजनाओं में ₹65,000 करोड़ के बड़े निवेश की घोषणा की। राज्य के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी बयान के अनुसार, अडानी ने मुख्यमंत्री साय से उनके आधिकारिक निवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि अडानी समूह छत्तीसगढ़ के रायपुर, कोरबा और रायगढ़ में स्थित अपने पावर प्लांट्स के विस्तार के लिए ₹60,000 करोड़ का निवेश करेगा। इस विस्तार से राज्य की कुल ऊर्जा उत्पादन क्षमता में 6,120 मेगावाट की वृद्धि होगी। इसके अलावा, अडानी समूह राज्य में अपने सीमेंट संयंत्रों के विकास और विस्तार के लिए ₹5,000 करोड़ का निवेश करेगा। मुख्यमंत्री साय की सलाह पर अडानी ने राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अगले चार वर्षों में ₹10,000 करोड़ खर्च करने का भी आश्वासन दिया। यह धनराशि कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) और अन्य माध्यमों से दी जाएगी। बैठक में रक्षा उपकरण निर्माण, डेटा सेंटर्स और छत्तीसगढ़ में एक ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर स्थापित करने पर भी चर्चा हुई। यह निवेश छत्तीसगढ़ के विकास और रोजगार के नए अवसर पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।  

बदमाश ने लगाया नारा – “गुंडागर्दी पाप है पुलिस मेरा बाप है” पुलिस की त्वरित कार्रवाई,गांव में निकाला गया जुलूस

IMG 20250111 19043075

जशपुर,11 जनवरी 2025 – थाना फरसाबहार क्षेत्र में एक निगरानी बदमाश रामवृक्ष पात्रे को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी ने चाकू की नोक पर कपड़ा व्यापारी हलधर यादव से लूटपाट और एक महिला पर जानलेवा हमला किया था। पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह (भा. पु. से) के मार्गदर्शन में एसडीओपी विनोद कुमार मंडावी के नेतृत्व पर फरसाबहार थाना प्रभारी विवेक भगत ने पुलिस टीम के साथ आरोपी को जंगल से गिरफ्तार किया। आरोपी ने जुर्म कबूलते हुए बताया कि उसने लूट और हमले की योजना पहले से बना रखी थी। पुलिस ने उसके कब्जे से चाकू, लूटे गए रुपये, मोबाइल और अपराध में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर ली। लोगों ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का गांव में जुलूस निकाला, जिससे ग्रामीणों में बदमाश के खिलाफ डर खत्म होगा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जशपुर में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुरजन राम पोर्ते, प्रधान आरक्षक सुख शरण साय, अमरनाथ पैंकरा, आरक्षक नीरज कुमार तिर्की और महिला आरक्षक पुष्पा पैंकरा समेत पुलिस टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

केराडीह में विधिक साक्षरता शिविर का सफल आयोजन,विद्वान न्यायाधीश से बच्चों ने पूछे सवाल

IMG 20250111 WA0016

जशपुर / कुनकुरी,11 जनवरी 2025 – शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केराडीह में आज विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले आयोजित हुआ और इसमें प्रमुख वक्ताओं के रूप में प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश भानु प्रताप सिंह त्यागी और न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम वर्ग नरेंद्र कुमार तेंदुलकर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। विद्यालय के प्राचार्य डी.आर. भगत और व्याख्याता असुंता किस्पोट्टा ने छात्रों के साथ अतिथियों का स्वागत किया। छात्रों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी का अभिनंदन किया। शिविर में जेएमएफसी नरेंद्र कुमार तेंदुलकर ने नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने से होने वाली दुर्घटनाओं और उससे जुड़े कानूनी पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने मोबाइल के दुरुपयोग, पास्को एक्ट और यातायात नियमों के प्रति छात्रों को जागरूक किया। इसके बाद विद्वान न्यायाधीश भानु प्रताप सिंह त्यागी ने विधिक साक्षरता के महत्व और विधिक सेवा प्राधिकरण से मिलने वाले सहयोग की जानकारी दी। उन्होंने पास्को एक्ट, घरेलू हिंसा, आबकारी अधिनियम और अन्य कानूनों के बारे में छात्रों को सरल और प्रभावी ढंग से समझाया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने कानून से जुड़े सवाल भी पूछे। छात्र भरत मिश्रा ने शराबबंदी से संबंधित प्रश्न किया, जिस पर उन्हें शराब से जुड़े कानूनों की विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं, नवनीत मिंज ने ड्राइविंग लाइसेंस के संबंध में जानकारी प्राप्त की। शिविर में छात्रों ने पूरे अनुशासन और उत्साह के साथ भाग लिया और कानूनी जानकारी का महत्व समझा। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी वीरेंद्र साय ने किया। अंत में आभार प्रदर्शन व्याख्याता असुंता किस्पोट्टा ने किया। शिविर में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने योगदान दिया। शिक्षकों ने कहा कि यह  विधिक साक्षरता शिविर छात्रों के लिए न केवल ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि उन्हें कानून के प्रति जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा भी दी।  

सीएम साय की पहल : गौ संरक्षण पर आधारित परीक्षा का सफल आयोजन, 100 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

IMG 20250111 WA0006

जशपुर,11 जनवरी2025 – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आह्वान पर प्रदेशभर में गौ संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विद्यार्थियों के लिए “गौ: धर्म और विज्ञान” विषय पर परीक्षा का आयोजन किया गया। इसी क्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बंदरचुवा में भी यह परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस परीक्षा में 100 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया और गौ माता से जुड़ी धार्मिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक जानकारियों पर आधारित प्रश्नों का उत्तर दिया। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष पुस्तकों की व्यवस्था की गई थी, जिसमें गौ माता के महत्व और संरक्षण की जानकारी दी गई थी। परीक्षा का आयोजन प्राचार्य गुप्तेश्वर साय के मार्गदर्शन में हुआ, जबकि नोडल अधिकारी रविंद्र शर्मा ने इसके सफल संचालन में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा, इस आयोजन में अयोध किशोर गुप्ता, विमल मनहर और शांता एक्का ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया। इस परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों में गौ संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें धार्मिक व वैज्ञानिक दृष्टिकोण से प्रेरित करना था। आयोजन को लेकर विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच उत्साह देखा गया, और इसे समाज में गौ संरक्षण की भावना को बढ़ावा देने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। गौ संरक्षण के प्रति यह पहल न केवल विद्यार्थियों को ज्ञानवर्धक बना रही है, बल्कि समाज को एक नई दिशा देने का भी प्रयास कर रही है।  

जशपुर में सड़क सुरक्षा मितान जागरूकता अभियान: एसपी शशिमोहन सिंह की अनूठी पहल

IMG 20250108 190656

जशपुर, 08 जनवरी 2025 – सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों की जान बचाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने “सड़क सुरक्षा मितान जागरूकता अभियान” शुरू किया है। इस अभियान के तहत कुनकुरी थाना परिसर में नागरिकों, वाहन चालकों और गणमान्य नागरिकों की पहली बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कुनकुरी एसडीएम नंदजी पांडे ने की। कार्यक्रम में ‘गुड समैरिटन’ (नेकदिल इंसान) कानून पर विशेष ध्यान दिया गया। एएसआई मनोज कुमार साहू ने बैठक में बताया कि यह कानून सड़क दुर्घटना के पीड़ितों की मदद करने वाले नागरिकों को कानूनी सुरक्षा प्रदान करता है। उन्होंने कहा, “गुड समैरिटन का उद्देश्य अच्छे लोगों को कानूनी और अन्य समस्याओं से बचाना है, जिससे वे बिना किसी डर के मदद कर सकें।’सड़क सुरक्षा मितान जागरूकता अभियान’ इसे जरूर सफल बनाएगा।” गुड समैरिटन कानून: उद्देश्य और विशेषताएं थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि गुड समैरिटन कानून का उद्देश्य मददगार नागरिकों को कानूनी हस्तक्षेप, पुलिस उत्पीड़न, हिरासत या अदालती तंत्र के डर से मुक्त करना है। उन्होंने कानून की प्रमुख विशेषताओं को रेखांकित करते हुए बताया: *गुड समैरिटन को बार-बार न्यायालय या पुलिस स्टेशन में उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं होगी। *यदि किसी नेक व्यक्ति को पुलिस स्टेशन या कोर्ट जाना पड़ता है, तो उसका खर्च ‘गुड समैरिटन फंड’ से वहन किया जाएगा। *सरकारी और निजी अस्पतालों को पीड़ित को प्राथमिक उपचार देना अनिवार्य है। *पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद गुड समैरिटन को तुरंत अस्पताल छोड़ने की अनुमति है। *अस्पतालों में गुड समैरिटन को उनके अधिकारों और प्रावधानों के बारे में शिक्षित किया जाएगा। सड़क सुरक्षा मितान जागरूकता अभियान: सामुदायिक सहभागिता का नया आयाम एसडीएम नंदजी पांडे ने इस अभियान के बारे में बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों के किनारे रहने वाले नागरिकों को ‘सड़क सुरक्षा मितान’ बनाया जाएगा। ये मितान दुर्घटना के समय सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचकर घायल व्यक्तियों की मदद करेंगे और पुलिस व एम्बुलेंस (108) को सूचित करेंगे। थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बैठक में जानकारी दी, “जिले में दुर्घटनाओं के हॉटस्पॉट चिन्हांकित किए जा रहे हैं। इन स्थानों के पास रहने वाले लोगों को सड़क सुरक्षा मितान बनाकर जागरूक किया जाएगा। यह कप्तान शशिमोहन सिंह के नेतृत्व में चल रही एक अनोखी पहल है।” जिला हॉकी संघ के उपाध्यक्ष संतोष चौधरी ने बताया कि “गुड समैरिटन और सड़क सुरक्षा मितान का सम्मिलित प्रयास सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और लोगों की जान बचाने में मील का पत्थर साबित होगा। यह लोगों को मदद करने के लिए प्रेरित करेगा, साथ ही उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित करेगा।” बैठक में उपस्थित लोगों ने पुलिस अधीक्षक की नई पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि यह पहल जशपुर जिले को सुरक्षित और दुर्घटनामुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।  

जशपुर में मंदिर विवाद के विरोध में बाजार बंद, संगठनों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग

IMG 20250108 WA0013

जशपुर, 8 जनवरी 2025 – जशपुर जिले के बगीचा क्षेत्र में 3 जनवरी को स्थानीय दुर्गा मंदिर में हुए विवाद के बाद क्षेत्रीय संगठनों और स्थानीय नागरिकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस घटना के विरोध में मंगलवार को बगीचा कस्बे में पूर्ण बंद का आयोजन किया गया, जिसमें व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं और आम नागरिकों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की। क्या है विवाद? सूत्रों के अनुसार, दुर्गा मंदिर में नियमित पूजा के दौरान बगीचा निवासी नासिर खान द्वारा व्यवधान उत्पन्न किया गया, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। इसके बाद कई संगठनों ने इस घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।इस मामले में मुस्लिम समुदाय के नेताओं ने नासिर खान के कृत्य की निंदा करते हुए किनारा कर लिया है। रैली और मांग पत्र सौंपा विरोध के तहत क्षेत्रीय हिंदू संगठनों ने एक बड़ी रैली निकाली, जिसमें सैकड़ों नागरिकों ने भाग लिया। रैली के दौरान संगठनों ने एसडीएम कार्यालय तक मार्च किया और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने मांग की कि मंदिर में हुए विवाद के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। रैली में मौजूद वक्ताओं ने कहा, “हम अपने धार्मिक स्थानों में शांति और सद्भाव बनाए रखने के पक्षधर हैं। लेकिन इस प्रकार की घटनाओं से हमारी धार्मिक भावनाओं पर आघात हो रहा है। प्रशासन को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।” प्रशासन ने ज्ञापन प्राप्त करने के बाद जांच का आश्वासन दिया है। एसडीएम ने कहा कि घटना की गहराई से जांच की जाएगी और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई होगी। बगीचा कस्बे में आज के बंद का व्यापक असर देखने को मिला। सुबह से ही बाजार की दुकानें बंद रहीं, और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। व्यापारियों ने बंद को अपना समर्थन देते हुए कहा कि यह बंद धार्मिक भावनाओं के सम्मान और न्याय की मांग के लिए आयोजित किया गया है।  बहरहाल, मंदिर विवाद ने जशपुर जिले में धार्मिक भावनाओं को गहरा प्रभावित किया है। स्थानीय नागरिक और संगठन इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।  

जशपुर: ईसा मसीह पर विवादित टिप्पणी के मामले में भाजपा विधायक रायमुनी भगत पर न्यायालय ने दर्ज कराया मामला, सत्ता की भूमिका पर उठे सवाल

IMG 20250107 WA0027

जशपुर,07 जनवरी 2025 –  ईसा मसीह पर विवादित टिप्पणी के मामले में जशपुर की भाजपा विधायक रायमुनी भगत के खिलाफ  न्यायालय ने अपराध दर्ज किया है। यह मामला अब केवल विधायक तक सीमित नहीं है, बल्कि सत्ता की भूमिका पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट जशपुर ने यह आदेश ढेगनी निवासी हेरमोन कुजूर द्वारा दायर परिवाद पर सुनवाई करते हुए दिया। घटना और विवाद का पृष्ठभूमि: 1 सितंबर 2024 को ढेगनी गांव में भुईहर समाज के सामाजिक भवन के लोकार्पण समारोह के दौरान विधायक रायमुनी भगत ने अपने संबोधन में कथित तौर पर ईसा मसीह पर टिप्पणी करते हुए कहा था, “अगर ईसा मसीह मरने के बाद जीवित हो सकते हैं तो मतांतरितों को कब्रिस्तान की जरूरत क्यों पड़ती है?” इस बयान को लेकर ईसाई समुदाय के लोगों ने इसे ईसा मसीह का अपमान बताते हुए विरोध किया और जिले के विभिन्न थाना और चौकी में शिकायतें दर्ज कराईं। पुलिस की भूमिका पर सवाल: न्यायालय का हस्तक्षेप: पुलिस से निराश होकर, ढेगनी निवासी हेरमोन कुजूर ने 10 दिसंबर 2024 को जिला न्यायालय में परिवाद दायर किया। परिवादी के अधिवक्ता विष्णु कुलदीप ने न्यायालय में छह प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कराए और घटना का वीडियो प्रस्तुत किया। सुनवाई के बाद प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिल कुमार चौहान ने विधायक रायमुनी भगत के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 196, 299 और 302 के तहत मामला दर्ज करने का आदेश दिया। राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रिया: इस मामले ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। सत्ता में रहते हुए भाजपा विधायक के विवादित बयान और पुलिस की भूमिका पर अब सवाल उठाए जा रहे हैं। ईसाई समुदाय के नेताओं ने आरोप लगाया है कि सत्तारूढ़ सरकार ने जानबूझकर मामले को दबाने की कोशिश की। वहीं, न्यायालय के फैसले को लेकर समुदाय में संतोष देखा जा रहा है। नोटिस जारी और अगली सुनवाई: न्यायालय ने विधायक रायमुनी भगत को 10 जनवरी 2025 को अदालत में पेश होने का नोटिस जारी किया है। इस मामले की अगली सुनवाई पर यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि न्यायिक प्रक्रिया क्या मोड़ लेती है?  

कुनकुरी में सड़क निर्माण में बड़ा भ्रष्टाचार! गिट्टी-बालू-सीमेंट से ज्यादा मजबूत दिखा ठेकेदार-नेता-अधिकारी का गठजोड़

IMG 20250107 10502141

जशपुर,07 जनवरी 2025 – घोड़े को लगाम लगाकर दौड़ाने की जगह घोड़े को ही लगाम दे दी जाय तो फिर क्या होगा?इस सवाल का जवाब आपको कुनकुरी जनपद पंचायत क्षेत्र में विकास रूपी घोड़े को देखने से मिल जाएगा। नेशनल हाइवे 43 के किनारे पंडरीपानी गाँव में कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र बना है जिसमें सीसीरोड नामक विकास का घोड़ा बेलगाम दौड़ा है।इस रोड के बारे में जानकारी मिली कि यह महात्मा गांधी रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत 10 लाख से ज्यादा की लागत से बन रही है।यह निर्माण कार्य ग्राम पंचायत रेमते के अंतर्गत भाजपा से जुड़े कलिबा निवासी एक ठेकेदार के द्वारा बनवाया जा रहा है। जहाँ सब-इंजीनियर ने भी आंख मूंद ली है या फिर एडजस्टमेंट करने की डील बड़ी होगी तभी तो निर्माण कार्य के समय मौके पर नहीं दिखे। सरपँच श्रीमती सरिता तिर्की से फोन पर बात करने से उन्होंने बताया कि सीसीरोड तो बढ़िया बन रहा है।ठेकेदार अशोक यादव बनवा रहा है।निर्माण कार्य का कार्यादेश (work Order) नहीं देखी हूँ। वहीं जब पंचायत के सचिव अमर यादव से फोन पर जानकारी ली तो उन्होंने आवश्यक कार्य से बाहर होने की बात कही। अब इस सम्बन्ध में प्रभारी आरईएस एसडीओ पीटर से बात करने पर उन्होंने कहा कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण किया जा रहा है।स्टीमेट नहीं दिखाया। अब हम आपको तस्वीर दिखाते हैं – इस तस्वीर में सीसीरोड पर प्लास्टर चढ़ाया जा रहा है।वाईब्रेटर का कोई इस्तेमाल यहाँ नहीं हो रहा है।गिट्टी की बात करें तो सीसीरोड में 20 एमएम की जगह पूरा 30 एमएम से सीसीरोड बनाया गया है।सीमेंट,बालू का अनुपात 1:7 का डाला गया है जबकि 1:4 का होना बताया गया है।निर्माण करने से पहले बेस तैयार करने के लिए न मुरुम बिछाया गया,न तो रोलर चलाया गया और न ही लेबल किया गया।बस प्लास्टिक बिछाते हुए उसके ऊपर मनमाने ढंग से बिना वाईब्रेटर चलाये बनाया जा रहा है।मौके पर सूचना बोर्ड भी नहीं है जिससे निर्माण कार्य की  जानकारी यहां आनेवाले आम नागरिक,पत्रकार,अधिकारी को मिल सके। ऐसे में समझा जा सकता है कि विकासपुरुष मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विधानसभा कुनकुरी में उनके सुशासन पर भ्रष्टाचार की कालिख़ पोतनेवाले क्यूँ इतना बेख़ौफ़ हैं?ग्रामीणों का कहना है कि रेमते पंचायत में घटिया निर्माण करनेवाले ठेकेदार भाजपा से जुड़े हैं जिनके सामने सरपँच-सचिव केवल चेक लेकर पैसा निकालने का काम करते हैं।अधिकारी-इंजीनियर का कोई नियंत्रण नहीं है।सालभर में सीसीरोड खराब हो जाते हैं।यह सड़क तो बनते ही खराब होने लगी है। देखिए –