*जशपुर सहित प्रदेश में तेजी से सुधर रहा है स्वास्थ्य सेवा – कौशल्या*मुख्यमंत्री घोषणा के 24 घंटे के अंदर जिले को मिले दो एंबुलेंस और एक शव वाहन**सीएम कैम्प बगिया से मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने हरी झंडी दिखा कर सेवा के लिए वाहन किया रवाना*

IMG 20240715 WA0020

जशपुर :15 जुलाई 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के घोषणा के अनुरूप स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में जिले को दो बड़ी सुविधा मिली है। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने सीएम कैंप बगिया में दो एंबुलेंस और एक शव वाहन को हरी झंडी दिखा कर जरूरतमंद मरीजों की सेवा के लिए रवाना किया।श्रीमती साय ने कहा कि ये एंबुलेंस दुलदुला ब्लॉक के करडेगा और फरसाबहार ब्लाक के कोल्हेनझरिया में सेवा देगी। वहीं मुक्तांजली शव वाहन दुलदुला में सेवा प्रदान करने के लिए तैनात रहेगी। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही रविवार को दुलदुला में आयोजित मतदाता अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इसकी घोषणा की थी। घोषणा के 24 घंटे से भी कम समय में उनकी घोषणा का सरकार ने पूरा करते हुए जिलेवासियों को सौगात दिया है। भाजपाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने सीएम साय का आभार जताते हुए कहा कि  यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आपकी सरकार ने जशपुर सहित पूरे प्रदेश की स्वास्थ्य सेवा को सुधारने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। सीएम के रूप में शपथ ग्रहण करने के तत्काल बाद मुख्यमंत्री साय ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को एंबुलेंस सेवा में गुणात्मक सुधार लाने का सख्त निर्देश दिया था। उन्होनें कॉल के आधा घंटा के अंदर मरीज को एंबुलेंस उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया था। इसके साथ ही प्रदेश के सभी चिकित्सालयों में सस्ती जेनरीक दवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश जारी किया था। ताकि मरीजों को महंगी दवाओं से मुक्ति मिल सके। वही गृह जिले जशपुर में स्वास्थ्य सेवा में सुधार लाने के लिए सीएम साय की पहल से दिसंबर 2023 से अब तक जिले को 7 एंबुलेंस और 1 शव वाहन मिल चुके हैं। इससे मरीजों की सेवा में लगे एंबुलेंस की संख्या जिले में बढ़ कर 21 हो चुकी है। इसके साथ ही कुनकुरी में 220 बिस्तर की क्षमता वाली सर्वसुविधा युक्त अस्पताल निर्माण की घोषणा पहले ही हो चुकी है। जिले के 7 उप स्वास्थ्य केन्द्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का दर्जा देते हुए आवश्यक मानव संसाधन जुटाने के लिए स्वीकृति दिया जा चुका है। जिला चिकित्सालय को आदर्श चिकित्सालय के रूप में विकसीत करने की घोषणा भी हो चुकी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का लक्ष्य जिलेवासियों को जिले में ही उच्च स्तरीय चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध कराना है ताकि लोगों को उपचार के लिए बड़़े शहरों की ओर दौड़ लगाने से मुक्ति मिल सके। इस अवसर पर जिला भाजपाध्यक्ष सुनिल गुप्ता, ममता कश्यप, उमा देवी, फरसाबहार के पूर्व जनपद अध्यक्ष वेद प्रकाश भगत, सीएमएचओ डॉ. व्ही.के. इंदवार भी उपस्थित थे।

*‘‘एक पेड़ मां के नाम’’* *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर में किया पौधरोपण महाभियान का शुभारंभ*

IMG 20240714 WA0012

*‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ पर जशपुर में चलेगा पौधा वितरण महाभियान, महतारी वंदन हितग्राहियों को जिले में 2 लाख से अधिक पौधे वितरित किए जायेंगे* जशपुर :  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत जशपुर जिले में पौधरोपण महाभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने दुलदुला में आयोजित कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की 10 हितग्राही महिलाओं को अमरूद का पौधा व संदेश पत्र भेंट किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जीवनदायिनी धरती माता के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने और आने वाली पीढियों को अनुकूल वातावरण देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने प्रेरणादायी अभियान, ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ की शुरुआत की है। हमारी सभी माताओं-बहनों को एक पौधा भेंट कर रहा हूँ। यह पौधा प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी के साथ ही उससे हमारे अटूट संबंध को दर्शाएगा। उन्होंने कहा कि पौधे से हमें प्राण वायु मिलता है। जो हमारे जीवन के लिए आवश्यक है। पौधरोपण से पर्यावरण में सुधार होता है और मानव जीवन के लिए ऑक्सीजन मिलता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने हितग्राही अनिता लकड़ा को अमरूद का पौधा सौंपते हुए पूछा कि पौधा कहां पर लगाएंगे। अनिता ने बताया कि इसे अपने आंगन में लगाऊंगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने हितग्राहियों को पौधे वितरित किए और उन्होेंने कहा कि इन पौधों को रोपित कर उन्हें अपने बच्चों की तरह देख-भाल करें। ताकि भविष्य में आने वाले पीढ़ी को इन पौधरोपण का लाभ मिल सके। इस अवसर पर सांसद रायगढ़ श्री राधेश्याम राठिया, विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनि भगत, विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ मुहिम के तहत इस पौध वितरण महाभियान के तहत महतारी वंदन की हितग्राही महिलाओं को जशपुर जिले में 2 लाख से अधिक पौधे वितरित किए जायेंगे। जिला प्रशासन ने इसके लिए पंचायत स्तर पर तैयारी कर ली है।

आज विष्णु सरकार करेंगे मतदाताओं का अभिनन्दन,सरकार के स्वागत को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह,दुलदुला को दुल्हन की तरह सजाया गया

IMG 20240510 WA0005

जशपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 14 जुलाई रविवार को हेलीकाप्टर से जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे और वहां दुलदुला में आयोजित मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे।कार्यक्रम की तैयारी में जिला प्रशासन समेत भाजपा के नेता कार्यक्रम स्थल में डटे हुए हैं। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय सुबह 11 : 05 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड रायपुर से प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर 12.25 बजे  दुलदुला सोकोडीपा हेलीपैड में उतरेंगे। मुख्यमंत्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मैदान में आयोजित मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात वे दोपहर 2.05 बजे दुलदुला से रवाना होंगे और 3.25 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड रायपुर लौट आएंगे। मंडल अध्यक्ष कपिलदेव ने बताया कि जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता, जिला महामंत्री भरत सिंह के मार्गदर्शन में हम सब मुख्यमंत्री श्री साय का स्वागत करने के लिए काफी उत्साहित हैं।यह उत्साह हर मतदाताओं में भी है जिनके भारी मतदान करने का इतना अच्छा परिणाम मिला है।मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार दुलदुला विकासखंड आने से कार्यकर्ता विशेष तैयारी कर रहे हैं।

* किसानों के रक्षक हैं भगवान जगन्नाथ महाप्रभु – विष्णुदेव साय,मुख्यमंत्री साय रथयात्रा में हुए शामिल* *छेरापहरा की रस्म अदा कर मांगा प्रदेशवासियों के लिए आशीर्वाद*

IMG 20240708 WA0026

  रायपुर – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार को रथयात्रा धूमधाम से मनाया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में आयोजित रथ यात्रा में शामिल हुए। रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में विशेष रस्म के साथ रथ यात्रा निकाली गई है। रथ यात्रा शुरू करने से पहले भगवान की प्रतिमा को रथ तक लाया गया और रास्ते को सोने के झाड़ू से साफ भी किया गया । इस रस्म को छेरापहरा रस्म कहा जाता है। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सभी प्रदेशवासियों को रथयात्रा की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व ओडिशा के लिए जितना बड़ा उत्सव है, उतना ही बड़ा उत्सव छत्तीसगढ़ के लिए भी है। महाप्रभु जगन्नाथ जितने ओडिशा के लोगों को प्रिय हैं, उतने ही छत्तीसगढ़ के लोगों को भी प्रिय हैं, और उनकी जितनी कृपा ओडिशा पर रही है, उतनी ही कृपा छत्तीसगढ़ पर रही है। श्री साय ने कहा कि भगवान जगन्नाथ किसानों के रक्षक हैं। उन्हीं की कृपा से बारिश होती है। उन्हीं की कृपा से धान की बालियों में दूध भरता है। और उन्हीं की कृपा से किसानों के घर समृद्धि आती है। मैं भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना करता हूं कि इस साल भी छत्तीसगढ़ में भरपूर फसल हो। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा से मेरी प्रार्थना है कि वे हम सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और हमें शांति, समृद्धि और खुशहाली की ओर अग्रसर करें। *मुख्यमंत्री ने सोने के झाड़ू से छेरापहरा की रस्म निभाई* राजधानी रायपुर के गायत्री मंदिर में पुरी के जगन्नाथ रथ यात्रा की तर्ज पर पुरानी परंपरा निभाई जाती है।  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छेरापहरा की रस्म पूरी कर सोने की झाड़ू से बुहारी लगाकर रथ यात्रा की शुरुआत की।  इसके बाद मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय प्रभु जगन्नाथ की प्रतिमा को रथ तक लेकर गए। *ओडिशा के तर्ज पर होती है छत्तीसगढ़ में रथ यात्रा* रथ यात्रा के लिए भारत में ओडिशा राज्य को जाना जाता है।  ओडिशा का पड़ोसी राज्य होने के नाते छत्तीसगढ़ में भी इसका काफी बड़ा प्रभाव है। आज निकाली गई रथयात्रा में प्रभु जगन्नाथ, भैया बलदाऊ और बहन सुभद्रा की खास अंदाज में पूजा-अर्चना की गई।  जगन्नाथ मंदिर के पुजारी के अनुसार उत्कल संस्कृति और दक्षिण कोसल की संस्कृति के बीच की यह एक अटूट साझेदारी है। ऐसी मान्यता है कि भगवान जगन्नाथ का मूल स्थान छत्तीसगढ़ का शिवरीनारायण-तीर्थ है, यहीं से वे जगन्नाथपुरी जाकर स्थापित हुए। शिवरीनारायण में ही त्रेता युग में प्रभु श्रीराम ने माता शबरी के मीठे बेरों को ग्रहण किया था। यहां वर्तमान में नर-नारायण का मंदिर स्थापित है।

वित्त मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की विभागीय समीक्षा बैठक

rps20240707 080156

*शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व और पीएम आवास सहित अन्य विभागों के कार्यों की ली जानकारी* *जनसरोकार व जिले के विकास के लिए जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी आपसी सामंजस्य से कार्य करें- श्री ओपी चौधरी* जशपुर – वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, आर्थिक, सांख्यिकी विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की विभागीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत, विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय, कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल, पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी, सर्व एसडीएम सहित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने एजेंडावार विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले के विकास व जनसरोकार में जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के बीच बेहतर सामंजस्य रहे, जिससे जिले के विकास बेहतर होगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों से बेहतर संवाद कर समस्याओं का निराकरण करने को कहा। उन्होंने कहा कि जशपुर संभावनाओं से भरा हुआ है,अच्छा प्राकृतिक वातावरण है यहां लीची, चाय पत्ती कटहल सहित अन्य फसलों का अच्छा उत्पादन है। सभी मिलकर कार्य योजना बनाकर कार्य करें। शासन की मंशा आसान गवर्नेस स्थापित करना है जिससे अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ पहुंचे। *जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं की ली जानकारी* बैठक में प्रभारी मंत्री श्री चौधरी ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य विभाग की जानकारी ली। उन्होंने संस्थागत प्रसव के लिए फंक्शनल सीएचसी, पीएचसी, उप स्वास्थ्य केंद्र की सूची बनाकर कर्मचारियों की सूची बनाएं जिससे संस्थागत प्रसव की सेवा बेहतर दे सके। उन्होंने भवन युक्त एवं भवन विहीन स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी अधिकारी की मीटिंग करनेऔर बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने तथा कार्य नहीं करने वाले अधिकारी कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने मैन पावर बढ़ाने के निर्देश दिए। मंत्री ने शिविर आयोजित कर परिवार नियोजन हेतु जन जागरूकता फैलाने के व शत प्रतिशत टीकाकरण हेतु निर्देश दिए। मंत्री श्री चौधरी ने जीवनदीप समिति की उपयोगिता की जानकारी ली तथा जीवनदीप समिति की राशि का उपयोग बेहतर ढंग से करने कहा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी के ऑनलाइन अटेंडेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। साथ ही सर्पदंश के बचाव हेतु एंटी वेनम की उपलब्धता हर समय रखने के निर्देश दिए।   प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि शिक्षकों की युक्तियुक्तकरण की व्यवस्था सही करें तथा इसके लिए बेहतर कार्य योजना बनाएं। वही सैनिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालयों को उत्कृष्ट बनाने का प्रयास करें। व्यवसायिक शिक्षा को बढ़ावा दें। उन्होंने स्कूलों में गुणवत्ता युक्त सामग्रियों का प्रयोग करने कहा। उन्होंने नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, एकलव्य विद्यालय में सर्व सुविधायुक्त व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। मंत्री श्री चौधरी ने सभी स्कूलों में जन भागीदारी समिति गठित करने की निर्देश दिए। *राजस्व विभाग के अधिकारियों को त्रुटि सुधार कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए* वही उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को त्रुटि सुधार कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए तथा जाति प्रमाण पत्र हेतु शिविर लगाकर स्कूल वाइज लक्ष्य निर्धारित कर जाति प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश दिए । उन्होंने मछली पालन विभाग से मछली पालन की संभावनाओं को देखते हुए अधिक से अधिक हेचरी बनाए और मछली पालन के लिए अधिक से अधिक हितग्राहियों को प्रेरित करें। उन्होंने पशुधन विकास विभाग की समस्या करते हुए कहा कि बकरी पालन अधिक से अधिक कराए और उन्नत मदावत पालन योजना को बढ़ाने की निर्देश दिए। मंत्री श्री ओपी चौधरी ने मनरेगा और प्रधानमंत्रीआवास योजना की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने मनरेगा के तहत जिले में मानव दिवस सृजन, सामग्री व्यय, लंबित भुगतान पर समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने आवास योजना का लाभ पात्र हितग्राहियों को पहुंचाना सुनिश्चित करने सीईओ जिला पंचायत को निर्देशित किया। उन्होंने राशि का ट्रांसफर सही हितग्राही को करें और धोखाधड़ी करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।प्रभारी मंत्री श्री चौधरी ने बैठक में पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के पंजीयन की समीक्षा करते हुए कहा कि कृषि विभाग ज्यादा से ज्यादा किसानों को योजना का लाभ मिलना सुनिश्चित करें। गांवों में सघन अभियान चलाकर शेष किसानों का पंजीयन कराएं। किसानों को पीएम किसान निधि योजना का अधिक से अधिक लाभ दिलाए।उन्होंने जिले में उर्वरकों की उपलब्धता और वितरण की जानकारी लेते हुए कहा कि समितियों में उर्वरक की कमी ना हो, साथ ही किसी भी स्थिति में उर्वरक की कालाबाजारी ना हो, इसका विशेष ध्यान रखें। जिले में पर्याप्त मात्रा में बीजों का भी भंडारण रहे और वितरण समय पर हो। सम्भावनाओ से भरा है जशपुर – ओपी प्रभारी मंत्री ने कहा कि उद्यानिकी क्षेत्र में जिले में अपार संभावना है अनुकूल वातावरण के कारण यहां उद्यानिकी फसलों के लिए अच्छी संभावनाएं हैं। रिसर्च करके किसानों को बेहतर गुणवत्ता के पौधे उपलब्ध कराएं। जशपुर में लीची, चाय पत्ती कटहल के अच्छे उत्पादन होते है लीची के विभिन्न वैरायटी बॉम्बे अर्ली आदि के उत्पादन हेतु प्रयास के निर्देश दिए। उन्होंने स्ट्राबेरी फसल उत्पादन पर जोर देने की निर्देश दिए।पीएम जनमन, सड़क कनेक्टिविटी, शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, सभी बिंदुओं पर समीक्षा हुई तथा सभी क्षेत्रों में निरंतर बेहतर करने के के निर्देश दिए। वही जल जीवन मिशन के कार्यों की जानकारी ली और कलेक्टर को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के कार्यों में प्रगति लाने और गुणवत्ता हेतु जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में एसडीओ, सब इंजीनियर और ठेकेदारों की बैठक लें और समीक्षा करे। उन्होंने बिजली विभाग को आम जनता को किसी प्रकार का परेशानी ना हो इसके लिए बिजली आपूर्ति निरंतर बेहतर करने निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन की सराहना की एवं निरंतर बेहतर कार्य करने प्रोत्साहित किया।

दुःखद खबर:बछड़े को खोजता बालक यूँ मौत के मुंह में समाया,,, माँ ने चप्पल देखकर लगा दी छलांग,पुलिस एक्टिव

Picsart 24 07 07 07 35 52 241

जशपुर – बड़ी दुःखद खबर तपकरा थाना इलाक़ेके गांव केरसई से निकलकर सामने आई है जहां बीते शाम बछड़े को ढूंढने निकले किशोर बालक की पानी में डूबने से हुई मौत हो गई।,माँ ने गड्ढे में उतरकर बच्चे को निकाला लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चे की मौत हो गई।घर में मातम पसरा हुआ है। मृत बालक प्रेम कुमार गुप्ता के पिता प्रदीप गुप्ता ने बताया कि घर से 100 मीटर दूर कन्हैया लाल की जमीन में जेसीबी से घर बनाने के लिए बड़ा सा गड्ढा खोदा गया था जिसमें आज शाम 5:30 बजे अपने बछड़े को ढूंढने के लिए बालक प्रेम गुप्ता गढ्ढे के पास गया जहां उसका पैर फिसल गया होगा और वह गड्ढे में डूब गया।लगभग 15 मिनट बाद प्रेम की माँ सुकांति गुप्ता बछड़े को ढूंढते हुए गड्ढे के पास पहुंची जहां बेटे का चप्पल देखी और हड़बड़ा कर आसपास के लोगो को आवाज देने लगी।माँ सुकांति और कुछ लोग गड्ढे में कूदे और बच्चे को निकालकर केरसई अस्पताल ले गए।अस्पताल में कोई चिकित्सक नहीं होने से उसे कुनकुरी निजी अस्पताल लाया गया।अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक प्रेम कुमार गुप्ता केरसई के शासकीय हाईस्कूल में कक्षा दसवीं का छात्र था,जिसकी उम्र 15 वर्ष थी। कुनकुरी थाना प्रभारी सन्तोष तिवारी ने घटना के सम्बन्ध में बताया कि केरसई निवासी प्रदीप गुप्ता ने थाने में बेटे की पानी मे डूबने से मौत हो जाने की सूचना दी है।मर्ग इंटिमेशन दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

राज्यस्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में सीएम साय ने शिक्षक की भूमिका निभाई और विद्यार्थियों की क्लासरूम में बिताया समय

IMG 20240705 WA0024 scaled

*राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव* *जब मुख्यमंत्री से मिली साइकिल तो छात्राओं ने सामूहिक रूप से घंटी बजाकर जताया उत्साह* *नवमी में प्रवेशित 30 छात्राओं को मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने वितरित की साइकिल* जशपुर, 05 जुलाई 2024/ जशपुर जिले के ग्राम बगिया में आयोजित राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव के अवसर पर आज यहां छात्र छात्राओं के लिए खुशियों भरा दिन रहा। जहां एक ओर कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय कार्यक्रम में शामिल हुए। वही दूसरी तरफ शाला प्रवेशोत्सव में नव प्रवेशी बच्चों के अभिनंदन के साथ उन्हें उपहार देने के साथ ही मुख्यमंत्री श्री साय ने 9 वीं कक्षा में प्रवेशित छात्राओं को निःशुल्क साइकिल का वितरण किया। छात्राओं ने साइकिल मिलने की खुशी सामूहिक रूप से साइकिल की घंटी बजाकर जाहिर की और मुख्यमंत्री श्री साय का आभार जताया। सीएम साय मंच से उतरकर हाईस्कूल के अंदर गए और विद्यार्थियों के साथ समय बिताया।सीएम साय शिक्षक की कुर्सी में बैठकर बच्चों को शिक्षा अर्जित कर सुनहरा भविष्य बनाने के लिए महत्त्वपूर्ण बातें बताईं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी छात्राओं को अच्छे से पढ़ाई कर बेहतर परिणाम के साथ अपने माता-पिता और बगिया सहित प्रदेश का नाम रोशन करने की बात कहते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी, रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद  राधेश्याम राठिया, विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत, विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय, विधायक आरंग गुरु खुशवंत साहेब, जिला पंचायत अध्यक्ष जशपुर श्रीमती शांति भगत, उपाध्यक्ष  उपेन्द्र यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। *9 वीं की छात्राओं को निःशुल्क साईकिल वितरण* गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा निःशुल्क साइकिल वितरण योजना से छात्राओं को मुफ्त साइकिल प्रदान की जाती हैं। इस योजना के तहत शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाली कक्षा 9 वीं की छात्राओं को निशुल्क साइकिल प्रदान की जा रही है, ताकि संसाधनों के अभाव में और दूरी के कारण छात्राएं अपनी पढ़ाई बीच में ना छोड़े। *साइकिल मिलने से उत्साहित छात्राओं ने कहा स्कूल आने जाने में होगी सहूलियत* साइकिल मिलने पर छात्राओं के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है। छात्राओं का कहना है कि निःशुल्क साइकिल मिलने की उन्हें काफी खुशी है और अब उन्हें अपने स्कूल तक आने-जाने में सहूलियत होगी। वे जल्दी स्कूल पहुंच सकेंगी, जिससे उनके समय की बचत होगी, साथ ही पढ़ाई पर उनका फोकस और मजबूत होगा।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाक़ात, छत्तीसगढ़ विजन डॉक्यूमेंट व माओवादी विरोधी अभियानों की दी जानकारी

IMG 20240625 WA0013

नई दिल्ली, 25 जून 2024-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी से संसद भवन में मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री को अमृतकाल : छत्तीसगढ़ विजन @2047 ‘विजन डॉक्यूमेंट’ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसका निर्माण राज्य नीति आयोग द्वारा किया जा रहा है जिसे एक नवंबर को राज्य की जनता को समर्पित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने विगत छह माह में माओवादी विरोधी अभियानों में की गयी कार्रवाई की जानकारी भी प्रधानमंत्री को दी। नियद नेल्लानार योजना (आपका आदर्श गाँव) के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना के तहत नक्सलियों के आधार को कमजोर करने व शासन-प्रशासन व ग्रामीणों के बीच परस्पर विश्वास बहाली का कार्य किया जा रहा है। इस योजना के तहत वर्तमान में 23 कैंप खोले गए हैं, जिनमें 90 ग्राम शामिल हैं तथा भविष्य में 29 कैंपों को प्रारंभ करने की योजना है।

कुनकुरी मंगल भवन मोड़ पर साइड देने के चक्कर में हुआ मारपीट,5 लड़के हिरासत में,पुलिस कार्रवाई में जुटी

Picsart 24 06 22 10 19 36 890

जशपुर – बीती रात 10 बजे के करीब कार और स्कूटी सवारों के बीच साइड देने को लेकर गाली-गलौच के बाद मारपीट हो गई।इस मारपीट की घटना की खबर पुलिस व्हाट्सएप ग्रुप में चलने के बाद एएसआई मनोज साहू टीम लेकर मौके पर पहुंचे।5 लड़के पुलिस हिरासत में हैं। दरअसल,मामला कुनकुरी बाजारडांड से सरकारी शराब दुकान वाली सड़क का है।जहाँ मोड़ पर कार और स्कूटी आमने-सामने आ गए।जिससे साइड देने को लेकर विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि सलियाटोली के लड़कों और जोकबहला,रजौटी,गिनाबहार के लड़कों के बीच मारपीट हुई लेकिन पुलिस के पहुंचने पर सलियाटोली के लड़के भाग गए।वहीं हिरासत में लिए गए 5 लड़के नशे में इतने धुत्त थे कि वे आपस में ही मारपीट करने लगे।हो-हल्ला सुनकर आसपास के घरों से लोग इकट्ठा होकर तमाशा देख रहे थे। एएसआई मनोज साहू ने बताया कि झगड़ा विवाद की सूचना मिलने पर मौके पर गए।वहां मारपीट करते पाए जाने पर शांति भंग करने वाले लड़कों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।अभी कार्रवाई खत्म नहीं हुई है। वहीं सरकारी शराब दुकान जाने वाली सड़क संकरी होने और कई सँकरे मोड़ होने से आये दिन साइड देने को लेकर माहौल खराब होता रहता है।सड़क किनारे रहने वाले लोगों का कहना है कि कम से कम शराब दुकान को ऐसी जगह ले जाएं जहां शराबी सुरक्षित आ-जा सकें।रात को 7 बजे से दुकान बंद होने तक तेज रफ्तार वाहनों के कहर से बचने के लिए आम लोग सड़क पर नहीं चलते हैं।

मुख्यमंत्री बनने के बाद भी नहीं भूले किसानी,धरती माता से विष्णुदेव साय ने मांगी किसानों की खुशहाली

IMG 20240618 WA0010

जशपुर, 18 जून 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ राज्य की कमान संभालने के साथ साथ अपने पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी बखूबी संभाल रहे हैं। उन्होंने आज अपने गृह ग्राम बगिया में मानसून की आहट को देखते हुए पुश्तैनी खेतों में खेती-किसानी की शुरूआत की। उन्होंने स्वयं एक किसान की तरह धान की बोनीे कर परंपरा का निर्वहन किया। मुख्यमंत्री ने परंपरा के मुताबिक पांच बार बीजों को अपने हाथों में लेकर खेतों में बिखरा दिया, इसके बाद परिवारजनों ने भी उनका अनुसरण किया। खेती-किसानी को लेकर जशपुर, सरगुजा अंचल के किसानों में ऐसी परंपरा है, जिसमें परिवार के लोग मुखिया के साथ धान की बोनी की रस्म निभाते हैं। मुख्यमंत्री खेती-किसानी का पारंपरिक परिधान पहनकर खेतों में नजर आए। उन्होंने पगड़ी लगाई और पारंपरिक वस्त्र पहना इसके बाद टोकरी में धान बीज रखे और इनकी पूजा की गई। उल्लेखनीय है कि फसल की समृद्धि की कामना के लिए बीज छिड़कने के पूर्व यह रस्म जशपुर-सरगुजा क्षेत्र में की जाती है। छत्तीसगढ़ किसानों का प्रदेश है प्रदेश का हर किसान खेती किसानी की तैयारियों में जुट गया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश में बेहतर खरीफ फसल के लिए बीते दिनों कृषि विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक भी की। मुख्यमंत्री किसानों के सरोकार रखते हैं चूकि वे हमेशा खेती-किसानी से जुड़े रहे हैं, इसलिए उन्होंने समय पूर्व ही अधिकारियों को खाद बीज की पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को किसानों की जरूरतों के अनुरूप कृषि अदानों की व्यवस्था करने और टेक्नोलॉजी का अधिक प्रयोग करते हुए उत्पादकता बढ़ाने पर जोर दिया था।