मोटर पंप चोरी के मामले में दो आरोपी में से एक ने की खुदकुशी,परिजनों ने हत्या का संदेह जताया,पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार

जशपुर – 9 अप्रैल को कुनकुरी थाना क्षेत्र के ढोढ़ीडांड गांव में युवक नकुल राम चौहान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला चर्चा में बना हुआ है। इस बीच गांव की सरपंच श्रीमती कलिस्ता तिर्की ने मृतक को के साथ किसी भी प्रकार की मारपीट या प्रताड़ना नहीं किए जाने की बात कही।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 7 अप्रैल को गांव में पंप चोरी के मामले को लेकर गाँव में सामान्य रूप से चर्चा की गई थी वही सरपंच के द्वारा थाना जानें कि सलाह देते हुए आवेदन देने के लिए आवेदन बना कर पुलिस थाना कुनकुरी भेजे थे । इस चर्चा में गांव के जिम्मेदार लोगों की मौजूदगी में रामलाल नागवंशी को बुलाकर समझाइश दी गई थी ।
सरपंच श्रीमती कलिस्ता तिर्की ने कहा कि “जिसका पम्प – पाईप चोरी हुआ था उन्ही के द्वारा मेरे घर दुकान पास रामलाल नागवंशी एवं नकुल राम लेकर आए थे। उनसे घटना कि जानकारी संबंध में पूछा गया और दोनो अपनी गलती स्वीकार किये। यह प्रक्रिया गांव की परंपरा के अनुरूप थी। किसी भी प्रकार की मारपीट नहीं की गई। परिजनों द्वारा लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह गलत और निराधार हैं।” उन्होंने आगे कहा कि पंचायत का मकसद केवल सुधार और समाज के उत्थान की दिशा में पहल करना है। वहां मौजूद अन्य लोगों ने भी सरपंच के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि, बैठक पूरी तरह शांतिपूर्ण रही और किसी प्रकार का दबाव या हिंसा नहीं हुई । ग्रामीणों का कहना है कि गांव में छोटे – मोटे मामलों को आपसी सहमति और समझाइश से सुलझाने की परंपरा रही है , ताकि सामाजिक सौहार्द बना रहे।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि 9 अप्रैल की सुबह तक मृतक अपने घर पर मौजूद था । मृतक की पत्नी के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे तक वह घर पर था, लेकिन दोपहर को सूचना मिली कि गांव के शर्मा बगीचे में उसका शव पाया गया है। शव राम बढ़ई के बागान के अंदर अमरूद के पेड़ के नीचे संदिग्ध अवस्था में मिला, जहां पतली रस्सी और नीले रंग के कपड़े से गले में फंदा लगा हुआ था।
घटना की जानकारी मिलते ही कुनकुरी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार करा दिया है। फिलहाल पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा है कि बिना तथ्यों के आधार पर लगाए जा रहे आरोपों से गांव की छवि प्रभावित हो रही है। उन्होंने भरोसा जताया है कि पुलिस जांच में सच्चाई सामने आएगी और बेवजह लगाए गए आरोप स्वतः खारिज हो जाएंगे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है और पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है, वहीं प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।





















