बिग ब्रेकिंग: कियोस्क शाखा में गोलीबारी,एक महिला की मौत,कियोस्क संचालक घायल,पुलिस

IMG 20241105 WA0025

जशपुर,05 नवम्बर 2024 –  अभी-अभी जानकारी मिली है कि कांसाबेल थानांतर्गत बटइकेला,टोंगरीटोला गांव में एसबीआई कियोस्क ग्राहक सेवा केंद्र में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर संचालक की दादी को मौत के घाट उतार दिया है।वहीं संचालक सन्चू घायल है जिसे कांसाबेल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दो हमलावर नकाबपोश थे जो मोटरसाइकिल में आये और सीधे दुकान में घुसकर लूटपाट करने की कोशिश करने लगे।जब नकाबपोश ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक संजू गुप्ता को गोली मार रहे थे तो  उसकी दादी ने बहादुरी दिखाते हुए कट्टा को छीनी,जिससे हमलावरों ने 65 साल की वृद्ध महिला उर्मिला गुप्ता को मार दी। वृद्ध महिला की मौके पर ही मृत्य हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।वहीं सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई है।बताया जा रहा है कि हमलावर पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद कर रहे थे।गोली मारने के बाद हमलावर अपनी बाइक वहीं छोड़कर जंगल मे फरार हो गए हैं।

BIG BREAKING NEWS: सेंट्रल जेल रायपुर में दिनदहाड़े फायरिंग, पुलिस की त्वरित कार्रवाई में दो आरोपी गिरफ्तार

Picsart 24 11 05 00 56 33 976

रायपुर, 4 नवंबर 2024 – रायपुर के थाना गंज क्षेत्र में आज दिनदहाड़े एक बड़ा फायरिंग कांड हुआ, जिसमें मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने टिकरापारा निवासी साहिल पर फायरिंग की और घटनास्थल से फरार हो गए। यह घटना केन्द्रीय जेल रायपुर के सामने घटित हुई, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही थाना गंज में मामला दर्ज कर लिया गया और अपराधियों की खोजबीन के लिए विशेष अभियान चलाया गया। रायपुर के पुलिस अधिकारियों ने तत्काल 10 विशेष टीमों का गठन किया, और रायपुर की सभी सीमाओं पर चेक पोस्ट लगाकर नाकेबंदी कर दी गई। पुलिस की मुस्तैदी से आरोपी रायपुर से बाहर भागने का प्रयास कर रहे थे, तभी रायपुर और दुर्ग जिले की सीमा पर नंदनवन के पास घेराबंदी कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया। गिरफ्तार आरोपी: 1. शेख शाहनवाज उर्फ शानू महाराज, उम्र 25 साल, निवासी मौदहापारा रायपुर। 2. शाहरूख पिता मोहम्मद आरिफ, उम्र 19 साल, निवासी मौदहापारा रायपुर।   पुलिस अभी भी एक अन्य फरार आरोपी हीरा छुरा की तलाश में जुटी हुई है, जो इस घटना में संलिप्त बताया जा रहा है।  

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री का बड़ा बयान, नक्सलवाद से बड़ा खतरा है धर्मांतरण, बस्तर और जशपुर को लेकर किया बड़ा खुलासा

IMG 20241104 110339

कांकेर,04 नवंबर2024 – बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने रविवार को कांकेर में धर्मांतरण को लेकर एक बड़ा और कड़ा बयान दिया। धीरेन्द्र शास्त्री ने इसे नक्सलवाद से भी गंभीर खतरा बताते हुए कहा कि धर्मांतरण का निशाना केवल व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरा समाज है। उन्होंने धर्मांतरण को रोकने के लिए देशभर में पदयात्रा करने का संकल्प लिया है और जल्द ही छत्तीसगढ़ के बस्तर और जशपुर में कथावाचन करने की घोषणा की है। मीडिया से बात करते हुए धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कई आदिवासी क्षेत्रों में आज भी भोले-भाले लोगों को लालच देकर धर्मांतरण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जहां अन्य समुदायों में एकता है, वहीं हिन्दू समाज में एकजुटता की कमी है, जिसे दूर करने के लिए वह कार्य कर रहे हैं। उनका उद्देश्य हिन्दू समाज को एकत्रित करना है ताकि धर्मांतरण जैसी समस्याओं का सामना किया जा सके। इसके साथ ही, उन्होंने मिशनरियों के स्कूलों की शिक्षा के बजाय गुरुकुल शिक्षा पद्धति अपनाने की सलाह दी। कांकेर में धर्म वापसी, 11 परिवारों ने लिया हिन्दू धर्म में लौटने का संकल्प पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के कार्यक्रम के दौरान एक महत्वपूर्ण घटना भी घटी, जब मिशनरी समाज में शामिल हो चुके 11 परिवारों ने वापस हिन्दू धर्म में लौटने का संकल्प लिया। इस धर्म वापसी से धीरेन्द्र शास्त्री के मिशन को और भी बल मिला। पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने अपने कांकेर से पुराने संबंधों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वह कई साल पहले कांकेर में लंबा समय बिता चुके हैं और यहां के पहाड़ा वाली मां भुनेश्वरी के दरबार में उनकी आस्था गहरी है। आने वाले समय में बस्तर और जशपुर में होंगे कथावाचन,देशभर में करेंगे पदयात्रा धर्मांतरण को रोकने के संकल्प के तहत पंडित धीरेन्द्र शास्त्री जल्द ही बस्तर और जशपुर में भी कथावाचन करेंगे। उन्होंने कहा कि ये क्षेत्र उनकी प्राथमिकता में हैं, जहां वह धर्मांतरण की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे और लोगों को धर्मांतरण से बचने के लिए प्रेरित करेंगे। पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने धर्मांतरण को रोकने के लिए देशभर में पदयात्रा करने की घोषणा की है। उनका मानना है कि यह एक सामाजिक आंदोलन है, जिसे समाज के सभी वर्गों का समर्थन चाहिए। उन्होंने कहा, “नक्सलवाद से भी ज्यादा खतरनाक धर्मांतरण है, इसे रोकना हमारी प्राथमिकता है।” इस कड़े और दृढ़ संकल्प के साथ धीरेन्द्र शास्त्री का “मिशन अगेंस्ट धर्मांतरण” न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश में हिन्दू समाज को जोड़ने और धर्मांतरण के खिलाफ एकजुट करने के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है।  

अनियंत्रित स्कॉर्पियो सवार 8 लोगों की मौत,जेसीबी से निकाली लाशें,ईलाज के दौरान दो की मौत,मुख्यमंत्री ने जताया शोक

IMG 20241103 WA0001

बलरामपुर-रामानुजगंज,03 नवंबर 2024 – जिले के राजपुर में रविवार रात एक दिल दहला देने वाले सड़क हादसे में 8 लोगों की जान चली गई। राजपुर-कुसमी मार्ग पर ग्राम लडुवा के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरी डबरी में जा गिरी, जिसमें एक ही परिवार के 4 लोगों सहित 8 लोगों की मौत हो गई। यह घटना रात करीब 8:30 बजे हुई, जब स्कॉर्पियो सूरजपुर की ओर जा रही थी। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। राजपुर पुलिस और ग्रामीणों ने JCB की मदद से पानी में डूब चुकी स्कॉर्पियो को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद स्कॉर्पियो के दरवाजे लॉक हो गए थे, जिससे अंदर फंसे लोग बाहर नहीं निकल सके। इसके बाद सभी को राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, सभी स्कॉर्पियो सवार कुसमी क्षेत्र के लरिमा गांव से सूरजपुर के लिए निकले थे। हादसे में जान गंवाने वालों में एक ही परिवार के चार सदस्य भी शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलने पर मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। इस दुर्घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान इस प्रकार है: चंद्रावती (पति संजय मुंडा) कृति (पिता संजय मुंडा) संजय मुंडा (पिता वासुदेव) उदयनाथ (पिता रामेश्वर) मंगल दास (पिता धनश्याम मुंडा) भूपेंद्र (पिता हरिलाल) अभी-अभी मिली जानकारी के अनुसार, घायल बालेश्वर प्रजापत और चालक मुकेश की भी मौत हो गई है। प्रशासन ने संभाली स्थिति घटना की जानकारी मिलने के बाद राजपुर BMO डॉ. राम प्रसाद और डॉ. आलोक मिश्रा ने स्थिति का जायजा लिया। राजपुर तहसीलदार यशवंत कुमार और पुलिस की टीम भी हॉस्पिटल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री ने जताया शोक इस हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को हरसंभव सहायता देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस हृदयविदारक घटना से वह बेहद दुखी हैं और पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद प्रदान की जाएगी।  

कबीर आश्रम दामाखेड़ा में हुए हमले को लेकर जशपुर से कबीरपंथी दामाखेड़ा की ओर रवाना,पुलिस ने 16 आरोपियों को किया गिरफ्तार

IMG 20241103 100850

जशपुर,03 नवम्बर 2024 – कबीरपंथ के प्रमुख केंद्र दामाखेड़ा स्थित कबीर आश्रम पर हाल ही में हुए हमले को लेकर कबीरपंथियों में आक्रोश का माहौल है। इस हमले के विरोध में जशपुर से कबीरपंथियों का एक जत्था दामाखेड़ा की ओर रवाना हुआ है। इस घटना से क्षेत्र के कबीरपंथी समुदाय में असंतोष व्याप्त है, और वे सुरक्षा व न्याय की मांग कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने इस हमले में शामिल 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की ओर से बताया गया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जशपुर से दामाखेड़ा के लिए रवाना हुए कबीरपंथी अपने गुरु स्थल की रक्षा के लिए प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की अपील कर रहे हैं। ‘पत्रिका’ न्यूज पोर्टल के मुताबिक  घटना शुक्रवार 1 नवंबर की रात लगभग 9 बजकर 45 मिनट पर हुई, इस दौरान दुर्गेश देवांगन और प्रताप साहू अन्य आरोपियों के साथ लाठी, डंडा और बम पटाखों के साथ आश्रम में जबरदस्ती घुसकर हमला किया। आरोप है कि उन्होंने वहां मौजूद लोगों को जान से मारने की धमकी देते हुए अश्लील गालियां दीं और बम पटाखे फेंके। इसके साथ हीपत्थरबाजी भी की गई। इसके बाद घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। दामाखेड़ा में कबीर आश्रम पर हुए इस हमले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक संगठन भी सामने आए हैं और घटना की कड़ी निंदा की है। कबीरपंथियों का कहना है कि इस प्रकार की घटनाएं धार्मिक सौहार्द को प्रभावित करती हैं और समाज में भय का माहौल पैदा करती हैं।  

*नव पदस्थ जनसंपर्क आयुक्त डॉ रवि मित्तल ने किया पदभार ग्रहण*

1002533955

रायपुर,29 अक्टूबर 2024 – नवपदस्थ जनसंपर्क आयुक्त आईएएस।डॉ रवि मित्तल ने सोमवार को नया रायपुर स्थित संवाद कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया । डॉ मित्तल को प्रभारी आयुक्त एवं संचालक अजय अग्रवाल ने कार्यभार सौंपा एवं उनका स्वागत किया । इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे । उल्लेखनीय है कि डॉ रवि मित्तल 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे ढाई साल तक जशपुर कलेक्टर के पद पर सेवा देने के बाद सीपीआर बनाये गए। डॉ मित्तल ने महासमुंद, रायगढ़ व रायपुर में जिला पंचायत सीईओ के रूप में कार्य किया है । वे 2018 में बगीचा एसडीएम भी रह चुके हैं। डॉ रवि मित्तल ने मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज दिल्ली से एमबीबीएस किया और फिर वे भारतीय प्रशासनिक सेवा में आये । तस्वीर देखने से जशपुर जिले के लोगों को सुखद आश्चर्य हुआ कि जनसम्पर्क आयुक्त का कार्यभार सौंपनेवाले संचालक अजय अग्रवाल और जनसपंर्क आयुक्त का प्रभार लेने वाले डॉ रवि मित्तल दोनों बगीचा के एसडीएम रह चुके हैं।

बड़ी खबर – दीपावली पर जनसंपर्क अधिकारी पर ‘पटाखे फूटे’,मंत्री-मुख्यमंत्री की होर्डिंग लगाने पर गिरी गाज

1002534726

रायपुर,29 अक्टूबर2024- दीपावली की होर्डिंग लगाना छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमर प्रकाश सावंत के लिए भारी पड़ गया। पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी की अनुमति के बिना विभाग द्वारा लगाए गए एक होर्डिंग ने सावंत के लिए मुसीबत खड़ी कर दी, जिसके चलते उन्हें निलंबित कर दिया गया है। रायपुर में पर्यावरण संरक्षण मंडल ने दिवाली से जुड़ी होर्डिंग्स लगाई थीं, जिनमें मंत्री ओपी चौधरी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की तस्वीरें थीं। बिना आधिकारिक अनुमति के लगाए गए इन होर्डिंग्स को मंत्री ने गंभीरता से लिया और इसे सरकारी अधिकारियों के अनुशासनहीनता का मामला बताते हुए सावंत को सस्पेंड करने का आदेश दिया। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा है और इसे “सिर पर पटाखे फूटे” जैसा मामला माना जा रहा है, जहां सावंत को अपनी अनजानी गलती का खामियाजा भुगतना पड़ा।  

‘विष्णु’ के घर श्रीराम सदन बगिया से अयोध्या में भाँचा श्रीराम के चरणों तक जाएगी मिट्टी,छत्तीसगढ़ से सायकिल पर जा रहा यश जशपुर पहुंचा,,,

1002533825

जशपुर,28 अक्टूबर 2024 – राजनांदगांव जिले के यश सोनी सायकिल पर सवार होकर श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या की यात्रा पर निकले हैं। छग के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृहनिवास बगिया स्थित श्रीराम सदन में श्री साय के पारिवारिक सदस्य ने तुलसी चौरा की मिट्टी दी है।इस मिट्टी को छत्तीसगढ़ के पावन स्थलों से ली हुई मिट्टी के साथ मिलाकर प्रभु श्रीराम के चरणों तक पहुंचाएंगे। यश सोनी ने बताया कि वे 20 तारीख को राजनांदगांव के अपने घर से हीरो की सामान्य सायकिल लेकर अयोध्या के लिए निकले हैं।इस यात्रा का उद्देश्य बताते हुए कहा कि पिछले साल मैंने सायकिल से छग के पूरे 33 जिले का भ्रमण करते हुए मिट्टी एकत्रित किया था। मेरे दिमाग मे आया कि प्रत्येक व्यक्ति जिसकी आस्था-प्रार्थना प्रभु श्रीराम तक व्यस्तता,बीमारी या अन्य परिस्थिति अनुसार नहीं पहुंच पा रही है तो मेरे दिमाग में विचार आया छत्तीसगढ़ की मिट्टी लेकर पूरे छत्तीसगढ़ की प्रार्थना प्रभु श्रीराम तक पहुंचाऊं और मैं लक्ष्य की ओर निकल पड़ा हूँ।यश ने इस बात का जिक्र भी किया कि कल 27 अक्टूबर को रास्ते में जगह-जगह मेरे बैग की जांच की गई,जिससे आने में काफी परेशानी हुई।यश ने यह भी बताया कि जशपुर में रात्रि विश्राम के बाद वह बिहार के लिए रवाना होगा जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर आगे बढ़ेगा।सायकिल यात्री यश ने एक सप्ताह में अयोध्या पहुंचने की उम्मीद जताई है।

सूरजपुर में डबल मर्डर मामले में प्रशासन का सख्त एक्शन, आरोपी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

1002530811

सूरजपुर 28 अक्टूबर 2024, सूरजपुर जिले में डबल मर्डर के सनसनीखेज मामले में प्रशासन ने कड़ा कदम उठाते हुए आरोपी कुलदीप साहू के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया है। बता दें कि 13 अक्टूबर को आरोपी कुलदीप ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी और बेटी की निर्मम हत्या कर दी थी। इस जघन्य अपराध के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया था, और स्थानीय लोगों ने आरोपी के घर को गिराने की मांग की थी। प्रशासन द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई की शुरुआत करते हुए आरोपी के घर पर अवैध निर्माण का नोटिस चस्पा किया गया था। सूरजपुर नगरपालिका और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने तड़के सुबह कार्रवाई को अंजाम देते हुए आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाया और अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। “प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की गई है।” समीर शर्मा, तहसीलदार सूरजपुर “जिला प्रशासन और पुलिस ने मिलकर इस कार्रवाई को सफलतापूर्वक संपन्न किया है।”संतोष महतो, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूरजपुर  

महामहिम द्रौपदी मुर्मू की फोटो के पीछे खड़ा पर्वत कौन सा है?क्या है इसकी कहानी?जानने के लिए क्लिक करिए,,

1002527905

रायपुर 27 अक्टूबर 2024/ राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु अपने दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ में थीं। अपने प्रवास के दूसरे दिन आज राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा आयोजित दोपहर के भोज में शामिल हुईं l इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मु की मुख्यमंत्री श्री साय और उनके परिवारजनों तथा अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ ग्रुप फोटो हुई। इस ग्रुप फोटो की खास बात यह थी कि इसके बैकड्रॉप में जशपुर का खूबसूरत मधेश्वर पहाड़ प्रदर्शित था। उल्लेखनीय है कि मधेश्वर पहाड़ जशपुर जिले के कुनकुरी ब्लॉक में स्थित है जो कि विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग के रूप में पूजा जाता है। छत्तीसगढ़ के आदिवासी बाहुल्य जशपुर जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर मयाली ग्राम में स्थित मधेश्वर पहाड़ की आकृति शिवलिंग जैसी है। ग्रामीण इसकी पूजा करते हैं और इसे विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग होने का गौरव प्राप्त है। यहाँ सैलानी दूर-दूर से आते हैं और प्रकृति से अपने आप को जोड़ते हैं। मधेश्वर पहाड़ पर पर्वतारोहण भी किया जाता है। जशपुर जिले में एडवेंचर स्पोर्टस और पर्यटन के विकास की अपार संभावनाएं मौजूद है। विगत 22 अक्टूबर को मयाली नेचर कैम्प में सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी। जिसमें मंत्रीगणों के साथ सरगुजा प्राधिकरण के सदस्यगण भी शामिल हुए थे। मयाली नेचर कैम्प को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा। प्रकृति के गोद में बसा जशपुर अपनी मनमोहक छंटा के कारण लोगों को सहज ही अपनी और आकर्षित कर रहा है।