बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या: सीएम साय समेत पत्रकारिता जगत और समाज में शोक की लहर

IMG 20250103 211315 1

ख़बर ज़नपक्ष डेस्क : बीजापुर के युवा और समर्पित पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या की खबर ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस जघन्य घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि यह पत्रकारिता जगत और समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आया बयान   मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर शोक संदेश जारी करते हुए लिखा, “मुकेश चंद्राकर जी की हत्या का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। इस घटना के अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। सभी संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाई जाए।” पत्रकारिता में योगदान मुकेश चंद्राकर बीजापुर के चर्चित पत्रकारों में से एक थे और उनके यूट्यूब चैनल “बस्तर जंक्शन” ने नक्सल प्रभावित इलाकों में कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उजागर किया था। उनकी साहसी पत्रकारिता ने उन्हें लोगों के बीच एक पहचान दिलाई। परिवार और समाज में शोक मुकेश चंद्राकर के परिवार और स्थानीय पत्रकार समुदाय में इस घटना से भारी आक्रोश और दुख का माहौल है। उनकी हत्या ने क्षेत्र में प्रेस की सुरक्षा और स्वतंत्रता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पुलिस जांच में प्रगति इस मामले में पुलिस ने अब तक एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और कई सुरागों पर काम कर रही है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने दावा किया है कि इस केस को जल्द सुलझाया जाएगा। शोक संदेश मुख्यमंत्री श्री साय के अलावा कई अन्य नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकार संगठनों ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सभी ने अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने की मांग की है।  

कोई है,,,,,,साहब ने सुशासन का झंडा बुलंद करने दफ्तर छोड़ा

IMG 20250102 WA0008

*जशपुर/मनोरा,02 जनवरी 2025 – जब पूरा देश नए साल के जश्न में खोया हुआ था, मनोरा ब्लॉक के कर्मठ ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर (बीईओ) संजय पटेल ने सुशासन की परिभाषा ही बदल दी। बीईओ साहब ने नए साल का स्वागत अपने “फील्ड” में किया। अब फील्ड का मतलब यहां दोहरा है – एक सरकारी क्षेत्र का, दूसरा असली खेत-मैदान वाला। 1 जनवरी को जब हमारा “सरकारी दफ्तरों में सुशासन कैसा चल रहा है?” विषय पर उनके कार्यालय का दौरा हुआ, तो वहां एक महिला पियून ड्यूटी करती मिली। दूसरे कर्मचारी, जिनका नाम  लेटगू राम है, जो घर का बिजली वायरिंग कराने के लिए पहले ही दफ्तर छोड़ चुके थे। संजय पटेल ने बताया कि नए साल पर भी तीन कर्मचारी – दीपांशु, विभा और अन्य – छुट्टी पर चले गए थे। लेकिन खुद बीईओ साहब ने फील्ड जाने का बीड़ा उठाया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों “अपार पहचान” बनाने के लिए अभिभावकों का इंतजार करने के बाद ही फील्ड का रुख किया गया। आपको लगता है क्या कि विष्णु के सुशासन और कलेक्टर रोहित व्यास के प्रशासन में मनोरा के बीईओ संजय पटेल जैसे अधिकारी नए साल का जश्न मनाने का साहस कर सकते हैं? आखिर, जब जिम्मेदारी की बात आती है, तो पटेल साहब पूरे ब्लॉक को दिखा देते हैं कि सुशासन का मतलब सिर्फ कुर्सी पर बैठना नहीं, बल्कि “फील्ड” में पसीना बहाना है।ऐसे कर्मठ अधिकारी को, जो 1 जनवरी को भी सुशासन का झंडा उठाए हुए हैं, उनकी कर्मठता पर शाबाशी जरूर दी जानी चाहिए।

आंखों देखी : सीएम के जाते ही नगरवासियों ने खोली विकास की पोल,पुरानी सड़क पर नई सड़क बनाकर किया बड़ा खेल

IMG 20241226 155600

 नई सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप, नगरवासियों ने उठाए सवाल जशपुर,26 दिसम्बर 2024 –  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विधानसभा क्षेत्र में स्थित कुनकुरी नगर पंचायत एक बार फिर भ्रष्टाचार के आरोपों के घेरे में है। बजरंगनगर मुहल्ला के वार्ड क्रमांक 2 और 3 में हाल ही में बनी सीसी सड़क को लेकर नगरवासियों ने निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। गुणवत्ता पर सवाल, मवेशियों के पैरों ने खोल दी पोल विसर्जन तालाब से रामपति सोनी के घर तक बनी 12.56 लाख रुपये की लागत वाली इस सड़क को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया। बिना वाइब्रेटर और उचित मानकों के, केवल पाटा मारकर सड़क तैयार कर दी गई। सड़क पर मवेशियों के पैर धंसने की घटनाएं निर्माण में हुई लापरवाही की ओर इशारा कर रही हैं। पार्षद ने भी जताई आपत्ति इस मामले में वार्ड पार्षद राजेश ताम्रकार ने ठेकेदार मिथुन सोनी पर आरोप लगाते हुए कहा कि काम की गुणवत्ता पर पहले ही चेतावनी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद निर्माण मानकों की अनदेखी की गई। सीएमओ ने दी सफाई नगर पंचायत के सीएमओ प्रवीण उपाध्याय ने बताया कि सड़क निर्माण का ठेका 30.97% बिलो में दिया गया था। उन्होंने कहा कि अभी तक इस काम को लेकर कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर उचित जांच और कार्रवाई की जाएगी। जनता ने उठाए सवाल, कांग्रेस की नगर सरकार पर निशाना कुनकुरी में सड़क निर्माण को लेकर नगरवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोग आरोप लगा रहे हैं कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा शहर के विकास के लिए दिल खोलकर दी जा रही बड़ी धनराशि का सही उपयोग नहीं हो रहा है। ठेकेदारों और अधिकारियों की मिलीभगत से काम का स्तर गिरता जा रहा है। सुशासन पर लगा दाग मुख्यमंत्री के सुशासन की बातों के बावजूद, नगर पंचायत में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की परतें खुलने से शासन की छवि धूमिल हो रही है। नगरवासियों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अंत में जनता का सवाल: “क्या विकास के नाम पर हो रहे इस तरह के भ्रष्टाचार पर मुख्यमंत्री का ध्यान जाएगा?”  

डॉ रमन सिंह ने विष्णुदेव को ‘चमत्कारी मुख्यमंत्री’ बताया,कुनकुरी विधानसभा में मुख्यमंत्री की सांय-सांय घोषणाओं से क्षेत्र के विकास को मिली नई रफ्तार

IMG 20241226 WA0007

जशपुर, 25 दिसंबर 2024- अटल बिहारी बाजपेयी के सौंवे जन्म जयंती पर प्रदेश की विष्णु सरकार ने अटल सुशासन दिवस मनाया।जिसमें प्रदेश के नगरपालिकाओं,नगरपंचायतों से लाखों लोग,सरकार के मंत्रीगण वर्चुअली मुख्यमंत्री श्री साय के साथ जुड़े रहे।इस दौरान बिल्हा से विधानसभा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने विष्णु सरकार के सुशासन से खुश होकर कहा कि विष्णुदेव साय अच्छा काम कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में चमत्कार कर रहे हैं।समारोह में उपमुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने भी सभा को सम्बोधित किया।कुनकुरी की सभा में सीएम साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय भी शामिल रहीं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के अवसर पर जशपुर के सरईटोला और कुनकुरी सलियाटोली में आयोजित अटल सुशासन चौपाल व समारोह में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की, जिनसे अधोसंरचना और जनकल्याण को बल मिलेगा। विकास को मिलेगी नई दिशा मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों के विकास के लिए कई योजनाओं का ऐलान किया। इनमें मुख्य रूप से— कुनकुरी में ऑडिटोरियम निर्माण। कुनकुरी नगर पंचायत क्षेत्र के विकास के लिए 5 करोड़ रुपये। जशपुर में 500 सीटर ऑडिटोरियम का निर्माण। कुनकुरी में इनडोर स्टेडियम के लिए 20 लाख रुपये। ग्राम पंचायत नारायणपुर के ओघेश्वर आश्रम में 2 प्रवेश द्वारों का निर्माण। तपकरा तहसील में लिंक कोर्ट की स्थापना। सालियाटोली की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सामुदायिक भवन के लिए 25 लाख रुपये। बार एसोसिएशन कुनकुरी में फर्नीचर और पुस्तकालय के लिए 25 लाख रुपये। सड़क, पुल और जलस्रोतों का होगा विकास -सीएम साय मुख्यमंत्री ने अधोसंरचना विकास को गति देने के लिए इन परियोजनाओं की भी घोषणा की— 1. कोतईबीरा सामुदायिक भवन का जीर्णोद्धार। 2. कोतईबीरा से कपाटद्वार तक लक्ष्मण झूला की तर्ज पर सस्पेंशन ब्रिज। 3. अंकिरा राजा पुल का जीर्णोद्धार। 4. दलटोली डैम का जीर्णोद्धार। 5. दलटोली से भेलवा तक सड़क चौड़ीकरण। 6. गोलीडीह से लवाकेरा मार्ग पर पुलिया का चौड़ीकरण।   क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को बल मुख्यमंत्री ने किसानों और ग्रामीणों की सुविधा के लिए फरसाबहार में अपेक्स बैंक की शाखा खोलने की घोषणा की। साथ ही, सुशासन दिवस के अवसर पर उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता राशि, उपकरण और प्रमाण पत्र प्रदान किए। उन्होंने कहा कि “अटल जी की मंशा के अनुरूप राज्य सरकार छत्तीसगढ़ को समृद्ध और विकसित बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।” रजत जयंती वर्ष ‘अटल निर्माण वर्ष’ के रूप में मनाने की घोषणा मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष को ‘अटल निर्माण वर्ष’ के रूप में मनाने की घोषणा करते हुए कहा कि यह वर्ष प्रदेश के लिए अधोसंरचना और विकास के कार्यों को प्राथमिकता देने का वर्ष होगा। मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाएं क्षेत्र के नागरिकों की आकांक्षाओं को पूरा करने के साथ-साथ उनकी जीवनशैली को बेहतर बनाने में सहायक होंगी। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार हर वर्ग के कल्याण और विकास के लिए प्रतिबद्ध है।”  

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जशपुर दौरा: विकास कार्यों का लोकार्पण और जन संवाद

1002542306 scaled

जशपुर,24 दिसंबर2024 – जिले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 25 और 26 दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले के तीन प्रमुख कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जिनमें अटल सुशासन समारोह, विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन, और जन संवाद शामिल हैं। उनके साथ वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। पहला दिन: 25 दिसंबर मुख्यमंत्री साय 25 दिसंबर को रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा कुनकुरी के सलियाटोली खेल मैदान पहुंचेंगे। वहां वे भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित अटल सुशासन समारोह में शामिल होंगे। समारोह में शामिल रहेंगे ये प्रमुख नेता: लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत जिला भाजपा अध्यक्ष सुनील गुप्ता जिला महामंत्री भरत सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष शांति भगत जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। अटल सुशासन चौपाल कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री सराइटोला में आयोजित अटल सुशासन चौपाल में शामिल होंगे। यहां वे जनता से संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनकर त्वरित समाधान प्रदान करेंगे। रात्रि विश्राम मुख्यमंत्री साय दिनभर के कार्यक्रमों के बाद अपने गृह निवास बगीचा में रात्रि विश्राम करेंगे। दूसरा दिन: 26 दिसंबर दौरे के दूसरे दिन, मुख्यमंत्री बगीचा के घुघरी में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वहां से वे रायपुर के लिए रवाना होंगे। प्रशासनिक तैयारी पूरी जिला प्रशासन और भाजपा संगठन ने मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सलियाटोली खेल मैदान और सराइटोला चौपाल में मंच, सुरक्षा व्यवस्था और जनसभा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। जनता की उम्मीदें बढ़ीं मुख्यमंत्री साय के इस दौरे से जनता में विकास कार्यों को लेकर उत्साह है। अटल सुशासन चौपाल के माध्यम से स्थानीय समस्याओं के समाधान की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं।  

कुनकुरी नगर पंचायत में करोड़ों के विकास कार्यों से शहरवासियों में उत्साह

IMG 20241221 144012

कुनकुरी, 21 दिसंबर 2024: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन और विकास की दिशा में कुनकुरी नगर पंचायत एक नई पहचान बना रही है। शहर में करोड़ों रुपये के विकास कार्य बड़ी तेजी से प्रगति पर हैं। इन कार्यों में नेशनल हाईवे से सटे विसर्जन तालाब के चारों ओर 98 लाख रुपये की लागत से पाथ-वे, लाइट व्यवस्था, और भगवान शंकर की विशाल प्रतिमा की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण निर्माण कार्य शामिल हैं। नगर पंचायत सीएमओ ने किया निरीक्षण आज नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) प्रवीण उपाध्याय ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यस्थल पर मौजूद ठेकेदार राजू भारती को उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्री उपाध्याय ने कहा, “यह विकास कार्य केवल शहर की सुंदरता को बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि शहरवासियों की सुविधाओं को उन्नत बनाने के लिए भी है। गुणवत्ता पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।” सड़क निर्माण और सौंदर्यीकरण ने बदली शहर की तस्वीर कुनकुरी के विभिन्न वार्डों में सड़क निर्माण और सौंदर्यीकरण के कार्यों ने शहरवासियों को नई उम्मीदें दी हैं। इन कार्यों के चलते कुनकुरी न केवल अधिक सुव्यवस्थित और आकर्षक बन रहा है, बल्कि इसकी बुनियादी संरचना भी मजबूत हो रही है। नगर पंचायत की इस पहल ने नागरिकों के बीच खुशी का माहौल बना दिया है। पार्षदों की सक्रिय भूमिका वार्ड पार्षद राजेश ताम्रकार ने कहा, “मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विधानसभा का हृदयस्थल होने के नाते, कुनकुरी को और बेहतर बनाने के लिए हम पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। यहां विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। हर पहलू पर ध्यान देकर कुनकुरी को एक आदर्श शहर के रूप में विकसित करना हमारा लक्ष्य है।” आधुनिकता और परंपरा का संगम विसर्जन तालाब के चारों ओर होने वाले कार्य, जैसे पाथ-वे और भगवान शंकर की विशाल प्रतिमा, शहर के परंपरागत और सांस्कृतिक महत्व को बनाए रखते हुए इसे आधुनिकता की ओर ले जा रहे हैं। इस क्षेत्र को न केवल धार्मिक दृष्टि से, बल्कि पर्यटन स्थल के रूप में भी विकसित करने की योजना है। शहरवासियों की प्रतिक्रिया शहरवासियों ने इन कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे न केवल शहर का स्वरूप बदलेगा, बल्कि कुनकुरी की पहचान भी और मजबूत होगी। एक स्थानीय निवासी ने कहा, “हमने कभी नहीं सोचा था कि हमारा शहर इतनी तेजी से विकसित होगा। यह सब मुख्यमंत्री वी.डी. साय  और नगर पंचायत के प्रयासों का परिणाम है।” कुनकुरी में हो रहे इन विकास कार्यों से यह स्पष्ट हो गया है कि सरकार की प्राथमिकता में बुनियादी ढांचे का सुधार और नागरिकों का जीवनस्तर ऊंचा उठाना सबसे अहम है।  

ग्राम गम्हरिया में स्वच्छता अभियान ने दिखाया अनुकरणीय उदाहरण

IMG 20241221 WA0014

जशपुर, 21 दिसंबर 2024: “सुशासन सप्ताह: प्रशासन गांव की ओर” अभियान के तहत, जशपुर जिले के गम्हरिया ग्राम पंचायत में आज स्वच्छता के प्रति जागरूकता का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया गया। जिला कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशन और जिला पंचायत सीईओ  अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में, सेग्रीगेशन शेड परिसर में श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में स्वच्छता दीदियों, ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, ग्रामीणों, और जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  लोकहित भगत ने सक्रिय भागीदारी निभाई। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक मदन प्रेमी, ब्लॉक समन्वयक दीपक साहू, और जनपद पंचायत के सभी कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक सहयोग दिया। संदेश: स्वच्छता और सामूहिक प्रयास की महत्ता कार्यक्रम के दौरान, गांव को स्वच्छ और सुंदर रखने का संदेश दिया गया। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के लिए ग्रामीणों और स्वच्छता दीदियों को प्रेरित किया गया कि वे कचरे को इधर-उधर फेंकने के बजाय स्वच्छता दीदियों को सौंपें। इसके माध्यम से गांव को स्वच्छ, स्वस्थ और आकर्षक बनाने का संकल्प लिया गया। ग्रामीणों में दिखा जबरदस्त उत्साह सभी प्रतिभागियों ने न केवल श्रमदान किया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि सामूहिक प्रयास से बड़े से बड़े बदलाव संभव हैं। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान गांव में स्वच्छता के प्रति नई जागरूकता और जिम्मेदारी का संचार कर रहा है। “गांव की स्वच्छता में हर व्यक्ति का योगदान अनिवार्य है। यह अभियान सिर्फ एक शुरुआत है, आगे भी इसे जारी रखा जाएगा,” मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री लोकहित भगत ने कहा। गम्हरिया का यह स्वच्छता अभियान अन्य गांवों के लिए प्रेरणास्त्रोत बन गया है, जो स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्यों को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम है।  

*राज्य के सभी ब्लॉक मुख्यालयों में आज किसान सम्मेलन एवं कृषि संगोष्ठी*

IMG 20241116 WA0001

*कृषक उन्नति योजना से लाभान्वित कृषकों का होगा सम्मान* रायपुर, 21 दिसम्बर 2024/ किसानपुत्र मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के गठन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 21 दिसंबर को राज्य के सभी ब्लॉक मुख्यालयों में किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं और उपलब्धियों को जनसामान्य तक पहुंचाना है। किसान सम्मेलन में कृषक उन्नति योजना के लाभान्वित किसानों और प्रगतिशील किसानों का सम्मान किया जाएगा। कृषि संगोष्ठी का भी आयोजन होगा। किसानों को उन्नत खेती के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करने के साथ ही सरकार की किसान हितैषी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया जाएगा। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य देश का एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां किसानों को उनकी उपज का सर्वाधिक मूल्य दिया जा रहा है। राज्य सरकार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर कर रही है। इसके साथ ही, समर्थन मूल्य और आदान सहायता को मिलाकर किसानों को प्रति क्विंटल धान का मूल्य 3100 प्रदान किया जा रहा है। बीते वर्ष छत्तीसगढ़ ने 145 लाख मेट्रिक टन धान की रिकॉर्ड खरीदी की थी। इस साल खरीफ की फसल के बेहतर उत्पादन के कारण 160 लाख मेट्रिक टन धान की खरीदी का अनुमान है। छत्तीसगढ़ केंद्रीय पूल में धान का दूसरा सबसे बड़ा योगदानकर्ता राज्य है। छत्तीसगढ़ सर्वाधिक किसानों से धान खरीदने के मामले में देश में प्रथम स्थान पर है। कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को आदान सहायता दी जा रही है। इसके अतिरिक्त, राज्य सरकार ने शून्य प्रतिशत ब्याज पर कृषि ऋण, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार करने के साथ ही भूमिहीन किसानों की सहायता के लिए दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर सहायता योजना के लिए बजट में राशि का प्रावधान किया है। छत्तीसगढ़ सरकार का संकल्प किसानों को सशक्त बनाना और राज्य की अर्थव्यवस्था को कृषि आधारित विकास के माध्यम से सुदृढ़ करना है। किसानों से अपील की गई है कि वे अपने-अपने ब्लॉक के किसान सम्मेलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं।

कुनकुरी में करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के एक साल के कार्यकाल की बड़ी उपलब्धि

IMG 20241214 102859 1

जशपुर/कुनकुरी 14 दिसम्बर 2024 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य में विकास की गंगा बहाने के उद्देश्य से उनकी सरकार के एक साल पूरे होने पर शुक्रवार को नगर पंचायत में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन किया गया। इस ऐतिहासिक मौके पर नगरवासियों में हर्ष और उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम का आयोजन विसर्जन तालाब घाट पर किया गया, जहां भूमिपूजन को पंडित राहुल मिश्रा और राम बैगा ने विधिवत संपन्न कराया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अजेम टोप्पो, उपाध्यक्ष जगदीश आपट, जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव, और कई अन्य जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विकासशील सोच की सराहना की। विकास कार्यों की सूची: छठ घाट सफाई: ₹1 करोड़ स्ट्रीट लाइट्स: ₹98 लाख विसर्जन तालाब सौंदर्यीकरण: ₹98 लाख अमृत मिशन: ₹43 करोड़ सीसी रोड और नाली निर्माण: ₹2.36 करोड़ युवाओं के लिए जिम: ₹98 लाख अटल परिसर: ₹20 लाख जय स्तंभ चौक सौंदर्यीकरण: ₹22 लाख रिक्रिएशन पार्क: अन्य योजनाओं के साथ शामिल मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच की प्रशंसा कार्यक्रम में उपेंद्र यादव, कैलाशनाथ गुप्ता, बृजलाल राणा और अमन शर्मा जैसे वक्ताओं ने इन योजनाओं को मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच का परिणाम बताया। उनके अनुसार, विकास के ये कार्य न केवल नगर पंचायत के स्वरूप को बदलेंगे, बल्कि लोगों के जीवनस्तर में भी सुधार लाएंगे। नगर पंचायत सीएमओ प्रवीण उपाध्याय ने कार्यक्रम का समापन करते हुए सभी गणमान्य अतिथियों और जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इन विकास कार्यों का सफल क्रियान्वयन क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। इस कार्यक्रम में अमन शर्मा, श्रीनायक मिश्रा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुदबल राम यादव, पार्षद राजेश ताम्रकार, बोबी ताम्रकार, पूरन गुप्ता, अभिषेक झा और अमित मिश्रा समेत कई अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। नगरवासियों में उत्साह इन योजनाओं की घोषणा और भूमिपूजन से नगरवासियों में भारी उत्साह है। स्थानीय नागरिकों ने इसे क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर बताया और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। कुनकुरी में हुए इन विकास कार्यों के भूमिपूजन ने क्षेत्र को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने का एक और मजबूत कदम उठाया है।  

वर्ल्ड रिकार्ड: विश्व का सबसे बड़ा प्राकृतिक प्रतिकृति शिवलिंग बना मधेश्वर पर्वत,गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड ने सीएम साय को दिया सर्टिफिकेट

IMG 20241211 WA0010

गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएँ जशपुर, 11 दिसंबर 2024: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में स्थित मधेश्वर पहाड़ को शिवलिंग की विश्व की सबसे बड़ी प्राकृतिक प्रतिकृति के रूप में मान्यता मिलने का ऐतिहासिक गौरव प्राप्त हुआ है। इसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में ‘लार्जेस्ट नेचुरल फैक्सिमिली ऑफ शिवलिंग’ के रूप में दर्ज किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि को प्रदेश के लिए ऐतिहासिक क्षण बताते हुए जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ के समृद्ध प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहर को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का काम करेगी। मुख्यमंत्री को सौंपा गया वर्ल्ड रिकॉर्ड का मान्यता प्रमाणपत्र  गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड के प्रतिनिधि श्रीमती हेमल शर्मा और अमित सोनी ने मुख्यमंत्री श्री साय को वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट सौंपा। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े भी उपस्थित थे। जशपुर जिले को मिली नई पहचान यह उपलब्धि जशपुर जिले के पर्यटन को एक नई ऊंचाई तक ले जाएगी। उल्लेखनीय है कि हाल ही में जशपुर को प्रसिद्ध पर्यटन वेबसाइट EaseMyTrip.com पर शामिल किया गया था, जिससे यह छत्तीसगढ़ का पहला ऐसा जिला बना जिसने इस प्रकार की अंतरराष्ट्रीय पहचान प्राप्त की। अब मधेश्वर पहाड़ को मिली यह मान्यता न केवल धार्मिक आस्था के केंद्र को और मजबूती देगी बल्कि जशपुर को पर्यटन और रोमांचक खेलों का हब बनाने में भी सहायक होगी। मधेश्वर पहाड़: आस्था और रोमांच का संगम मधेश्वर पहाड़, जशपुर जिले के कुनकुरी ब्लॉक में मयाली गांव से लगभग 35 किलोमीटर दूर स्थित है। शिवलिंग के आकार में बनी इसकी प्राकृतिक संरचना इसे अद्वितीय बनाती है। स्थानीय ग्रामीण इसे विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग मानते हैं और यह स्थान धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है। पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण 1. धार्मिक महत्व: यहाँ हर साल बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए आते हैं। विशेष रूप से महाशिवरात्रि और सावन के महीनों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिलती है। 2. प्राकृतिक सुंदरता: मधेश्वर पहाड़ अपनी नैसर्गिक सुंदरता और शांत वातावरण के कारण प्रकृति प्रेमियों को आकर्षित करता है। 3. एडवेंचर स्पोर्ट्स: पर्वतारोहण और ट्रेकिंग के शौकीनों के लिए यह स्थान तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। जशपुर जिले में इन गतिविधियों के लिए असीम संभावनाएँ मौजूद हैं। जशपुर का बढ़ता पर्यटन महत्व जशपुर को हाल ही में EaseMyTrip.com में शामिल किया गया था, जो जिले की प्राकृतिक खूबसूरती और पर्यटन स्थलों को वैश्विक मंच पर लाने में मदद करेगा। मुख्यमंत्री ने की अपील मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे मधेश्वर पहाड़ जैसे प्राकृतिक धरोहरों का संरक्षण करें और इसे एक प्रमुख पर्यटन केंद्र बनाने में योगदान दें। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि जशपुर जिले को छत्तीसगढ़ का पर्यटन गढ़ बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। भविष्य की संभावनाएँ इस उपलब्धि के बाद राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन ने क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास और पर्यटकों की सुविधा के लिए नई योजनाओं पर काम करने का निर्णय लिया है। मधेश्वर पहाड़ को जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर का पर्यटन स्थल बनाने की योजना तैयार की जा रही है।