मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सार्थक प्रयास से बबीता का हुआ सफल आपरेशन,बच्ची के माता-पिता ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

IMG 20240916 182749

जशपुर 16 सितंबर 24/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सार्थक प्रयास से गंभीर बीमारी के ईलाज के लिए बच्चों को तत्काल सहायता मिल रहा है। जिले में एक बार पुनः राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम चिरायु की टीम ने जशपुर जिले के 10 साल की बबीता का रायपुर एम्स अस्पताल में सफल आपरेशन करवाया है । बबीता की मां जय कुमारी बाई और पिता झमेश राम ने बताया कि उनकी बेटी को जन्म से दिल में छेद था । बच्ची के माता-पिता ने मुख्यमंत्री बगिया कैम्प कार्यालय में आवेदन दिया था । मुख्यमंत्री ने तत्काल बबीता का ईलाज करने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन और चिरायु टीम बच्ची का घर जाकर पालकों से सम्पर्क किया और ईलाज की सुविधा उपलब्ध कराई गई। चिरायु टीम के अमित भगत ने बताया बचपन से बबीता को दिल में छेद था सांस लेने और दौड़ने भागने में भी दिक्कत आती थी ।बबीता के पालकों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सायजी के सार्थक प्रयास से उनकी बच्ची पूरी तरह से ठीक हो गई है । वर्तमान में कक्षा 6 वी में पढ़ाई कर रहीं हैं। स्कूल आने जाने में भी किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आ रही है। अपनी बच्ची को हंसता मुस्कुराता देखना अच्छा लगता है।

*आज डीजे वाले बाबू नहीं बजाएंगे डीजे**छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के निर्देशों पर प्रशासन ने कानफोड़ू डीजे पर लगाई रोक*

IMG 20240916 100741

जशपुर/कुनकुरी16 सितंबर 2024 छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए जशपुर प्रशासन ने कानफोड़ू डीजे साउंड पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गणेश विसर्जन, ईद मिलादुन्नबी या किसी अन्य धार्मिक या सांस्कृतिक आयोजन के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हाईकोर्ट के सख्त निर्देशों के तहत, ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। शांति समिति की बैठकों में कुछ नागरिकों ने 75 डेसिबल से कम ध्वनि पर डीजे चलाने की अनुमति मांगी थी, लेकिन प्रशासन ने साफ कर दिया कि ध्वनि प्रदूषण अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। पत्थलगांव थाना प्रभारी विनीत पांडे ने सभी गणेश समितियों से अपील की है कि वे कानफोड़ू डीजे न बजाएं और नियमों का पालन करें। उन्होंने चेतावनी दी कि शिकायत मिलने पर डीजे साउंड सिस्टम जब्त कर लिया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कुनकुरी थाना प्रभारी सुनील सिंह ने भी यही संदेश देते हुए कहा कि ईद मिलादुन्नबी और गणेश विसर्जन के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यदि किसी ने हाईकोर्ट के आदेशों का उल्लंघन किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आयोजकों से विसर्जन के दौरान केवल सीमित लोगों को शामिल करने और तालाब के पास उचित सुरक्षा, लाइटिंग और रस्सी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की है। प्रशासन का यह कदम ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने और सार्वजनिक शांति बनाए रखने के लिए है। हाईकोर्ट के निर्देशों के तहत इस प्रकार की सख्ती से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि ध्वनि प्रदूषण के नियमों का सख्ती से पालन हो।

*शराबी शिक्षक पर गिरी गाज* *शराब के नशे में स्कूल पहुंचा शिक्षक हुआ निलंबित* *संयुक्त संचालक अम्बिकापुर ने दिया निलंबन का आदेश**

IMG 20240829 123946

  *जशपुर, 14 सितंबर 2024:* शिक्षा विभाग द्वारा एक कड़ा कदम उठाते हुए, जशपुर जिले के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला काडरो में पदस्थ शिक्षक एल.बी. श्री सुरेन्द्र कुमार मुंजानी को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई उनके द्वारा विद्यालय समय के दौरान शराब के नशे में स्कूल आने और शिक्षण कार्य न करने के आरोपों की पुष्टि के बाद की गई। जांच रिपोर्ट में पाया गया कि श्री मुंजानी छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। इस रिपोर्ट के आधार पर, छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा, सरगुजा संभाग, अम्बिकापुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, निलंबन की अवधि में श्री मुंजानी को जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। साथ ही, इस अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, मनोरा, जिला जशपुर निर्धारित किया गया है। शिक्षा विभाग ने इस कार्रवाई के जरिए यह स्पष्ट संदेश दिया है कि विद्यालयों में अनुशासनहीनता और विद्यार्थियों के हितों के खिलाफ कोई भी कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव के सुशासन में बच्चों का पोषण प्राथमिक सूची में,आंगनबाड़ी केंद्रों में ऐसे हो रहा बच्चों का पोषण,,,*

IMG 20240915 WA0007

*जशपुर, 15 सितम्बर 2024/* मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के निर्देश अनुसार जिले को कुपोषण से मुक्त करने सार्थक प्रयास किया जा रहा है। आंगनबाड़ी में बच्चे उत्साह से भाग ले रहे हैं। नवाचार गतिविधियों से बच्चों का उत्साह वर्धन किया जा रहा है। पोषण संबंधित देख-भाल के लिए पोषण माह का आयोजन जिले में किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पोषण अभियान अंतर्गत बच्चों के वजन में बढ़ोत्तरी को मापने के साथ ही वजन त्यौहार , चौपाल, अन्नप्राशन दिवस, परिवार चौपाल, पोषण मेला, व्यंजन प्रदर्शन जैसे आयोजन पंचायत और शहरी क्षेत्रों में किए जा रहे हैं। पोषण के प्रति बच्चों को जागरूक करने के लिए स्कूलों में नारा लेखन, निबंध, चित्रकला और दीवार लेखन प्रतिस्पर्धाएं भी आयोजित की जा रही है। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी समूह बैठक में वजन त्यौहार के बारे में चर्चा की जा रही है। ग्रामीण महिलाओं से चर्चा के दौरान 0 से 06 साल के बच्चे, किशोरी बालिकाओं की खान-पान और स्वास्थ्य देखभाल के बारे में बताया जा रहा है। गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार भोजन में शामिल करने का आग्रह किया जा रहा है।जशपुर जिले के लगभग 4315 आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण माह अभियान चलाया जा रहा है । जिसका लाभ जिले के 76 हजार से अधिक बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं।

*News Update**एसपी शशिमोहन सिंह की कुशल रणनीति, 72 घण्टे में ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री की गुत्थी सुलझी, ‘अभी’ की हुई पहचान, कुछ संदिग्ध हिरासत में – सूत्र*

Picsart 24 09 15 08 42 29 254

*जशपुर/कुनकुरी, 14 सितंबर 2024* – दो दिन पहले स्टेट हाइवे के किनारे मिली सिर कटी लाश की पहचान जशपुर जिले के बरजोर गांव के निवासी के रूप में हुई है। मृतक की पहचान अभिषेक लकड़ा, उम्र 25 वर्ष, के रूप में हुई है, जो होशंगाबाद में मजदूरी का काम करता था। ‘अभी’ अभिषेक की पहचान उसके गाँव के एक ड्राइवर ने *खबर जनपक्ष* में प्रकाशित खबर में दी गई जानकारी के आधार पर टैटू देखकर शव को पहचाना। इस मामले में एएसआई ईश्वर वारले की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने मृतक के टैटू को डिकोड करते हुए यह निष्कर्ष निकाला कि “अभी” मृतक का पुकारू नाम हो सकता है। इसके बाद, पुलिस ने “अभी” से मिलते-जुलते नामों की जांच की, और आखिरकार, तीसरे दिन शव की तस्वीर मृतक के रिश्तेदारों को दिखाए जाने पर पहचान हो सकी। इसे भी दुःखद संयोग कहा जाय कि पुलिस के जवान विनोद तिर्की की माताजी का निधन हुआ और 14 सितंबर को उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने मृतक के गांव बरजोर से भी समाज के लोग पहुँचे थे।दुःख की इस घड़ी में भी कर्तव्यनिष्ठ कांस्टेबल विनोद तिर्की ने शोकसभा में मृतक की शिनाख्ती के लिए सभी को तस्वीर दिखाई।जहां एक वाहन चालक ने टैटू और खबर जनपक्ष की जानकारी देखकर बताया कि यह टैटू अभिषेक लकड़ा का है। बरजोर गांव से जो जानकारी निकलकर आई है उसके अनुसार  मृतक अभिषेक लकड़ा घटना के दिन अपने ससुराल केरसई गया हुआ था। परिवार का कहना है कि अभिषेक का अचानक इस तरह से गायब हो जाना और फिर उसकी ऐसी स्थिति में लाश मिलना उनके लिए गहरा सदमा है। पुलिस ने हत्या के पीछे के कारणों और संदिग्धों का पता लगाने के लिए अपनी जांच तेज़ कर दी है। पुलिस द्वारा मृतक की पहचान होते ही मामले की जांच में तेजी आई, और सूत्रों की मानें तो  कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह और एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन में डीएसपी विजय सिंह राजपूत और थाना प्रभारी सुनील सिंह की टीम इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। साइबर सेल और स्पेशल क्राइम डिटेक्ट टीम के सहयोग से मामले को जल्द सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द होगा हत्याकांड का खुलासा सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने हत्या के कारणों और संदिग्धों के बारे में कुछ महत्वपूर्ण सुराग जुटा लिए हैं, लेकिन अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच की प्रक्रिया पूरी होते ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

*R.T.O. को आबंटित भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर*

IMG 20240914 WA0009

*गम्हरिया में अवैध अतिक्रमण हटाने हुई कार्यवाही* *तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी समेत पुलिस बल ने की संयुक्त कार्यवाही* *जशपुर, 14 सितम्बर 2024/* शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध शासन के सख्त निर्देश के तहत शनिवार को राजस्व विभाग द्वारा गम्हरिया में शासकीय भूमि पर किये जा रहे अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की। जिसके तहत ग्राम गम्हरिया के पटवारी हल्का नंबर 8 में नीलेश पिता जयराम के द्वारा परिवहन विभाग को आवंटित भूमि पर अनाधिकृत रूप से कब्जा किया जा रहा था। जिसमें उसके द्वारा एक अस्थाई घर बनाकर नवीन निर्माण किया जा रहा था। जिसके विरुद्ध तहसीलदार न्यायालय में चले वाद के उपरांत आदेशानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। बेदखली की कार्रवाई में राजस्व विभाग की ओर से नायब तहसीलदार राहुल कौशिक, नायब तहसीलदार राजेश यादव के नेतृत्व में राजस्व विभाग के राजस्व निरीक्षक, पटवारी, कोटवारों के द्वारा पुलिस बल के सहयोग से अतिक्रमण खाली कराते हुए कब्जाधारी लोगों को समझाइश दी गयी और अवैध अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण हटा कर भूमि को जिला परिवहन अधिकारी विजय निकुंज की उपस्थिति में विभाग को प्रदान कर दिया गया।

सीएम के निर्देश पर वन विभाग द्वारा हाथी से सुरक्षा के लिए जन-जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन

IMG 20240914 135444

*जशपुर, 14 सितंबर 2024*: जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वन विभाग के अधिकारियों को गांव-गांव में जन-जागरूकता लाने के लिए कार्यशालाओं और संगोष्ठियों का आयोजन करने का निर्देश दिए हैं। इसी दिशा में जशपुर जिले के ग्राम पंचायत खंटाडाड में “झांसी की रानी संकुल संगठन” की कार्यकारी समिति द्वारा वन विभाग और वन धन संरक्षण के सहयोग से एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हाथियों से बचाव के महत्वपूर्ण उपायों पर चर्चा की गई। संगोष्ठी में बताया गया कि यदि लोग जंगल या हाथियों की उपस्थिति वाले क्षेत्रों में हों, तो उन्हें समूह में रहना चाहिए और सुरक्षित स्थानों या वाहनों में रहने की सलाह दी गई। साथ ही, हाथियों के भोजन और पानी के स्रोतों से दूर रहने की अपील की गई। संगोष्ठी के दौरान यह भी बताया गया कि जंगल सफारी या जंगल भ्रमण के समय गाइड या प्रशिक्षकों के निर्देशों का पालन करना अत्यंत महत्वपूर्ण है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। इन सावधानियों के माध्यम से लोग हाथियों के साथ सुरक्षित सह-अस्तित्व में रह सकते हैं और उनका प्राकृतिक आवास भी संरक्षित रह सकता है। गौरतलब है कि विष्णु देव साय कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं, जिसे हाथियों का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है। उन्होंने खुद हाथियों के हमले में अपने करीबी लोगों को खोने का दुख सहा है और कई घरों की क्षति भी देखी है। इस पहल से क्षेत्र के लोगों को उम्मीद है कि हाथी-मानव संघर्ष की घटनाओं में कमी आएगी और सरकार के सुशासन के तहत हाथी-मानव सह-अस्तित्व को बढ़ावा मिलेगा।

*जशपुर जिले में 01 से 30 सितंबर तक आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा पोषण अभियान**

IMG 20240913 WA0015

  *जशपुर, 13 सितंबर 2024* – जिले को कुपोषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से सितंबर माह के दौरान महिलाओं और बच्चों को स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक करने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान ‘वजन त्योहार’ मनाकर बच्चों के स्वास्थ्य की निगरानी की जाएगी। राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के वजन को मापा जाएगा और उसका विवरण महिला एवं बाल विकास विभाग के पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। साथ ही, पोषण माह के दौरान सुपोषण चौपाल, अन्नप्राशन दिवस, परिवार चौपाल, पोषण मेला, और व्यंजन प्रदर्शन जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके अतिरिक्त, स्कूलों में बच्चों को पोषण के प्रति जागरूक करने के लिए नारा लेखन, निबंध, चित्रकला और दीवार लेखन प्रतियोगिताएं भी होंगी। पोषण अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों में एनीमिया की जांच, वृद्धि की निगरानी, पूरक पोषण आहार, और गुणवत्तापूर्ण सेवा सुनिश्चित करना है। जिले के 4315 आंगनबाड़ी केंद्रों में चल रहे इस अभियान से 76,000 से अधिक बच्चों को लाभ मिलेगा। कम वजन वाले बच्चों की पहचान कर कुपोषण की स्थिति का विश्लेषण किया जाएगा। जनसामान्य के लिए भी ऑनलाइन बच्चे का वजन दर्ज करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिसके लिए विभागीय क्यूआर कोड और मोबाइल नंबर का उपयोग कर ऑनलाइन एंट्री की जा सकेगी।

ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री की गुत्थी सुलझाने एसपी शशिमोहन कर रहे मॉनिटरिंग,दुबारा फॉरेंसिक टीम पहुंची

IMG 20240913 114822

Khabar Update जशपुर/कुनकुरी – श्रीनदी जंगल में हुए ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने विशेष टीम का गठन किया है।थाना प्रभारी ने सोशल मीडिया में मृतक की तस्वीर व अन्य पहचान चिन्ह जारी करते हुए आम लोगों, सोशल मीडिया से जुड़े लोगों से शव की शिनाख्त करने/कराने की अपील की है। ज्ञात हो कि कल 12 सितंबर को स्टेट हाइवे 17 में सड़क से करीब 50 मीटर अंदर जंगली मशरूम उठाने गए एक ग्रामीण को लाश मिली जिसका सिर धड़ से अलग था।जिसकी सूचना खारिझारिया के जागरूक नागरिक गणेश बारीक को हुई।गणेश की सूचना पर पुलिस मौके ओर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। वारदात वाली जगह पर एक रस्सी मिली है जिसमें खून के निशान हैं।वहीं शव के पास एक छोटा चाकू,एक जोड़ी हवाई चप्पल मिला है।सड़क से जंगल की ओर घसीटे जाने के निशान हैं।जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मृतक को अज्ञात हत्यारों ने पकड़कर जंगल के अंदर ले जाकर पहले रस्सी से गला घोंटा होगा और तेज धारदार हथियार से सिर धड़ से अलग कर दिया होगा। थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि सिर का अवलोकन करने पर मृतक के मूंछ और सिर के बाल दो-तीन दिन के अंदर कलर किये हुए लग रहे हैं।मृतक का धड़ पर गहरा नारंगी रंग का स्पोर्ट्स बनियान पहना मिला है जिसमें COOL लिखा हुआ है। OO चश्मे के आकार में है।वहीं मृतक के दाहिने हाथ में टैटू गुदा हुआ है जिसमें कलाई पर aBHi लिखा हुआ है।मृतक का काले रंग का स्पोर्ट्स लोअर भी पड़ा मिला है। फिलहाल,वारदात की जांच में डॉग स्क्वायड के साथ ही फोरेंसिक की टीम लगी हुई है।वहीं अभी तक मृतक की शिनाख्ती नहीं हुई है।पुलिस ने आसपास के जिलों समेत पड़ोसी राज्यों ओडिशा और झारखण्ड के सीमावर्ती जिलों के पुलिस थानों में इसकी जानकारी देते हुए फोटो शेयर किया है।

दशगात्र में आया युवक हादसे की भेंट चढ़ा,बाईक के परखच्चे उड़े,घायल 2 घँटे तक तड़पा और…108 पर उठे सवाल

Picsart 24 09 12 18 10 34 190

  जशपुर/कुनकुरी – गड़ाकटा से दुलदुला जाने वाली सड़क पर लोटापानी गांव के पास एक बाइक सवार युवक बिजली खम्भे से टकराकर बुरी तरह घायल हो गया।सूचना के दो घण्टे बाद एम्बुलेंस आई और गम्भीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले गई।घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र की है। घायल युवक के रिश्तेदार सूरदास ने बताया कि पिंटू हथगड़ा गांव से दशगात्र में घर आया था।कार्यक्रम के दौरान उसने शराब पी और मना करने के बाद भी घर जल्दी जाना है कहकर अकेले मोटरसाइकिल से निकल गया।थोड़ी देर बाद पता चला कि वह बिजली खंभे से टकराकर सड़क से दूर गिरा हुआ है। समाजसेवी मुरारी गुप्ता को सूचना मिली और वे मौके पर पहुंचे।इससे पहले राहगीरों में से एक जुनैद अहमद ने 108 एम्बुलेंस और थाना प्रभारी को घटना की सूचना देकर मदद मांगी थी। मुरारी गुप्ता ने बताया कि घायल युवक का सिर सीमेंट पोल से टकराया है जिससे उसका सिर फट गया है।पैर की हड्डियां भी टूट गई हैं।यूँ ही तड़पते हुए लगभग 2 घण्टे से ज्यादा हो गया।स्थिति गम्भीर है। वहीं 108 एम्बुलेंस से आये स्टाफ ने बताया कि एक 108 रायपुर गया है।यह वाला जशपुर गया हुआ था।वहीं से सीधा आ रहे हैं।हमने देर नहीं की है। बहरहाल, युवकों में नशे में धुत्त होकर बाइक चलाने का बढ़ता शौक जानलेवा बनता जा रहा है। जशपुर पुलिस ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों पर लगातार कार्रवाई कर रही है।