*मुंगेली: 5 मोटरसाइकिल चोरी और ATM लूट के आरोपियों की गिरफ्तारी**

IMG 20240822 WA0024

  **मुंगेली, 22 अगस्त 2024** – मुंगेली पुलिस ने हाल ही में जिले में हुई मोटरसाइकिल चोरी और ATM लूट की घटनाओं में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता प्राप्त की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर जायसवाल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल के निर्देश पर गठित विशेष टीमों ने इन मामलों को सुलझाया।  5 मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने 5 मोटरसाइकिल चोरी के मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई मोटरसाइकिलों को बरामद कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मुंगेली निवासी संतोष कुमार पटेल, शशांक पाटकर, रिजवान मोहम्मद और हरीश चंद पटेल ने अलग-अलग समय पर अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए, शिक्षक नगर में संदिग्ध स्थिति में घूम रहे आरोपी शिवकुमार उर्फ पप्पू डहरिया को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने मुंगेली, तखतपुर और बिलासपुर में कई मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात कबूली। इसके साथ ही, पुलिस ने मोटरसाइकिल खरीदने वाले अन्य दो आरोपियों श्रवण कुमार और ईश्वर घृतलहरे को भी गिरफ्तार किया। **बरामद मोटरसाइकिलों का विवरण:** 1. हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस (काला-बैगनी) – रजिस्टेशन नंबर: CG 10 EN 2857, कीमत: ₹50,000 2. हीरो स्प्लेंडर प्रो (काला-सिल्वर) – रजिस्टेशन नंबर: CG 28 B 2859, कीमत: ₹25,000 3. हीरो सुपर स्प्लेंडर (स्लेटी-नीला) – रजिस्टेशन नंबर: CG 28 K 9420, कीमत: ₹25,000 4. हीरो HF डीलक्स (काला-सिल्वर) – रजिस्टेशन नंबर: CG 10 AU 4597, कीमत: ₹60,000 5. हीरो HF डीलक्स (काला-लाल) – रजिस्टेशन नंबर: CG 10 AX 7326, कीमत: ₹60,000 6. रेंजर साइकिल (काला) – कीमत: ₹8,000 कुल बरामद संपत्ति की अनुमानित कीमत ₹2,28,000 है। ATM लूट का आरोपी भी गिरफ्तार मुंगेली के बलानी चौक स्थित ATM में दिनांक 20 अगस्त 2024 को एक लूट की घटना हुई, जिसमें प्रार्थी सैय्यद उसमान अली 2000 रुपये निकाल रहे थे। इसी दौरान, आरोपी रितिक उर्फ आर्यन कुंभकार ने उनके ATM कार्ड को छीनने की कोशिश की और भागने का प्रयास किया। लेकिन प्रार्थी की त्वरित सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटा गया ATM कार्ड, मोबाइल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली। इन सफलतापूर्ण कार्यवाहियों में थाना प्रभारी निरीक्षक तेजनाथ सिंह, सउनि के.पी. जायसवाल, सउनि शत्रुहन खुंटे, सउनि कमलफूल साहू, प्र.आर. 63 मनोज सिंह, प्र.आर. 78 प्रमोद वर्मा, प्र.आर. 347 चंद्रकुमार ध्रुव, प्र.आर. 22 तारेलाल कश्यप, प्र.आर. 72 दिलीप साहू, आरक्षक 129 टेकसिंह साहू, आरक्षक 103 अजय चंद्राकर, 185 मनोज टंडन, 298 संजय यादव सहित थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा। मुंगेली पुलिस की इस तेज कार्रवाई से जिले में अपराध पर नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी थानों को निर्देश दिए हैं कि वे इसी प्रकार सतर्क रहकर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखें।

*कलेक्टर-एसपी की संयुक्त प्रेस-कांफ्रेंस : जशपुर में गौ तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई,2करोड़ से ज्यादा के वाहन होंगे नीलाम,43 आरोपी गिरफ्तार और 443 गौवंश मुक्त*

IMG 20240822 WA0029

**जशपुर, 22 अगस्त 2024** – जिले में अवैध गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखते हुए कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल और पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह के नेतृत्व में “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत गौ तस्करी पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई है। इस वर्ष जनवरी से अब तक चलाए गए इस अभियान में 36 प्रकरणों में 43 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, साथ ही 443 गौवंशों को भी मुक्त कराया गया है। कलेक्टर डॉ. मित्तल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस की सक्रियता की प्रशंसा करते हुए कहा, “जिले में किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून के प्रति आम लोगों का विश्वास और भी गहरा हुआ है।” उन्होंने आश्वासन दिया कि मुक्त किए गए गौवंश की देखभाल की जाएगी। पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने जानकारी दी कि गौ तस्करी में उपयोग होने वाले 26 वाहनों को जप्त किया गया है, जिनमें से 13 वाहनों को राजसात की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। इन वाहनों की अनुमानित कीमत 2 से 2.5 करोड़ रुपये है। अधिकतर जप्त वाहन झारखंड रजिस्ट्रेशन के पाए गए हैं, जिन्हें अवैध रूप से छत्तीसगढ़ से झारखंड ले जाया जा रहा था। श्री सिंह ने बताया कि पुलिस ने सांईटांगरटोली में बड़े पैमाने पर ऑपरेशन चलाया, जिसमें 10 तस्करों को गिरफ्तार कर 67 गौवंश को मुक्त कराया गया। इस दौरान जप्त वाहनों को राजसात करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी थाना और चौकी को सख्त निर्देश दिए हैं कि इस तरह की अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस के दबाव में पुराने मामले के फरार गौ तस्कर भी अब खुद को न्यायालय में समर्पण कर रहे हैं, जिनमें से 7 गौ तस्करों ने अब तक समर्पण कर दिया है। जिले में गौ तस्करी के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई से प्रशासन की प्रतिबद्धता साफ जाहिर होती है। “ऑपरेशन शंखनाद” को आगे भी जारी रखने की योजना है, जिससे अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सके।

*मुख्यमंत्री श्री साय ने सपरिवार श्री महाकालेश्वर के दर्शन कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की*

IMG 20240819 WA0014

रायपुर, 19 अगस्त 2024/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय पवित्र सावन मास के अंतिम दिवस, पांचवें सोमवार को आज बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में सपरिवार श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। मुख्यमंत्री श्री साय ने पवित्र ज्योतिर्लिंग की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया एवं समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की दी शुभकामनाएं*

IMG 20240804 WA0005

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। रक्षाबंधन पर्व की पूर्वसंध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में श्री साय ने कहा है कि भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का पर्व ’रक्षाबंधन’ हमारी संस्कृति का महत्वपूर्ण त्यौहार है। इस दिन बहनें मंगल कामना के साथ अपने भाईयों को रक्षा सूत्र बांधती हैं और भाई उनकी रक्षा का वचन देते हैं। यह त्यौहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत बनाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार अपनी बहनों के साथ सभी महिलाओं के प्रति सम्मान, सुरक्षा और अस्मिता के लिए जागरूक और प्रतिबद्ध करता है।

*जशपुर: खेत में काम करते समय आकाशीय बिजली से पति-पत्नी समेत तीन की मौत, तड़ित चालक की कमी पर सवाल

Picsart 24 08 18 13 57 17 261 1

जशपुर- जिले के सन्ना थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी समेत एक अन्य ग्रामीण शामिल हैं। यह घटना शनिवार शाम करीब 4 बजे एकम्बा गांव में हुई, जब मृतक मोहरसाय राम (55) और उनकी पत्नी परबी बाई (53) खेत में रोपा लगा रहे थे। इसी दौरान छिछली गांव के जगसाय राम (42) की भी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मौत हो गई।घटना के तुरंत बाद परबी बाई को सन्ना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के कारण उन्होंने आज सुबह 5 बजे दम तोड़ दिया। **तड़ित चालक की कमी से बढ़ी चिंता** मृतक मोहरसाय राम के पुत्र ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि अगर गांव में सही तरीके से तड़ित चालक लगा होता, तो उनके माता-पिता की जान बच सकती थी। यह मुद्दा स्थानीय प्रशासन की लापरवाही को उजागर करता है, क्योंकि तड़ित चालक जैसी बुनियादी सुविधा की कमी के कारण हर वर्ष जान-माल का नुकसान हो रहा है। **शव वाहन की कमी से ग्रामीणों को हो रही परेशानी** एकम्बा के मृतक मोहरसाय और छिछली के मृतक जगसाय का शव शाम से ही गांव में पड़ा है। पोस्टमार्टम के लिए सन्ना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने के लिए शव वाहन की तलाश की जा रही है। आजादी के 78 वर्षों बाद भी सन्ना क्षेत्र में शव वाहन की सुविधा नहीं है, जिससे ग्रामीणों को मरने के बाद भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। **लचर स्वास्थ्य व्यवस्था और अनसुनी मांगें** सन्ना क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, तड़ित चालक की स्थापना और शव वाहन की व्यवस्था की मांग कर रहे हैं। लेकिन प्रशासन की ओर से केवल आश्वासन ही मिलता है, जबकि समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। इस घटना ने फिर से क्षेत्र में लचर स्वास्थ्य व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं की कमी को उजागर किया है। **ग्रामीणों की मांगें कब होंगी पूरी?** यह घटना सन्ना क्षेत्र की जमीनी हकीकत को सामने लाती है, जहां अब भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। ग्रामीणों का सवाल है कि आखिर कब तक उनकी मांगें अनसुनी रहेंगी और कब तक उन्हें ऐसे दुखद हादसों का सामना करना पड़ेगा?

*हत्या के आरोपियों को मुंगेली पुलिस ने 24 घंटों में किया गिरफ्तार* *शराब बनी वजह*

IMG 20240817 WA0020 1

मुंगेली: हत्या के अपराध में ज्यादातर मामले जर,जोरू और जमीन को लेकर होते हैं लेकिन छत्तीसगढ़ में एक कारण और तेजी से सामने आ रहा है ,वह है जाम (शराब) को लेकर होने वाले विवाद।ऐसे ही एक विवाद में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए हत्या के चार आरोपियों को मात्र 24 घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी एक दिल दहला देने वाली घटना के बाद की गई, जिसमें ग्राम धरदेई निवासी दौलत पात्रे की निर्मम हत्या की गई थी।   घटना के बारे में एसएसपी गिरजाशंकर जायसवाल ने बताया कि 14 अगस्त 2024 को पिन्टू पात्रे ने पथरिया  पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका चचेरा भाई दौलत पात्रे, जिसे वह धरदेई में मिला था, को प्रीतम बरगाह और उसके साथियों ने लाठी, डंडे और कुदाली से मारकर हत्या कर दी। घटना के समय दौलत पात्रे ने शराब पीने के लिए मनोज यादव से 500 रुपये उधार मांगे थे। प्रीतम बरगाह ने उसे पैसा देने से मना किया, जिससे दोनों के बीच विवाद हो गया। इस विवाद के बाद, प्रीतम ने अपने भाईयों को बुलाया और सभी ने मिलकर दौलत पात्रे पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर जायसवाल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के मार्गदर्शन में तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए गए। पुलिस ने 6 टीमों का गठन किया और आरोपियों की तलाश में इलेक्ट्रॉनिक माध्यम और सीसीटीवी फुटेज की मदद ली गई। विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया और 24 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।इस सफलता में थाना प्रभारी पथरिया निरीक्षक रघवीर लाल चन्द्रा और उनकी टीम के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। **आरोपी और उनके पूर्व अपराध:** आरोपी प्रीतम, निक्कु उर्फ सूर्यकांत, लिखेष, और प्रवीण बरगाह को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में यह भी सामने आया कि मृतक दौलत पात्रे और आरोपी निक्कु उर्फ सूर्यकांत के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

*जशपुर की ‘लखपति दीदी’ लाल किले के समारोह में बनीं विशेष मेहमान* *78वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित समारोह में हुईं शामिल* *आरा क्लस्टर की लखपति दीदी शोभा टोप्पो ने पति के साथ देखा स्वतंत्रता दिवस समारोह*

IMG 20240815 WA0073

जशपुर – 15 अगस्त 2024/स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज दिल्ली के लाल किले पर आयोजित समारोह में देश भर छह हजार विशेष मेहमान आमंत्रित किए गए। समारोह में शामिल होने के लिए करीब 45 लखपति दीदियों और करीब 30 ड्रोन दीदियों को भी विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था। जिसमें छत्तीसगढ़ से दो लखपति दीदी शामिल हैं। इसमें जशपुर जिले के जशपुर विकासखंड के आरा क्लस्टर की लखपति दीदी श्रीमती शोभा टोप्पो एवं उनके पति जीनियस टोप्पो के साथ बिहान को-ऑर्डिनेटर दीपेंद्र यादव के नेतृत्व में अतिथि के रूप में 78 वे स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण समारोह में दिल्ली के लाल किला प्रांगण में सम्मिलित हुईं। उल्लेखनीय है कि पूरे भारतवर्ष से 70 लखपति दीदियां जो कि विभिन्न राज्यों से स्वतंत्रता दिवस के ध्वजारोहण समारोह में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित की गई थी। जशपुर जिले से शामिल श्रीमती शोभा टोप्पो ध्वजारोहण समारोह ने लाल किले के प्रांगण में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा दिए गए भाषण को सुना। साथ ही यहां आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां देख अपनी खुशी जाहिर की।

*उपलब्धि :*जशपुर की आशा कार्यकर्ता और एएनएम का राष्ट्रीय स्तर पर हुआ सम्मान**समारोह में बनीं विशेष अतिथि*

IMG 20240815 145400

*केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित* *स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या राजधानी दिल्ली में विशेष समारोह आयोजित* *मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य के लिए मैदानी स्तर पर किये गए उत्कृष्ट कार्यों के स्वास्थ्य मंत्रालय ने किया सम्मान* *78वां स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले के समारोह में बनीं विशेष अतिथि* दिल्ली/रायपुर 15 अगस्त 2024/देश भर में आज 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस वर्ष इस खास अवसर पर भारत सरकार द्वारा देश के विभिन्न राज्यों के आशा (मितानिन) एवं ए.एन.एम. को विशेष मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। वही स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या राजधानी दिल्ली में विशेष समारोह आयोजित की गई। जहां छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों की आशा कार्यकर्ता और एएनएम को सम्मानित किया गया। वही इस अवसर पर जशपुर जिले से आयुष्मान आरोग्य मंदिर पाकरगांव, विकासखंड पत्थलगांव की ए.एन.एम. श्रीमती निग्मा लाम्बा एवं कुनकुरी विकासखंड के गांव पंडरीपानी की आशा (मितानिन) कार्यकर्ता श्रीमती अमिशा बाई को उनके मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य के क्षेत्र में विषम परिस्थिति में उत्कृष्ट कार्य हेतु केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। यहां उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन द्वारा इन ए.एन.एम और आशा (मितानिन) कार्यकर्ता को दिल्ली भेजा गया था। जहाँ स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित विशेष सम्मान समारोह में केन्द्रीय स्वास्थ मंत्री जे.पी.नड्डा एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल के हाथों स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारीयों की गरिमामय उपस्थिति में सम्मानित किया गया। साथ ही इन सभी विशेष आमंत्रित अतिथियों को 78वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले के समारोह में कर्तव्य पथ पर होने वाले परेड में भी आमंत्रित किया गया। यह न सिर्फ इन आशा (मितानिन) कार्यकर्ता, ए.एन.एम. के लिए गर्व की बात है बल्कि पूरे स्वास्थ्य विभाग सहित जशपुर जिले के लिए हर्ष का विषय है। इस खास उपलब्धि के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जशपुर डॉक्टर विपिन कुमार इंदवार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी  गनपत नायक के द्वारा दोनोें स्वास्थ कार्यकर्ताओं को स्वास्थ विभाग की तरफ़ से ढेरों शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। साथ सभी अधिकारी एवं कर्मचारी को अपने कार्य एवं दायित्वों को निर्वाहन निष्ठा पूर्वक करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

सीएम साय बैकुंठवासी कुमार दिलीप सिंह जूदेव को याद कर हुए भावुक,कहा-मेरे राजनीतिक गुरु थे स्व. जूदेव,किलकिला में खोला विकास का पिटारा

IMG 20240814 WA0039

*बेहद सरल-सहज व्यक्तित्व के धनी स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव हमेशा लोगों के जेहन में रहेंगे जिंदा: विष्णुदेवः* *मुख्यमंत्री ग्राम किलकिला में स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव के पुण्य तिथि पर आयोजित संस्कृति गौरव महासम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह में हुए शामिल* *नगर पंचायत पत्थलगांव को नगरपालिका बनाने की भी घोषणा* जशपुर – 14 अगस्त 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज पत्थलगांव तहसील के ग्राम किलकिला में पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव के पुण्य तिथि के अवसर पर आयोजित संस्कृति गौरव महासम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम में उन्होंने नगर पंचायत पत्थलगांव को नगरपालिका बनाने सहित कई घोषणाएं की। सांसद श्री राधेश्याम राठिया, विधायक श्रीमती गोमती साय और श्रीमती रायमुनी भगत, किलकिलाधाम के मुख्य पुजारी श्री श्री 1008 स्वामी कपिलदास जी महाराज भी इस अवसर पर मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने सभा में मौजूद साधु, संत और विशाल जनसमूह के बीच स्वर्गीय श्री जूदेव का पुण्य स्मरण करते हुए कहा की वे मेरे राजनैतिक गुरु थे। मैंने उनके साथ 25 साल से अधिक राजनीति में साथ रहकर काम किया। वे बेहद सरल हृदय व्यक्ति थे। सभी के साथ वे अपनेपन के साथ मिलते थे। किसी के साथ उनकी नाराजगी नहीं रही। जिससे भी एक बार मिल लेते थे उनका नाम कभी नहीं भूलते थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा की स्वर्गीय जूदेव का डील-डौल और व्यक्तित्व सहज ही लोगों को आकर्षित करता था। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार मोदी की गारंटी को तेजी से लागू कर रही है। 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से किसानों को धान की कीमत दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ की महिलाओं को महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रति माह 1000 रूपए का सम्मान राशि दी जा रही है। तेंदूपत्ता संग्राहकों को प्रति मानक बोरा 4000 से बढ़ाकर 5500 रूपया किया गया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा चरण पादुका योजना को फिर से लागू किया जाएगा। कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव को याद करते हुए कहा की उनकी ऊंगली पकड़कर मैने राजनीति का पाठ सिखा है। वे एक महापुरुष, कर्मवीर और योद्धा थे। मेरा सौभाग्य है की उनके साथ लंबे समय तक काम करके सीखने का अवसर मिला। कार्यक्रम को विधायक श्रीमती गोमती साय, गहिरा गुरु आश्रम के पुजारी बभ्रुवाहन जी महाराज ने भी संबोधित किया। *आजादी-पर्व पर सीएम ने पत्थलगांव विधानसभा में खोल दिया सौगातों का पिटारा* मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में जनकल्याण के कई घोषणाएं की। जिसमें पत्थलगांव में स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की विशाल प्रतिमा का निर्माण, हर वर्ष उनकी जयंती भव्य तरीके से मनाने की घोषणा, किलकिलेश्वर महादेव परिसर में प्रवेश द्वार बनाने के साथ ही बाउंड्रीवाल, सौंदर्यीकरण, परिसर में सोलर लाइट लगाने सहित गौशाला के उन्नयन की घोषणा, नगर पंचायत पत्थलगांव को नगरपालिका बनाने की घोषणा, मांड नदी में बने एनीकेट में घाट निर्माण और सौंदर्यीकरण की घोषणा, पत्थलगांव के मुख्य चौक से रायगढ़, जशपुर और अंबिकापुर की ओर जाने वाली सड़कों के 3-3 किलोमीटर तक निर्माण किए जाने की घोषणा, पत्थलगांव में मॉडर्न बस स्टैंड बनाया जाएगा, पत्थलगांव में ऑडिटोरियम बनाने की घोषणा, रेस्ट हाउस का उन्नयन का कार्य, नगर पंचायत कोतबा पीएससी को सीएससी बनाए जाने की घोषणा। इस अवसर पर कृष्ण कुमार राय, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, सुनील गुप्ता, कमिश्नर  जी. आर. चुरेंद्र, आईजी अंकित गर्ग, कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल, पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

बच्चों के लिए सुरक्षित शिक्षा: जशपुर में अवैध छात्रावास से बच्चों का सफल रेस्क्यू** **शासकीय छात्रावास में स्थानांतरित बच्चों का भव्य स्वागत, SDM ने बच्चों को उपलब्ध कराई गई सभी सुविधाएं**

IMG 20240811 WA0002 1

  रायपुर – जशपुर जिले से बाल अधिकार को लेकर अच्छी खबर आई है जहां दीपू बगीचा में नियम विरुद्ध संचालित एक छात्रावास से रेस्क्यू किए गए बालक और बालिकाओं को सुरक्षित रूप से सरकारी छात्रावासों में स्थानांतरित कर दिया गया। यह कदम न सिर्फ प्रशासन की ओर से तत्परता से उठाया गया बल्कि अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित किया कि इन बच्चों का स्वागत और देखभाल पूरे सम्मान और आदर के साथ हो। छात्रों के आगमन पर अधिकारियों और अन्य छात्रावासी बच्चों द्वारा भव्य स्वागत किया गया और केक काटकर उत्सव मनाया गया।   एसडीएम प्रशांत कुशवाहा के निर्देशन में इस पूरी प्रक्रिया को कुशलता से अंजाम दिया गया। उन्होंने हॉस्टल अधीक्षक और अधीक्षिका को निर्देश दिया कि वे बच्चों की विशेष निगरानी रखें और किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत सूचना दें। साथ ही सहायक आयुक्त आदिवासी विकास संजय सिंह और तहसीलदार राहुल कौशिक जैसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति इस कदम की गंभीरता को रेखांकित करती है। उल्लेखनीय है कि स्थल जांच के दौरान, एसडीएम ने पाया कि संस्कृति कला केंद्र दीपू बगीचा और राजी पड़हा में बने दो भवनों में बच्चों को बिना किसी आधिकारिक अनुमति के छात्रावास के रूप में रखा जा रहा था, और कई तरह की अनियमितताएं सामने आई थीं। कार्रवाई के तहत बच्चों को अवैध छात्रावास से निकालकर शासकीय छात्रावास में स्थानांतरित कर दिया गया।   इस घटना ने एक बार फिर देश में बच्चों के अधिकारों और उनकी सुरक्षा के महत्व को रेखांकित किया है। ऐसे उदाहरण हमें यह सोचने पर मजबूर करते हैं कि शिक्षा और सुरक्षा के प्रति समाज और प्रशासन की ज़िम्मेदारी कितनी महत्वपूर्ण है। बाल अधिकारों के लिए समर्पित एसडीएम प्रशांत कुशवाहा और सहायक आयुक्त संजय सिंह जैसे अधिकारी, जिन्होंने स्वतंत्रता दिवस से पहले इस अभियान को सफलतापूर्वक पूरा किया, समाज के सामने एक मिसाल पेश करते हैं। *भारत में बच्चों के अधिकारों के लिए महान कार्यकर्ताओं के उदाहरण पढ़िए* भारत में बाल अधिकारों की लड़ाई में कई महान व्यक्तित्वों ने अहम भूमिका निभाई है। जिनमे 1. **कैलाश सत्यार्थी**: बाल अधिकारों के लिए काम करने वाले कैलाश सत्यार्थी को 2014 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने ‘बचपन बचाओ आंदोलन’ की शुरुआत की, जिसके तहत उन्होंने हजारों बच्चों को बंधुआ मजदूरी और शोषण से मुक्त कराया। 2. **मदर टेरेसा**: अपनी करुणा और सेवा के लिए विख्यात मदर टेरेसा ने समाज के कमजोर वर्गों, विशेषकर बच्चों के लिए समर्पित कार्य किया। उन्होंने ‘मिशनरीज़ ऑफ चैरिटी’ की स्थापना की, जिसके तहत अनाथालयों और शेल्टर होम्स का संचालन किया जाता है। 3. **सुरभि सिंह**: ‘सोकोफाऊंडेशन’ की संस्थापक सुरभि सिंह ने सड़कों पर रहने वाले बच्चों और महिलाओं के अधिकारों के लिए आवाज उठाई। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, और सुरक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए। 4. **शांति राघवन**: दिव्यांग बच्चों और युवाओं के लिए काम करने वाली शांति राघवन ने ‘एनाबिल इंडिया’ की स्थापना की। उनकी पहल से दिव्यांग बच्चों को शिक्षा और करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिला। इन सभी व्यक्तियों ने अपने कार्यों के माध्यम से यह दिखाया है कि जब समाज में बच्चे सुरक्षित और शिक्षित होते हैं, तभी एक समृद्ध और विकसित राष्ट्र का निर्माण संभव है। जशपुर में उठाए गए कदम बाल अधिकारों के लिए एक सार्थक पहल है और इस दिशा में अन्य राज्यों को भी प्रेरित करता है।