जशपुर में 15 अक्टूबर को होगा फिल्म अर्पण का पोस्टर विमोचन, डॉ हरविंदर मांकड़ और आदेश शर्मा रहेंगे विशेष अतिथि

IMG 20251012 WA0015

जशपुर में 15 अक्टूबर को होगा फिल्म अर्पण का पोस्टर विमोचन, डॉ हरविंदर मांकड़ और आदेश शर्मा रहेंगे विशेष अतिथि जशपुर,12 अक्टूबर 2025/ जशपुर की धरती एक बार फिर बड़ी सांस्कृतिक और प्रेरणादायक घटना की साक्षी बनने जा रही है। क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ ग्रेस कुजूर के संघर्षपूर्ण जीवन पर आधारित फिल्म अर्पण का भव्य पोस्टर विमोचन समारोह 15 अक्टूबर को जशपुर में आयोजित होगा। पॉपकॉर्न फ्लिक्स इंडिया के प्रोडक्शन हेड संतोष चौधरी ने बताया कि इस अवसर पर एपीजे अब्दुल कलाम पर पुस्तक लिखने वाले प्रसिद्ध लेखक और लोटपोट पत्रिका के मोटू पतलू के क्रिएटर, सुप्रसिद्ध कार्टूनिस्ट डॉ हरविंदर मांकड़ तथा बालाजी फिल्म्स इंडिया के संस्थापक आदेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। खास बात है कि पॉपकॉर्न फ्लिक्स इंडिया की फिल्म अर्पण में नायिका की भूमिका स्वयं डॉ ग्रेस कुजूर ने निभाई है। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक भी विशेष रूप से आमंत्रित हैं, क्योंकि डॉ ग्रेस के पिता स्वर्गीय स्तानिसलास कुजूर भारतीय सेना के वीर सैनिक रहे हैं, जिन्होंने चार लड़ाइयां, 1962, 1965, 1971 तथा गोवा मुक्ति संग्राम में अपनी वीरता का प्रदर्शन किया था। डॉ हरविंदर मांकड़ ने कहा कि “जशपुर की खूबसूरत और अनछुई वादियाँ मुझे दोबारा खींच लाई हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी की स्वच्छ पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता अनुकरणीय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ माँ के नाम अभियान की सफलता देखकर यह फिल्म उसी भावना को समर्पित है।” वहीं, आदेश शर्मा ने भी डॉ ग्रेस के कार्यों से प्रभावित होकर समारोह में शामिल होने की सहमति दी है। वे पिछले 35 वर्षों से मीडिया और फिल्म निर्माण के क्षेत्र में सक्रिय हैं और तथास्तु इंडिया, वायदूत न्यूज नेटवर्क, बालाजी फिल्म्स के संस्थापक होने के साथ ही दूरदर्शन स्ट्रिंगर फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं। यह समारोह न केवल जशपुर की कला और सौंदर्य को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने वाला साबित होगा, बल्कि डॉ ग्रेस कुजूर के प्रेरक जीवन की कहानी को भी जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम बनेगा।

रायकेरा में दोहरी हत्या से दहशत — सास और दामाद की निर्मम हत्या, गांव में मचा हड़कंप

VID 20251003 WA0010

रायकेरा गांव में दोहरी हत्या से सनसनी सास और दामाद की देर रात हत्या, गांव में मचा हड़कंप। पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर जांच में जुटी। एक महिला समेत दो संदेहियों से पूछताछ जारी। प्राथमिक जांच में पैसे के लेन-देन का मामला आया सामने।   रायकेरा (रायगढ़)। रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र के रायकेरा गांव में देर रात हुए दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सास और दामाद की हत्या की खबर से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है।   घटना देर रात की बताई जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद हत्या की वजह हो सकती है। पुलिस ने संदेह के आधार पर एक महिला सहित दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।   हत्या की वारदात की जानकारी मिलते ही घरघोड़ा थाना पुलिस ने इलाके को घेर लिया और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की। गांव में बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए हैं, वहीं घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।   पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हत्या के कारणों की जांच में तेजी लाई जा रही है। थाना प्रभारी के अनुसार, प्राथमिक जांच में आर्थिक लेनदेन को लेकर विवाद सामने आया है, हालांकि पुलिस अन्य सभी बिंदुओं पर भी गहनता से जांच कर रही है।  

सांसद बृजमोहन अग्रवाल और जीटीपीएल बीसीसी डायरेक्टर बबलू भाटिया पहुंचे दुर्गा पंडाल

WhatsApp Image 2025 10 02 at 11.11.59

रायपुर। नवरात्रि की नवमी पर राजधानी रायपुर पूरी तरह भक्तिमय माहौल में डूबी रही। जगह-जगह सजाए गए भव्य दुर्गा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मां दुर्गा की आराधना, जयकारों की गूंज और भंडारे की सुगंध से वातावरण पावन हो उठा। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ केबल ऑपरेटर संघ के अध्यक्ष मनोज चक्रधारी के पंडाल में विशेष आयोजन हुआ, जिसमें दो खास हस्तियों की मौजूदगी ने श्रद्धालुओं और ऑपरेटरों का उत्साह और भी बढ़ा दिया। इस मौके पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और जीटीपीएल बीसीसी के डायरेक्टर बबलू भाटिया विशेष रूप से पहुंचे। दोनों ने पंडाल में मां दुर्गा की आरती में भाग लिया। श्रद्धालुओं का उत्साह, भाटिया का स्वागत जैसे ही बृजमोहन अग्रवाल और बबलू भाटिया पंडाल पहुंचे, वहां मौजूद श्रद्धालुओं और केबल ऑपरेटरों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। फूल-मालाओं से अभिनंदन हुआ और उपस्थित लोग एक स्वर में माता रानी के जयकारे लगाने लगे। पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं का कहना था कि “बबलू भाटिया के आने से माहौल और भी खास हो गया और सबने मिलकर प्रदेश की खुशहाली और तरक्की की कामना की।” एकजुटता और आत्मविश्वास का संदेश पंडाल में बड़ी संख्या में मौजूद केबल ऑपरेटरों ने कहा कि जीटीपीएल बीसीसी जैसी मजबूत कंपनी के डायरेक्टर का उनके बीच आना उनके लिए गर्व की बात है। इससे ऑपरेटरों के आत्मविश्वास और उत्साह दोनों में बढ़ोतरी हुई है। ऑपरेटरों ने कहा कि जीटीपीएल बीसीसी के साथ जुड़कर वे खुद को सुरक्षित और तकनीकी रूप से मजबूत महसूस करते हैं। “केबल ऑपरेटरों की ताकत से कोई समझौता नहीं” – बबलू भाटिया इस अवसर पर संबोधित करते हुए जीटीपीएल बीसीसी डायरेक्टर बबलू भाटिया ने कहा – > “नवरात्रि शक्ति और एकता का पर्व है। जैसे मां दुर्गा ने असुरों का संहार कर धर्म की रक्षा की, वैसे ही हम सब केबल ऑपरेटर मिलकर उद्योग को आगे बढ़ाने और ग्राहकों को बेहतर सेवा देने के लिए संकल्पित हैं। हमारी प्राथमिकता साफ है – तकनीकी मजबूती और ग्राहक संतुष्टि। ऑपरेटरों की ताकत से कोई समझौता नहीं होगा।”   धार्मिक-सांस्कृतिक मंच पर दिखी केबल ऑपरेटरों की एकता पूरे आयोजन ने यह संदेश दिया कि धार्मिक और सांस्कृतिक मंच भी अब समाज की एकजुटता और उद्योग की मजबूती का प्रतीक बनते जा रहे हैं। जहां एक ओर भक्तिमय माहौल ने सबको जोड़कर रखा, वहीं दूसरी ओर ऑपरेटरों की सामूहिक उपस्थिति ने यह साबित कर दिया कि वे अब केवल व्यवसाय तक सीमित नहीं हैं बल्कि समाज और संस्कृति से भी गहराई से जुड़े हैं। पंडाल में माता की आरती, भक्ति गीत, ढोल-नगाड़ों की गूंज और भंडारे के बीच यह आयोजन भक्तिमय और सामाजिक एकता दोनों का अद्भुत संगम साबित हुआ।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवरात्रि पर्व की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

IMG 20250721 WA0015

जशपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि शक्ति उपासना का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करे। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संदेश में कहा कि नवरात्रि का पर्व मातृ शक्ति की आराधना और श्रद्धा का प्रतीक है। यह पर्व हमें सत्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।उन्होंने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि इस पावन पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्द की भावना के साथ मनाएं।श्री साय ने कामना की है कि देवी मां की कृपा से प्रदेश के प्रत्येक नागरिक का जीवन सुखमय बने और छत्तीसगढ़ प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर होता रहे।

हाथी के हमले में महिला की मौत,ग्रामीणों ने वन विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

IMG 20250920 WA0003

हाथी के हमले में महिला की मौत, ग्रामीणों ने वन विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप जशपुर जिले में जंगली हाथियों और इंसानों के बीच संघर्ष कम करने के दावों के बीच एक बुरी खबर आई है,जिसमें जंगली मशरूम बीन रही महिला एक जंगली हाथी की चपेट में आ गई।ग्रामीणों के शोरगुल से जंगली हाथी ने महिला को बुरी तरह घायल कर दिया।स्थानीय ग्रामीणों और वन विभाग की मदद से घायल को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। जशपुर,20 सितंबर 2025 – कुनकुरी विकासखंड के कुड़ुकेला जंगलपारा में हाथी के हमले से एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 44 वर्षीय ग्रामीण महिला ज्योति मिंज शुक्रवार की सुबह जंगल से खुखड़ी (जंगली मशरुम) बीनकर लौट रही थी। घर से महज 200 मीटर दूर जंगल की सीमा पर हाथी ने उस पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल हालत में उसे तत्काल कुनकुरी के होलीक्रॉस अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।   घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। उनका आरोप है कि क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी की जानकारी होने के बावजूद वन विभाग की ओर से मुनादी नहीं कराई गई और न ही लोगों को सावधान किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है। वहीं वन विभाग के अधिकारी कह रहे हैं कि हाथियों के विचरण को लेकर विभिन्न संचार माध्यमों से लोगों को अलर्ट किया जा रहा है।लोग जंगल में जाते समय लापरवाही कर रहे हैं।घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने हाथियों की लगातार आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखने और लोगों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

एकजुटता से मजबूत होगी पत्रकार बिरादरी रायपुर में स्टेट वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

IMG 20250918 WA0006

एकजुटता से मजबूत होगी पत्रकार बिरादरी रायपुर में स्टेट वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न पत्रकारों को ख़बरों की होड़ और प्रतियोगी माहौल से उपजे तनाव से निकालकर संगठन की सद्भावना और एकजुटता ही राहत दिला सकती है। यही संदेश शुक्रवार को रायपुर के रिंग रोड स्थित एक होटल में आयोजित स्टेट वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन छत्तीसगढ़ की रायपुर जिला इकाई के शपथ ग्रहण समारोह में उभरकर सामने आया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष पी.सी. रथ ने की। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और चुनौतियों के बीच एकजुट रहना सबसे बड़ी जरूरत है। यूनियन पिछले छह वर्षों से पत्रकारों के सम्मानजनक वेतन, कार्य स्थितियों और कानूनी अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है। आईजेयू से संबद्ध होने के बाद संगठन को राष्ट्रीय स्तर के अनुभवों और सहयोग का भी लाभ मिल रहा है। रायपुर जिला इकाई के पदाधिकारी शपथ ग्रहण समारोह में रायपुर जिला इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें निम्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है : अध्यक्ष : राहुल सिन्हा (प्रसार भारती) उपाध्यक्ष : खोमन साहू (विस्तार न्यूज़), विक्की पंजवानी (ए वी न्यूज़) महासचिव : लविंदर पाल सिंघोत्रा (सीजी24) कोषाध्यक्ष : अमित बाघ (आईएनडी24) संयुक्त सचिव : वर्षा यादव (झूठा सच), हरिमोहन तिवारी (प्राइम डे) मीडिया प्रभारी : जिज्ञासा चंद्रा (साधना न्यूज), सुधीर वर्मा (स्वदेश न्यूज) जिला कार्यकारिणी सदस्य निधि प्रसाद (IND24 न्यूज़) अंकुश शर्मा (न्यूज़ नेशन) पार्थ सारथी बेहरा (टाइम्स ऑफ़ इंडिया) स्नेहल सराफ (पीटीआई) खुशबू ठाकरे (राष्ट्रीय जगत विजन) हिमांशु पटेल (स्वदेश न्यूज़ चैनल) मोनिका दुबे (आईएनएच) श्रवण तम्बोली (आईबीसी24) वरिष्ठ पत्रकारों का मार्गदर्शन वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार गिरीश पंकज ने वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन के 30 साल पुराने संघर्षों को याद करते हुए कहा कि आज पत्रकार अकेले पड़ते जा रहे हैं, इसलिए संगठन से जुड़ना बेहद जरूरी है। समारोह में वरिष्ठ पत्रकार और सेवानिवृत्त समाचार संपादक घनश्याम गुप्ता ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में संगठन ही पत्रकारों की असली ताकत है। वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट गोकुल सोनी ने पत्रकारिता के शुरुआती दिनों की स्मृतियों को साझा किया और कहा कि आज की युवा पीढ़ी को नई तकनीक के साथ-साथ पुराने साथियों के अनुभव से भी सीखना चाहिए। रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर ने यूनियन की भूमिका को प्रेस क्लब से व्यापक बताते हुए स्वास्थ्य बीमा, आवास और अधिमान्यता जैसे मुद्दों पर सरकार से ठोस बातचीत की जरूरत बताई। आईजेयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिलीप कुमार साहू ने पत्रकारों से यूनियन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन वर्षा यादव ने किया। उन्होंने प्रदेश संगठन सचिव सुधीर आज़ाद तंबोली को पूरे प्रदेश में यूनियन के विस्तार के लिए बधाई दी। रायपुर प्रेस क्लब के महासचिव डॉ. वैभव पांडेय ने भी मौजूदा हालात पर प्रकाश डाला। शपथ ग्रहण समारोह ने साफ संकेत दिया कि पत्रकार बिरादरी अगर संगठन के साथ एकजुट रहे तो न केवल उनके अधिकारों की रक्षा होगी बल्कि पत्रकारिता की गरिमा भी बनी रहेगी।

कुनकुरी में अग्रवाल समाज का विरोध प्रदर्शन, नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील गुप्ता बोले – मेरा उद्देश्य किसी समाज को ठेस पहुँचाना नहीं, लड़ाई सरकार से है

VID 20250911 WA0014

कुनकुरी, 11 सितम्बर 2025/ कुनकुरी शहर में नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील गुप्ता की फेसबुक पोस्ट को लेकर अग्रवाल समाज ने विरोध प्रदर्शन किया। जिसपर विनयशील ने बयान जारी कर खेद प्रकट किया है। इस बीच नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील गुप्ता का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि “मेरे द्वारा बगीचा के जुरूडांड में जो घटना घटी, वहां के पीड़ित और मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग लगातार की जा रही है। इसके संदर्भ में मैंने एक पोस्ट लिखा था जिससे अग्रवाल समाज के लोगों की भावना आहत हुई। मैंने फेसबुक पर ही उस पर खेद प्रकट किया था। मेरा उद्देश्य कभी भी किसी समाज की भावना को ठेस पहुँचाने का नहीं रहा है। मेरी मांग भारतीय जनता पार्टी की वर्तमान सरकार, विष्णु साय जी की सरकार से है और मृतकों के आश्रितों, पीड़ितों के लिए मेरी मांग जारी रहेगी। यदि मेरे किसी कथन से किसी समाज को ठेस पहुँची है तो मैं पुनः खेद प्रकट करता हूं और मेरी लड़ाई सरकार से है, जो जारी रहेगी।” इससे पहले,अग्रवाल समाज के नेताओं ने आरोप लगाया कि बगीचा के जुरूडांड में गणेश विसर्जन के दौरान हुए हादसे में मृतकों को मिले मुआवज़े को लेकर विनयशील गुप्ता ने फेसबुक पर टिप्पणी की, जिसमें अग्रवाल समाज को अलग से टारगेट करते हुए समाजों के बीच भेदभावपूर्ण बातें लिखी गईं। नेताओं का कहना है कि यह जातिवाद को बढ़ावा देने वाला कदम है जिससे समाज में आक्रोश और विद्वेष फैल रहा है। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज के लोग सभी राजनीतिक दलों में हैं और ऐसे बयानों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बहरहाल,इस मामले को लेकर सोशल मीडिया में कांग्रेस और भाजपा की लड़ाई छिड़ी हुई है।सियासी पंडित मान रहे हैं कि लोग बगीचा के जुरुडांड में गणेश विसर्जन के दौरान हुए पांच लोगों की मौत और घायलों की पीड़ा से हटते हुए सियासी लड़ाई का आनंद उठाने में व्यस्त होने लगे हैं।वहीं विनयशील कांग्रेस की मांग को अपनी जिद बनाकर मैदान में कूद पड़े हैं।

जशपुर में गणेश विसर्जन हादसे पर बवाल, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर उतरी कांग्रेस

FB IMG 1756900199357

Iजशपुर,03 सितंबर 2025 – बगीचा थाना क्षेत्र के जुरूडांड गांव में गणेश विसर्जन के दौरान हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं और जिंदगी-मौत से जूझ रहे हैं।   घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने त्वरित राहत की घोषणा करते हुए मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने की बात कही है। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इस घोषणा को नाकाफी बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया है।   सोमवार को जुरूडांड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने पूर्व अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के नेतृत्व में सड़क पर बैठकर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस की मांग है कि मृतकों के परिवार को 50-50 लाख रुपये और घायलों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए।   फायरब्रांड नेता विनयशील ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि “दो-तीन साल पहले पत्थलगांव में दुर्गा विसर्जन हादसे में भाजपा ने सड़क पर उतरकर मृतकों के परिजनों के लिए 50 लाख रुपये की मांग की थी और तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वह मुआवजा दिया भी था। अब भाजपा सरकार क्यों पीछे हट रही है?”   प्रदर्शन के चलते मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि हालात काबू से बाहर न हों। वहीं प्रशासनिक अधिकारी प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर शव का अंतिम संस्कार कराने की अपील कर रहे हैं।  

जशपुर के बगीचा में गणेश विसर्जन के दौरान हादसे को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक, मृतक के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता राशि का ऐलान, घायलों के समुचित इलाज के लिए दिए निर्देश

IMG 20250721 WA0015

Update News : जशपुर के बगीचा में गणेश विसर्जन के दौरान हादसे को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक, मृतक के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता राशि का ऐलान, घायलों के समुचित इलाज के लिए दिए निर्देश….*   जशपुर,03 सितम्बर 2025  जशपुर जिले के जुरुडांड, बगीचा में गणेश विसर्जन की झांकी के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मृत्यु तथा कई अन्य के घायल होने की दुखद खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए घायलों की समुचित चिकित्सा एवं आवश्यक मदद के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुःखद घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार मृतकों के परिजनों एवं घायलों के साथ खड़ी है। राज्य सरकार द्वारा मृतकों के परिजनों को पाँच-पाँच लाख रुपए एवं घायलों को पचास-पचास हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है। हम आपको बता दें कि घायलों में इस हादसे में घायल हुए 22 लोगों को बेहतर उपचार किए जाने की जानकारी जिला प्रशासन ने दी है। इनमें से 15 का इलाज अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में तथा 7 का इलाज निजी अस्पताल में किया जा रहा है। शेष 8 घायलों का इलाज बगीचा सीएचसी में चल रहा है। घायलों में 2 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

एसडब्ल्यूजेयू का जिला कार्यकारिणी घोषित,राहुल सिन्हा बने adhyksh

IMG 20250902 WA0000

रायपुर,02 सितंबर 2025 – पत्रकारिता एवं पत्रकार हितों के लिए समर्पित भारत के सबसे बड़े और पुराने राष्ट्रीय संगठन “इंडियन जर्नलिस्ट्स यूनियन ” से सम्बध्द “स्टेट वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन छत्तीसगढ़” के जिला कार्यकारिणी की घोषणा एक सितंबर 2025 को की गई। सोमवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रभारी जिला रायपुर दिलीप साहू की अनुशंसा से प्रदेश अध्यक्ष पी सी रथ ने अनुभवी पत्रकार राहुल सिन्हा (आकाशवाणी) को जिला अध्यक्ष, जिला सचिव के पद पर लविंदर पाल सिंघोत्रा व कोषाध्यक्ष अमित बाघ (आईएनडी 24) को मनोनीत किया। रायपुर जिला ईकाई में दो उपाध्यक्ष खोमन साहू ( विस्तार न्यूज) एवं अंबिका मिश्रा, दो सह-सचिव विक्की पंजवानी एवं वर्षा यादव ( झूठा सच ) बनाए गए हैं। जिला रायपुर के लिए मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सुधीर वर्मा ( स्वदेश न्यूज ) तथा जिज्ञासा चंद्रा (साधना न्यूज) को दिया गया है। राजधानी रायपुर जिला कार्यकारिणी सदस्यों में अजय रघुवंशी, आकाश शुक्ला, अंकुश शर्मा, निधि प्रसाद, स्वप्निल गौरखेड़े, स्नेहिल सराफ, श्रवण तम्बोली, खुशबू ठाकरे, हिमांशु पटेल, कुलभूषण ठाकुर, मोनिका दुबे शामिल हैं। संगठन सचिव सुधीर आज़ाद तम्बोली ने बताया कि संगठन विस्तार के लिए प्रदेश भर में सदस्यता अभियान जारी है, जिसमें रायपुर समेत प्रदेश के सभी जिलों से सदस्य जुड़ते जा रहे है, रायपुर जिला पदाधिकारियों तथा कार्यकारिणी की घोषणा पश्चात अब जल्द ही सभी जिलों में कार्यकारिणी गठित किया जा रहा है।