दुःखद खबर:बछड़े को खोजता बालक यूँ मौत के मुंह में समाया,,, माँ ने चप्पल देखकर लगा दी छलांग,पुलिस एक्टिव

Picsart 24 07 07 07 35 52 241

जशपुर – बड़ी दुःखद खबर तपकरा थाना इलाक़ेके गांव केरसई से निकलकर सामने आई है जहां बीते शाम बछड़े को ढूंढने निकले किशोर बालक की पानी में डूबने से हुई मौत हो गई।,माँ ने गड्ढे में उतरकर बच्चे को निकाला लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चे की मौत हो गई।घर में मातम पसरा हुआ है। मृत बालक प्रेम कुमार गुप्ता के पिता प्रदीप गुप्ता ने बताया कि घर से 100 मीटर दूर कन्हैया लाल की जमीन में जेसीबी से घर बनाने के लिए बड़ा सा गड्ढा खोदा गया था जिसमें आज शाम 5:30 बजे अपने बछड़े को ढूंढने के लिए बालक प्रेम गुप्ता गढ्ढे के पास गया जहां उसका पैर फिसल गया होगा और वह गड्ढे में डूब गया।लगभग 15 मिनट बाद प्रेम की माँ सुकांति गुप्ता बछड़े को ढूंढते हुए गड्ढे के पास पहुंची जहां बेटे का चप्पल देखी और हड़बड़ा कर आसपास के लोगो को आवाज देने लगी।माँ सुकांति और कुछ लोग गड्ढे में कूदे और बच्चे को निकालकर केरसई अस्पताल ले गए।अस्पताल में कोई चिकित्सक नहीं होने से उसे कुनकुरी निजी अस्पताल लाया गया।अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक प्रेम कुमार गुप्ता केरसई के शासकीय हाईस्कूल में कक्षा दसवीं का छात्र था,जिसकी उम्र 15 वर्ष थी। कुनकुरी थाना प्रभारी सन्तोष तिवारी ने घटना के सम्बन्ध में बताया कि केरसई निवासी प्रदीप गुप्ता ने थाने में बेटे की पानी मे डूबने से मौत हो जाने की सूचना दी है।मर्ग इंटिमेशन दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती पर मुख्यमंत्री श्री साय ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन

IMG 20240706 WA0024

जशपुर, 06 जुलाई 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राष्ट्र की अखंडता और समाज की उन्नति के लिए आजीवन कार्य करने वाले महान चिंतक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कैम्प कार्यालय बगिया में डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्री साय ने कहा कि देश की एकता को और अधिक मजबूत करने की दिशा में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के ‘‘अद्वितीय प्रयासों’’ के लिए प्रत्येक भारतीय उनका ऋणी है। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत की प्रगति के लिए कड़ी मेहनत की और एक मजबूत तथा समृद्ध राष्ट्र का सपना देखा। हम उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। डॉ. मुखर्जी ने भारतीय राजनीति और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने भारतीय राष्ट्रवाद और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को मजबूत किया। उनके विचार और आदर्श आज भी हमें प्रेरित करते हैं। उनके आदर्शों पर चलते हुए हम एक समृद्ध और सशक्त भारत के निर्माण के लिए संकल्पित हैं। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुनील गुप्ता,जिला महामंत्री भरत सिंह,उपेंद्र यादव,हनुमान पारीक,दिनेश चौधरी समेत कार्यकर्तागण मौजूद रहे।  

राज्यस्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में सीएम साय ने शिक्षक की भूमिका निभाई और विद्यार्थियों की क्लासरूम में बिताया समय

IMG 20240705 WA0024 scaled

*राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव* *जब मुख्यमंत्री से मिली साइकिल तो छात्राओं ने सामूहिक रूप से घंटी बजाकर जताया उत्साह* *नवमी में प्रवेशित 30 छात्राओं को मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने वितरित की साइकिल* जशपुर, 05 जुलाई 2024/ जशपुर जिले के ग्राम बगिया में आयोजित राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव के अवसर पर आज यहां छात्र छात्राओं के लिए खुशियों भरा दिन रहा। जहां एक ओर कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय कार्यक्रम में शामिल हुए। वही दूसरी तरफ शाला प्रवेशोत्सव में नव प्रवेशी बच्चों के अभिनंदन के साथ उन्हें उपहार देने के साथ ही मुख्यमंत्री श्री साय ने 9 वीं कक्षा में प्रवेशित छात्राओं को निःशुल्क साइकिल का वितरण किया। छात्राओं ने साइकिल मिलने की खुशी सामूहिक रूप से साइकिल की घंटी बजाकर जाहिर की और मुख्यमंत्री श्री साय का आभार जताया। सीएम साय मंच से उतरकर हाईस्कूल के अंदर गए और विद्यार्थियों के साथ समय बिताया।सीएम साय शिक्षक की कुर्सी में बैठकर बच्चों को शिक्षा अर्जित कर सुनहरा भविष्य बनाने के लिए महत्त्वपूर्ण बातें बताईं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी छात्राओं को अच्छे से पढ़ाई कर बेहतर परिणाम के साथ अपने माता-पिता और बगिया सहित प्रदेश का नाम रोशन करने की बात कहते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी, रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद  राधेश्याम राठिया, विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत, विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय, विधायक आरंग गुरु खुशवंत साहेब, जिला पंचायत अध्यक्ष जशपुर श्रीमती शांति भगत, उपाध्यक्ष  उपेन्द्र यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। *9 वीं की छात्राओं को निःशुल्क साईकिल वितरण* गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा निःशुल्क साइकिल वितरण योजना से छात्राओं को मुफ्त साइकिल प्रदान की जाती हैं। इस योजना के तहत शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाली कक्षा 9 वीं की छात्राओं को निशुल्क साइकिल प्रदान की जा रही है, ताकि संसाधनों के अभाव में और दूरी के कारण छात्राएं अपनी पढ़ाई बीच में ना छोड़े। *साइकिल मिलने से उत्साहित छात्राओं ने कहा स्कूल आने जाने में होगी सहूलियत* साइकिल मिलने पर छात्राओं के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है। छात्राओं का कहना है कि निःशुल्क साइकिल मिलने की उन्हें काफी खुशी है और अब उन्हें अपने स्कूल तक आने-जाने में सहूलियत होगी। वे जल्दी स्कूल पहुंच सकेंगी, जिससे उनके समय की बचत होगी, साथ ही पढ़ाई पर उनका फोकस और मजबूत होगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से 94 हितग्राहियों को 16 लाख 5 हजार रुपए की दी गई आर्थिक सहायता, सीएम मैडम श्रीमती कौशल्या साय ने चेक का किया वितरण

IMG 20240627 WA0024

जशपुर – गंभीर बीमारी और आर्थिक तंगी से जुझ रहे 94 हितग्राहियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वेच्छानुदान से 16 लाख 05 हजार का आर्थिक सहायता उपलब्ध कराया है, जिसमे कुनकुरी तहसील के 69 हितग्राही एवं दुलदुला तहसील के 25 हितग्राही शामिल हैं।आज गुरुवार को कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के जनपद पंचायत के सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर सीएम मैडम कौशल्या साय के मुख्य अतिथि में उनके द्वारा हितग्राहियों को चेक का वितरण किया गया।इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव ,जिला महामंत्री भरत सिंह,मंडल अध्यक्ष संतोष सहाय, श्री नायक मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।सीएम मैडम कौशल्या साय ने इस दौरान कहा कि 6 माह के छोटे से कार्यकाल में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने इतना काम कर दिखाया है,जितना पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार,पांच साल में नहीं कर सकी। उन्होनें कहा कि महातारी वंदन,धान बोनस,प्रति एकड़ 21 क्विंटल की धान खरीदी,18 लाख हितग्राहियों के लिए पीएम आवास जैसे मोदी की गारंटी को भाजपा सरकार ने जमीन पर उतार कर,अपने चुनावी वायदे पूरा कर दिखाया है। उन्होनें कहा कि किसी प्रकार समस्या हो तो बगिया स्थित सीएम कैम्प कार्यालय में आकर आवेदन कर सकते हैं,अब तक यहा से 4 सौ से अधिक जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सेवा से संबंधित सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है। भाजपा की सरकार,आम लोगों की जरूरत और समस्याओं के साथ विकास को लेकर संवेदनशील है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव एवं महामंत्री भरत सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के 6 माह के कार्यकाल में जशपुर जिले की विकास ना केवल पटरी पर वापस लौटी है अपितु तेज गति से आगे बढ़ रही है। कुनकुरी में 220 बिस्तर की क्षमता वाले सर्वसुविधा युक्त अस्पताल की घोषणा इसका उदाहरण है। इस अस्पताल के बन जाने से जशपुरवासियों को स्वास्थ्य सेवा की जरूरतों के लिए बड़े शहरों की ओर दौड़ लगाने से मुक्ति मिल सकेगी।सरकारी अस्पताल में ही उच्च गुणवत्तायुक्त उपचार उपलब्ध हो सकेगा।   *मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान राशि मिलने से हितग्राहियों के चेहरे में आई नई मुस्कान* कुनकुरी के जनपद सभागार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने हितग्राहियों को स्वेच्छा अनुदान राशि बांटी । चेक मिलने के बाद हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय एवं सीएम मैडम कौशल्या साय का आभार जताया है,उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा की उन्हें आर्थिक सहायता मिल जाने से इलाज सहित जीवन यापन करने में मदद मिल सकेगी। —

आरोप : साय सरकार में बिजली कट रही है सांय-सांय,मोमबत्ती बांटकर कांग्रेसियों ने किया सांकेतिक विरोध प्रदर्शन

IMG 20240624 WA0014

जशपुर – कांग्रेसी नेताओं ने जिला मुख्यालय जशपुर में शहर की चरमराई बिजली व्यवस्था को लेकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया है।प्रदर्शनकारियों ने शहर में घूमघूमकर मोमबत्तियां बांटी। दरअसल,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृहजिले में बीते दो महीने से विभिन्न गांव-कस्बों में आंधी-तूफान चलने से सैकड़ों बिजली के खंबे टूट गए थे।गर्मी के कारण लोड बढ़ने से कई ट्रांसफार्मर खराब हो गए थे।कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में तो हालात इतने बिगड़ गए थे कि परेशान लोगों ने बिजली विभाग के कुनकुरी दफ्तर में हंगामा खड़ा कर दिया था।मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारी-कर्मचारियों ने कैम्प करके बिजली व्यवस्था दुरुस्त की।अब जशपुरनगर में बिजली की सप्लाई बार-बार बाधित हो रही है।गर्मी और उमस से परेशान लोगों की आवाज बनकर कुछ कांग्रेसी नेताओं ने सरकार तक सन्देश पहुँचाने के लिए अनोखा सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया।ब्लॉक कांग्रेस शहर और ग्रामीण के अध्यक्ष,पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मोमबत्ती बांटकर कहा कि अब इसी से काम चलाइये,सरकार के भरोसे मत रहिए।प्रदर्शनकारियों में शहर अध्यक्ष सहस्रांशु पाठक,ग्रामीण अध्यक्ष मनमोहन भगत, तारकेश्वर सिंह, अनोज गुप्ता किरणकांति सिह, प्यारी कुजूर, निखिल रवानी, चाँद ख़ान, मोनिका गुप्ता, संजय राम, रमीज़ ख़ान, भोलू सक्रिय रहे।

कुनकुरी मंगल भवन मोड़ पर साइड देने के चक्कर में हुआ मारपीट,5 लड़के हिरासत में,पुलिस कार्रवाई में जुटी

Picsart 24 06 22 10 19 36 890

जशपुर – बीती रात 10 बजे के करीब कार और स्कूटी सवारों के बीच साइड देने को लेकर गाली-गलौच के बाद मारपीट हो गई।इस मारपीट की घटना की खबर पुलिस व्हाट्सएप ग्रुप में चलने के बाद एएसआई मनोज साहू टीम लेकर मौके पर पहुंचे।5 लड़के पुलिस हिरासत में हैं। दरअसल,मामला कुनकुरी बाजारडांड से सरकारी शराब दुकान वाली सड़क का है।जहाँ मोड़ पर कार और स्कूटी आमने-सामने आ गए।जिससे साइड देने को लेकर विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि सलियाटोली के लड़कों और जोकबहला,रजौटी,गिनाबहार के लड़कों के बीच मारपीट हुई लेकिन पुलिस के पहुंचने पर सलियाटोली के लड़के भाग गए।वहीं हिरासत में लिए गए 5 लड़के नशे में इतने धुत्त थे कि वे आपस में ही मारपीट करने लगे।हो-हल्ला सुनकर आसपास के घरों से लोग इकट्ठा होकर तमाशा देख रहे थे। एएसआई मनोज साहू ने बताया कि झगड़ा विवाद की सूचना मिलने पर मौके पर गए।वहां मारपीट करते पाए जाने पर शांति भंग करने वाले लड़कों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।अभी कार्रवाई खत्म नहीं हुई है। वहीं सरकारी शराब दुकान जाने वाली सड़क संकरी होने और कई सँकरे मोड़ होने से आये दिन साइड देने को लेकर माहौल खराब होता रहता है।सड़क किनारे रहने वाले लोगों का कहना है कि कम से कम शराब दुकान को ऐसी जगह ले जाएं जहां शराबी सुरक्षित आ-जा सकें।रात को 7 बजे से दुकान बंद होने तक तेज रफ्तार वाहनों के कहर से बचने के लिए आम लोग सड़क पर नहीं चलते हैं।

मुख्यमंत्री बनने के बाद भी नहीं भूले किसानी,धरती माता से विष्णुदेव साय ने मांगी किसानों की खुशहाली

IMG 20240618 WA0010

जशपुर, 18 जून 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ राज्य की कमान संभालने के साथ साथ अपने पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी बखूबी संभाल रहे हैं। उन्होंने आज अपने गृह ग्राम बगिया में मानसून की आहट को देखते हुए पुश्तैनी खेतों में खेती-किसानी की शुरूआत की। उन्होंने स्वयं एक किसान की तरह धान की बोनीे कर परंपरा का निर्वहन किया। मुख्यमंत्री ने परंपरा के मुताबिक पांच बार बीजों को अपने हाथों में लेकर खेतों में बिखरा दिया, इसके बाद परिवारजनों ने भी उनका अनुसरण किया। खेती-किसानी को लेकर जशपुर, सरगुजा अंचल के किसानों में ऐसी परंपरा है, जिसमें परिवार के लोग मुखिया के साथ धान की बोनी की रस्म निभाते हैं। मुख्यमंत्री खेती-किसानी का पारंपरिक परिधान पहनकर खेतों में नजर आए। उन्होंने पगड़ी लगाई और पारंपरिक वस्त्र पहना इसके बाद टोकरी में धान बीज रखे और इनकी पूजा की गई। उल्लेखनीय है कि फसल की समृद्धि की कामना के लिए बीज छिड़कने के पूर्व यह रस्म जशपुर-सरगुजा क्षेत्र में की जाती है। छत्तीसगढ़ किसानों का प्रदेश है प्रदेश का हर किसान खेती किसानी की तैयारियों में जुट गया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश में बेहतर खरीफ फसल के लिए बीते दिनों कृषि विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक भी की। मुख्यमंत्री किसानों के सरोकार रखते हैं चूकि वे हमेशा खेती-किसानी से जुड़े रहे हैं, इसलिए उन्होंने समय पूर्व ही अधिकारियों को खाद बीज की पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को किसानों की जरूरतों के अनुरूप कृषि अदानों की व्यवस्था करने और टेक्नोलॉजी का अधिक प्रयोग करते हुए उत्पादकता बढ़ाने पर जोर दिया था।

सीएम विष्णुदेव साय चचेरे भाई के दशगात्र में हुए शामिल,नगरपालिका अध्यक्ष थे नरेशचंद्र साय, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

IMG 20240617 WA0011

जशपुर –  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज अपने गृह जिले के ग्राम बन्दरचुंआ पहुंचे। वे अपने चचेरे भाई एवं जशपुर नगर पालिका के अध्यक्ष स्व. नरेश चंद्र साय के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए। सपत्नीक उनके घर पहुंचकर मुख्यमंत्री साय ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर भाव पूर्ण श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से पार्थना की। मुख्यमंत्री ने सभी परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि स्व. श्री नरेश चंद्र साय जी मेरे चचेरे भाई और पूर्व केंद्रीय संचार मंत्री स्व. नरहरी साय जी के पुत्र थे। आज वे हमार बीच नहीं है यह हमारे लिए दुःखद क्षण है। इस दुःख की घड़ी में मैं यहां आकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से पार्थना की है। स्व.  नरेश चंद्र जी जशपुर नगर पालिका के अध्यक्ष थे। जनप्रिय नेता स्व. नरेश  क्षेत्र के विकास के लिये सदैव समर्पित रहते थे। उल्लेखनीय है कि विगत 06 जून को मुख्यमंत्री के चचेरे भाई एवं जशपुर नगर पालिका के अध्यक्ष नरेश चंद्र साय जी का निधन हो गया था।

अबूझमाड़ में नक्सल मुठभेड़ में शहीद हुए एसटीएफ जवान नितेश एक्का को राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई,शहीद की झलक पाने के लिए उमड़ी भीड़

rps20240616 184309

**जशपुर, छत्तीसगढ़:** अबूझमाड़ में नक्सलियों के खिलाफ अद्वितीय साहस और वीरता का प्रदर्शन करते हुए शहीद हुए विशेष टास्क फोर्स (एसटीएफ) के जवान नितेश एक्का के पार्थिव शरीर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव चरईडांड,पोर्टेंगा में दफनाया गया। इस अवसर पर आईजी अंकित गर्ग और एएसपी अनिल सोनी ने शहीद को कंधा देकर अंतिम विदाई दी। शहीद का पार्थिव शरीर सेना के हेलीकॉप्टर से जशपुर हेलीपैड लाया गया, जहां से नगर में शहीद शौर्य यात्रा निकाली गई।   नितेश एक्का का जन्म 28 फरवरी 1997 को जशपुर जिले के पोरतेंगा गांव में हेलारियूस एक्का के घर हुआ था। उनके पिता की पिछले वर्ष 23 जून 2023 को बीमारी से मृत्यु हो गई थी। इस दुखद घटना ने उनकी माता नीलिमा एक्का और बड़े भाई अशोक एक्का को गहरे सदमे में डाल दिया है। नितेश एक्का विशेष टास्क फोर्स के अग्रिम दल की स्काउट पार्टी का हिस्सा थे, जो किसी भी अभियान में सबसे आगे रहती है और सबसे जोखिम भरी स्थिति में होती है। उन्होंने अपनी बहादुरी और कुशलता से कई अभियानों को सफल बनाया। बड़े भाई अशोक ने  बताया कि उनके शहीद भाई के प्रेरणास्रोत बालोद एसपी चाचा सुरजन राम भगत थे। नितेश को हथियार और वर्दी पहनने का शौक था, जिसे पूरा करने के लिए उन्होंने सेना में भर्ती होने का प्रयास किया, लेकिन ऊंचाई कम होने के कारण वह सेना में भर्ती नहीं हो सके। इसके बाद, 2017 में उन्होंने छत्तीसगढ़ सुरक्षा बल में भर्ती होकर एसटीएफ में अपनी सेवाएं शुरू कीं और 28 नवंबर 2020 से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात हुए। 15 जून 2024 को अबूझमाड़ में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में सिर में गोली लगने से वह शहीद हो गए। अशोक ने कहा कि नितेश की शहादत उनके वर्दीधारी जीवन की चरम सफलता थी। आईजी सरगुजा अंकित गर्ग ने श्रद्धांजलि संदेश में कहा, “नितेश एक्का ने राष्ट्र के दुश्मनों के खिलाफ अद्वितीय वीरता का प्रदर्शन करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी है। यह गर्व का विषय है और इस परिवार का बेटा चला गया तो दुख भी है।” उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ लंबे समय से नक्सलियों का दंश झेल रहा है, लेकिन अब नक्सलवाद अंतिम चरण में है। हमारा लक्ष्य है नक्सलवाद का समूल नाश करना और नक्सलियों का अंत करना ही शहीद नितेश एक्का को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर बालोद एसपी ने भी अपने श्रद्धांजलि संदेश में नितेश की बहादुरी की सराहना की। शहीद नितेश एक्का को अंतिम विदाई देने के लिए पूरा इलाका उमड़ पड़ा और “शहीद जवान अमर रहें” के नारे गूंजते रहे। नितेश की अद्वितीय बहादुरी और समर्पण हमेशा याद रखे जाएंगे और उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।सामाजिक रीति रिवाज से मृत देह का अंतिम संस्कार पोर्टेंगा पल्ली पुरोहित सरजियूस किंडो ने कराया।प्रशासन की ओर से एसडीएम कुशवाहा,एसडीओपी चंद्रशेखर परमा उपस्थित थे।अंतिम विदाई के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष शांति भगत उमेश प्रधान, अनिल किस्पोट्टा,वाल्टर कुजूर,संदीप मिंज सैंडी,अभिनंद खलखो,रजनी प्रधान,विनोद प्रधान,देवधन नायक विशेष रूप से सक्रिय रहे।

ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने पत्थलगांव में खुला ई-सायकिल बिक्री केंद्र,सेहत और धन में फायदेमंद सायकिल की खूबियां देख युवा बिक्री केंद्र पहुंचने लगे,9 ई-सायकिल बिकी

IMG 20240614 WA0020

जशपुर – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ग्रीन एनर्जी पर विशेष फोकस का परिणाम ई-सायकिल,ई-स्कूटी,ई-बाईक्स के रूप में भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर में देखने को मिल रहा है।देशी कम्पनी VERB ELECTRIC की ई-सायकिल पत्थलगांव में कॉलेज,स्कूल के स्टूडेंट्स के आकर्षण का केंद्र बना है। इसकी खूबियों के बारे में सरगुजा सम्भाग के डिस्ट्रीब्यूटर कुजूर ट्रेडर्स की प्रमुख श्रीमती नीलम कुजूर ने बताया कि भारतीय वर्ब कम्पनी के स्मार्ट ई-साईकिल पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त है और पर्यावरण मित्र के साथ ही शरीर को फिट रखने का विकल्प देनेवाला आधुनिक सायकिल है।यह साइकिल इलेक्ट्रिक चार्ज से बिना पैडल मारे 50 किलोमीटर का माइलेज देता है।स्पीड की बात करें तो 25 किलोमीटर से लेकर 35 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ़्तार देता है।सबसे अच्छी बात यह है कि पेट्रोल,डीजल,सीएनजी की बढ़ती मंहगाई का यह बेहद सस्ता समाधान है।सभी उम्र के लोगों के लिए ई-सायकिल हेवी ट्रैफिक, तंग गलियों में आसानी से ले जाने के कारण काफ़ी तेजी से मार्केट में अपनी बिक्री बढ़ा रहा है।पत्थलगांव में कुजूर ट्रेडर्स ने 15 दिन पहले लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देते हुए ई-सायकिल बेचना शुरू किया है।अभी तक पत्थलगांव में 9 लोगों ने ई-सायकिल खरीदी है।वहीं 50 लोगों ने ई-सायकिल के बारे में जानकारी ली और टेस्ट ड्राइव भी किया।