वर्षों पुरानी मांग पूरी करके मुख्यमंत्री साय ने घासीमुंडा को दी नई पहचान,लोगों ने जताया आभार

Screenshot 2024 08 30 10 46 41 82 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

जशपुर/कुनकुरी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वर्षों पुरानी मांग घासीमुंडा मुहल्ला को राजस्व ग्राम का दर्जा मिल गया है,इसके बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने सीएम कैंप कार्यालय बगिया आकर सीएम साय का आभार जताते हुए खुशी जाहिर की है। आप को बता दें की जशपुर जिले के फरसाबहार तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत केरसई के घांसीमुंडा मुंहल्ला के ग्रामीण विगत कई वर्षों से राजस्व ग्राम का दर्जा पाने के लिए लगातार मांग करते आ रहे थे। प्रदेश में सरकार बदली और कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीत कर मुख्यमंत्री बनने के बाद यहां के ग्रामीणों ने सीएम साय से मुलाकात कर घासीमुंडा को राजस्व ग्राम का दर्जा दिलाने की मांग की थी । जिसके बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने इस मुहल्ले को राजस्व ग्राम का दर्जा देते हुए आदेश जारी किया है। घासीमुंडा के जनप्रतिनिधि सरिता पैंकरा महिला बीडीसी,पूर्व सरपंच विशेश्वर साय, पूर्व सरपंच बैजनाथ साय एवं ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निजी निवास बगिया पहुंचकर उनका आभार जताया ।

कार्य में लापरवाही व समीक्षा बैठक में गैरहाजिर होने पर मुटु सचिव सस्पेंड,सीईओ जिला पंचायत की कार्रवाई

IMG 20240829 123946

*जिला पंचायत सीईओ ने प्रधानमंत्री जनमन योजनांतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाये जाने का लक्ष्य पूर्ति नहीं करने तथा समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने के कारण की कार्यवाही* *जशपुर 29 अगस्त 2024/* मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत जशपुर ने जनपद पंचायत मनोरा के ग्राम पंचायत मुटू सचिव गुलेश्वर यादव को प्रधानमंत्री जनमन योजनांतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाये जाने का लक्ष्य पूर्ति नहीं करने तथा समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत मनोरा के पत्र 19 जुलाई 2024 के द्वारा प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार जनपद पंचायत मनोरा के ग्राम पंचायत मुटू सचिव गुलेश्वर यादव द्वारा जनपद स्तरीय साप्ताहिक समीक्षा बैठकों में 15 मई, 29 मई, 07 जून एवं 21 जून 2024 को अनुपस्थित रहे। उक्त संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत मनोरा के पत्र 21जून 2024 के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। जिसका जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया और न ही समक्ष में उपस्थित हुए। इसी प्रकार पूर्व में भी पत्र 21 जून .2024 के तहत प्रधानमंत्री जनमन योजनांतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाये जाने का लक्ष्य पूर्ति नहीं करने तथा समीक्षा बैठक 24 फरवरी .2024 में अनुपस्थित रहने के कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था किन्तु इसका भी जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। इस प्रकार ग्राम पंचायत सचिव मुटू गुलेश्वर यादव द्वारा कार्य में लापरवाही बरतते हुए उच्चाधिकारियों द्वारा दिये गये आदेशों-निर्देशों का अवहेलना किया गया है, जो छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (आचरण) नियम तथा छ.ग. ग्राम पंचायत (सचिव की शक्तियां तथा कृत्य) नियम के विपरीत है। जिस हेतु  गुलेश्वर यादव ग्राम पंचायत सचिव मुटू को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय जनपद पंचायत कार्यालय मनोरा निर्धारित किया जाता है। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

**जशपुर की बेटी अर्चना बुनकर ने कूडो चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक, नेशनल में बनाई जगह**

IMG 20240829 WA0010 1

जशपुर/मनोरा:छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग में आयोजित 4th छत्तीसगढ़ स्टेट कूडो ट्रेनिंग सेमिनार एवं 3rd छत्तीसगढ़ स्टेट कूडो टूर्नामेंट 2024-2025 में जशपुर जिले की ग्राम मनोरा की बेटी अर्चना बुनकर ने कांस्य पदक जीतकर अपने जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 20 से 24 अगस्त तक स्वामी विवेकानंद हॉल में आयोजित की गई थी, जिसमें छत्तीसगढ़ के 21 जिलों के महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया। अर्चना बुनकर ने सबजूनियर, जूनियर, और सीनियर वर्ग के विभिन्न वजन श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा करते हुए इस पदक को हासिल किया। उनकी इस सफलता ने न केवल उनके गांव, बल्कि पूरे जशपुर जिले का मान बढ़ाया है। अब अर्चना गुजरात में होने वाले राष्ट्रीय कूड़ो चैंपियनशिप 2024-25 में हिस्सा लेंगी, जहां वह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी और अपने राज्य के लिए पदक जीतने का प्रयास करेंगी। बलरामपुर कूड़ो संघ के अध्यक्ष विकास दोहरे, सरगुजा संभाग के सेंसई हेमलाल पनिका, प्रदेश संघ के अध्यक्ष राजा कौशल, और राष्ट्र कूड़ो संघ के हेड कोच सिहान जैस्मिन मकवाना ने अर्चना और अन्य खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कूड़ो प्रशिक्षक सेंसई विकास दोहरे ने यह जानकारी साझा की और बताया कि अर्चना की मेहनत और समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। **कूड़ो खेल के बारे में:** कूड़ो एक मार्शल आर्ट और स्पोर्ट्स डिसिप्लिन है, जो जापान में उत्पन्न हुआ और इसमें कराटे, जूडो, और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स जैसी तकनीकों का समावेश होता है। इस खेल में खिलाड़ी अपनी मानसिक और शारीरिक ताकत के साथ-साथ तकनीकी कौशल का प्रदर्शन करते हैं। कूड़ो का अभ्यास न केवल आत्मरक्षा के लिए किया जाता है, बल्कि यह शरीर और मन की मजबूती को भी बढ़ावा देता है। छत्तीसगढ़ में कूड़ो खेल धीरे-धीरे लोकप्रियता हासिल कर रहा है, और राज्य के कई युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।

**जशपुर के किसानों का अनोखा विरोध: आवारा मवेशियों को नीलाम करने की दी चेतावनी**

IMG 20240829 WA0003

  जशपुर/सन्ना: जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र के किसानों ने एक साहसिक और अनोखा कदम उठाते हुए आवारा मवेशियों से परेशान होकर विरोध का अनूठा तरीका अपनाया है। क्षेत्र के अनेकों किसान हाथों में डंडा लेकर सड़कों पर उतर आए और सन्ना के अटल चौक के पास स्थित एक बाउंड्री के भीतर आवारा गाय-बैलों को बंद कर दिया। किसानों का यह कदम मवेशी मालिकों के लिए एक बड़ा झटका साबित हुआ, जो अपने मवेशियों को सड़कों पर खुला छोड़ देते थे, जिससे किसानों की फसलें नष्ट हो रही थीं। मामला तब गरमाया जब कुछ मवेशी मालिक अपने पशुओं को छुड़ाने के लिए रात में ही किसानों से बहस करने लगे। हालांकि, स्थानीय लोगों के समझाने पर मामला शांत हुआ। किसानों ने मवेशी मालिकों को चेतावनी दी कि अगर उनके मवेशी दोबारा सड़कों पर या खेतों में आवारा घूमते पाए गए, तो उन्हें नीलाम कर दिया जाएगा। इसके बाद, कुछ मवेशियों को उनके मालिकों को लौटा दिया गया, लेकिन कई मवेशी अभी भी बाउंड्री के अंदर बंद हैं, जिनके मालिकों का कोई अता-पता नहीं है। दरअसल, यह कदम उस लंबे संघर्ष का नतीजा है जो किसान पिछले चार वर्षों से झेल रहे थे। आवारा मवेशियों के कारण किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा था, क्योंकि ये मवेशी उनकी फसलें चट कर जाते थे। कई बार ग्राम पंचायत, तहसील कार्यालय, और पुलिस थाना में लिखित शिकायत देने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं की गई। हफ्ते भर पहले ही किसानों ने लोकल प्रशासन को मवेशियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन जब कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो किसानों ने खुद ही समस्या का समाधान करने का फैसला किया। किसानों का कहना है कि अब अगर मवेशियों को छोड़ने का कोई सवाल ही नहीं उठता, बल्कि ग्राम पंचायत के सहयोग से इन आवारा मवेशियों की नीलामी की जाएगी। इससे यह सुनिश्चित होगा कि भविष्य में कोई भी मवेशी मालिक अपने पशुओं को इस तरह से सड़कों पर नहीं छोड़ेगा। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी हाल ही में आवारा मवेशियों के संबंध में ऐसी ही पहल की है, जिससे प्रदेश के अन्य किसानों को भी प्रेरणा मिल रही है। जशपुर के किसानों का यह कदम न केवल उनकी मजबूरी और आक्रोश को दर्शाता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि जब प्रशासन चुप बैठता है, तो आम जनता अपने हक के लिए खुद ही खड़ी हो जाती है।

*प्रिंसिपल के बेटे ने छात्र का सिर फोड़ा, प्रिंसिपल को हटाने की मांग,थाने में हुआ F. I. R.*

IMG 20240828 185251

**कुनकुरी, 28 अगस्त 2024** – शासकीय स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल सलियाटोली में बुधवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब स्कूल के प्रिंसिपल इकबाल खान के बेटे ने एक मामूली विवाद के बाद 12वीं कक्षा के छात्र का सिर फोड़ दिया। इस मामले में कुनकुरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जबकि प्रिंसिपल पर पीड़ित छात्र की मां को धमकी देने का आरोप भी लगा है। **घटना का विवरण:** घटना सुबह 10 बजे की है जब स्कूल परिसर में पीड़ित छात्र और प्रिंसिपल के बेटे के बीच विवाद शुरू हुआ। विवाद के दौरान,हमलावर ने अपनी जेब से एक फाइटर निकाला और छात्र के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद स्कूल में अफरातफरी मच गई। घायल छात्र को तत्काल कुनकुरी के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसके सिर पर कई टांके लगे। **मामले की गंभीरता:** पीड़ित छात्र ने थाने में बताया कि प्रिंसिपल का बेटा, जो अब इस स्कूल का छात्र नहीं है, फिर भी बिना एडमिशन के 12वीं कक्षा में बैठता है और अक्सर स्कूल आता रहता है। करीब 15-20 दिन पहले हुए छात्र संघ के चुनाव के समय भी उसने अपने पिता की सहायता से चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास किया था। इसके बाद, उसने पीड़ित छात्र को धमकी दी थी, जिसका परिणाम यह हिंसक घटना है। **प्रिंसिपल पर आरोप:** इस घटना के बाद, स्कूल के कई छात्रों ने आरोप लगाया कि प्रिंसिपल इकबाल खान अपने बेटे  को स्कूल का ऑब्जर्वर बनाकर रखते हैं और वह बिना एडमिशन के स्कूल में आकर बैठता है।आरोपी रोज़ अपने पिता को कार में बिठाकर स्कूल लाता है और स्कूल के छात्रों पर धौंस जमाता है। प्रिंसिपल के टॉयलेट का भी वह उपयोग करता है, जो अन्य छात्रों के लिए प्रतिबंधित है।दूसरे स्कूल का छात्र होने के बाद भी उसे कैसे ऑब्जर्वर बना दिया गया? प्रिंसिपल पर यह भी आरोप है कि उन्होंने इस मामले को दबाने की कोशिश की और उल्टा पीड़ित छात्र की मां को धमकी दी। सूत्रों के अनुसार, मामला समझौते की तरफ बढ़ रहा था, लेकिन प्रिंसिपल ने पीड़ित की मां को यह कहकर धमकाया कि “मैं तो यहीं प्रिंसिपल ही रहूंगा, सोच लेना।” **पुलिस कार्रवाई:** कुनकुरी पुलिस ने हमलावर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 294, 351(2), 115(2) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। **प्रिंसिपल ने कहा – डिप्रेस हूँ:** इस पूरे मामले पर प्रिंसिपल इकबाल खान का कहना है कि ‘घटना के समय वे कलेक्टर मीटिंग में जशपुर गए हुए थे।जानकारी मिलने पर सीधे थाने पहुंचे।मैं डिप्रेस हूँ।’ इस घटना ने शहर में हड़कंप मचा दिया है और छात्र समुदाय में प्रिंसिपल को हटाने की मांग उठ रही है। पीड़ित छात्र के रिश्तेदारों ने प्रिंसिपल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामले की जांच जारी है, और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद की जा रही है।

*शमशाद किराना स्टोर पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: एक्सपायरी खाद्य सामग्री जब्त, दुकान सील*

IMG 20240827 WA0025 scaled

**जशपुर, 27 अगस्त 2024:** जिला प्रशासन की टीम ने आज जशपुर विकासखंड के लोदाम स्थित शमशाद किराना स्टोर पर अचानक छापा मारा और भारी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री जब्त की। इस निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि दुकान में बड़ी संख्या में खाद्य पदार्थ एक्सपायरी हो चुके थे। प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से इन पदार्थों को जब्त कर लिया और दुकान को सील कर दिया गया है। **खाद्य सुरक्षा और लोक स्वास्थ्य के प्रति सख्त कदम:** निरीक्षण के दौरान पाया गया कि शमशाद किराना स्टोर में खाद्य सामग्री बेचने के लिए आवश्यक फूड सेफ्टी सर्टिफिकेट भी मौजूद नहीं था। लोक स्वास्थ्य और लोक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, जिला प्रशासन ने एक्सपायरी हो चुके खाद्य पदार्थों को तुरंत जब्त करने का निर्णय लिया। दुकानदार को सख्त हिदायत दी गई कि भविष्य में केवल उन उत्पादों का विक्रय किया जाए, जिनकी उत्पादन तिथि और समाप्ति तिथि स्पष्ट रूप से दर्ज हो। इसके अलावा, दुकान में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए फूड सेफ्टी सर्टिफिकेट अनिवार्य रूप से प्राप्त करने का भी निर्देश दिया गया है। **एक्सपायरी सामान बेचने पर नियम और दंड:** एक्सपायरी खाद्य सामग्री का विक्रय एक गंभीर अपराध माना जाता है, जो न केवल कानून के उल्लंघन के तहत आता है बल्कि लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के तहत ऐसे मामलों में सख्त दंड का प्रावधान है। 1. **भारी जुर्माना और सजा:** एक्सपायरी खाद्य सामग्री बेचने पर दुकानदार को भारी जुर्माना और जेल की सजा हो सकती है। 2. **लाइसेंस रद्द:** यदि कोई दुकानदार बार-बार इस प्रकार का उल्लंघन करता है, तो उसके फूड लाइसेंस को रद्द किया जा सकता है। 3. **दुकान सील:** तत्काल प्रभाव से दुकान को सील कर दिया जाता है, और व्यवसाय को आगे बढ़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाता है। **प्रशासन की कड़ी चेतावनी:** जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खाद्य सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन ने सभी दुकानदारों को चेतावनी दी है कि वे खाद्य सामग्री की बिक्री के दौरान FSSAI के नियमों का कड़ाई से पालन करें, अन्यथा उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से एक बार फिर साबित हुआ है कि जिला प्रशासन जनता के स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति गंभीर है और इसके लिए कोई समझौता नहीं करेगा।

*श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की मची धूम, महाकुल समाज की अनूठी परंपरा, नगर भ्रमण के साथ खेला गया दही कादो……….*

IMG 20240827 WA0023

  दोकड़ा/जशपुर – श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दूसरे दिन मंगलवार को भी जिले में जन्माष्टमी महोत्सव की धूम मची हुई थी।जिले भर में अनेक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर बड़ी उत्साह के साथ धूम धाम से मनाया गया। महाकुल समाज द्वारा अनेक स्थानों पर विशेष रूप से श्री कृष्ण जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया है। ग्राम गरीयादोहर में महाकूल समाज के लोगों द्वारा श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है,भजन कीर्तन के साथ भक्ति भाव में लोग जुट गए थे।यहां आजादी के पूर्व से ही श्री कृष्ण जी का जन्मोत्सव मनाया जाता रहा है,समाज के लोग एकजुट होकर पारंपरिक तौर पर मनाते हैं। रात भर श्री कृष्ण जी के भक्ति में डूबे रहते हैं।रात 12 बजे श्री कृष्ण जी का जन्म हुआ ,इसके बाद झूला झूलाने एवं माखन मिश्री खिलाने का दौर शुरू हो गया। इसके पश्चात मंगलवार की सुबह से नगर भ्रमण कर सभी घरों में श्री कृष्ण जी का आगमन हुआ,सभी घरों में भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना करते हुए माखन मिश्री का भोग लगाकर गांव की सुख समृद्धि की मनोकामना की।महाप्रसाद वितरण पश्चात कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

*बगीचा में 100 बैग यूरिया का अवैध स्टॉक पकड़ा गया: जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही से मचा हड़कंप*

IMG 20240827 WA0022

  **जशपुर, 27 अगस्त 2024:** जिले के बगीचा विकासखंड के ग्राम गम्हरिया में जिला प्रशासन की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अरिहंत डेली नीड्स में छापा मारा और 100 बैग यूरिया का अवैध स्टॉक पकड़ा। इस प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर विमल जैन के पास से यह यूरिया बरामद हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत पंचनामा तैयार कर विधिवत कार्यवाही शुरू कर दी है।  **खेती के सीजन में कालाबाजारी पर सख्त निगरानी:** जिला प्रशासन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वर्तमान में खेती-बाड़ी का सीजन चल रहा है, जिसमें किसानों को समय पर खाद मिलना अत्यंत आवश्यक है। प्रशासन की प्राथमिकता है कि खाद की कालाबाजारी को जड़ से खत्म किया जाए ताकि किसानों को समय सीमा के भीतर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध हो सके। बगीचा क्षेत्र के किसान धान के अलावा अन्य फसलों की भी खेती करते हैं, इसलिए खाद की मांग इस समय अधिक रहती है।  **प्रशासन की सख्त कार्यवाही:** जिला प्रशासन द्वारा की गई इस कार्रवाई को किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रशासन की इस सख्ती से कालाबाजारी करने वालों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि खाद की अवैध स्टॉकिंग और कालाबाजारी के खिलाफ ऐसी ही सख्त कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।  **किसानों को मिलेगी राहत** प्रशासन की इस तत्परता से क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों पर तुरंत रोक लगाई जा सके। इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि जिला प्रशासन किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और खाद की कालाबाजारी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा।

*जशपुर पुलिस ने चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की: चार आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल जब्त*

IMG 20240827 WA0019

**जशपुर, 27 अगस्त 2024:** जशपुर पुलिस ने एक महत्वपूर्ण चोरी के मामले को चंद दिनों के भीतर सुलझाने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। पत्थलगांव पुलिस ने पटवारी के सूने मकान का ताला तोड़कर सोने के जेवर चुराने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में अनुज टंडन उर्फ गोलू (21 वर्ष), मुकेश नामदेव उर्फ गोलू (20 वर्ष), मनोज सिंह (44 वर्ष), और तुलसी सोनी (55 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का सोना बेचकर खरीदी गई एक स्कूटी, 30,000 रुपये नगद, और लगभग 06 तोला सोने के जेवरात समेत कुल 5,60,000 रुपये मूल्य का माल जब्त किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी रविकान्त सोनी, जो पत्थलगांव में पटवारी के पद पर कार्यरत हैं, ने 16 जुलाई 2024 को अपने घर में हुई चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 09 जुलाई को अपने घर में ताला लगाकर ससुराल गए थे, और जब वे 15 जुलाई को लौटे, तो देखा कि उनके घर का दरवाजा टूटा हुआ था और अलमारी में रखा सोने के जेवरात चोरी हो चुके थे। *इस तरह हुई पुलिस की कार्यवाही* पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशानुसार, पुलिस टीम ने Human Intelligence (स्थानीय मुखबीर तंत्र) की मदद से आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया। संदेह के आधार पर अनुज टंडन को हिरासत में लिया गया, जिसने पूछताछ के दौरान अपराध कबूल किया और बताया कि उसने अपने साथी मुकेश नामदेव के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोरी किए गए माल को मनोज सिंह और तुलसी सोनी के माध्यम से बेचा गया था। पुलिस ने आरोपियों के बयान के आधार पर सोने के जेवरात, नकदी, और अन्य सामग्री जब्त की। चारों आरोपियों को 26 अगस्त 2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा, “पुलिस ने स्थानीय मुखबीर तंत्र की सहायता से सूझबूझ से कार्य करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस केस में शामिल सभी अधिकारी और कर्मचारियों को नगद इनाम से पुरस्कृत किया गया है।” इस कार्यवाही से जशपुर पुलिस ने एक बार फिर साबित किया है कि वे अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ते।

राशन लेने 8 किलोमीटर जाने की जद्दोजहद सीएम कैम्प बगिया ने ख़त्म की,मड़ियाझरिया के ग्रमीणों ने मुख्यमंत्री श्री साय का आभार जताया

IMG 20240827 WA0014

*सीएम कैम्प कार्यालय की पहल से मड़ियाझरिया में पीडीएस दुकान संचालन करने की मिली स्वीकृति* जशपुर,27,अगस्त,2024/बगिया स्थित सीएम कैम्प कार्यालय की पहल पर मड़ियाझरिया में सार्वजनिक राशन वितरण दुकान (पीडीएस) संचालित करने का आदेश बगीचा के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने जारी कर दिया है। इससे ग्रामीणों को राशन लेने के लिए 8 किलोमीटर की दौड़ लगाने से बड़ी राहत मिली है। इस पहल के लिए ग्रामीणों ने सीएम कैम्प कार्यालय का आभार जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापन सौंपा है। उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व ही जिले के कांसाबेल ब्लाक के ग्राम पंचायत केनाडांड़ के आश्रित ग्राम मड़ियाझरिया से आए ग्रामीणों ने सीएम कैम्प में ज्ञापन सौंपा था। इसमें उन्होंने बताया था कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंर्तगत,सरकार द्वारा दिया जाने वाला राशन लेने के लिए हर महिने 8 किलोमीटर की दौड़ लगानी होती है। भीषण गर्मी के महिना हो या बरसात का,मौसम का मार झेलते हुए वे चेटबा,ढूंढरूडांड पार कर बंदरचुआं पहुंचते भी है लेकिन शाम हो जाने के कारण उन्हें कई बार खाली हाथ लौटा दिया जाता है। इस समस्या को देखते हुए उन्होनें मड़ियाझरिया में ही राशन दुकान संचालित करने का अनुरोध किया था। इस पर कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत ने प्रशासन को प्रस्ताव भेजा था। इस प्रस्ताव का निरीक्षण कर,खाद्य विभाग प्रशासन को प्रतिवेदन भी भेज चुकी है। लेकिन गाँव में दुकान का संचालन शुरू नहीं हो पाया था । इससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही थी। सीएम कैंप कार्यालय ने ग्रामीणों इस समाधान को निराकरण के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया था,जिस पर जिला प्रशासन ने संज्ञान में लेते हुए अब एसडीएम के आदेश के बाद,मड़ियाझरिया में जल्द ही सरकारी राशन दुकान का संचालन शुरू हो जाएगा। ग्रामीणों को अपने गांव में ही अब राशन मिल जायेगा,जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर है।