प्राचार्य का ट्रांसफर रद्द कराने छात्र संघ सड़क पर उतरा,सुबह 8 बजे से सड़क पर हैं छात्र-छात्राएं,पुलिस मौके पर

IMG 20241005 WA0002

जशपुर/कोतबा 05 अक्टूबर 2024– बड़ी खबर कोतबा-लवाकेरा स्टेट हाइवे से आई है,जहां स्वामी आत्मानन्द विशिष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल का छात्र संघ प्रिंसिपल फिलमोन एक्का के ट्रांसफर आर्डर आने की खबर से आक्रोशित होकर सड़क पर है। सुबह करीब 8 बजे छात्र – संघ के आह्वान पर कक्षा 1 से लेकर 12 वीं तक के सभी स्टूडेंट्स प्रिंसिपल का ट्रांसफर रद्द कराने की मांग को लेकर नारे लगा रहे हैं।हाथों में तख्तियां लेकर शनिवार की सुबह की क्लास छोड़कर स्कूल ड्रेस में ही सड़क किनारे नारेबाजी कर रहे हैं।मौके पर कोतबा पुकिस चौकी प्रभारी राकेश सिंह दल-बल के साथ मौजूद हैं।

सिरफोड़वा कांड 3 : हेडमास्टर स्कूल से बाहर,मैडम स्कूल के अंदर, दो बच्चों में मारपीट, एक का सिर फूटा,लोगों में शिक्षकों के खिलाफ गुस्सा

IMG 20241005 080946

जशपुर/कुनकुरी – स्वामी आत्मानन्द में सिरफोड़वा कांड 2 के बाद अब एक ग्रामीण प्राथमिक शाला में सिरफोड़वा कांड हो गया है।घटना शुक्रवार 4 अक्टूबर की है।घायल बच्चे के सिर में टांके लगे हैं।इस घटना में गांव में लोगों का गुस्सा हेडमास्टर और टीचर के खिलाफ भड़का हुआ है। दरअसल, कुनकुरी विकासखंड के ढोढ़ीडांड ग्राम पंचायत के प्राथमिक शाला नवाटोली में खेल छुट्टी के दौरान यह घटना हुई है।स्कूल में पढ़नेवाले छात्रों ने बताया कि सभी बच्चे खेल रहे थे।उसी समय कक्षा 5 वीं के छात्र और कक्षा 4 थी के छात्र के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हुआ।4 ने 5  को एक थप्पड़ मारा तो 5 चप्पल से 4 को मारा और भागने लगा,4 ने पत्थर से फेंककर मारा तो 5 के सिर में गड्ढा हो गया खून निकला।इस समय स्कूल में एक शिक्षिका कविता सिदार थी।हेडमास्टर मनोज गुप्ता 12 बजे के बाद भाग गया था।टीचर को जब छात्रों ने घटना की जानकारी दी तो वह बाहर आकर 4 को एक थप्पड़ मारी और घायल छात्र को अपनी स्कूटी में बिठाकर अस्पताल के गई। इस घटना के बारे में पूछे जाने पर ढोढ़ीडांड सरपँच श्रीमती कलिस्ता ने बताया कि ‘मुझे अभी तक स्कूल के हेडमास्टर ने नहीं बताया है।जाकर देखती हूँ।वैसे हेडमास्टर मनोज गुप्ता स्कूल से ज्यादा अपने निजी धंधे में ज्यादा ध्यान देता है।उसकी बहुत शिकायत है।दो अक्टूबर को विशेष ग्रामसभा में इसको हटाने के लिए चर्चा भी हुई है।’ वहीं ग्रमीणों ने बताया कि घटना के बाद टीचर कविता सिदार घायल बच्चे को सरकारी अस्पताल कुनकुरी ले गई जहां हेडमास्टर मनोज गुप्ता पहुंचा और हल्का मरहम-पट्टी कराकर बच्चे को घर भेज दिया।उसके सिर में गड्ढा ज्यादा होने से खून रिस रहा था।परिजन बच्चे को कुनकुरी के निजी अस्पताल पहुंचे जहां उसे टांका लगाया गया।हालांकि इन सब का खर्च टीचर कविता सिदार ने उठाया। बहरहाल,कुनकुरी विकासखंड में डेढ़ महीने के अंदर ऐसी तीन घटनाओं से साफ है सरकारी स्कूलों के जिम्मेदार शिक्षक,प्रशासकों पर शासन-प्रशासन का नियंत्रण मजबूत नहीं है।देखना यह होगा कि इस घटना पर जिला प्रशासन का क्या एक्शन होता है?

स्टेट लेबल क्वान की डो मार्शल आर्ट में जशपुर की खिलाड़ी अर्चना ने कहाँ जीता स्वर्ण पदक? पढ़िए एक्सक्लूसिव खबर,,,

IMG 20241004 WA0029

जशपुर, 4 अक्टूबर 2024: द्वितीय छत्तीसगढ़ राज्यस्तरीय क्वान की डो मार्शल आर्ट चैंपियनशिप 2024 का आयोजन अंबिकापुर के मल्टीपरपज इनडोर हॉल में किया गया, जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों से 150 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। जशपुर जिले के मनोरा ब्लॉक की अर्चना बुनकर ने इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। अर्चना ने कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को हराकर न केवल स्वर्ण पदक हासिल किया, बल्कि अपने ऐज और वेट कैटेगरी में नेशनल चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ टीम में भी स्थान बनाया। उनके कोच विकास दोहरे ने बताया कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों का चयन नेशनल स्तर के लिए किया गया है। कार्यक्रम के अध्यक्ष संजय अंबास्थ, प्रदेश संघ के सचिव अमन गुप्ता, और सरगुजा जिले के सचिव मोहम्मद शराफत ने अर्चना को स्वर्ण पदक जीतने पर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। दोहरे जी ने क्वान की डो के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह एक वियतनामी मार्शल आर्ट है जिसे फ्रांस में विकसित किया गया। इसके ग्रैंड मास्टर शाओलिन कुंग फू के मास्टर हैं, जिन्होंने शाओलिन कुंग फू से प्रेरित होकर इस खेल को विकसित किया। इस मौके पर यह भी घोषणा की गई कि जल्द ही बलरामपुर और जशपुर जिले के सभी खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिससे खिलाड़ियों का मनोबल और बढ़ेगा, और वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता की ओर कदम बढ़ाएंगे।  

मोदी के चलते भाजपा से जुड़े सिरजीयुस ने क्यों की भाजपा विधायक रायमुनी की गिरफ्तारी की मांग? सीएम की विधानसभा से उठी नाराजगी,,,देखें वीडियो

IMG 20241003 175704

जशपुर/कुनकुरी,03 अक्टूबर2024  – भाजपा विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत के बिगड़े बोल ने भाजपा समर्थित ईसाई आदिवासियों को नाराज कर दिया है।यह बात आज ईसाई आदिवासी महासभा के बैनर तले बनाई गई मानव श्रृंखला को कवर करने के दौरान सामने आई। यहां आपको बता दें कि 2023 के चुनाव में यूडी मिंज जो 2018 में कांग्रेस विधायक बने थे,25 हजार के बड़े अंतर से हार गए।जीते विष्णुदेव साय जो मुख्यमंत्री हैं।हार का अंतर काफी ज्यादा होने की वजह ईसाई मतदाताओं का भाजपा की ओर जाना बताया गया।हालांकि ईसाई परम्परागत रूप से कांग्रेस के वोट बैंक है लेकिन लुंड्रा में प्रबोध मिंज को भाजपा की टिकट देने, 2013 में कांग्रेस की टिकट से हारे अब्राहम तिर्की का भाजपा प्रवेश करने के अलावा सिटिंग एमएलए से स्थानीय ईसाई नेताओं की दूरी हार के कारण बने।इधर मुख्यमंत्री बनने के बाद विष्णुदेव साय की सरल,सहृदय,मिलनसार और मिशन स्कूल लोयोला में पढ़ाई करने से ईसाई समाज का झुकाव लगातार उनकी ओर बढ़ता जा रहा है। ऐसे में हमेशा सुर्खियों में रहनेवाली दबंग विधायक रायमुनी भगत के द्वारा बीते माह सितंबर में पवित्र धार्मिक ग्रन्थ बाइबिल और ईसाई धर्म के आराध्य ईसा मसीह पर की गई टिप्पणी ने मोदी का नारा ‘सबका साथ,सबका विश्वास,सबका विकास’ को कमजोर किया है।जिसका असर रायमुनी भगत को कितना पड़ेगा यह अलग बात है लेकिन सिटिंग सीएम विष्णुदेव साय की बढ़त में फर्क जरूर पड़ सकता है। नीचे जो वीडियो आप देखने जा रहे हैं उसे देखने के बाद कमेंट जरूर करें,,,

सत्ता में बैठी विधायक रायमुनी भगत के खिलाफ ऐतिहासिक प्रदर्शन,130 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला में 1 लाख ईसाई समुदाय के लोग सड़क पर, प्रदर्शन शांतिपूर्ण सम्पन्न

IMG 20241003 WA0043

जशपुर/कुनकुरी/पत्थलगांव,03 अक्टूबर 2024 – भाजपा विधायक श्रीमती रायमुनी भगत का ईसाई धर्म व प्रभु ईसा मसीह के खिलाफ आपत्तिजनक भाषण का वीडियो वायरल होने के बाद से जशपुर जिले में ईसाई समुदाय में आक्रोश है।जशपुर विधानसभा से निर्वाचित विधायक श्रीमती भगत की गिफ्तारी की मांग को लेकर नेशनल हाइवे 43 पर 130 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाई गई जिसमें 1 लाख से ज्यादा ईसाई समुदाय के लोग खड़े रहे।यह मानव श्रृंखला सुबह 10 बजे से शुरू हुई जो 12 बजे खत्म की गई। दरअसल, जशपुर भाजपा विधायक रायमुनी भगत ने 1 सितंबर को आस्ता थाना क्षेत्र के ग्राम ढेंगनी में एक कार्यक्रम के दौरान ईसाई धर्म, धर्मांतरण की बात कहते हुए ईसा मसीह पर विवादित टिप्पणी की।जिसका वीडियो वायरल होने के बाद 10 सितंबर को जशपुर जिले के सभी थानों में विधायक के खिलाफ एफआईआर करने के लिए शिकायत की गई।जिसपर अल्टीमेटम तारीख 25 सितंबर तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर 3 अक्टूबर को ईसाई आदिवासी महासभा ने विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मानव श्रृंखला बनाई।  डॉ. पीसी कुजूर,संरक्षक ईसाई आदिवासी महासभा ने कहा कि यह विडंबना है कि हमारे क्षेत्र से मुख्यमंत्री हैं और उनकी ही पार्टी की  विधायक ने ऐसी घटिया बातें कहीं है।जिससे हमारे लोग काफी नाराज हैं।हम विधायक रायमुनी भगत के खिलाफ एफआईआर की मांग करते हैं और उनकी जब तक गिफ्तारी नहीं हो जाती है तब तक आंदोलन करते रहेंगे।संवैधानिक पद पर रहते हुए हमारे पूज्य ईसा मसीह पर अभद्र टिप्पणी करने वाली विधायक से इस्तीफा लेना चाहिए। पूर्व कुनकुरी विधायक यूडी मिंज, वाल्टर कुजूर, अध्यक्ष ईसाई आदिवासी महासभा,जशपुर ने भी विधायक रायमुनी के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं करने पर गहरी नाराजगी जताई है। मानव श्रृंखला खत्म कर प्रदर्शनकारी 1 बजे नेशनल हाइवे पर टाँगरपानी अटल चौक से 100 मीटर अंदर सैकड़ों की संख्या में इकट्ठा हुए और रायमुनी भगत मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए एक और मानव श्रृंखला बनाई। बहरहाल,भाजपा विधायक श्रीमती भगत के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर बनाई गई मानव श्रृंखला पूरे प्रदेश में ऐतिहासिक घटना बन गई है क्योंकि छत्तीसगढ़ में अबतक किसी विधायक के खिलाफ इतनी लंबी मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन नहीं किया गया है। मानव श्रृंखला को सफल बनाने में ईसाई आदिवासी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल किस्पोट्टा, संरक्षक डॉ. पी.सी. कुजूर,डॉ. सी.डी.बाखला,अध्यक्ष वॉल्टर कुजूर,काथलिक सभा अध्यक्ष अभिनंद खलखो,पूर्व विधायक यूडी मिंज,बीडीसी बसन्त बेक, संदीप मिंज,विनय तिर्की,अनिमानन्द,रॉबर्ट,अंजना मिंज,अजेम टोप्पो,राजकुमारी लकड़ा,अलमा,हेमंत,सुमित,जॉनी वकील समेत अनेक लोगों का सक्रिय योगदान रहा।

*जिले में संचालित विकास कार्यों को तीव्र गति से पूरा करने कलेक्टर ने दिए निर्देश**निर्माण से जुड़े विभागों के कार्यों की हुई समीक्षा*

IMG 20241002 WA0043

*जशपुर, 02 अक्टूबर 2024/* जिले विभिन्न विभागों के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों की समीक्षा हेतु मंगलवार को कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल द्वारा समीक्षा बैठक आहूत की गई। इस बैठक में लोक निर्माण विभाग, सेतु निर्माण विभाग, गृह निर्माण मंडल छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कॉरपोरेशन लिमिटेड, आदिम जाति कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई। जिसमें कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की विभिन्न परियोजनाओं के प्रस्ताव निर्माण, तकनीकी, वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति हेतु तीव्र गति से किये गए उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए, सभी स्वीकृति प्राप्त कार्यों की निविदा प्रक्रिया उपरांत जल्द से जल्द कार्य को पूर्ण कराने के निर्देश दिए। वहीं निर्माणाधीन कार्यों की स्थिति का जायजा लेते हुए उन्होंने सभी को समयानुसार पूर्ण कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पीडब्लूडी के सेतु उपसंभाग के अधिकारियों को सेतु निर्माण में तीव्रता लाते हुए बाढ़ संवेदनशील क्षेत्रों में प्राथमिकता से कार्य करने को कहा। इसके अतिरिक्त उन्होंने आदिम जाति विकास विभाग के अंतर्गत आश्रम छात्रावासों के निर्माण स्थिति का जायजा लेते हुए उन्हें समयानुसार पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त कलेक्टर ने गृह निर्माण मंडल एवं सीजीएमएससी के कार्यों की भी समीक्षा की। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर हरिओम द्विवेदी, ईई पीडब्लूडी पत्थलगांव मोचन कश्यप, ईई पीडब्लूडी जशपुर वीरेन्द्र कुमार चौधरी, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग संजय कुमार सिंह, पीडब्लूडी के सेतु उपसंभाग से अनुविभागीय अधिकारी मनोज मरकाम, गृह निर्माण मंडल से अनुविभागीय अधिकारी सर्वे पटेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

गांधी जयंती पर मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया विशेष स्वच्छता अभियान, थाने में ली अनोखी शपथ

IMG20241002151328

जशपुर/कुनकुरी 02 अक्टूबर 2024:  सदगुरुदेव सतपाल महाराज की प्रेरणा से मानव उत्थान सेवा समिति की जिला जशपुर इकाई ने गांधी जयंती के अवसर पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। समिति के सदस्यों ने स्वच्छता का संदेश देते हुए कुनकुरी थाना परिसर में सफाई की और समाज को स्वच्छता के महत्व की याद दिलाई। समिति ने न केवल बाहरी सफाई बल्कि आंतरिक स्वच्छता पर भी जोर दिया, जिसमें आत्मिक और नैतिक शुद्धि का संदेश दिया गया। अभियान का नेतृत्व संस्था प्रमुख जयनन्दन यादव और सचिव सन्तोष भगत ने किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को मानव धर्म की पुस्तिका भेंट की, जो जीवन में स्वच्छता और नैतिकता के महत्व को रेखांकित करती है। इस मौके पर एसडीओपी विनोद मंडावी ने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, “स्वच्छता अभियान देश के लिए एक बड़ा योगदान है और इससे समाज में जागरूकता फैलती है।” स्वच्छता अभियान में समिति के कई कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिनमें जयमन यादव, देवमन्त, जगेश्वर, मनधर, नीरज राम, श्रीमती सिरीमुनी भगत, मूलो बाई, शांति देवी, उमा बाई, नेहरू राम, राधेलाल सिंह और चन्द्रकिशोर यादव शामिल थे। इन सभी ने न केवल गांधी जी के स्वच्छता के सपने को साकार करने का प्रयास किया, बल्कि समाज को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह कार्यक्रम पूरे कुनकुरी क्षेत्र में एक प्रेरणा बनकर सामने आया, जो बताता है कि स्वच्छता केवल बाहरी नहीं, बल्कि आंतरिक भी होनी चाहिए।  

नेशनल हाइवे 43 पर 130 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला की तैयारी में जुटा ईसाई आदिवासी महासभा,जशपुर विधायक रायमुनी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर होगा प्रदर्शन

IMG 20241001 175017

  जशपुर, 1 अक्टूबर 2024 – छत्तीसगढ़ में इसाई आदिवासी महासभा द्वारा जशपुर की विधायक श्रीमती रायमुनी भगत के खिलाफ एक बड़े प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है। यह विरोध प्रदर्शन 3 अक्टूबर 2024 को जशपुर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें करीब 1.5 लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है। यह विवाद 1 सितंबर 2024 को ढेंगनी  गांव में एक सार्वजनिक सभा के दौरान श्रीमती भगत के कथित अपमानजनक बयान के बाद शुरू हुआ, जो बाद में सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हुआ। अपने संबोधन में, भगत ने ईसाई धार्मिक प्रथाओं पर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसे ईसाई समुदाय ने अत्यंत अपमानजनक बताया है। इसाई आदिवासी महासभा ने इसके बाद विधायक से सार्वजनिक माफी और भारतीय दंड संहिता की धारा 196, 299 और 302 के तहत उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है, आरोप लगाते हुए कि उनके बयान ने धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। हालांकि, शिकायतें दर्ज कराने के बावजूद, स्थानीय प्रशासन द्वारा अब तक विधायक भगत के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसाई आदिवासी महासभा ने पहली बार 18 सितंबर 2024 को अपनी शिकायतें प्रस्तुत की थीं, लेकिन अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। महासभा ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस कार्रवाई नहीं करती है, तो एक बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा, और शांति बनाए रखने की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। स्थिति तब और गंभीर हो गई जब 25 सितंबर 2024 को महासभा ने दोबारा अपनी मांगों को दोहराया, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इस घटनाक्रम के कारण तनाव बढ़ गया है, और जशपुर में प्रस्तावित प्रदर्शन की तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। जशपुर जिले की इसाई आदिवासी महासभा के अध्यक्ष वाल्टर कुजूर के अनुसार, 3 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक यह प्रदर्शन 130 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाते हुए शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।इस मानव श्रृंखला ने डेढ़ लाख लोग शामिल होंगे।  वाल्टर कुजूर ने जोर देकर कहा कि यह आंदोलन ईसाई समुदाय के न्याय के लिए है, जो विधायक  श्रीमती भगत के बयान से आहत महसूस कर रहा है। जैसे-जैसे प्रदर्शन की तारीख नजदीक आ रही है, स्थानीय प्रशासन इस बड़े आयोजन की तैयारी कर रहा है, जो हाल के समय के सबसे बड़े प्रदर्शनों में से एक हो सकता है।  

सरस्वती सायकिल योजना से बालिकाओं की राह हुई आसान,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में शिक्षा की सुविधाएं बढ़ी हैं – सालिक साय

IMG 20241001 WA0011

  जशपुर/कांसाबेल,1 अक्टूबर 2024/ सरस्वती सायकल योजना के तहत, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, कांसाबेल में छात्रों को साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अजजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य (डीडीसी)  सालिक साय शामिल हुए।श्री साय ने कहा की विशेष रूप से ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के छात्रों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और स्कूल तक पहुंचने में सहूलियत प्रदान करना है। सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत छात्रों को मुफ्त साइकिल उपलब्ध कराई जाती है, ताकि वे आसानी से स्कूल आ-जा सकें और उनकी शैक्षिक यात्रा सुगम हो सके। सालिक साय ने आगे कहा कि यह योजना छात्रों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लाने का कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को सुविधाएं प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है, और यह योजना उस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।उन्होंने कहा की शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए प्रदेश के मुखिया श्री विष्णुदेव साय ने कई योजनाओं के तहत कार्य कर रही है।कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्कूल के शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति रही, जहां सभी ने इस योजना की सराहना की और इसे छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया। इस मौके पर आलोक सारथी महामंत्री भाजपा, भूषण वैष्णव जिला उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा, केशव पांडे अध्यक्ष युवा मोर्चा, घनश्याम अग्रवाल अध्यक्ष शिक्षा समिति, बालेश्वर चक्रेश उपसरपंच, प्राचार्य केरकेट्टा, अनिल यादव एवं समस्त शिक्षक, शिक्षिका, छात्र,छात्राएं उपस्थित हुए।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस उपलब्धि पर जताई खुशी, जशपुर जिले ने राष्ट्रीय पोषण माह में रचा इतिहास,5 लाख से ज्यादा गतिविधियों के साथ प्रदेश में पहले स्थान पर

Picsart 24 09 28 15 31 40 678

  जशपुरनगर, 28 सितंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में छत्तीसगढ़ के आंगनबाड़ी केंद्रों में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान में जशपुर जिले ने कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन में प्रदेश में सबसे अधिक सफलता हासिल की है और पहले स्थान पर पहुंच गया है। जशपुर जिले में अब तक 5 लाख 68 हजार से अधिक गतिविधियों का संचालन किया जा चुका है, जिससे जिले ने प्रदेश भर में अपनी अलग पहचान बनाई है। राष्ट्रीय पोषण माह अभियान: जनआंदोलन के रूप में इस साल 1 से 30 सितंबर तक आयोजित ‘राष्ट्रीय पोषण माह’ का मुख्य उद्देश्य जनसमुदाय तक स्वास्थ्य, पोषण, और स्वच्छता के महत्व को पहुंचाना है। भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में इसे जनआंदोलन के रूप में संचालित किया जा रहा है, जिसमें जनप्रतिनिधि, पंचायतीराज संस्थाएं, स्वयंसेवी संस्थाएं, महिला स्व-सहायता समूह, युवा संगठन और अन्य सामाजिक संस्थाएं सक्रिय रूप से भाग ले रही हैं। अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण 2.0 कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता बढ़ाने, स्वच्छता बनाए रखने और कुपोषण की रोकथाम के लिए बड़े पैमाने पर गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल ने जनमानस में सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जशपुर जिला पूरे राज्य में राष्ट्रीय पोषण माह अभियान की सबसे उत्कृष्ट मिसाल पेश कर रहा है। 5 लाख से अधिक गतिविधियों के सफल आयोजन से यह स्पष्ट है कि जिला प्रशासन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, और स्थानीय समुदाय इस जनहितकारी अभियान को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर काम कर रहे हैं। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने कहा, “यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह जनआंदोलन है, जिसका उद्देश्य हमारे समाज के सबसे निचले तबके तक पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता का संदेश पहुंचाना है। जशपुर के लोग इस अभियान में पूरी सक्रियता से भाग ले रहे हैं और यही हमारी सफलता की कुंजी है।” इस अभियान में पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधि, महिला मंडल, नेहरू युवा केंद्र, नेशनल कैडेट कोर (NCC), और राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) जैसे संगठन भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इन सभी की सामूहिक भागीदारी ने इसे और अधिक प्रभावी बनाया है, जिससे जशपुर जिले में अभूतपूर्व परिणाम सामने आए हैं। इस अभियान ने जशपुर जिले में न केवल पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाई है, बल्कि स्थानीय समुदायों को एक साथ लाने और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में भी अहम भूमिका निभाई है। इस प्रेरणादायक पहल से प्रदेश के अन्य जिलों को भी सीख मिल रही है और वे भी इसे सफल बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।