ABPSS का 16 अक्टूबर सुकमा मे पत्रकार आंदोलन का समर्थन, अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने सभी पत्रकार संगठनों से पहुंचने की अपील की :- गोविन्द शर्मा (प्रदेश अध्यक्ष )

WhatsApp Image 2024 10 15 at 19.51.48

छत्तीसगढ़ :- 16 अक्टूबर को सुकमा मे छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों के पत्रकारो के. द्वारा किया जा रहा आंदोलन को सफल बनाने की अपील करते हुए अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ ने प्रदेश के अन्य संगठनों को शामिल होने की अपील की। बस्तर के सुकमा जिले में 16 अक्टूबर को सुकमा जिले मुख्यालय में पत्रकार आंदोलन का अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ समर्थन करती है और प्रदेश के पत्रकारों पर की जा रही गैर जिम्मेदारना कार्यवाही के साथ सुकमा जिले के पत्रकारों के साथ विगत दिनों हुए षड़यंत्र पूर्वक की गई कार्यवाही का पुरजोर विरोध दर्ज करती है और उन पत्रकारों पर की गई एफ आई आर निरस्त करने की मांग भी करती है।

यात्रियों की मांग पर रेलवे ने विशाखापट्टनम-रायपुर ट्रेन के समय में बदलाव, जानें नया शेड्यूल…

Karan Haldar

यात्रियों की मांग पर रेलवे ने विशाखापट्टनम-रायपुर ट्रेन के समय में बदलाव किया, जानें नया शेड्यूल… रायपुर: रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन संख्या 08528 विशाखापट्टनम-रायपुर एक्सप्रेस की समय सारणी में बदलाव करने का निर्णय लिया है। यह नया समय 20 अक्टूबर, 2024 से प्रभावी होगा। परिवर्तित समय के अनुसार, गाड़ी संख्या 08528 विशाखापट्टनम-रायपुर एक्सप्रेस अब विशाखापट्टनम से सुबह 04:25 बजे प्रस्थान करेगी और रात 19:45 बजे रायपुर पहुंचेगी। वर्तमान में यह ट्रेन विशाखापट्टनम से सुबह 06:30 बजे रवाना होकर रात 20:00 बजे रायपुर पहुंचती है।

एयर इंडिया फ्लाइट बम धमकी मामले में राजनांदगांव के नाबालिग से पूछताछ, सुरक्षा एजेंसियों की जांच तेज,पिता के साथ नाबालिग को लेकर जांच एजेंसी मुंबई निकली

IMG 20241015 175640

राजनांदगांव, 15 अक्टूबर 2024: मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में राजनांदगांव के एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोर से पूछताछ की जा रही है। इस धमकी के बाद मुंबई पुलिस कमिश्नर द्वारा गठित 5 सदस्यीय जांच टीम राजनांदगांव पहुंची, जहां एक स्थानीय कारोबारी के बेटे से पूछताछ की जा रही है। इस पूछताछ के बाद नाबालिग को उसके पिता के साथ सुरक्षा एजेंसी की टीम मुंबई लेकर रवाना हो गई है। फ्लाइट में बम की अफवाह से मचा हड़कंप धमकी के बाद फ्लाइट में अफरा-तफरी मच गई थी। फ्लाइट को तुरंत दिल्ली की ओर डायवर्ट कर सुरक्षित लैंड कराया गया। फ्लाइट संख्या AI-119, जिसने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से न्यूयॉर्क के लिए देर रात दो बजे उड़ान भरी थी, में 239 यात्री सवार थे। टेकऑफ के थोड़े ही समय बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “X” (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने सक्रिय होकर फ्लाइट की आपातकालीन लैंडिंग करवाई। जांच के दौरान फ्लाइट में किसी बम की पुष्टि नहीं हो सकी। प्रारंभिक जांच के आधार पर यह पाया गया कि धमकी राजनांदगांव से जुड़े एक 17 वर्षीय किशोर के सोशल मीडिया अकाउंट से की गई थी। सुरक्षा एजेंसियों ने मुंबई पुलिस की मदद से राजनांदगांव पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद किशोर और उसके परिवार से पूछताछ की जा रही है। एएसपी राहुल देव शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा, “ट्विटर (X) के माध्यम से एयर इंडिया फ्लाइट में बम की धमकी दी गई थी, जिसके बाद फ्लाइट को सुरक्षित दिल्ली की ओर डायवर्ट किया गया। इस मामले में राजनांदगांव पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच की गई, और महाराष्ट्र पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है।” फोन हैकिंग और साइबर एंगल की जांच धमकी से जुड़े इस मामले में एक और जांच सामने आई है। बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति के फोन को हैक कर धमकी भरा संदेश सोशल मीडिया पर डाला गया था, उससे भी सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं। जांच एजेंसियां साइबर क्राइम के एंगल से भी इस मामले की पड़ताल कर रही हैं।इस धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई है।  

बृजमोहन की सीट पर 13 नवम्बर को उपचुनाव: चुनावी बिगुल बजा, बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने

FB IMG 1728994119739

रायपुर, 15 अक्टूबर 2024: रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान होते ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बृजमोहन अग्रवाल के सांसद चुने जाने के बाद खाली हुई इस सीट पर अब 13 नवंबर को उपचुनाव होगा, जबकि 23 नवंबर को मतगणना होगी। चुनाव आयोग ने 18 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी करने का फैसला किया है, जिसके बाद 25 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे, और नाम वापसी की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर तय की गई है। बीजेपी की चुनौती: गढ़ को बचाने की जिम्मेदारी रायपुर दक्षिण सीट बीजेपी का मजबूत किला माना जाता है, जहां से लगातार बृजमोहन अग्रवाल चुनाव जीतते आ रहे थे। लोकसभा चुनाव 2024 में सांसद बनने के बाद उनके इस्तीफे से यह सीट खाली हुई। अब पार्टी के सामने इस सीट पर अपनी पकड़ बनाए रखने की बड़ी चुनौती है। हाल ही में रायपुर दक्षिण सीट के उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपने संभावित उम्मीदवारों पर मंथन किया। इस बैठक में सुनील सोनी, संजय श्रीवास्तव, केदार गुप्ता, मीनल चौबे, नंदन जैन और सुभाष तिवारी जैसे वरिष्ठ नेताओं के नामों पर विचार किया गया। जातिगत समीकरणों और जीत की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए तीन नामों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिनमें से एक को जल्द ही पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया जाएगा। भाजपा के लिए यह उपचुनाव बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि इस सीट से हार का मतलब होगा पार्टी के गढ़ में दरार आना, जो विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा झटका साबित हो सकता है। कांग्रेस की आक्रामक रणनीति: हर हाल में जीतने की तैयारी कांग्रेस, जिसने इस सीट पर कभी जीत हासिल नहीं की, इस बार पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर रही है। पार्टी ने चुनाव जीतने के लिए व्यापक रणनीति बनाई है और इसके तहत एक नौ सदस्यीय चुनाव प्रबंधन समिति का गठन किया गया है। इस समिति में कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, रविन्द्र चौबे, मोहन मरकाम, शिव डहरिया, जयसिंह अग्रवाल, पूर्व पीसीसी चीफ धनेंद्र साहू और पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा जैसे दिग्गज शामिल हैं। कांग्रेस की योजना है कि इस सीट को जीतकर एक बड़ा संदेश दिया जाए, और इसके लिए वह जमीनी स्तर पर जातिगत और सामाजिक समीकरणों को साधने में जुट गई है। कांग्रेस की नजर भाजपा के अंतर्विरोधों और सीट खाली होने के बाद बनी असमंजस की स्थिति पर है, जिसे वह अपने पक्ष में भुनाना चाहती है। क्यों है यह चुनाव महत्वपूर्ण? रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर पिछले दो दशकों से भाजपा का कब्जा है। बृजमोहन अग्रवाल ने 2023 के विधानसभा चुनाव में यहां से बड़ी जीत दर्ज की थी और बाद में छत्तीसगढ़ सरकार में शिक्षा मंत्री बनाए गए थे। लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में रायपुर से सांसद चुने जाने के बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया, जिससे उपचुनाव की नौबत आई। अब भाजपा के लिए यह सीट प्रतिष्ठा का सवाल बन चुकी है, वहीं कांग्रेस इसे जीतकर अपने प्रदर्शन में सुधार करने का सुनहरा मौका मान रही है। इस चुनाव के नतीजे राज्य की राजनीति पर भी व्यापक असर डाल सकते हैं, खासकर अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले। रायपुर दक्षिण सीट पर होने वाले इस उपचुनाव को लेकर क्षेत्र के मतदाताओं में भी उत्सुकता है। जनता के बीच यह चर्चा का विषय है कि भाजपा अपने गढ़ को बचा पाएगी या कांग्रेस इस बार कोई इतिहास रचेगी। दोनों ही पार्टियों के लिए यह चुनाव बेहद अहम साबित हो सकता है, क्योंकि इसके नतीजे आने वाले चुनावी समीकरणों को भी प्रभावित करेंगे।  

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की,देखें तस्वीरें

IMG 20241015 WA0017

जगदलपुर, 15 अक्टूबर 2024: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने एक दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर के राजवाड़ा परिसर स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री के साथ बस्तर दशहरा के माटीपुजारी कमल चंद भंजदेव, वनमंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, कांकेर सांसद भोजराज नाग, विधायक किरण देव, कोंडागांव विधायक लता उसेंडी, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी ने भी मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर पूर्व सांसद, विधायक, पार्षदगण, क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि तथा बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर हरिस एस., पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा समेत जिला प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय के इस धार्मिक यात्रा का उद्देश्य बस्तर दशहरा की परंपराओं का सम्मान करना और प्रदेशवासियों के कल्याण के लिए आशीर्वाद प्राप्त करना था।  

बिग ब्रेकिंग: सूरजपुर दोहरे हत्याकांड का आरोपी कुलदीप साहू गिरफ्तार,पूछताछ जारी

IMG 20241015 WA0044

सूरजपुर,15 अक्टूबर 2024 : दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी कुलदीप साहू को बलरामपुर पुलिस ने झारखंड की ओर से आ रही एक यात्री बस से गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपी को साइबर सेल में रखा गया है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। कुलदीप साहू ने सूरजपुर में कोतवाली थाना के प्रधान आरक्षक तालिब शेख के घर का दरवाजा तोड़कर उसकी पत्नी और मासूम बेटी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी थी। इसके बाद दोनों के शवों को पीढ़ा गांव के गोठान के पास फेंक दिया। इस खौफनाक घटना से पहले, कुलदीप साहू ने कोतवाली थाना के सामने प्रधान आरक्षक तालिब शेख और प्रधान आरक्षक उदय सिंह को कार से कुचलने की भी कोशिश की थी। रात में एक अन्य आरक्षक पर उबलता तेल डालकर हमला किया, जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर किया गया। एसपी एम आर आहिरे ने आज सुबह लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की थी और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की बात कही थी, जो अब पूरी हो चुकी है।

नशीली दवा खिलाकर युवती से गैंगरेप,मरा समझकर दरिंदों ने फेंका,टीएस सिंहदेव के हस्तक्षेप से 48 घण्टे बाद पुलिस ने लिखी रिपोर्ट,राजनीति शुरू

IMG 20241015 104903

सेंट्रल डेस्क,खबर जनपक्ष 15 अक्टूबर 2024 छत्तीसगढ़ में भरोसे का कत्ल करते हुए सामूहिक दुष्कर्म की शर्मनाक घटना सामने आई है।एक ही स्कूल में पढ़नेवाले छात्र ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर क्रूरता की है। दरअसल, सूरजपुर जिले से एक 19 वर्षीय युवती के साथ नशीली दवाई खिलाकर सामूहिक बलात्कार और फिर बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंकने की घटना सामने आई है। इस शर्मनाक घटना के बाद पीड़िता और उसके परिजन रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भटकते रहे, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के हस्तक्षेप के बाद 48 घंटे बाद मामला दर्ज किया गया और पीड़िता का इलाज शुरू हो सका। घटना 12 अक्टूबर की है, जब श्रीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती दशहरा देखने के लिए घर से निकली थी। अगले दिन राहगीरों ने उसे घायल अवस्था में उसके घर पहुंचाया। होश में आने पर पीड़िता ने बताया कि उसके साथ पढ़ने वाले छात्र और तीन अन्य लोगों ने उसे नशीली दवा देकर बलात्कार किया और विरोध करने पर उसे बुरी तरह पीटा। आरोपियों ने उसे मरा समझकर सड़क किनारे फेंक दिया। परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि जब पुलिस के पास रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे, तो पुलिस ने मुख्यमंत्री के आगमन के कारण व्यस्तता का हवाला देकर मामला दर्ज करने से मना कर दिया। इस दौरान  डॉक्टर ने बिना पुलिस रिपोर्ट के पीड़िता का इलाज करने से भी इनकार कर दिया। जब पूर्व विधायक खेल साय सिंह ने टीएस सिंहदेव को इस घटना की जानकारी दी, तब सिंहदेव ने आईजी अंकित गर्ग से संपर्क कर तत्काल रिपोर्ट दर्ज करने और पीड़िता का इलाज शुरू करने के निर्देश दिए। इसके बाद पीड़िता को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। टीएस सिंहदेव ने पुलिस की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल भी देर रात अस्पताल पहुंचकर पीड़िता और उसके परिजनों से मिला। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसके साथ स्कूल में पढ़ता था और उसने उसे नशीली दवाई दी, जिसके बाद उसने और उसके साथियों ने उसके साथ रेप किया।

छत्तीसगढ़ को डबल इंजन का मिल रहा डबल फायदा,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मांग पर मोदी सरकार ने सड़क उन्नयन के लिए खोला खजाना,सीएम ने मोदी-गडकरी का जताया आभार

IMG 20241008 WA0003

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मांग पर भारत सरकार ने 8 सड़क खंडों के विकास के लिए स्वीकृत किए 892 करोड़ रुपए* *राज्य के 6 जिलों में 324 किमी सड़क का होगा विकास, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने जारी किया आदेश* *मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी को दिया धन्यवाद* रायपुर. 14 अक्टूबर 2024. केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ में आठ सड़क खंडों के विकास के लिए 892 करोड़ 36 लाख रुपए मंजूर किए हैं। इस राशि से राज्य के छह जिलों में करीब 324 किलोमीटर सड़कों के विकास और उन्नयन के कार्य किए जाएंगे। भारत सरकार ने आज राशि स्वीकृति का आदेश राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग के सचिव को भेजा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य में सड़कों के विकास के लिए इतनी बड़ी राशि देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री  नितिन गडकरी को धन्यवाद दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सीआरआईएफ (Central Road & Infrastructure Fund) से मंजूर की गई इस राशि के लिए भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य में सड़कों के निर्माण में केंद्र सरकार का लगातार सहयोग मिल रहा है। इस राशि से बेमेतरा, मुंगेली, राजनांदगांव, जशपुर, बिलासपुर और खैरागढ़ जिले में आठ सड़क खंडों का चौड़ीकरण, मजबूतीकरण और उन्नयन होगा। राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रदेश के छह जिलों में कुल 323.9 किलोमीटर सड़क खंडों के विकास के लिए इस साल 9 सितम्बर को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा गया था। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने विगत 30 सितम्बर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के साथ नई दिल्ली में हुई बैठक में इस प्रस्ताव पर सैद्धांतिक सहमति दी थी। भारत सरकार द्वारा आज इसके लिए 892 करोड़ 36 लाख रुपए की स्वीकृति का आदेश जारी कर दिया गया है। भारत सरकार द्वारा मंजूर की गई 892 करोड़ 36 लाख रुपए की राशि से बेमेतरा और मुंगेली जिले में नांदघाट-मुंगेली सड़क खंड में 39 किलोमीटर लंबाई और बेमेतरा-नवागढ़-मुंगेली सड़क खंड में 43 किलोमीटर लंबाई का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण किया जाएगा। राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव-चौकी-मोहला मानपुर सड़क खंड में 96.2 किलोमीटर, जशपुर जिले के बागबहार-कोतबा सड़क खंड में 13.5 किलोमीटर, लुड़ेग-तपकरा-लावाकेरा सड़क खंड में 41 किलोमीटर और जशपुर-आस्ता-कुसमी सड़क खंड में 28 किलोमीटर लंबाई में मजबूतीकरण का कार्य भी इनमें शामिल हैं। बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी-सरवानी-पसीद-अमलडिहा-बरतोरी-दगोरी सड़क खंड के 32.8 किलोमीटर तथा राजनांदगांव और खैरागढ़ जिले के राजनांदगांव-कवर्धा-पोंडी सड़क खंड के 30.4 किलोमीटर का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण का कार्य भी इस राशि से किया जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लैलूंगा में उरांव करमा महोत्सव में की कई घोषणाएं

Picsart 24 10 14 19 33 30 251

रायगढ़, 14 अक्टूबर 2024 / लैलूंगा में आयोजित उरांव समाज के करमा महोत्सव में आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय विशेष रूप से शामिल हुए। उनका हेलिकॉप्टर कुंजारा हैलीपैड पर लैंड हुआ, जिसके बाद वे सड़क मार्ग से सीधे इंद्रप्रस्थ मिनी स्टेडियम पहुंचे और उरांव समाज को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्टेडियम के जीर्णोद्धार के लिए 40 लाख रुपए, उरांव समाज भवन के निर्माण के लिए 49 लाख रुपए, और बास्केटबॉल स्टेडियम के लिए 20 लाख रुपए की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अन्य विकास कार्य भी जल्द ही पूरे किए जाएंगे। अपने भाषण में मुख्यमंत्री साय ने उरांव जनजाति के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए उनकी संस्कृति और परंपराओं की सराहना की। इस अवसर पर उरांव समाज के नेताओं ने मुख्यमंत्री को रोहतासगढ़ किले की तस्वीर भेंट की, जो उरांव जनजाति के राजा का किला था और जहां से उन्होंने मुगलों के खिलाफ युद्ध किया था। मंच पर हिंदू स्वाभिमानी सूर्य की उपाधि प्राप्त प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया और उरांव समाज के कई प्रमुख नेता उपस्थित थे।  

21 को आएंगे सीएम साय, मयाली नेचर कैम्प में विकास प्राधिकरण की बैठक की करेंगे अध्यक्षता,कलेक्टर – एसपी ने लिया जायजा

Picsart 24 10 13 19 22 16 977

जशपुर 13 अक्टूबर 24/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आगामी 21 अक्टूबर को जशपुर में होने वाला सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण बैठक में शामिल होंगे। इसी कड़ी में तैयारी का जायजा लेने कलेक्टर डॉ रवि मित्तल और पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह कुनकुरी विकासखण्ड के मयाली नेचर कैम्प पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों हैलिपैड, बैठक व्यवस्था, भोजन, पार्किंग, बैरिकेटिंग, पेयजल, शौचालय बनाने के साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नेचर कैम्प की साफ सफाई रंग रोगन करने के लिए कहा है। पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने गाड़ियों की पार्किंग और प्रवेश द्वार सहित अन्य सारी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। प्रवेश द्वार अलग अलग बनाने के लिए कहा है। ताकि किसी को प्रवेश करने में कोई परेशानी न होने पाए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू और जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।