हमर जशपुरिया बेटा कर राइज में दवा-दारू बढ़िया मिलथे, बिष्णु बेटा बूढ़ा मन कर उमर बढ़ाई देलक – बुधनी बाई, सीएम साय के निर्देश पर लोदाम स्वास्थ्य शिविर में बुजुर्गों की सेहत जांची गई

Picsart 24 09 24 12 48 15 761

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुजुर्गों की सेहत पर दे रहे विशेष ध्यान जशपुर, 24 सितंबर 2024: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और सुलभ बनाने के लिए विशेष निर्देश दिए हैं। इसी दिशा में जशपुर विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लोदाम में बुजुर्गों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें निःशुल्क दवाइयां और परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई। शिविर के दौरान वरिष्ठ नागरिकों की एनीमिया, शुगर और खून की जांच समेत कई अन्य आवश्यक परीक्षण किए गए, ताकि उन्हें बेहतर स्वास्थ्य देखभाल मिल सके। इस पहल का उद्देश्य बुजुर्गों को नियमित स्वास्थ्य जांच का लाभ प्रदान करना है, जिससे वे स्वस्थ और सक्रिय जीवन जी सकें। बुजुर्ग महिला बुधनी बाई ने निःशुल्क दवा मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को खूब आशीर्वाद देते हुए स्थानीय बोली में कहा कि हमर अपन बेटा विष्णु कर राइज में मोर उमर बाढ़ गेलक।ओकरो उमर भगवान बढ़ाई। इसके अलावा, शिविर में लोदाम के स्कूली बच्चों को पोषण आहार की ज़रूरत के बारे में जागरूक किया गया। बच्चों की भी हीमोग्लोबिन जांच की गई, ताकि उनमें पोषण की कमी को पहचाना जा सके और सही मार्गदर्शन दिया जा सके। मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत राज्य भर में इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे बुजुर्गों और बच्चों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त हो सके। इस प्रयास से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ रही है।

अभी-अभी सड़क हादसा: नेशनल हाइवे 43 पर दो ट्रकों में टक्कर, एक ड्राइवर की मौत,मौके पर पुलिस

IMG 20240924 WA0012

जशपुर,24 सितंबर2024/ आज सुबह लगभग 11:00 बजे, एनएच 43 के डोडकाचौरा केंद्रीय विद्यालय के सामने एक गंभीर सड़क हादसा हुआ है। जिसमें दो ट्रक आपस में टकरा गए, एक ट्रक के ड्राइवर की वाहन के नीचे दबकर घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर रवि तिवारी अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उनकी टीम ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक में फंसे घायल चालक को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। वहीं, मृत चालक के शव को निकालने की कार्रवाई की जा रही है। इस सड़क दुर्घटना ने क्षेत्र में भय का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय लोग इस हादसे के लिए ट्रक चालकों द्वारा तेज गति से वाहन चलाने को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। आबादी वाले क्षेत्र में ट्रकों की तेज रफ्तार के कारण हादसे की आशंका लगातार बढ़ती जा रही है। प्रशासन से इस दिशा में आवश्यक कदम उठाने की मांग की जा रही है ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 25 सितंबर को ननिहाल जाएंगे, रोड शो कर भाजपा की डबल इंजन सरकार के गिनाएंगे फायदे,दो दिवसीय दौरा कार्यक्रम तय

IMG 20240907 WA0023 1

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बगिया गृहनिवास आगमन, भाजपा सदस्यता अभियान और झारखंड के कुरडेग में करेंगे चुनावी रोड शो जशपुर, 24 सितंबर 2024: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 24 सितंबर की शाम अपने गृहनिवास बगिया पहुंचेंगे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन से गांव में उत्साह का माहौल है, और उनके स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं। सूत्रों के अनुसार, 25 सितंबर की सुबह मुख्यमंत्री अपने गांव में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में भाग लेंगे। इस अभियान के दौरान श्री साय नए सदस्यों को भाजपा से जोड़ने का कार्य करेंगे, जिससे संगठन को और मजबूती मिलेगी। इसके बाद वे निर्धारित समयानुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय झारखंड के सिमडेगा जिले के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे, जहां वे एक विशाल चुनावी रोड शो करेंगे। झारखंड में होने वाले इस रोड शो को लेकर काफी उत्साह है और भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उनकी अगवानी के लिए तैयार हैं।बड़ी बात यह भी कि कुरडेग सीएम साय का ननिहाल है।इस इलाके में श्री साय की अच्छी पकड़ है जिसका लाभ आनेवाले झारखण्ड चुनाव में भाजपा को मिलेगा। अपुष्ट जानकारी के अनुसार श्री साय रोड शो के बाद शाम को फिर से बगिया लौट आएंगे और 27 सितंबर को रायपुर के लिए रवाना होंगे। उनके इस दौरे से स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता में भारी उत्साह है, और उनके स्वागत के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

सभी ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित करने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर होने लगा अमल,जशपुर जिले की इन पंचायतों में एक्सपर्ट पहुंचे

IMG 20240923 WA0015

*जिले में टीबी मुक्त ग्राम पंचायत घोषित करने के लिए चलाया जा रहा है अभियान* *एकलव्य विद्यालय घोलेंग, बटईकेला, सन्ना,सराईटोला में किया गया टीबी जागरूकता का कार्यक्रम* *टीबी रोग होने के कारण, लक्षण, जांच और उपचार के संबंध में दी गई जानकारी* जशपुर 23 सितम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले के ग्राम पंचायतों में टीबी मुक्त ग्राम पंचायत घोषित करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिला को टीबी मुक्त करने पिरामल फाउन्डेशन द्वारा ट्राइबल टीबी इनिसिएटिव प्रोजक्ट के जिल के समस्त एकलव्य विद्यालयों में टीबी जागरूकता का कार्यक्रम किया गया। एकलव्य विद्यालय घोलेंग, बटईकेला, सन्ना, सराईटोला में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को टीबी रोग होने के कारण, लक्षण, जांच, उपचार, निक्ष्य मित्र, निक्षय पोषण योजना और प्रोत्साहन राशि पर विस्तारपूर्ण जानकारी प्रदान किया गया और कभी भी किसी व्यक्ति को एक भी लक्षण होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र मितानिन, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, पिरामल टीम से संपर्क कर सकते हैं। डॉ. उदय प्रकाश भगत जिला क्षय नियंत्रण अधिकारी एवं कुसुम बड़ा उप संचालक पंचायत नोडल अधिकारी टीबी मुक्त भारत अभियान जशपुर के कुशल मार्गदर्शन में पिरामल फाउन्डेशन द्वारा टीबी मुक्त पंचायत पर सक्रियता से कार्य किया जा रहा है। रूस्तम अंसारी जिला समन्वयक एनटीईपी द्वारा जानकारी दिया गया कि वर्ष 2024 में जिले के 220 पंचायतों को समस्त विभाग पंचायत प्रतिनिधि, पिरामल फाउन्डेशन के सहयोग से संयुक्त प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम को पलक टांडिया, जितेन्द्र जीत, यश पाण्डे, गांधी फेलो एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक संतोष सोन द्वारा संपन्न किया गया।

विष्णु का सुशासन: की मझनी बाई के जीवन में बिहान ने उगाई खुशियों की फसल,लखपति दीदी बनकर कर रही सखियों को प्रेरित

IMG 20240923 WA0014

जशपुर, 23 सितंबर 2024 – ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) विशेष पिछड़ी जनजाति की महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव ला रहा है। इस योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक मदद और प्रशिक्षण मिल रहा है, जिससे वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने में सफल हो रही हैं। मझनी बाई, जो कोरवा जनजाति से हैं, इसकी एक शानदार मिसाल हैं। उन्होंने कड़ी मेहनत और स्व-सहायता समूह से जुड़े रहकर “लखपति दीदी” बनने का सपना पूरा किया। मनोरा विकासखंड के ग्राम पंचायत गीधा की रहने वाली मझनी बाई पहले सिर्फ खेती से सालाना 35,000 से 40,000 रुपये ही कमा पाती थीं। लेकिन, अपनी आय बढ़ाने के लिए उन्होंने बिहान योजना के तहत “कृष्णा स्व-सहायता समूह” से जुड़ने का फैसला किया। इस योजना के तहत उन्हें 15,000 रुपये आर.एफ., 60,000 रुपये सी.आई.एफ., और बैंक से एक लाख रुपये का लोन मिला। मझनी बाई ने इस आर्थिक सहायता का सही इस्तेमाल करते हुए मिर्च की खेती और बकरी पालन का काम शुरू किया। उन्होंने 2 एकड़ जमीन पर मिर्च की खेती में 20,000 रुपये का निवेश किया, जिससे उन्हें सालाना 1.10 लाख रुपये की आमदनी होने लगी। इसके साथ ही, बकरी पालन से उन्हें 50,000 रुपये की अतिरिक्त आय हुई। आज, मझनी बाई की कुल वार्षिक आय 1.60 लाख रुपये तक पहुंच चुकी है। मझनी बाई की सफलता का श्रेय उनकी मेहनत और बिहान योजना से मिली सहायता को जाता है। अब वह अपने गांव में आत्मनिर्भरता की मिसाल बन चुकी हैं और अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन गई हैं।  

स्कूली बच्चों के लिए साइबर क्राइम और ट्रैफिक नियमों पर जागरूकता शिविर का आयोजन,पुलिस अधीक्षक की पहल का शिक्षक-विद्यार्थियों ने किया स्वागत

IMG 20240923 WA0005

जशपुर, 23 सितंबर: पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह के निर्देशानुसार कुनकुरी पुलिस द्वारा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय में स्कूली बच्चों के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य छात्रों को साइबर क्राइम, ट्रैफिक नियमों, सोशल मीडिया के दुरुपयोग और अन्य सामाजिक एवं आर्थिक अपराधों के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर एएसआई मनोज कुमार साहू ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि कैसे साइबर अपराध और सोशल मीडिया के गलत उपयोग से बचा जा सकता है। उन्होंने छात्रों को कानून का पालन करने और अच्छे नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, ट्रैफिक नियमों के पालन का महत्व बताते हुए सड़क सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। शिविर के दौरान बच्चों ने सक्रिय रूप से सवाल पूछे और एएसआई साहू ने उनके सवालों के जवाब देकर उनकी शंकाओं का समाधान किया। इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों में अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और वे भविष्य में सतर्क नागरिक बन सकेंगे। शिविर को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में प्रिंसिपल अनिल कुमार सिंह,वाइस प्रिंसिपल श्री चौहान,व्याख्याता अरविंद मिश्रा,विनायक मिश्रा समेत शाला के समस्त शिक्षकों का सहयोग रहा।

ब्रेकिंग – सन्ना-जशपुर रोड जाम,किसानों ने किया जाम,छुट्टेवेशियों से परेशान किसान कर रहे नारेबाजी

Screenshot 2024 09 22 09 24 32 90 99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817

जशपुर,22 सितंबर 2024/ आवारा पशुओं से परेशान किसानों ने सन्ना – जशपुर सड़क जाम कर दी है।किसानों का कहना है कि आवारा मवेशियों को खुला छोड़े जाने पर महीने भर पहले से ही मवेशी मालिकों और प्रशासन को कंट्रोल करने कहा गया था।कोई सुनवाई नहीं होने और सुबह 8 बजे से ही सड़क पर चक्का जाम कर दिए हैं।स्थानीय पुलिस व तहसीलदार मौके पर जाम खुलवाने के लिए प्रदर्शनकारियों से बात कर रहे हैं लेकिन पर्दशनकारी मानने को फिलहाल तैयार नहीं हैं।

नेशनल लोक अदालत बगीचा में 278 प्रकरण समाप्त हुए, पक्षकारों ने स्वास्थ्य शिविर का लिया लाभ

IMG 20240921 WA0021

लोक अदालत सफलता पूर्वक संपन्न: विवादों का आपसी सहमति से हुआ निराकरण जशपुर/बगीचा, 21 सितंबर: व्यवहार न्यायालय बगीचा में नेशनल लोक अदालत का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन का नेतृत्व माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंसुर अहमद, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डमरूधर चौहान और सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महेश राज के निर्देशन में किया गया। लोक अदालत में पीठासीन अधिकारी श्रीमती कामिनी वर्मा के समक्ष पक्षकारों को समझाइश दी गई, जिससे कई आपसी विवादों का राजीनामा द्वारा समाधान हुआ। इस लोक अदालत में मोटरयान अधिनियम, आबकारी अधिनियम, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम और चेक बाउंस जैसे मामलों सहित कुल 278 प्रकरणों को सुलझाया गया। प्रकरणों के समाधान के साथ-साथ, पक्षकारों के स्वास्थ्य लाभ हेतु एक स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। नेशनल लोक अदालत में आज की सफल कहानियाँ पढ़िए,, सफल कहानी 01: ग्राम सेमरजोबला बेन्दोपानी के दो पक्षों के बीच शराब के नशे में हुए विवाद को लोक अदालत के हस्तक्षेप से सुलझाया गया। पीठासीन अधिकारी श्रीमती कामिनी वर्मा एवं अन्य सदस्यों द्वारा दी गई समझाइश के बाद दोनों पक्षों ने आपसी रजामंदी से विवाद को खत्म कर दिया और भविष्य में शांतिपूर्ण संबंध बनाए रखने का संकल्प लिया। सफल कहानी 02: सामरबार बगीचा निवासी और देवंडांड, तहसील सन्ना निवासी के बीच ₹1,48,000/- के चेक के माध्यम से हुए देन-देन के विवाद को लोक अदालत में समझाइश के बाद समाप्त कर दिया गया। दोनों पक्षकारों ने आपसी सहमति से राजीनामा कर प्रकरण को समाप्त किया। सफल कहानी 03: ग्राम बटईकेला के निवासी के मध्य घरेलू हिंसा का मामला न्यायालय में लंबित था। पीठासीन अधिकारी के निर्देश के बाद पति-पत्नी ने आपसी सहमति से अपने रिश्ते को सुधारते हुए, सुखपूर्वक साथ रहने का फैसला किया। राजीनामा के आधार पर इस प्रकरण को समाप्त कर दिया गया। लोक अदालत के माध्यम से न केवल लंबित मामलों का निपटारा हुआ, बल्कि समाज में शांति और सामंजस्य भी स्थापित हुआ। यह आयोजन विवाद समाधान की दिशा में एक सकारात्मक कदम साबित हुआ।  

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले में 76 हजार से ज्यादा बच्चों तक पहुंचेगा पोषण,आईआईटी मुम्बई भी बना सहयोगी

IMG 20240921 WA0019

*जशपुर में अब तक 60 हज़ार से अधिक बच्चों की वजन त्यौहार में हुई जांच* *जनप्रतिनिधियों से लेकर जनसमुदाय तक सभी बन रहे अभियान के सहभागी* *जशपुर, 20 सितम्बर 2024/* जशपुर जिले में 01 से 30 सितंबर तक पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि, मितानिन, 0 से 6 वर्ष के बच्चों के अभिभावकों को शामिल करते हुए महिला बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से प्रत्येक आंगनबाड़ी में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत महिला बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं, सहायिकाएं प्रतिदिन आंगनबाड़ियों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं। जिसके अंतर्गत महिलाओं के साथ एनीमिया पर चर्चा के साथ उनकी एनीमिया की जांच भी की जा रही है, पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण के ऊपर जन समुदाय को जागरूक करने के साथ टेक्नोलॉजी का सरकारी कामकाज अनुप्रयोग विषय पर भी चर्चा की जा रही है जिसका थीम है ‘टेक्नोलॉजी फॉर गवर्नेंस एरियाज इनफ्लुएंसिंग न्यूट्रिशन‘। इसके माध्यम से सरकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का लाभ प्रथम गर्भवती महिलाओं को दिलाना, जिसकी एंट्री ऑनलाइन होती है एवं आंगनबाड़ी में बच्चों की सभी जानकारियों की एंट्री पोस्ट ट्रैकर में करते हुए उन्हें लाभान्वित करना आदि किया जा रहा है। *पोषण माह से समुदाय में आ रही जागरूकता* मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप पोषण माह के अंतर्गत महिलाओं बच्चों को लाभान्वित करने के लिए विभिन्न योजनाओं का लाभ उन्हें पहुंचा जा रहा है जैसे प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत जो माताएं लाभान्वित होने से छूट गई थी उन्हें लाभ दिलाया जा रहा है।पोषक आहार पर दिए गए ज्ञान से गर्भवती महिलाओं के खान-पान में सुधार देखने को मिल रहा है ।वे अब प्रोटीन को अपने आहार में शामिल कर रही हैं, पोषण माह मानने से आंगनबाड़ी में जन समुदाय की भागीदारी बढ़ी है साथ ही साथ वजन त्यौहार भी मनाया जा रहा है जिसमें जनप्रतिनिधि भी शामिल होकर जनसमुदाय को स्वस्थ एवं पोषण के संबंध में जागरूक करने सामने आ रहे हैं और अपनी भागीदारिता निभा रहे हैं। *आईआईटी मुम्बई भी पोषण अभियान में है साथी* जशपुर में आईआईटी मुम्बई के द्वारा पोषण माह में अपना योगदान दिया जा रहा है। जिसमें आईआईटी मुम्बई के मार्गदर्शन में सभी को सही पोषण, स्वस्थ बच्चा एवं सही स्तनपान के महत्व को अच्छे से लोगों समझाने में मदद की जा रही है। वजन त्यौहार में 0 से 6 वर्ष के सभी बच्चों का वजन लेकर बच्चों की पोषण स्थित उनके अभिभावकों को बताया जा रहा है एवं उनके आहार में सुधार एवं पोषण पुनर्वास केंद्रों में भेजने के लिए सलाह भी दिया जा रहा है। *जिले के 76 हज़ार बच्चों को मिलेगा लाभ* जशपुर जिले के लगभग 4115 आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण माह अभियान चलाया जा रहा है। जिसका लाभ जिले के 76 हजार से अधिक बच्चों को प्राप्त होगा। अभी तक के वजन त्यौहार में 60 हज़ार बच्चों का वजन लेकर ऑनलाइन एंट्री की जा चुकी है।

सीएम साय के गृह जिले में राष्ट्रीय पोषण माह की धूम, पोषण रथ बच्चों के पौष्टिक आहार और समय पर टीकाकरण करवाने की दे रही जानकारी

Picsart 24 09 21 15 21 19 252

  *जशपुर, 21/ सितम्बर 2024*/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय बच्चों को पोष्टिक आहार देने और समय पर टीकाकरण करवाने के निर्देश दिए हैं। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत संचालित वजन त्यौहार के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए गांव गांव में पोषण रथ का संचालन किया जा रहा है। पोषण रथ द्वारा महिलाओं एवं बच्चों को पौष्टिक आहार, टीकाकरण, एनीमिया एवं उससे बचने के उपाय, आयरन फोलिक एसिड की गोली लेने, गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं के सम्पूर्ण देखभाल, डायरिया से बचने के उपाय इत्यादि के संबंध वीडियो महिलाओं एवं अन्य लोगों को दिखाया गया। ज्ञात हो कि पोषण रथ जशपुर जिले में निरंतर गांव गांव घूमकर लोगों को जागरूक और प्रसार कर रही है। उल्लेखनीय है कि जिसमें 12 से 23 सितम्बर तक चलने वाले वजन तिहार में बच्चों के वजन में बढ़ोत्तरी को मापने के साथ ही सामुदायिक जागरूकता का कार्य किया जा रहा है। पोषण माह के तहत सुपोषण चौपाल, अन्नप्राशन दिवस, परिवार चौपाल, पोषण मेला, व्यंजन प्रदर्शन जैसे आयोजन पंचायत और शहरी क्षेत्रों में किए जा रहे हैं। पोषण के प्रति बच्चों को जागरूक करने के लिए स्कूलों में नारा लेखन, निबंध, चित्रकला और दीवार लेखन प्रतिस्पर्धाएं भी आयोजित किये जा रहे हैं। ग्रामीण महिलाओं को 0 से 6 साल के बच्चे, किशोरी बालिकाओं के खान-पान और स्वास्थ्य देखभाल के बारे में बताया जा रहा है। गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार भोजन में शामिल करने का आग्रह किया जा रहा है।