जशपुर में राज्योत्सव: छत्तीसगढ़ के गौरवशाली अतीत और उज्ज्वल भविष्य की दिखेगी झलक,रंगारंग कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर

IMG 20241104 WA0000

रणजीता स्टेडियम में 5 नवम्बर को जिला स्तरीय कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विकास प्रदर्शनी मुख्य आकर्षण जशपुर, 04 नवम्बर 2024 – छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में इस वर्ष जशपुर में राज्योत्सव 2024 के आयोजन की तैयारियां पूरे जोरों पर हैं। रणजीता स्टेडियम में 5 नवम्बर को आयोजित होने वाले इस एक दिवसीय समारोह में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विकास प्रदर्शनी का आयोजन होगा। इस आयोजन में क्षेत्रीय लोक कलाकारों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति की झलक दिखाई जाएगी, जिससे जशपुर के निवासियों के बीच खासा उत्साह है। राज्योत्सव का शुभारंभ शाम 5 बजे सांसद चिन्तामणी महाराज के मुख्य आतिथ्य में होगा। कार्यक्रम में जिला प्रशासन के सभी विभागों द्वारा राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए प्रदर्शनी स्टॉल लगाए जाएंगे। यह प्रदर्शनी जशपुर के विकास में उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों और शासकीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों द्वारा पारंपरिक छत्तीसगढ़ी नृत्य और गीतों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जिनके माध्यम से छत्तीसगढ़ की धरोहर को पुनर्जीवित किया जाएगा। रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत शाम 5 बजे से होगी, जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन के अधिकारी राज्योत्सव को यादगार बनाने के लिए पूरे परिसर की साज-सज्जा और आयोजन की अन्य तैयारियों में जुटे हुए हैं। राज्योत्सव के माध्यम से छत्तीसगढ़ के विकास, संस्कृति और गौरव को एक मंच पर प्रदर्शित करने का यह प्रयास जशपुर के लिए गर्व की बात है।    

कबीर आश्रम दामाखेड़ा में हुए हमले को लेकर जशपुर से कबीरपंथी दामाखेड़ा की ओर रवाना,पुलिस ने 16 आरोपियों को किया गिरफ्तार

IMG 20241103 100850

जशपुर,03 नवम्बर 2024 – कबीरपंथ के प्रमुख केंद्र दामाखेड़ा स्थित कबीर आश्रम पर हाल ही में हुए हमले को लेकर कबीरपंथियों में आक्रोश का माहौल है। इस हमले के विरोध में जशपुर से कबीरपंथियों का एक जत्था दामाखेड़ा की ओर रवाना हुआ है। इस घटना से क्षेत्र के कबीरपंथी समुदाय में असंतोष व्याप्त है, और वे सुरक्षा व न्याय की मांग कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने इस हमले में शामिल 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की ओर से बताया गया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जशपुर से दामाखेड़ा के लिए रवाना हुए कबीरपंथी अपने गुरु स्थल की रक्षा के लिए प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की अपील कर रहे हैं। ‘पत्रिका’ न्यूज पोर्टल के मुताबिक  घटना शुक्रवार 1 नवंबर की रात लगभग 9 बजकर 45 मिनट पर हुई, इस दौरान दुर्गेश देवांगन और प्रताप साहू अन्य आरोपियों के साथ लाठी, डंडा और बम पटाखों के साथ आश्रम में जबरदस्ती घुसकर हमला किया। आरोप है कि उन्होंने वहां मौजूद लोगों को जान से मारने की धमकी देते हुए अश्लील गालियां दीं और बम पटाखे फेंके। इसके साथ हीपत्थरबाजी भी की गई। इसके बाद घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। दामाखेड़ा में कबीर आश्रम पर हुए इस हमले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक संगठन भी सामने आए हैं और घटना की कड़ी निंदा की है। कबीरपंथियों का कहना है कि इस प्रकार की घटनाएं धार्मिक सौहार्द को प्रभावित करती हैं और समाज में भय का माहौल पैदा करती हैं।  

जशपुर: तेज रफ्तार स्कार्पियो ने पैदल जा रहे युवक को उड़ाया, दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम,प्रशासन की समझाईश के बाद जाम खुला

IMG 20241102 WA0042

जशपुर,02 नवंबर 2024 – जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरबकोम्बो में एक दिल दहला देने वाले सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने मृतक का शव सड़क पर रखकर आरोपी वाहन चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे।6 बजे स्कार्पियो गवासी गांव में पुलिस को मिली है,चालक फरार है। घटना का विवरण मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा दोपहर करीब 3 बजे हुआ जब मृतक निरंजन लकड़ा अपने काम खत्म कर सड़क मार्ग से पैदल घर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक स्कॉर्पियो वाहन CG15 DO 3247 ने उसे जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि निरंजन लकड़ा 10 फीट ऊपर उछलकर नीचे गिरा और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और गुस्से में ग्रामीणों ने सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया । घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर रोहित व्यास,एसपी शशिमोहन सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीएम बगीचा, थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास किया। ग्रामीण अपनी  आरोपित वाहन चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों एएसपी अनिल सोनी,एएसपी निमिषा पांडे,एसडीएम ओंकार यादव ने ग्रामीणों को समझाइश देने का प्रयास किया।मृतक के परिजन को प्रशासन ने 25 हजार की राहत राशि दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन जल्द से जल्द कार्रवाई करे और दोषी को सख्त सजा दी जाए। थाना प्रभारी रामसाय पैंकरा ने बताया कि शाम 6 बजे चक्काजाम हटा दिया गया है।स्कार्पियो को जप्त कर वाहन चालक का पता-तलाश किया जा रहा है।  

कलेक्टर ने चिकित्सा अधिकारी को किया निलंबित, दोकडा पीएचसी के निरीक्षण में कलेक्टर को मिली खामियां,ग्रामीणों से की चर्चा

IMG 20241102 172141

जशपुर, 2 नवम्बर 2024 – कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कांसाबेल विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दोकड़ा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा सुविधाओं में अनियमितता और लापरवाही पाए जाने पर कलेक्टर ने चिकित्सा अधिकारी अनिल कुमार भगत को निलंबित करने के निर्देश जारी किए। उन्होंने समस्त स्वास्थ्य कर्मचारियों को समय पर उपस्थित होकर मरीजों की सेवा करने के सख्त निर्देश दिए हैं। निरीक्षण में कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र परिसर को व्यवस्थित और स्वच्छ बनाने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य केंद्र के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं ताकि सुरक्षा व्यवस्था और कार्य में पारदर्शिता बनी रहे। साथ ही परिसर के सैप्टिक टैंक पर ढक्कन लगाने, पानी की समस्या का समाधान करने, और परिसर में पेड़-पौधे लगाने के निर्देश भी दिए। स्वास्थ्य केंद्र की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने दोकड़ा के सरपंच बलराम भगत और गांव के लोगों से आग्रह किया कि वे श्रमदान कर स्वास्थ्य केंद्र को साफ-सुथरा बनाने में योगदान दें। उन्होंने आगामी शनिवार तक गांव के लोगों को श्रमदान में भाग लेकर स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति सुधारने का आह्वान किया। जिसपर सरपँच बलराम भगत,पुरुषोत्तम सिंह,दिनेश चौधरी समेत उपस्थित लोगों ने श्रमदान करने की सहमति दी। कलेक्टर ने निर्देश दिया कि स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले सभी मरीजों को मैन्यू चार्ट के अनुसार भोजन उपलब्ध कराया जाए और चार्ट को स्वास्थ्य केंद्र में प्रदर्शित किया जाए। इसके अतिरिक्त, स्वास्थ्य केंद्र में दवा वितरण, पुरुष और महिला वार्ड, प्रयोगशाला और शौचालय की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने चौकीदार और फार्मेसिस्ट की नियुक्ति करने की भी सिफारिश की ताकि मरीजों की देखभाल में कोई कमी न रहे। संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान देते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में घर पर प्रसव न हो। कलेक्टर ने आसपास के तीन स्वास्थ्य केंद्रों, बगिया, बटाईकेला और दोकड़ा, का नियमित भ्रमण करने के भी निर्देश दिए ताकि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हो सके। गांववालों की मांग पर कलेक्टर ने दोकड़ा में पोस्टमार्टम सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा, सभी ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड बनवाने और स्वास्थ्य विभाग की सभी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।।  

जशपुर प्रेस क्लब के सदस्यों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दी दीपावली की शुभकामनाएं

IMG 20241101 WA0029

जशपुर,02 नवम्बर 2024- दीपावली के शुभ अवसर पर जशपुर प्रेस क्लब के सदस्यों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सीएम हाउस बगिया में भेंट की और उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पत्रकारों की इस सौहार्दपूर्ण मुलाकात का स्वागत करते हुए उन्हें भी दीपावली की मंगलकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पत्रकारों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि त्योहारों का यह समय सभी को मिलकर काम करने और एकजुट रहने का अवसर प्रदान करता है। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद प्रेस क्लब के सदस्य जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास और पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह से भी मिले और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं।इस दौरान सहायक संचालक व जिला जनसम्पर्क अधिकारी श्रीमती नूतन सिदार भी मौजूद रहीं।   इस सौहार्दपूर्ण मुलाकात ने जिले में अधिकारियों और पत्रकारों के बीच बेहतर संवाद और समन्वय की भावना को बढ़ावा दिया। प्रेस क्लब के सदस्यों ने इस अवसर पर आशा व्यक्त की कि इस तरह के आयोजन से क्षेत्र के विकास में सभी का सहयोग बना रहेगा। इस अवसर पर जशपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष विकास पांडे, वरिष्ठ पत्रकार एवं संरक्षक विष्णु जोशी, विजय त्रिपाठी, विनोद शर्मा, सीएम हाउस बगिया के मीडिया प्रभारी टंकेश्वर यादव, संतोष चौधरी, आनंद गुप्ता, राजेश पांडे, सुरेंद्र चेतवानी, दीपक सिंह, योगेश थवाईत, संजीत यादव, नवीन ओझा, प्रशांत सहाय, नीरज गुप्ता, शिवप्रताप सिंह, सागर जोशी, निरंजन मोहंती, परेश दास, मिथलेश गुप्ता, गणेश साहू, मयंक शर्मा, सजन बंजारा, नवीन शर्मा, अभिषेक शुक्ला, कमलेश अम्बस्थ, धवलेश्वर सिंह, सुमीत ठाकुर समेत बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।  

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को दीपावली पर दिया उपहार, हितग्राहियों ने उपहारस्वरूप धान की बाली भेंट की

IMG 20241101 WA0022

जशपुर, 01 नवंबर 2024: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दीपावली के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को अपने निवास कार्यालय, बगिया में आमंत्रित कर विशेष उपहार और शुभकामनाएं दीं। इस आत्मीय भेंट के दौरान हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ धान की बाली उपहारस्वरूप भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी श्रीमती तिलासो बाई से विशेष रूप से मिट्टी के दीये और कलश की खरीदारी की। उल्लेखनीय है कि माटी कला बोर्ड द्वारा श्रीमती तिलासो बाई को कुम्भकार टेराकोटा योजना के तहत इलेक्ट्रिक चाक प्रदान किया गया है, जिसके माध्यम से वह विभिन्न मिट्टी के उत्पादों का निर्माण कर रही हैं। दीपावली के दौरान उनके उत्पादों की मांग बढ़ने से उनकी आय में भी वृद्धि हुई है। हितग्राही तिलासो बाई और उनके साथ आए अन्य लाभार्थी, जैसे नवीता पैंकरा, अमृता बाई, रजनी चौहान, कुमारी शशि चौहान ने मुख्यमंत्री से आवास प्राप्त करने पर प्रसन्नता व्यक्त की और मुख्यमंत्री की विशेष पहल के लिए आभार जताया। इस अवसर पर जशपुर कलेक्टर  रोहित व्यास और पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह भी उपस्थित रहे। इलेक्ट्रिक चाक से बढ़ी कार्यकुशलता, आमदनी में इजाफा श्रीमती तिलासो बाई ने बताया कि माटी कला बोर्ड द्वारा प्राप्त इलेक्ट्रिक चाक से उनकी कार्यकुशलता में बढ़ोतरी हुई है। अब वे दीये, चिमनी, गुल्लक सहित अन्य मिट्टी के सामानों का निर्माण तेजी से कर पाती हैं। दीपावली के दौरान उनके उत्पादों की अच्छी बिक्री हुई, जिससे उनकी आय में भी वृद्धि हुई है।  

बड़ी खबर: व्यापारी के घर में लगी आग, पुलिस और फायर बिग्रेड की तत्परता से बड़ा हादसा टला

IMG 20241101 WA0014

जशपुर/कुनकुरी:),1 नववम्बर 2024 – आज सुबह लगभग 5:30 बजे कुनकुरी के एक मोबाइल व्यवसायी पवन लड्ढा के घर में अचानक आग लग गई। घटना के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई, और लोगों ने तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी। घटना जैन मंदिर के पीछे स्थित गली की है। सूचना मिलते ही कुनकुरी थाना प्रभारी सुनील सिंह ने तत्परता दिखाते हुए फायर ब्रिगेड टीम के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इसी बीच, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गृह निवास बगिया से भी एक अतिरिक्त फायर ब्रिगेड वाहन घटनास्थल पर भेजा गया। कुशल अग्निशमन प्रयासों के चलते कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग पूजा के कमरे में लगी थी। यह शॉर्ट सर्किट या दीये से जलने के कारण हो सकती है, लेकिन इसमें किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया। इस त्वरित कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कुनकुरी पुलिस प्रशासन, और फायर ब्रिगेड टीम की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। इस राहत कार्य में थाना प्रभारी सुनील सिंह के साथ नंदलाल यादव,ढलेश्वर यादव जितेन्द्र गुप्ता,मनोज एक्का, आदित्य साय, और फायर ब्रिगेड टीम के सैनिक मत्थू नारायण, अजय आगापित, प्रकाश तथा नगर पंचायत के चालक पंचम कुजूर की भी अहम भूमिका रही।  

मुख्यमंत्री का जशपुर आगमन: बगिया हैलीपेड पर हुआ आत्मीय स्वागत,देखें तस्वीरें

1002542390

जशपुर, 31 अक्टूबर 2024 – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज जशपुर में बगिया हैलीपेड पर आत्मीय स्वागत किया गया। विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय, कलेक्टर  रोहित व्यास और पुलिस अधीक्षक  शशी मोहन सिंह सहित जनप्रतिनिधिगण ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री साय अपने प्रवास के दौरान माँ जसमनी देवी का आशीर्वाद प्राप्त कर नवाखानी पर्व और दीपावली मनाने आए हैं। जानकारी के अनुसार, श्री साय आज अपने निवास ‘श्रीराम सदन’ बगिया में रहेंगे, जहां जिले भर से नेता, अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उन्हें दीपावली की शुभकामनाएँ देने पहुंच रहे हैं। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री साय इस बार अपने परिवार के सदस्यों,इष्टजनों के साथ अधिक समय बिताने का मन बना रहे हैं।  

कलेक्टर ने राज्य स्थापना दिवस पर ‘एक दिया छत्तीसगढ़ के नाम’ की अपील की, कहा – ये हमारी परंपरा और पहचान का प्रतीक

1002540664

जशपुर, 30 अक्टूबर 2024। आगामी छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस अवसर पर जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी प्रमुख नगरों में दीप प्रज्जवलन किया जाएगा। जिला कलेक्टर  रोहित व्यास ने एक विशेष संदेश में सभी नागरिकों से अपील की है कि वे भी 1 नवंबर की शाम को अपने घरों में दीप जलाएं और राज्य की गौरवशाली परंपरा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने बताया कि दीप प्रज्जवलन का आयोजन केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि एकता, समर्पण, और राज्य की संस्कृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दीप जलाने से न केवल घर-आंगन रोशन होते हैं, बल्कि यह राज्य के प्रति नागरिकों की भावनाओं और जुड़ाव को भी दर्शाता है। उनका मानना है कि इस प्रतीकात्मक पहल से हर नागरिक अपनी मिट्टी से जुड़ेगा और इस खास दिन का महत्व हर घर में महसूस किया जाएगा। कलेक्टर ने कहा, “छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस का दिन केवल एक तारीख नहीं, बल्कि हमारे राज्य की सांस्कृतिक धरोहर और उसकी आत्मा का हिस्सा है। यह दिन हमें अपने राज्य की ऐतिहासिक यात्रा और उसकी संघर्षपूर्ण उपलब्धियों की याद दिलाता है। दीप प्रज्जवलन के माध्यम से हम न केवल अपने राज्य के लिए सम्मान जताते हैं, बल्कि अपनी नई पीढ़ी को भी इस विशेष परंपरा से जोड़ते हैं।” दीप जलाने की अपील में नागरिकों से राज्य के प्रति अपने योगदान और प्यार को दर्शाने का आग्रह किया गया है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को राज्य के इतिहास, संस्कृति, और परंपराओं के प्रति जागरूक करना और नई पीढ़ी को इसकी महत्ता समझाना है।

*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर में मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल* *राज्य स्थापना दिवस के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी*

1002540235

रायपुर, 30 अक्टूबर 2024/ राज्य स्थापना दिवस, 2024 के अवसर पर 05 नवम्बर को जिला मुख्यालयों में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले में मुख्य अतिथिगण शामिल होंगे। इस क्रम में रायपुर जिले में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उपस्थित रहेंगे। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, बिलासपुर में उप मुख्यमंत्री अरूण साव, बस्तर में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, राजनांदगांव से विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सरगुजा में मंत्री रामविचार नेताम, महासमुंद में मंत्री दयालदास बघेल, दुर्ग में मंत्री श्री केदार कश्यप, कोरबा में मंत्री लखन लाल देवांगन, बलौदाबाजार-भाटापारा में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसी प्रकार जांजगीर-चांपा जिले के कार्यक्रम में मंत्री ओ.पी. चौधरी, बलरामपुर-रामानुजगंज में मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाडे़, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में मंत्री टंकराम राम वर्मा, गरियाबंद में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, बालोद में सांसद विजय बघेल, खैरागढ़-गंडई-छुईखदान में सांसद संतोष पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। जशपुर जिले के कार्यक्रम में सांसद चिंतामणी महाराज, बेमेतरा में सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी, रायगढ़ में सांसद राधेश्याम राठिया, सक्ति में सांसद श्रीमती कमलेश जांगडे़, दंतेवाड़ा में सांसद महेश कश्यप, कांकेर में सांसद भोजराज नाग, नारायणपुर में सांसद  देवेन्द्र प्रताप सिंह, मुंगली में विधायक पुन्नुलाल मोहले, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में विधायक धरमलाल कौशिक उपस्थित रहेंगे। इसी प्रकार कबीरधाम में विधायक अमर अग्रवाल, धमतरी में विधायक  अजय चन्द्राकर, कोरिया में विधायक श्रीमती रेणुका सिंह, सूरजपुर में विधायक भैया लाल राजवाडे़, कोण्डागांव में विधायक सुश्री लता उसेंडी, बीजापुर में विधायक विक्रम उसेंडी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में विधायक  राजेश मूणत तथा सुकमा जिले में विधायक किरण देव राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।