पत्थलगांव तहसील में शासकीय पट्टे की भूमि की अवैध रजिस्ट्री का खुलासा, पट्टा निरस्त कर शासकीय भूमि में दर्ज करने का आदेश जारी

IMG 20240723 184952

जशपुर/पत्थलगांव – एक सनसनीखेज खुलासे में, ग्राम कुडकेल खजरी की खसरा नम्बर 1191/2, रकबा 2.024 हेक्टेयर भूमि की अवैध रजिस्ट्री के बाद इसे शासकीय भूमि में दर्ज करने का आदेश पारित किया गया है। इस प्रकरण का भंडाफोड़ तब हुआ जब तहसीलदार पत्थलगांव ने भूमि के नामांतरण की कार्यवाही के दौरान असामान्य गतिविधियों का संदेह जताया। यह भूमि 1931-32 के मिसल बंदोबस्त में बड़े झाड़ का जंगल मद के रूप में दर्ज की गई थी और 1954-55 के अधिकार अभिलेख में भी इसी श्रेणी में दर्ज रही है। 16 अप्रैल 1986 को तहसीलदार पत्थलगांव ने उजागर राम पिता दुष्टीराम निवासी कुडकेल खजरी को इस भूमि का पट्टा कृषि कार्य हेतु प्रदान किया था। दरअसल, पट्टे से प्राप्त भूमि को उजागर पिता दुष्टी जाति कोलता ने 8 जून 2023 को कलेक्टर की अनुमति के बिना रमेश शर्मा पिता रामशरण शर्मा जाति ब्राम्हण निवासी पत्थलगांव एवं सुदाम गोयल पिता दीपचन्द गोयल जाति अग्रवाल निवासी बटईकेला तहसील कासाबेल को रजिस्ट्री के माध्यम से विक्रय कर दिया। नामांतरण की कार्यवाही के दौरान तहसीलदार पत्थलगांव को यह भूमि शासकीय पट्टे से प्राप्त भूमि होने का संदेह हुआ और उन्होंने मार्गदर्शन हेतु प्रकरण अनुविभागीय अधिकारी (रा) पत्थलगांव के समक्ष प्रस्तुत किया। अनुविभागीय अधिकारी (रा) पत्थलगांव ने मामले की जांच की और पाया कि भूमि वास्तव में शासकीय पट्टे से प्राप्त थी। इसके बाद हल्का पटवारी अरूण कुमार लकड़ा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, जिन्होंने अपने जवाब में भूमि को शासकीय पट्टे से प्राप्त होने की जानकारी न होने का दावा किया। गहन जांच के दौरान तहसीलदार पत्थलगांव और अनुविभागीय अधिकारी (रा) पत्थलगांव के प्रतिवेदन के आधार पर क्रेता और बिक्रेता को सुनवाई का अवसर दिया गया। यह पुष्टि होने पर कि भूमि शासकीय पट्टे से प्राप्त हुई थी और सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना रजिस्ट्री बैनामा के जरिये बेची गई थी, पट्टा निरस्त कर उक्त भूमि को शासकीय भूमि में दर्ज करने का आदेश पारित किया गया। इस खुलासे ने पूरे तहसील में हलचल मचा दी है। हल्का पटवारी अरूण कुमार लकड़ा की संलिप्तता पाये जाने के कारण उनके विरुद्ध विभागीय जांच प्रकरण संस्थित करने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी (रा) पत्थलगांव को दिए गए हैं। यह मामला प्रशासनिक सतर्कता और पारदर्शिता के महत्व को फिर से उजागर करता है, जिससे शासकीय भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

*सीएम कैंप कार्यालय के निर्देश पर ग्रामीणों को मिली अंधेरे से मुक्ति, लगा नया ट्रांसफार्मर, ट्रांसफार्मर खराब होने से गांव डूबा था अंधेरे में,विद्युत आपूर्ति बहाल होने पर सीएम साय का जताया आभार…*

IMG 20240719 WA0004

जशपुर –  जिले के फरसाबहार ब्लॉक अंतर्गत बारो पंचायत के उरांव पारा के ग्रामीणों को अब अंधेरे से मुक्ति मिल गई है। सीएम कैंप कार्यालय के निर्देश पर वहां के खराब ट्रांसफार्मर को बदलकर नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। उरांव पारा का ट्रांसफार्मर बीते 9 जुलाई को खराब हो गया था, जिससे ग्रामीणों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। चूंकि फरसाबहार क्षेत्र नागलोक के नाम से विख्यात है, ऐसे में रात को घर में अंधेरा होने से हमेशा जहरीले सांपों व अन्य जीव जंतुओं का खतरा बना हुआ रहता है। इस परेशानी को लेकर गांव के लोग सीएम कैंप कार्यालय में जाकर आवेदन दिए थे। जिस पर सीएम कैंप कार्यालय से विद्युत विभाग के अधिकारियों को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए गए थे। जिसके बाद विभाग ने बारो पंचायत के उरांव पारा में नया ट्रांसफार्मर लगा दिया है। समस्या का समाधान हो जाने से ग्रामीणों ने सीएम कैंप कार्यालय के प्रति आभार जताया है। उल्लेखनीय है कि प्रतिदिन मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में सुबह 10 बजे से 3 बजे तक जनदर्शन लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनी जाती है और उसका समाधान भी किया जाता है। जिससे सीएम कैंप कार्यालय लोगों की आस का केंद्र बन चुका है और लोग बड़ी संख्या में वहां पहुंचकर अपनी समस्याएं रख रहे हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की नितिन गडकरी से मुलाकात : छत्तीसगढ़ में सड़क परियोजनाओं और आदिवासी क्षेत्रों की कनेक्टिविटी पर चर्चा

IMG 20240718 WA0024

रायपुर, 18 जुलाई 2024/ आज नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी से उनके निवास पर मुलाक़ात की। इस महत्वपूर्ण बैठक में राज्य में चल रही सड़क परियोजनाओं और आदिवासी क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने मंत्री श्री गडकरी को इन परियोजनाओं की प्रगति और आवश्यकताओं से अवगत कराया। मंत्री श्री गडकरी ने छत्तीसगढ़ में सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। यह मुलाक़ात राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

खून से लाल होता नेशनल हाइवे,दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत में एक की मौत,4 घायल,वाहन चालकों के खिलाफ थाने में हुआ एफआईआर

rps20240716 103631

जशपुर – नेशनल हाइवे 43 में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है।कहीं नशे की हालत में वाहन चलाते हुए सड़क लाल हो रही है तो कहीं ट्रैफिक रूल को ठेंगा दिखाते हुए युवा सड़क लाल कर रहे हैं।सड़क दुर्घटनाओं में हो रही मौतों से लोग डरे-सहमे यात्रा कर रहे हैं।बीते शाम ऐसे ही रायकेरा-कुनकुरी रोड पर दो मोटरसाइकिल आपस में टकरा गए जिससे एक कि मौत हो गई और 4 घायल हो गए। घटना के सम्बन्ध में कुनकुरी थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि सोमवार शाम तकरीबन 5 बजे दो बाइक रायकेरा गांव के पास एनएच 43 पर टकरा गए।जिसकी सूचना पर मौके में दो बाइक टकराकर गिरी हुई हालत में मिली।घटनास्थल पर हीरो पैशन बाइक चालक रायकेरा निवासी सिकन्दर विश्वकर्मा की मौत हो गई और उसकी 23 साल की पत्नी शालिनी गम्भीर घायल,2 साल की बेटी श्रुति घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है।वहीं दूसरी बाइक अपाचे का चालक बगिया निवासी रामनाथ साय की स्थिति गम्भीर है,पीछे बैठे युवक रोनाल्ड को भी चोट लगी है। वहीं घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि दोनों बाइक जशपुर रोड से आ रहे थे कि रायकेरा निवासी सिकन्दर विश्वकर्मा अचानक बाइक को मोड़ते हुए सड़क की दूसरी ओर जाने लगा जिससे पीछे तेज गति से आ रहा अपाचे बाइक का चालक सम्भाल नहीं पाया और पैशन बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया।अगर सिकन्दर अचानक बाइक नहीं मोड़ता तो हादसा नहीं होता। फिलहाल कुनकुरी पुलिस मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई पश्चात शव का पोस्टमार्टम कराने में जुटी है।थाना प्रभारी ने दोनों बाइक चालकों के खिलाफ सुसंगत धारा के तहत अपराध दर्ज किया है।

दुःखद खबर:बछड़े को खोजता बालक यूँ मौत के मुंह में समाया,,, माँ ने चप्पल देखकर लगा दी छलांग,पुलिस एक्टिव

Picsart 24 07 07 07 35 52 241

जशपुर – बड़ी दुःखद खबर तपकरा थाना इलाक़ेके गांव केरसई से निकलकर सामने आई है जहां बीते शाम बछड़े को ढूंढने निकले किशोर बालक की पानी में डूबने से हुई मौत हो गई।,माँ ने गड्ढे में उतरकर बच्चे को निकाला लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चे की मौत हो गई।घर में मातम पसरा हुआ है। मृत बालक प्रेम कुमार गुप्ता के पिता प्रदीप गुप्ता ने बताया कि घर से 100 मीटर दूर कन्हैया लाल की जमीन में जेसीबी से घर बनाने के लिए बड़ा सा गड्ढा खोदा गया था जिसमें आज शाम 5:30 बजे अपने बछड़े को ढूंढने के लिए बालक प्रेम गुप्ता गढ्ढे के पास गया जहां उसका पैर फिसल गया होगा और वह गड्ढे में डूब गया।लगभग 15 मिनट बाद प्रेम की माँ सुकांति गुप्ता बछड़े को ढूंढते हुए गड्ढे के पास पहुंची जहां बेटे का चप्पल देखी और हड़बड़ा कर आसपास के लोगो को आवाज देने लगी।माँ सुकांति और कुछ लोग गड्ढे में कूदे और बच्चे को निकालकर केरसई अस्पताल ले गए।अस्पताल में कोई चिकित्सक नहीं होने से उसे कुनकुरी निजी अस्पताल लाया गया।अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक प्रेम कुमार गुप्ता केरसई के शासकीय हाईस्कूल में कक्षा दसवीं का छात्र था,जिसकी उम्र 15 वर्ष थी। कुनकुरी थाना प्रभारी सन्तोष तिवारी ने घटना के सम्बन्ध में बताया कि केरसई निवासी प्रदीप गुप्ता ने थाने में बेटे की पानी मे डूबने से मौत हो जाने की सूचना दी है।मर्ग इंटिमेशन दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाक़ात, छत्तीसगढ़ विजन डॉक्यूमेंट व माओवादी विरोधी अभियानों की दी जानकारी

IMG 20240625 WA0013

नई दिल्ली, 25 जून 2024-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी से संसद भवन में मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री को अमृतकाल : छत्तीसगढ़ विजन @2047 ‘विजन डॉक्यूमेंट’ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसका निर्माण राज्य नीति आयोग द्वारा किया जा रहा है जिसे एक नवंबर को राज्य की जनता को समर्पित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने विगत छह माह में माओवादी विरोधी अभियानों में की गयी कार्रवाई की जानकारी भी प्रधानमंत्री को दी। नियद नेल्लानार योजना (आपका आदर्श गाँव) के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना के तहत नक्सलियों के आधार को कमजोर करने व शासन-प्रशासन व ग्रामीणों के बीच परस्पर विश्वास बहाली का कार्य किया जा रहा है। इस योजना के तहत वर्तमान में 23 कैंप खोले गए हैं, जिनमें 90 ग्राम शामिल हैं तथा भविष्य में 29 कैंपों को प्रारंभ करने की योजना है।

बड़ी खबर : बच्चेदानी के ऑपरेशन से हुई मौत पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,लक्ष्मी हॉस्पिटल को किया सील,मरीजों को दूसरे अस्पतालों में किया गया शिफ्थ

rps20240526 072714

रायपुर – गरियाबंद जिले के छुरा स्थिति लक्ष्मी नारायण अस्पताल को आज स्वास्थ्य विभाग ने सील कर दिया है।पुलिस फोर्स की मौजूदगी में हुई इस कार्रवाई के बाद से अस्पताल प्रबंधन मीडिया के सामने आने से बच रहा है। दरअसल, 10 मई 2024 को कुल्हाड़ीघाट निवासी आदिवासी महिला गैंदी बाई की मौत हो गई थी।पीड़िता का इलाज इसी अस्पताल में चला था,आरोप था लापरवाही पूर्वक महिला के बच्चे दानी का ऑपरेशन करने के कारण उसकी तबियत बिगडी और बाद मे उसकी मौत हुई थी।परिजनों ने 22 मई को जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर उक्त मौत पर कार्यवाही की मांग की । सीएमएचओ गार्गी यदु ने मामले में जांच कमेटी गठन किया।कमेटी को आरंभिक जांच में अस्पताल प्रबंधन की कई गलतियां मिली है। डॉक्टर हरीश चौहान जांच अधिकारी ने यह भी खुलासा किया है कि मृतिका उपचार के दरम्यान कई किसम की लापरवाही की गई थी, ऑपरेशन के पूर्व जो विभिन्न तरह के जांच होते हैं उन जांचों का भी समुचित ढंग से पालन नहीं किया गया था जिसके चलते जांच टीम ने प्रथम दृष्टि लक्ष्मी हॉस्पिटल छुरा को गलत पाते हुए अस्पताल को सिल्क सील कर दिया है तथा वहां भर्ती मरीज को जिला अस्पताल एवं अन्य स्थानों पर स्थानांतरित कर इलाज की व्यवस्था की गई है।