बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान: विष्णुदेव साय सरकार की सराहनीय पहल,आंगनबाड़ी केंद्रों में पालकों को किया जा रहा जागरूक

IMG 20241004 WA0025

जशपुर,05 अक्टूबर 2024: 2015 में भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार के नेतृत्व में एक नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देश में लड़कियों की सुरक्षा, शिक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा करना है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत कन्या भ्रूण हत्या रोकने, बाल विवाह के खिलाफ सख्त कदम उठाने, और बेटियों की शिक्षा में प्रगति लाने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी के तहत कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देश पर पालकों को आंगनबाड़ी केंद्रों में बुलाकर बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ के बारे में जागरूक किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को राज्य के विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया है। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार बेटियों को सशक्त बनाने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। उनका भविष्य सुरक्षित और उज्ज्वल बनाने के लिए हमें उनके जन्म से लेकर शिक्षा और अधिकारों तक हर स्तर पर साथ देना होगा।” उन्होंने विशेष रूप से कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ कड़े कदम उठाने और बाल विवाह को रोकने के लिए कड़े कानूनों के पालन की बात कही। शिक्षा को बढ़ावा: विष्णुदेव साय सरकार ने बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाओं को अमल में लाया है। इस अभियान के तहत बेटियों को स्कूलों में दाखिला दिलाने और उनकी पढ़ाई सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता अभियानों के साथ-साथ आर्थिक सहायता भी प्रदान की जा रही है। इसके तहत कई छात्राओं को सरकारी योजनाओं से सीधे लाभान्वित किया जा रहा है, जिससे उनकी शिक्षा में बाधाएं दूर हो रही हैं। सामाजिक जागरूकता और बदलाव: बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में विभिन्न सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य लड़कियों के अधिकारों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना है। इसके साथ ही बाल विवाह को रोकने के लिए सख्त कानूनों का पालन भी सुनिश्चित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री की अपील: मुख्यमंत्री ने समाज से अपील करते हुए कहा कि “हमें अपनी बेटियों को बेहतर शिक्षा और अवसर प्रदान करना होगा ताकि वे समाज में समान अधिकारों के साथ आगे बढ़ सकें। यह हमारा कर्तव्य है कि हम बेटियों को सशक्त बनाएं और उनकी सुरक्षा और शिक्षा में कोई कमी न हो।”  

स्टेट लेबल क्वान की डो मार्शल आर्ट में जशपुर की खिलाड़ी अर्चना ने कहाँ जीता स्वर्ण पदक? पढ़िए एक्सक्लूसिव खबर,,,

IMG 20241004 WA0029

जशपुर, 4 अक्टूबर 2024: द्वितीय छत्तीसगढ़ राज्यस्तरीय क्वान की डो मार्शल आर्ट चैंपियनशिप 2024 का आयोजन अंबिकापुर के मल्टीपरपज इनडोर हॉल में किया गया, जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों से 150 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। जशपुर जिले के मनोरा ब्लॉक की अर्चना बुनकर ने इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। अर्चना ने कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को हराकर न केवल स्वर्ण पदक हासिल किया, बल्कि अपने ऐज और वेट कैटेगरी में नेशनल चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ टीम में भी स्थान बनाया। उनके कोच विकास दोहरे ने बताया कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों का चयन नेशनल स्तर के लिए किया गया है। कार्यक्रम के अध्यक्ष संजय अंबास्थ, प्रदेश संघ के सचिव अमन गुप्ता, और सरगुजा जिले के सचिव मोहम्मद शराफत ने अर्चना को स्वर्ण पदक जीतने पर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। दोहरे जी ने क्वान की डो के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह एक वियतनामी मार्शल आर्ट है जिसे फ्रांस में विकसित किया गया। इसके ग्रैंड मास्टर शाओलिन कुंग फू के मास्टर हैं, जिन्होंने शाओलिन कुंग फू से प्रेरित होकर इस खेल को विकसित किया। इस मौके पर यह भी घोषणा की गई कि जल्द ही बलरामपुर और जशपुर जिले के सभी खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिससे खिलाड़ियों का मनोबल और बढ़ेगा, और वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता की ओर कदम बढ़ाएंगे।  

सरस्वती सायकिल योजना से बालिकाओं की राह हुई आसान,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में शिक्षा की सुविधाएं बढ़ी हैं – सालिक साय

IMG 20241001 WA0011

  जशपुर/कांसाबेल,1 अक्टूबर 2024/ सरस्वती सायकल योजना के तहत, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, कांसाबेल में छात्रों को साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अजजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य (डीडीसी)  सालिक साय शामिल हुए।श्री साय ने कहा की विशेष रूप से ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के छात्रों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और स्कूल तक पहुंचने में सहूलियत प्रदान करना है। सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत छात्रों को मुफ्त साइकिल उपलब्ध कराई जाती है, ताकि वे आसानी से स्कूल आ-जा सकें और उनकी शैक्षिक यात्रा सुगम हो सके। सालिक साय ने आगे कहा कि यह योजना छात्रों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लाने का कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को सुविधाएं प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है, और यह योजना उस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।उन्होंने कहा की शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए प्रदेश के मुखिया श्री विष्णुदेव साय ने कई योजनाओं के तहत कार्य कर रही है।कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्कूल के शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति रही, जहां सभी ने इस योजना की सराहना की और इसे छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया। इस मौके पर आलोक सारथी महामंत्री भाजपा, भूषण वैष्णव जिला उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा, केशव पांडे अध्यक्ष युवा मोर्चा, घनश्याम अग्रवाल अध्यक्ष शिक्षा समिति, बालेश्वर चक्रेश उपसरपंच, प्राचार्य केरकेट्टा, अनिल यादव एवं समस्त शिक्षक, शिक्षिका, छात्र,छात्राएं उपस्थित हुए।

मुख्यमंत्री के हाथों NSS की श्रेष्ठ कार्यक्रम अधिकारी के रूप में सम्मानित हुई गीता झा

IMG 20240924 WA0034

*जशपुर 24 सितम्बर 2024* /छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा राष्ट्रीय योजना के कार्यों की श्रेष्ठता के आधार पर श्रेष्ठ कार्यक्रम अधिकारी के रूप में शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय जशपुर नगर के व्याख्याता श्रीमती गीता झा को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। विदित हो कि छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय पुरस्कार 2023-24 के लिए विद्यालय स्तर पर जिला संगठक प्रोफेसर  विनायक साय के कुशल मार्गदर्शन में श्रीमती गीता झा व्याख्याता शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय जशपुर नगर को राष्ट्रीय योजना के कार्यों की श्रेष्ठता के आधार पर श्रेष्ठ कार्यक्रम अधिकारी के रूप में सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। यह पुरस्कार विगत दिवस 23 सितम्बर 2024 को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा कृषि महाविद्यालय रायपुर के ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना दिवस पर दिया गया। पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति पत्र एवं 11 हजार का चेक प्रदान किया गया। श्रीमती गीता झा प्रारंभ से ही परिश्रमी, कर्तव्यनिष्ठ एवं अनुभवी आदर्श शिक्षिका रही है। 22 सितम्बर 2024 को ही राज्य स्तरीय सावित्रीबाई फूले शिक्षण सम्मान 2024 पुरस्कार सांसद विजय बघेल के द्वारा दुर्ग में सम्मानित किया गया। पूर्व में सन् 2019 में राज्य स्तरीय राज्यपाल शिक्षक पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। अध्यापन के क्षेत्र में भी इनका प्रदर्शन अच्छा रहा है। प्रतिवर्ष बोर्ड परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा है।

हमर जशपुरिया बेटा कर राइज में दवा-दारू बढ़िया मिलथे, बिष्णु बेटा बूढ़ा मन कर उमर बढ़ाई देलक – बुधनी बाई, सीएम साय के निर्देश पर लोदाम स्वास्थ्य शिविर में बुजुर्गों की सेहत जांची गई

Picsart 24 09 24 12 48 15 761

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुजुर्गों की सेहत पर दे रहे विशेष ध्यान जशपुर, 24 सितंबर 2024: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और सुलभ बनाने के लिए विशेष निर्देश दिए हैं। इसी दिशा में जशपुर विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लोदाम में बुजुर्गों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें निःशुल्क दवाइयां और परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई। शिविर के दौरान वरिष्ठ नागरिकों की एनीमिया, शुगर और खून की जांच समेत कई अन्य आवश्यक परीक्षण किए गए, ताकि उन्हें बेहतर स्वास्थ्य देखभाल मिल सके। इस पहल का उद्देश्य बुजुर्गों को नियमित स्वास्थ्य जांच का लाभ प्रदान करना है, जिससे वे स्वस्थ और सक्रिय जीवन जी सकें। बुजुर्ग महिला बुधनी बाई ने निःशुल्क दवा मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को खूब आशीर्वाद देते हुए स्थानीय बोली में कहा कि हमर अपन बेटा विष्णु कर राइज में मोर उमर बाढ़ गेलक।ओकरो उमर भगवान बढ़ाई। इसके अलावा, शिविर में लोदाम के स्कूली बच्चों को पोषण आहार की ज़रूरत के बारे में जागरूक किया गया। बच्चों की भी हीमोग्लोबिन जांच की गई, ताकि उनमें पोषण की कमी को पहचाना जा सके और सही मार्गदर्शन दिया जा सके। मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत राज्य भर में इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे बुजुर्गों और बच्चों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त हो सके। इस प्रयास से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ रही है।

*विख्यात पंडवानी गायिका श्रीमती तीजन बाई के स्वास्थ्य पर रखी जा रही निगरानी**मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर चिकित्सकों का दल उपचार और देखभाल के लिए तैनात*

Picsart 24 09 22 06 40 46 881

रायपुर, 21 सितम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय विख्यात पंडवानी गायिका पद्मविभूषण श्रीमती तीजन बाई के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने श्रीमती तीजन बाई के बेहतर स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने जिला प्रशासन को श्रीमती तीजन बाई के बेहतर उपचार और देखभाल के लिए जरूरी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर चिकित्सकों का दल द्वारा श्रीमती तीजन बाई के स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों के दल द्वारा दुर्ग जिले के ग्राम गनियारी स्थित आवास में उनकी नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच की जा रही है।  

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले में 76 हजार से ज्यादा बच्चों तक पहुंचेगा पोषण,आईआईटी मुम्बई भी बना सहयोगी

IMG 20240921 WA0019

*जशपुर में अब तक 60 हज़ार से अधिक बच्चों की वजन त्यौहार में हुई जांच* *जनप्रतिनिधियों से लेकर जनसमुदाय तक सभी बन रहे अभियान के सहभागी* *जशपुर, 20 सितम्बर 2024/* जशपुर जिले में 01 से 30 सितंबर तक पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि, मितानिन, 0 से 6 वर्ष के बच्चों के अभिभावकों को शामिल करते हुए महिला बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से प्रत्येक आंगनबाड़ी में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत महिला बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं, सहायिकाएं प्रतिदिन आंगनबाड़ियों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं। जिसके अंतर्गत महिलाओं के साथ एनीमिया पर चर्चा के साथ उनकी एनीमिया की जांच भी की जा रही है, पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण के ऊपर जन समुदाय को जागरूक करने के साथ टेक्नोलॉजी का सरकारी कामकाज अनुप्रयोग विषय पर भी चर्चा की जा रही है जिसका थीम है ‘टेक्नोलॉजी फॉर गवर्नेंस एरियाज इनफ्लुएंसिंग न्यूट्रिशन‘। इसके माध्यम से सरकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का लाभ प्रथम गर्भवती महिलाओं को दिलाना, जिसकी एंट्री ऑनलाइन होती है एवं आंगनबाड़ी में बच्चों की सभी जानकारियों की एंट्री पोस्ट ट्रैकर में करते हुए उन्हें लाभान्वित करना आदि किया जा रहा है। *पोषण माह से समुदाय में आ रही जागरूकता* मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप पोषण माह के अंतर्गत महिलाओं बच्चों को लाभान्वित करने के लिए विभिन्न योजनाओं का लाभ उन्हें पहुंचा जा रहा है जैसे प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत जो माताएं लाभान्वित होने से छूट गई थी उन्हें लाभ दिलाया जा रहा है।पोषक आहार पर दिए गए ज्ञान से गर्भवती महिलाओं के खान-पान में सुधार देखने को मिल रहा है ।वे अब प्रोटीन को अपने आहार में शामिल कर रही हैं, पोषण माह मानने से आंगनबाड़ी में जन समुदाय की भागीदारी बढ़ी है साथ ही साथ वजन त्यौहार भी मनाया जा रहा है जिसमें जनप्रतिनिधि भी शामिल होकर जनसमुदाय को स्वस्थ एवं पोषण के संबंध में जागरूक करने सामने आ रहे हैं और अपनी भागीदारिता निभा रहे हैं। *आईआईटी मुम्बई भी पोषण अभियान में है साथी* जशपुर में आईआईटी मुम्बई के द्वारा पोषण माह में अपना योगदान दिया जा रहा है। जिसमें आईआईटी मुम्बई के मार्गदर्शन में सभी को सही पोषण, स्वस्थ बच्चा एवं सही स्तनपान के महत्व को अच्छे से लोगों समझाने में मदद की जा रही है। वजन त्यौहार में 0 से 6 वर्ष के सभी बच्चों का वजन लेकर बच्चों की पोषण स्थित उनके अभिभावकों को बताया जा रहा है एवं उनके आहार में सुधार एवं पोषण पुनर्वास केंद्रों में भेजने के लिए सलाह भी दिया जा रहा है। *जिले के 76 हज़ार बच्चों को मिलेगा लाभ* जशपुर जिले के लगभग 4115 आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण माह अभियान चलाया जा रहा है। जिसका लाभ जिले के 76 हजार से अधिक बच्चों को प्राप्त होगा। अभी तक के वजन त्यौहार में 60 हज़ार बच्चों का वजन लेकर ऑनलाइन एंट्री की जा चुकी है।

सीएम साय के गृह जिले में राष्ट्रीय पोषण माह की धूम, पोषण रथ बच्चों के पौष्टिक आहार और समय पर टीकाकरण करवाने की दे रही जानकारी

Picsart 24 09 21 15 21 19 252

  *जशपुर, 21/ सितम्बर 2024*/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय बच्चों को पोष्टिक आहार देने और समय पर टीकाकरण करवाने के निर्देश दिए हैं। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत संचालित वजन त्यौहार के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए गांव गांव में पोषण रथ का संचालन किया जा रहा है। पोषण रथ द्वारा महिलाओं एवं बच्चों को पौष्टिक आहार, टीकाकरण, एनीमिया एवं उससे बचने के उपाय, आयरन फोलिक एसिड की गोली लेने, गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं के सम्पूर्ण देखभाल, डायरिया से बचने के उपाय इत्यादि के संबंध वीडियो महिलाओं एवं अन्य लोगों को दिखाया गया। ज्ञात हो कि पोषण रथ जशपुर जिले में निरंतर गांव गांव घूमकर लोगों को जागरूक और प्रसार कर रही है। उल्लेखनीय है कि जिसमें 12 से 23 सितम्बर तक चलने वाले वजन तिहार में बच्चों के वजन में बढ़ोत्तरी को मापने के साथ ही सामुदायिक जागरूकता का कार्य किया जा रहा है। पोषण माह के तहत सुपोषण चौपाल, अन्नप्राशन दिवस, परिवार चौपाल, पोषण मेला, व्यंजन प्रदर्शन जैसे आयोजन पंचायत और शहरी क्षेत्रों में किए जा रहे हैं। पोषण के प्रति बच्चों को जागरूक करने के लिए स्कूलों में नारा लेखन, निबंध, चित्रकला और दीवार लेखन प्रतिस्पर्धाएं भी आयोजित किये जा रहे हैं। ग्रामीण महिलाओं को 0 से 6 साल के बच्चे, किशोरी बालिकाओं के खान-पान और स्वास्थ्य देखभाल के बारे में बताया जा रहा है। गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार भोजन में शामिल करने का आग्रह किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की नई नियुक्तियों से विधायकों को मिली बड़ी जिम्मेदारी,सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष बनीं पत्थलगांव विधायक गोमती साय

Picsart 24 09 20 12 52 36 423

रायपुर, 20 सितंबर 2024: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा विधायकों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के साथ बड़ी भूमिका दी गई है। हाल ही में जारी आदेश के अनुसार, पत्थलगांव की विधायक गोमती साय को सरगुजा क्षेत्र विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जो इस क्षेत्र के विकास के लिए एक अहम कदम माना जा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किए गए हैं।   सरगुजा क्षेत्र के विकास को गति देने के उद्देश्य से गोमती साय को दी गई इस जिम्मेदारी से उनके राजनीतिक कद में भी बड़ा इजाफा हुआ है। इसके साथ ही बस्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी कोंडागांव की विधायक लता उसेंडी को सौंपी गई है। मध्य क्षेत्र और अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण में भी बड़ी नियुक्तियां की गई है। विष्णु सरकार ने मध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद पर मरवाही के विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची को नियुक्त किया है, जो अब इस क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वहीं, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी विधायक गुरु खुशवंत साहेब को सौंपी गई है। इसके अलावा, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में दुर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चंद्राकर को नियुक्त किया गया है, जिनसे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की नई योजनाओं के क्रियान्वयन की उम्मीद की जा रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने इन नियुक्तियों का स्वागत किया है।उन्होंने कहा कि  मुख्यमंत्री श्री साय की यह नियुक्तियां छत्तीसगढ़ के सभी क्षेत्रों में समग्र और संतुलित विकास के लिए एक महत्वपूर्ण  हैं। इन नियुक्तियों से न केवल स्थानीय विधायक सशक्त होंगे, बल्कि राज्य के दूरस्थ और पिछड़े क्षेत्रों में विकास की नई उम्मीदें भी जागृत होंगी।सरकार की इस पहल से नवनियुक्त उपाध्यक्षों को क्षेत्रीय विकास में नई गति देने और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का मौका मिलेगा।  

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से पैरालिसिस पीड़ित मानकुवेर नाग को मिला व्हीलचेयर

IMG 20240919 WA0024

मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने किया वितरण, परिवार ने जताया आभार जशपुर, 19 सितंबर 2024 मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल के तहत जरूरतमंदों की सहायता का सिलसिला लगातार जारी है। इस बार बगीचा तहसील के महादेवडांड टुकुपानी की निवासी श्रीमती मानकुवेर नाग को व्हीलचेयर प्रदान की गई। मानकुवेर नाग पैरालिसिस बीमारी से पीड़ित हैं और चलने-फिरने में असमर्थ थीं। मुख्यमंत्री श्री साय की पहल पर उनके परिवार को यह मदद मिली, जिससे उनका जीवन थोड़ा आसान हो सकेगा। मानकुवेर नाग के परिजनों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, बगिया में जाकर मदद की गुहार लगाई थी। उनकी इस अपील पर मुख्यमंत्री ने गंभीरता से विचार करते हुए तत्काल सहायता का आश्वासन दिया। इस आश्वासन के तहत आज मानकुवेर नाग को व्हीलचेयर प्रदान की गई। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने खुद जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और मानकुवेर नाग को व्हीलचेयर दी। उन्होंने परिवार की समस्याओं को सुना और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। इस मदद से मानकुवेर नाग और उनके परिवार की चेहरे पर खुशी झलकने लगी। अब व्हीलचेयर मिलने से मानकुवेर नाग अपने दैनिक कामों को आसानी से कर पाएंगी। श्रीमती मानकुवेर नाग और उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उनकी धर्मपत्नी के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि इस सहायता से उनके जीवन में नई आशा जगी है और अब वे अपने जीवन को कुछ हद तक सामान्य रूप से जी सकेंगे।