मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए PM किसान सम्मान निधि योजना के लाभ को बढ़ाने के दिए निर्देश,किसान अनिल ने कहा – ‘मदद से हम किसानों को मिली मजबूती’

Picsart 24 09 28 13 29 48 089

जशपुर, 28 सितंबर 2024 मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने प्रदेश के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना का अधिक से अधिक लाभ दिलाने के निर्देश दिए हैं। यह योजना भारत सरकार की एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत किसानों को प्रति वर्ष 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता तीन समान किस्तों में दी जाती है, जिससे वे अपनी खेती-बाड़ी के कामों को बेहतर ढंग से कर सकें। जशपुर जिले के कांसाबेल विकास खंड के किसान अनिल राम को इस योजना का लाभ मिल रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “किसान सम्मान निधि से मुझे खेती करने में बड़ी आर्थिक सहायता मिली है। इस योजना का लाभ उठाकर मैं अपनी कृषि गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित कर पा रहा हूँ।” मुख्यमंत्री श्री साय के सुशासन में यह योजना सीधा किसानों तक पहुंच रही है, जिससे छोटे किसानों को बड़ी राहत मिल रही है। यह योजना खासतौर पर उन किसानों के लिए लाभदायक है जिनके पास 2 हेक्टेयर तक कृषि भूमि है। योजना का उद्देश्य इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारना और कृषि विकास को बढ़ावा देना है। इसके तहत किसानों के बैंक खातों में सीधे राशि ट्रांसफर की जाती है, जिससे वे बिना किसी परेशानी के खेती-बाड़ी के लिए आवश्यक संसाधन जुटा सकें। अन्य लाभ इस योजना का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना और उनके जीवन स्तर को सुधारना है। यह पहल न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही है, बल्कि पूरे कृषि क्षेत्र को भी सशक्त बना रही है। किसान सम्मान निधि योजना, किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, और प्रदेश के किसान इसे सराहनीय पहल मानते हैं।  

 संवेदनशील मुख्यमंत्री की तत्परता से  बादलखोल अभ्यारण्य क्षेत्र में टूटी पुलिया की मरम्मत कार्य शुरू,सोमारू ने कहा-साय साहब कर राज मा चिंता हटिस,ओला बताए के देरी हे बस…

IMG 20240928 WA0008

जशपुर,28 सितंबर 2024 / लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जशपुर जिले के बादलखोल अभ्यारण्य क्षेत्र में आवागमन बुरी तरह बाधित हो गया था। विशेष रूप से कलिया से जोराजाम सड़क पर रांझामुड़ा नाले की पुलिया बहने से स्थानीय लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों के आवागमन ठप होने की जानकारी मिलते ही, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को निर्देशित किया कि इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जाए। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद, विभागीय अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिया के निर्माण कार्य को शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री की इस तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की, जिसके कारण उन्हें बड़ी राहत मिली। पुलिया का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, जिससे जल्द ही आवागमन सामान्य होने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने सरकार के इस सकारात्मक कदम के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप से उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हुआ है। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री श्री साय ने जिस तरह हमारी समस्या को गंभीरता से लिया और त्वरित कार्यवाही करवाई, उसके लिए हम उनके आभारी हैं।”  

सिरफोड़वा कांड-2: स्वामी आत्मानन्द स्कूल में मारपीट का मामला थाने पहुंचा, फाइटर और कड़े से फोड़ा सिर

IMG 20240927 WA0016

जशपुर/कुनकुरी – शिक्षा के सरकारी केंद्र स्वामी आत्मानन्द हिंदी मीडियम स्कूल में छात्रों के बीच हुए मारपीट में 12 वीं कक्षा का एक छात्र बुरी तरह घायल हो गया।घटना 25 सितंबर की शाम करीब 4:30 बजे की है।घायल छात्र ने अपनी माँ के साथ कुनकुरी थाने में इसकी शिकायत की है। जैसा कि छात्र ने बताया कि एग्जाम लिखने जा रहा था तो लड़के बोले कि इधर से नहीं उधर से जाओ, उल्टा – सीधा बोलने लगे तो मैं लैंग्वेज सुधारकर बोलो तो उन लोग बोले”तुम छुट्टी टाइम में मिलना।छुट्टी होने के बाद स्कूल के बाहर बरगद पेड़ के पास 7-8 लड़के आये जिसमें एक फाइटर से और दो लोग कड़ा पकड़े थे,मारने लगे।” वहीं दूसरी ओर मारपीट में दूसरे पक्ष के छात्र की ओर से भी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।जिसमें शिकायतकर्ता छात्र समेत दस छात्रों (सभी 11 वीं में अध्ययनरत) को 12 वीं के शिकायतकर्ता छात्र ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पीटा है,गाली गलौच किया है। हम आपको बता दें कि महीने भर के अंदर यह दूसरी घटना है जिसमें इसी स्कूल के छात्रों के बीच मारपीट में फाइटर जैसे घातक हथियार का प्रयोग हुआ है।जिससे यह चर्चा होने लगी है कि आत्मानन्द स्कूल में पढ़ने वाले छात्र भविष्य के बुरे नागरिक बनने जा रहे हैं। यह सोचनेवाली बात है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृहक्षेत्र बल्कि उनकी विधानसभा में इस तरह की यह दूसरी घटना है।इससे समझा जा सकता है कि सीएम के गृहजिले में विद्या का दीपक किस तरह से बुझाया जा रहा है। बहरहाल,इस घटना की शिकायत कुनकुरी थाने में होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सायकिल रैली : आयुष्मान पखवाड़ा के तहत 28 को स्कूली बच्चों के साथ जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधि कहेंगे ‘आयुष्मान भवः’

IMG 20240927 160604

जशपुर 27 सितंबर 24 / जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में जिले आयुष्मान पखवाड़ा मनाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 28 सितंबर24 को सायकल रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली प्रातः 8 बजे से रंजीता स्टेडियम से महाराजा चौक , सन्ना रोड, हनुमान मंदिर, जैन मंदिर, बस स्टैंड, नीचे रोड से होते हुए रंजिता स्टेडियम में रैली का समापन होगा। जिला प्रशासन ने जनप्रतिनिधिगण, अधिकारियों, कर्मचारियों। स्कूली बच्चों को सायकल रैली में शामिल होने का आग्रह किया है।

भारी बारिश : सीएम के निर्देश पर कलेक्टर ने नदी पुल पर की कर्मचारियों की तैनाती

IMG 20240927 WA0008

  जशपुर, 27 सितंबर 2024 – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले में भारी वर्षा के मद्देनजर नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस निर्देश के तहत जिला प्रशासन ने बाढ़ की स्थिति से निपटने और निगरानी बढ़ाने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। विशेष रूप से कुनकुरी विकासखंड के ग्राम ढोढ़ीडांड़ स्थित ईब नदी पुल पर लगातार बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसे नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने कर्मचारियों की एक टीम गठित की है, जिनमें राजस्व निरीक्षक, पटवारी, और कोटवारों को शामिल किया गया है। बाढ़ नियंत्रण में तैनात प्रमुख अधिकारी: 1. श्री चन्द्रविजय साय (राजस्व निरीक्षक) – 8223960203 2. श्री विकास खलखो (पटवारी) – 8103015506 3. श्री बसंत राम (कोटवार) – 9907483152 4. श्री जगदीर कुजूर (कोटवार) – 6260919776 5. श्री रोहित कुमार सुकरा (राजस्व निरीक्षक) – 9827964811 6. श्री निशीकांत गुप्ता (पटवारी) – 7828169535 7. श्री सातु राम (कोटवार) – 6265271343 8. श्री रूबेन केरकेट्टा (कोटवार) – 9285195379   प्रशासन ने पुल के दोनों ओर बैरियर सहायक और अन्य कर्मियों को तैनात कर दिया है, ताकि स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा सके और आपातकालीन स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।  

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने शिक्षक से मिलकर भावुक होकर किया सम्मान, गुरुओं को बताया सफलता का आधार

IMG 20240926 165611

जशपुर, 26 सितंबर 2024: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को अपने बगिया स्थित निवास कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम के दौरान अपने 94 वर्षीय संस्कृत शिक्षक, श्री राजेश्वर पाठक से मिलकर भाव विभोर हो गए। अपने स्कूली दिनों की स्मृतियों को ताज़ा करते हुए, उन्होंने गुरुजी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और उन्हें शाल, श्रीफल तथा फूलों की माला भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने भावुक होते हुए कहा, “गुरुओं का आशीर्वाद ही मुझे यहां तक लेकर आया है। आज मैं जो कुछ भी हूँ, वह मेरे शिक्षकों की कृपा से है।” इस दौरान उन्होंने अपने शिक्षक से एक बार फिर आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री पाठक ने पूरे मन से मुख्यमंत्री को आशीर्वाद दिया और उनकी सफलता की कामना की। श्री राजेश्वर पाठक ने भी मुख्यमंत्री श्री साय के बचपन के दिनों को याद करते हुए बताया कि जब वे लोयोला उच्चतर माध्यमिक शाला, कुनकुरी में पढ़ाया करते थे, तब श्री साय उनके विद्यार्थियों में से एक थे। उन्होंने कहा, “विष्णुदेव साय बचपन से ही अत्यंत प्रतिभाशाली और विनम्र स्वभाव के थे। उनकी आज्ञाकारिता और बुद्धिमानी हमेशा सबसे अलग होती थी। वे हर अवसर पर अपनी प्रतिभा से अलग पहचान बनाते थे।” उन्होंने आगे कहा कि जब मुख्यमंत्री श्री साय सांसद थे, तब भी वे हमेशा विनम्रता से मिलते थे और आज भी उनका वही आदरभाव और नम्रता बरकरार है। पाठक जी ने मुख्यमंत्री के व्यक्तित्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका यह सादगी भरा व्यवहार एक अनुकरणीय उदाहरण है। मुख्यमंत्री और उनके शिक्षक की इस पुनर्मिलन ने सभी को भावुक कर दिया और गुरु-शिष्य की इस अद्वितीय परंपरा को जीवंत कर दिया।  

कुंभकारों को मिला सम्मान : मुख्यमंत्री श्री साय ने 100 कुंभकारों को दिया इलेक्ट्रॉनिक चाक

IMG 20240926 WA0005

  *जशपुर, 26 सितम्बर 2024/* पारम्परिक कलाओं से समृद्ध जशपुर में कुंभकारों की अद्भुत कला के सम्मान के रूप में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को अपने बगिया स्थित निवास कार्यालय से जिले के 100 कुंभकार शिल्पकारों को इलेक्ट्रॉनिक चाक देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कुंभ शिल्प कला के मूर्धन्य कलाकारों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनसे चर्चा की। इस अवसर अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासंघ के प्रांत संरक्षक शम्भूनाथ चक्रवर्ती ने बताया कि जशपुर जिले में 195 ग्रामों में 2236 कुम्भकार परिवारों के 100 शिल्पकारों को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव के द्वारा उपहार के रूप में इलेक्ट्रॉनिक चाक दिया गया है। जिसपर उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा हमें अपनी कला के विस्तार के लिए इलेक्ट्रॉनिक चाक प्रदान किया गया है इसके लिए हम बहुत आभारी हैं। उल्लेखनीय है कि माटी कला बोर्ड की ओर से कुम्भकार टेराकोटा योजना के तहत इलेक्ट्रॉनिक चाक कुम्भ शिल्पकारों को प्रदान किया जा रहा है। इसके तहत 22 हज़ार 2 सौ लागत के 100 इलेक्ट्रॉनिक चाक शिल्पकारों को प्रदान किये गए हैं।

मुख्यमंत्री कैंप बगिया में सीएम साय से मिलने लगा रहा लोगों का तांता, सीएम ने कहा – योजनाओं का लाभ लें मेरे छत्तीसगढ़िया भाई-बहन

जशपुर 24 सितंबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव से आज उनके बगिया स्थित निवास कार्यालय में आम लोगों को मिलने वालों का ताता लगा रहा। लोग अपनी समस्याओं ने निराकार और मांगों से संबंधित आवेदन लेकर मुख्यमंत्री से मिले। इसके साथ ही मौखिक रूप से मुख्यमंत्री श्री साय के समक्ष अपनी मांगों और समस्याओं को रखा। मुख्यमंत्री साय ने सभी मांगों और समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और उचित कार्यवाही के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। यहां आकर मुख्यमंत्री से मिलकर लोग काफी खुश हुए। उन्होंने बताया की मुख्यमंत्री एक अभिभावक की तरह सबकी मांगों और समस्याओं के निराकरण के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने बताया की विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री बनते ही इस क्षेत्र का विकास तीव्र गति से हो रहा है। मुख्यमंत्री ने मिलने वालों से कहा की हमारी सरकार मोदी की गारंटी को तेजी से लागू कर रही है। हमारी सरकार राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आप सब शासन की योजनाओं के संबंध में जानकारी लेकर इसका लाभ ले।

मुख्यमंत्री के हाथों NSS की श्रेष्ठ कार्यक्रम अधिकारी के रूप में सम्मानित हुई गीता झा

IMG 20240924 WA0034

*जशपुर 24 सितम्बर 2024* /छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा राष्ट्रीय योजना के कार्यों की श्रेष्ठता के आधार पर श्रेष्ठ कार्यक्रम अधिकारी के रूप में शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय जशपुर नगर के व्याख्याता श्रीमती गीता झा को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। विदित हो कि छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय पुरस्कार 2023-24 के लिए विद्यालय स्तर पर जिला संगठक प्रोफेसर  विनायक साय के कुशल मार्गदर्शन में श्रीमती गीता झा व्याख्याता शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय जशपुर नगर को राष्ट्रीय योजना के कार्यों की श्रेष्ठता के आधार पर श्रेष्ठ कार्यक्रम अधिकारी के रूप में सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। यह पुरस्कार विगत दिवस 23 सितम्बर 2024 को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा कृषि महाविद्यालय रायपुर के ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना दिवस पर दिया गया। पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति पत्र एवं 11 हजार का चेक प्रदान किया गया। श्रीमती गीता झा प्रारंभ से ही परिश्रमी, कर्तव्यनिष्ठ एवं अनुभवी आदर्श शिक्षिका रही है। 22 सितम्बर 2024 को ही राज्य स्तरीय सावित्रीबाई फूले शिक्षण सम्मान 2024 पुरस्कार सांसद विजय बघेल के द्वारा दुर्ग में सम्मानित किया गया। पूर्व में सन् 2019 में राज्य स्तरीय राज्यपाल शिक्षक पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। अध्यापन के क्षेत्र में भी इनका प्रदर्शन अच्छा रहा है। प्रतिवर्ष बोर्ड परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय दौरे पर जशपुर उतरे, गृहग्राम बगिया में लोगों से कर रहे हैं मुलाकात,कल दिन भर ननिहाल सिमडेगा जिले में,,,

IMG 20240924 WA0021

जशपुर, 24 सितंबर 2024: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कांसाबेल विकासखंड के बगिया हेलीपैड पर पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल, पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, और डीएफओ जितेन्द्र उपाध्याय ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें जिला भाजपा अध्यक्ष सुनील गुप्ता और जिला महामंत्री भरत सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय दौरे पर हैं। कल सुबह वे गांव में भाजपा के “मोर बूथ,मोर अभिमान” अभियान के तहत सदस्यता अभियान में शामिल होंगे। इस दौरे का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी की मजबूती को और बढ़ाना है। इसके बाद, मुख्यमंत्री झारखंड के सिमडेगा जिले में एक महत्वपूर्ण चुनावी सभा और रोड शो में हिस्सा लेंगे, जहां वे आगामी चुनावों के लिए जनता से संवाद करेंगे और पार्टी के समर्थन को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा राजनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें पार्टी की रणनीतिक गतिविधियों के साथ-साथ जनसंपर्क अभियान भी शामिल है।