मुख्यमंत्री कैंप बगिया में सीएम साय से मिलने लगा रहा लोगों का तांता, सीएम ने कहा – योजनाओं का लाभ लें मेरे छत्तीसगढ़िया भाई-बहन

जशपुर 24 सितंबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव से आज उनके बगिया स्थित निवास कार्यालय में आम लोगों को मिलने वालों का ताता लगा रहा। लोग अपनी समस्याओं ने निराकार और मांगों से संबंधित आवेदन लेकर मुख्यमंत्री से मिले। इसके साथ ही मौखिक रूप से मुख्यमंत्री श्री साय के समक्ष अपनी मांगों और समस्याओं को रखा। मुख्यमंत्री साय ने सभी मांगों और समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और उचित कार्यवाही के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। यहां आकर मुख्यमंत्री से मिलकर लोग काफी खुश हुए। उन्होंने बताया की मुख्यमंत्री एक अभिभावक की तरह सबकी मांगों और समस्याओं के निराकरण के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने बताया की विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री बनते ही इस क्षेत्र का विकास तीव्र गति से हो रहा है। मुख्यमंत्री ने मिलने वालों से कहा की हमारी सरकार मोदी की गारंटी को तेजी से लागू कर रही है। हमारी सरकार राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आप सब शासन की योजनाओं के संबंध में जानकारी लेकर इसका लाभ ले।

मुख्यमंत्री के हाथों NSS की श्रेष्ठ कार्यक्रम अधिकारी के रूप में सम्मानित हुई गीता झा

IMG 20240924 WA0034

*जशपुर 24 सितम्बर 2024* /छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा राष्ट्रीय योजना के कार्यों की श्रेष्ठता के आधार पर श्रेष्ठ कार्यक्रम अधिकारी के रूप में शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय जशपुर नगर के व्याख्याता श्रीमती गीता झा को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। विदित हो कि छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय पुरस्कार 2023-24 के लिए विद्यालय स्तर पर जिला संगठक प्रोफेसर  विनायक साय के कुशल मार्गदर्शन में श्रीमती गीता झा व्याख्याता शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय जशपुर नगर को राष्ट्रीय योजना के कार्यों की श्रेष्ठता के आधार पर श्रेष्ठ कार्यक्रम अधिकारी के रूप में सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। यह पुरस्कार विगत दिवस 23 सितम्बर 2024 को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा कृषि महाविद्यालय रायपुर के ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना दिवस पर दिया गया। पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति पत्र एवं 11 हजार का चेक प्रदान किया गया। श्रीमती गीता झा प्रारंभ से ही परिश्रमी, कर्तव्यनिष्ठ एवं अनुभवी आदर्श शिक्षिका रही है। 22 सितम्बर 2024 को ही राज्य स्तरीय सावित्रीबाई फूले शिक्षण सम्मान 2024 पुरस्कार सांसद विजय बघेल के द्वारा दुर्ग में सम्मानित किया गया। पूर्व में सन् 2019 में राज्य स्तरीय राज्यपाल शिक्षक पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। अध्यापन के क्षेत्र में भी इनका प्रदर्शन अच्छा रहा है। प्रतिवर्ष बोर्ड परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय दौरे पर जशपुर उतरे, गृहग्राम बगिया में लोगों से कर रहे हैं मुलाकात,कल दिन भर ननिहाल सिमडेगा जिले में,,,

IMG 20240924 WA0021

जशपुर, 24 सितंबर 2024: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कांसाबेल विकासखंड के बगिया हेलीपैड पर पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल, पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, और डीएफओ जितेन्द्र उपाध्याय ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें जिला भाजपा अध्यक्ष सुनील गुप्ता और जिला महामंत्री भरत सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय दौरे पर हैं। कल सुबह वे गांव में भाजपा के “मोर बूथ,मोर अभिमान” अभियान के तहत सदस्यता अभियान में शामिल होंगे। इस दौरे का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी की मजबूती को और बढ़ाना है। इसके बाद, मुख्यमंत्री झारखंड के सिमडेगा जिले में एक महत्वपूर्ण चुनावी सभा और रोड शो में हिस्सा लेंगे, जहां वे आगामी चुनावों के लिए जनता से संवाद करेंगे और पार्टी के समर्थन को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा राजनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें पार्टी की रणनीतिक गतिविधियों के साथ-साथ जनसंपर्क अभियान भी शामिल है।

हमर जशपुरिया बेटा कर राइज में दवा-दारू बढ़िया मिलथे, बिष्णु बेटा बूढ़ा मन कर उमर बढ़ाई देलक – बुधनी बाई, सीएम साय के निर्देश पर लोदाम स्वास्थ्य शिविर में बुजुर्गों की सेहत जांची गई

Picsart 24 09 24 12 48 15 761

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुजुर्गों की सेहत पर दे रहे विशेष ध्यान जशपुर, 24 सितंबर 2024: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और सुलभ बनाने के लिए विशेष निर्देश दिए हैं। इसी दिशा में जशपुर विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लोदाम में बुजुर्गों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें निःशुल्क दवाइयां और परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई। शिविर के दौरान वरिष्ठ नागरिकों की एनीमिया, शुगर और खून की जांच समेत कई अन्य आवश्यक परीक्षण किए गए, ताकि उन्हें बेहतर स्वास्थ्य देखभाल मिल सके। इस पहल का उद्देश्य बुजुर्गों को नियमित स्वास्थ्य जांच का लाभ प्रदान करना है, जिससे वे स्वस्थ और सक्रिय जीवन जी सकें। बुजुर्ग महिला बुधनी बाई ने निःशुल्क दवा मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को खूब आशीर्वाद देते हुए स्थानीय बोली में कहा कि हमर अपन बेटा विष्णु कर राइज में मोर उमर बाढ़ गेलक।ओकरो उमर भगवान बढ़ाई। इसके अलावा, शिविर में लोदाम के स्कूली बच्चों को पोषण आहार की ज़रूरत के बारे में जागरूक किया गया। बच्चों की भी हीमोग्लोबिन जांच की गई, ताकि उनमें पोषण की कमी को पहचाना जा सके और सही मार्गदर्शन दिया जा सके। मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत राज्य भर में इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे बुजुर्गों और बच्चों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त हो सके। इस प्रयास से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 25 सितंबर को ननिहाल जाएंगे, रोड शो कर भाजपा की डबल इंजन सरकार के गिनाएंगे फायदे,दो दिवसीय दौरा कार्यक्रम तय

IMG 20240907 WA0023 1

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बगिया गृहनिवास आगमन, भाजपा सदस्यता अभियान और झारखंड के कुरडेग में करेंगे चुनावी रोड शो जशपुर, 24 सितंबर 2024: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 24 सितंबर की शाम अपने गृहनिवास बगिया पहुंचेंगे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन से गांव में उत्साह का माहौल है, और उनके स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं। सूत्रों के अनुसार, 25 सितंबर की सुबह मुख्यमंत्री अपने गांव में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में भाग लेंगे। इस अभियान के दौरान श्री साय नए सदस्यों को भाजपा से जोड़ने का कार्य करेंगे, जिससे संगठन को और मजबूती मिलेगी। इसके बाद वे निर्धारित समयानुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय झारखंड के सिमडेगा जिले के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे, जहां वे एक विशाल चुनावी रोड शो करेंगे। झारखंड में होने वाले इस रोड शो को लेकर काफी उत्साह है और भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उनकी अगवानी के लिए तैयार हैं।बड़ी बात यह भी कि कुरडेग सीएम साय का ननिहाल है।इस इलाके में श्री साय की अच्छी पकड़ है जिसका लाभ आनेवाले झारखण्ड चुनाव में भाजपा को मिलेगा। अपुष्ट जानकारी के अनुसार श्री साय रोड शो के बाद शाम को फिर से बगिया लौट आएंगे और 27 सितंबर को रायपुर के लिए रवाना होंगे। उनके इस दौरे से स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता में भारी उत्साह है, और उनके स्वागत के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

सभी ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित करने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर होने लगा अमल,जशपुर जिले की इन पंचायतों में एक्सपर्ट पहुंचे

IMG 20240923 WA0015

*जिले में टीबी मुक्त ग्राम पंचायत घोषित करने के लिए चलाया जा रहा है अभियान* *एकलव्य विद्यालय घोलेंग, बटईकेला, सन्ना,सराईटोला में किया गया टीबी जागरूकता का कार्यक्रम* *टीबी रोग होने के कारण, लक्षण, जांच और उपचार के संबंध में दी गई जानकारी* जशपुर 23 सितम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले के ग्राम पंचायतों में टीबी मुक्त ग्राम पंचायत घोषित करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिला को टीबी मुक्त करने पिरामल फाउन्डेशन द्वारा ट्राइबल टीबी इनिसिएटिव प्रोजक्ट के जिल के समस्त एकलव्य विद्यालयों में टीबी जागरूकता का कार्यक्रम किया गया। एकलव्य विद्यालय घोलेंग, बटईकेला, सन्ना, सराईटोला में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को टीबी रोग होने के कारण, लक्षण, जांच, उपचार, निक्ष्य मित्र, निक्षय पोषण योजना और प्रोत्साहन राशि पर विस्तारपूर्ण जानकारी प्रदान किया गया और कभी भी किसी व्यक्ति को एक भी लक्षण होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र मितानिन, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, पिरामल टीम से संपर्क कर सकते हैं। डॉ. उदय प्रकाश भगत जिला क्षय नियंत्रण अधिकारी एवं कुसुम बड़ा उप संचालक पंचायत नोडल अधिकारी टीबी मुक्त भारत अभियान जशपुर के कुशल मार्गदर्शन में पिरामल फाउन्डेशन द्वारा टीबी मुक्त पंचायत पर सक्रियता से कार्य किया जा रहा है। रूस्तम अंसारी जिला समन्वयक एनटीईपी द्वारा जानकारी दिया गया कि वर्ष 2024 में जिले के 220 पंचायतों को समस्त विभाग पंचायत प्रतिनिधि, पिरामल फाउन्डेशन के सहयोग से संयुक्त प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम को पलक टांडिया, जितेन्द्र जीत, यश पाण्डे, गांधी फेलो एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक संतोष सोन द्वारा संपन्न किया गया।

विष्णु का सुशासन: की मझनी बाई के जीवन में बिहान ने उगाई खुशियों की फसल,लखपति दीदी बनकर कर रही सखियों को प्रेरित

IMG 20240923 WA0014

जशपुर, 23 सितंबर 2024 – ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) विशेष पिछड़ी जनजाति की महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव ला रहा है। इस योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक मदद और प्रशिक्षण मिल रहा है, जिससे वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने में सफल हो रही हैं। मझनी बाई, जो कोरवा जनजाति से हैं, इसकी एक शानदार मिसाल हैं। उन्होंने कड़ी मेहनत और स्व-सहायता समूह से जुड़े रहकर “लखपति दीदी” बनने का सपना पूरा किया। मनोरा विकासखंड के ग्राम पंचायत गीधा की रहने वाली मझनी बाई पहले सिर्फ खेती से सालाना 35,000 से 40,000 रुपये ही कमा पाती थीं। लेकिन, अपनी आय बढ़ाने के लिए उन्होंने बिहान योजना के तहत “कृष्णा स्व-सहायता समूह” से जुड़ने का फैसला किया। इस योजना के तहत उन्हें 15,000 रुपये आर.एफ., 60,000 रुपये सी.आई.एफ., और बैंक से एक लाख रुपये का लोन मिला। मझनी बाई ने इस आर्थिक सहायता का सही इस्तेमाल करते हुए मिर्च की खेती और बकरी पालन का काम शुरू किया। उन्होंने 2 एकड़ जमीन पर मिर्च की खेती में 20,000 रुपये का निवेश किया, जिससे उन्हें सालाना 1.10 लाख रुपये की आमदनी होने लगी। इसके साथ ही, बकरी पालन से उन्हें 50,000 रुपये की अतिरिक्त आय हुई। आज, मझनी बाई की कुल वार्षिक आय 1.60 लाख रुपये तक पहुंच चुकी है। मझनी बाई की सफलता का श्रेय उनकी मेहनत और बिहान योजना से मिली सहायता को जाता है। अब वह अपने गांव में आत्मनिर्भरता की मिसाल बन चुकी हैं और अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन गई हैं।  

PM आवास:विष्णु के सुशासन में जिले के 10 हजार से अधिक हितग्राहियों को मिला पक्का आवास

Picsart 24 09 23 13 29 01 454

जशपुर 23 सितम्बर 2024/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के सुशासन में दूरस्थ अंचल के लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल रहा है। हर एक व्यक्ति का सपना होता है कि उनका अपना एक पक्का मकान हो, जिसे पूरा करने के लिए वह आजीवन परिश्रम करता है लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति के लिए स्वयं का पक्का मकान बना पाना एक सपने ही रह जाता है । ऐसे में उनके सपने साकार प्रधानमंत्री आवास योजना कर रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् जिले के हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है। इनमें दिसम्बर 2023 से 22 सितम्बर 2024 तक कुल 10 हजार 706 हितग्राहियों का आवास निर्माण कराया जा चुका है। ऐसी ही एक कहानी जशपुर जिले के जनपद पंचायत मनोरा के ग्राम पंचायत करदना (छतौरी) के हितग्राही श्रीमती करमी बाई का है, जो राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहलाने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा से हैं। ये जनजाति ज्यादातर घने जंगलो में पेड़, पत्ते एवं छाल से झोपड़ी बनाकर निवास करते थे जिन्हें बरसात के मौसम में प्रतिवर्ष टपकते छत एवं सांप-बिच्छू की समस्या रहती थी। जिसके कारण उन्हें जीवन-यापन करना एक चुनौती थी। इनके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना एक वरदान साबित हुई है। मुख्यमंत्री के सार्थक प्रयास से विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा के सपने भी पूरे हो रहे हैं। हितग्राही ने पक्का मकान मिलने से मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है।

*बड़ी खबर: 20 लाख के चार इनामी माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया, लोन वर्राटू अभियान के तहत हुई बड़ी सफलता**मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पुनर्वास नीति का बड़ा असर*

IMG 20240922 152617

 रायपुर/दन्तेवाड़ा,22 सितंबर2024 – लोन वर्राटू (घर वापस आइए) अभियान के तहत दंतेवाड़ा जिले में माओवादी गतिविधियों पर एक और बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। विष्णु सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर, माओवादी दंपति सहित 20 लाख रुपये के चार इनामी माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पित माओवादियों में रीजनल कंपनी नंबर 02 के दो सदस्य, एक उत्तर सब जोनल ब्यूरो में सक्रिय राजनीतिक टीम की सदस्य और एक केएएमएस (क्रांतिकारी आदिवासी महिला संगठन) की पूर्व अध्यक्ष शामिल हैं। शासन ने इन पर क्रमशः 8-8 लाख, 3 लाख और 1 लाख रुपये के इनाम घोषित किए थे। माओवादियों की पृष्ठभूमि रीजनल कंपनी नंबर 02 के सदस्य हुंगा तामो और उनकी पत्नी आयती ताती, दोनों पर 8 लाख रुपये का इनाम था। हुंगा तामो 2018 में छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर पुलिस पार्टी पर हमले में शामिल था। वहीं, राजनीतिक टीम सदस्य देवे वंजाम नए कैडर को नक्सली विचारधारा सिखाने का कार्य करती थी, जिस पर 3 लाख रुपये का इनाम था। इनके अलावा, केएएमएस की पूर्व अध्यक्ष माड़वी आयते, जिन पर 1 लाख रुपये का इनाम था, भी आत्मसमर्पण करने वालों में शामिल थी। माओवादियों ने लोन वर्राटू अभियान और छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति से प्रेरित होकर यह निर्णय लिया। नक्सल संगठनों में बढ़ते मतभेद, अमानवीय जीवनशैली, और जंगलों में कठिन जीवन ने इन माओवादियों को समाज की मुख्यधारा में वापस लौटने पर मजबूर किया। आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों ने अपने भविष्य को समाज में सकारात्मक योगदान देने का संकल्प लिया है। अभियान की अब तक की उपलब्धियां लोन वर्राटू (घर वापस आइए) अभियान और पुनर्वास नीति के तहत अब तक 872 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं, जिसमें 197 इनामी माओवादी शामिल हैं। जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ की मदद से चलाए जा रहे इस अभियान में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई है। पुनर्वास और पुनर्स्थापन आत्मसमर्पित माओवादियों को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 25-25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके साथ ही, उन्हें व्यावसायिक प्रशिक्षण और आवास की सुविधा भी प्रदान की जाएगी ताकि वे समाज में पुनर्वासित होकर एक नई शुरुआत कर सकें। इस सफलता के पीछे जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और बस्तर फाइटर्स का विशेष योगदान रहा है।  

*’मोदी है तो सम्भव है’ पुस्तक का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया विमोचन* *रामेश्वर वैष्णव द्वारा रचित है पुस्तक

IMG 20240922 WA0007

रायपुर, 22 सितंबर 2024/छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार रात रायपुर स्थित निवास कार्यालय में सुप्रसिद्ध साहित्यकार, गीतकार रामेश्वर दास वैष्णव द्वारा रचित पुस्तक ’मोदी है तो सम्भव है’ का विमोचन किया। विमोचन करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुस्तक के लेखक रामेश्वर दास वैष्णव को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में प्रत्येक क्षेत्र में ऐतिहासिक काम हुए हैं। साथ ही देश के प्रत्येक वर्ग का सर्वांगीण विकास हुआ है। ऐसे में उन्होंने साहित्यिक रचना हेतु पुस्तक के लेखक को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस किताब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों को अलग अंदाज में मुक्तकों के द्वारा प्रस्तुत किया गया है। पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री के प्रेस ऑफिसर आलोक सिंह, सुप्रसिद्ध रंगकर्मी अनिल शर्मा, लेखक विजय मिश्रा ’अमित’, सतीश शर्मा, पत्रकार योगेश मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, हेमंत शर्मा उपस्थित रहे।