अवैध साल लकड़ी की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, दो पिकअप वाहन और तीन तस्कर पकड़े गए

Picsart 24 09 30 09 50 14 605 1

वन अपराध को रोकने में विभाग और जनसमुदाय के बीच बेहतर तालमेल बनने से ही सफलता मिलेगी,यह धरमजयगढ़ वनमण्डल में देखने को मिला है। रायगढ़, 30 सितंबर: धरमजयगढ़ वनमंडल के छाल रेंज में बीती रात अवैध साल लकड़ी की तस्करी करते हुए दो पिकअप वाहन पकड़े गए। यह घटना कूड़ेकेला सर्किल के ग़लीमार बीट की है, जहां से तस्कर साल की लकड़ी चुराकर ले जा रहे थे। ग्रामीणों को इस तस्करी की जानकारी मिलते ही उन्होंने वन विभाग को सूचित किया। इसके बाद वन विभाग और ग्रामीणों ने मिलकर बनहर गांव में घेराबंदी की। तस्करों ने भागने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों की मदद से तीन तस्कर पकड़े गए। इसी दौरान एक पिकअप वाहन पलट गया, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। वन विभाग ने इस कार्रवाई को ग्रामीणों और वन विभाग के बीच अच्छे तालमेल का नतीजा बताया। उन्होंने कहा, “ग्रामीणों की सतर्कता और सहयोग से हम तस्करों को पकड़ने में सफल रहे। इस तरह की अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए ग्रामीणों का सहयोग बेहद जरूरी है।” यह कार्रवाई वन अपराधों पर रोक लगाने की दिशा में एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।  

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस उपलब्धि पर जताई खुशी, जशपुर जिले ने राष्ट्रीय पोषण माह में रचा इतिहास,5 लाख से ज्यादा गतिविधियों के साथ प्रदेश में पहले स्थान पर

Picsart 24 09 28 15 31 40 678

  जशपुरनगर, 28 सितंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में छत्तीसगढ़ के आंगनबाड़ी केंद्रों में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान में जशपुर जिले ने कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन में प्रदेश में सबसे अधिक सफलता हासिल की है और पहले स्थान पर पहुंच गया है। जशपुर जिले में अब तक 5 लाख 68 हजार से अधिक गतिविधियों का संचालन किया जा चुका है, जिससे जिले ने प्रदेश भर में अपनी अलग पहचान बनाई है। राष्ट्रीय पोषण माह अभियान: जनआंदोलन के रूप में इस साल 1 से 30 सितंबर तक आयोजित ‘राष्ट्रीय पोषण माह’ का मुख्य उद्देश्य जनसमुदाय तक स्वास्थ्य, पोषण, और स्वच्छता के महत्व को पहुंचाना है। भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में इसे जनआंदोलन के रूप में संचालित किया जा रहा है, जिसमें जनप्रतिनिधि, पंचायतीराज संस्थाएं, स्वयंसेवी संस्थाएं, महिला स्व-सहायता समूह, युवा संगठन और अन्य सामाजिक संस्थाएं सक्रिय रूप से भाग ले रही हैं। अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण 2.0 कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता बढ़ाने, स्वच्छता बनाए रखने और कुपोषण की रोकथाम के लिए बड़े पैमाने पर गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल ने जनमानस में सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जशपुर जिला पूरे राज्य में राष्ट्रीय पोषण माह अभियान की सबसे उत्कृष्ट मिसाल पेश कर रहा है। 5 लाख से अधिक गतिविधियों के सफल आयोजन से यह स्पष्ट है कि जिला प्रशासन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, और स्थानीय समुदाय इस जनहितकारी अभियान को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर काम कर रहे हैं। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने कहा, “यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह जनआंदोलन है, जिसका उद्देश्य हमारे समाज के सबसे निचले तबके तक पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता का संदेश पहुंचाना है। जशपुर के लोग इस अभियान में पूरी सक्रियता से भाग ले रहे हैं और यही हमारी सफलता की कुंजी है।” इस अभियान में पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधि, महिला मंडल, नेहरू युवा केंद्र, नेशनल कैडेट कोर (NCC), और राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) जैसे संगठन भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इन सभी की सामूहिक भागीदारी ने इसे और अधिक प्रभावी बनाया है, जिससे जशपुर जिले में अभूतपूर्व परिणाम सामने आए हैं। इस अभियान ने जशपुर जिले में न केवल पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाई है, बल्कि स्थानीय समुदायों को एक साथ लाने और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में भी अहम भूमिका निभाई है। इस प्रेरणादायक पहल से प्रदेश के अन्य जिलों को भी सीख मिल रही है और वे भी इसे सफल बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए PM किसान सम्मान निधि योजना के लाभ को बढ़ाने के दिए निर्देश,किसान अनिल ने कहा – ‘मदद से हम किसानों को मिली मजबूती’

Picsart 24 09 28 13 29 48 089

जशपुर, 28 सितंबर 2024 मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने प्रदेश के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना का अधिक से अधिक लाभ दिलाने के निर्देश दिए हैं। यह योजना भारत सरकार की एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत किसानों को प्रति वर्ष 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता तीन समान किस्तों में दी जाती है, जिससे वे अपनी खेती-बाड़ी के कामों को बेहतर ढंग से कर सकें। जशपुर जिले के कांसाबेल विकास खंड के किसान अनिल राम को इस योजना का लाभ मिल रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “किसान सम्मान निधि से मुझे खेती करने में बड़ी आर्थिक सहायता मिली है। इस योजना का लाभ उठाकर मैं अपनी कृषि गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित कर पा रहा हूँ।” मुख्यमंत्री श्री साय के सुशासन में यह योजना सीधा किसानों तक पहुंच रही है, जिससे छोटे किसानों को बड़ी राहत मिल रही है। यह योजना खासतौर पर उन किसानों के लिए लाभदायक है जिनके पास 2 हेक्टेयर तक कृषि भूमि है। योजना का उद्देश्य इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारना और कृषि विकास को बढ़ावा देना है। इसके तहत किसानों के बैंक खातों में सीधे राशि ट्रांसफर की जाती है, जिससे वे बिना किसी परेशानी के खेती-बाड़ी के लिए आवश्यक संसाधन जुटा सकें। अन्य लाभ इस योजना का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना और उनके जीवन स्तर को सुधारना है। यह पहल न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही है, बल्कि पूरे कृषि क्षेत्र को भी सशक्त बना रही है। किसान सम्मान निधि योजना, किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, और प्रदेश के किसान इसे सराहनीय पहल मानते हैं।  

 संवेदनशील मुख्यमंत्री की तत्परता से  बादलखोल अभ्यारण्य क्षेत्र में टूटी पुलिया की मरम्मत कार्य शुरू,सोमारू ने कहा-साय साहब कर राज मा चिंता हटिस,ओला बताए के देरी हे बस…

IMG 20240928 WA0008

जशपुर,28 सितंबर 2024 / लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जशपुर जिले के बादलखोल अभ्यारण्य क्षेत्र में आवागमन बुरी तरह बाधित हो गया था। विशेष रूप से कलिया से जोराजाम सड़क पर रांझामुड़ा नाले की पुलिया बहने से स्थानीय लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों के आवागमन ठप होने की जानकारी मिलते ही, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को निर्देशित किया कि इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जाए। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद, विभागीय अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिया के निर्माण कार्य को शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री की इस तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की, जिसके कारण उन्हें बड़ी राहत मिली। पुलिया का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, जिससे जल्द ही आवागमन सामान्य होने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने सरकार के इस सकारात्मक कदम के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप से उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हुआ है। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री श्री साय ने जिस तरह हमारी समस्या को गंभीरता से लिया और त्वरित कार्यवाही करवाई, उसके लिए हम उनके आभारी हैं।”  

सिरफोड़वा कांड-2: स्वामी आत्मानन्द स्कूल में मारपीट का मामला थाने पहुंचा, फाइटर और कड़े से फोड़ा सिर

IMG 20240927 WA0016

जशपुर/कुनकुरी – शिक्षा के सरकारी केंद्र स्वामी आत्मानन्द हिंदी मीडियम स्कूल में छात्रों के बीच हुए मारपीट में 12 वीं कक्षा का एक छात्र बुरी तरह घायल हो गया।घटना 25 सितंबर की शाम करीब 4:30 बजे की है।घायल छात्र ने अपनी माँ के साथ कुनकुरी थाने में इसकी शिकायत की है। जैसा कि छात्र ने बताया कि एग्जाम लिखने जा रहा था तो लड़के बोले कि इधर से नहीं उधर से जाओ, उल्टा – सीधा बोलने लगे तो मैं लैंग्वेज सुधारकर बोलो तो उन लोग बोले”तुम छुट्टी टाइम में मिलना।छुट्टी होने के बाद स्कूल के बाहर बरगद पेड़ के पास 7-8 लड़के आये जिसमें एक फाइटर से और दो लोग कड़ा पकड़े थे,मारने लगे।” वहीं दूसरी ओर मारपीट में दूसरे पक्ष के छात्र की ओर से भी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।जिसमें शिकायतकर्ता छात्र समेत दस छात्रों (सभी 11 वीं में अध्ययनरत) को 12 वीं के शिकायतकर्ता छात्र ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पीटा है,गाली गलौच किया है। हम आपको बता दें कि महीने भर के अंदर यह दूसरी घटना है जिसमें इसी स्कूल के छात्रों के बीच मारपीट में फाइटर जैसे घातक हथियार का प्रयोग हुआ है।जिससे यह चर्चा होने लगी है कि आत्मानन्द स्कूल में पढ़ने वाले छात्र भविष्य के बुरे नागरिक बनने जा रहे हैं। यह सोचनेवाली बात है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृहक्षेत्र बल्कि उनकी विधानसभा में इस तरह की यह दूसरी घटना है।इससे समझा जा सकता है कि सीएम के गृहजिले में विद्या का दीपक किस तरह से बुझाया जा रहा है। बहरहाल,इस घटना की शिकायत कुनकुरी थाने में होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सायकिल रैली : आयुष्मान पखवाड़ा के तहत 28 को स्कूली बच्चों के साथ जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधि कहेंगे ‘आयुष्मान भवः’

IMG 20240927 160604

जशपुर 27 सितंबर 24 / जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में जिले आयुष्मान पखवाड़ा मनाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 28 सितंबर24 को सायकल रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली प्रातः 8 बजे से रंजीता स्टेडियम से महाराजा चौक , सन्ना रोड, हनुमान मंदिर, जैन मंदिर, बस स्टैंड, नीचे रोड से होते हुए रंजिता स्टेडियम में रैली का समापन होगा। जिला प्रशासन ने जनप्रतिनिधिगण, अधिकारियों, कर्मचारियों। स्कूली बच्चों को सायकल रैली में शामिल होने का आग्रह किया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी विश्व पर्यटन दिवस पर बधाई

IMG 20240920 WA0016 1

रायपुर, 27 सितंबर 2024 – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि इस दिन का उद्देश्य पर्यटन के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहरों से समृद्ध है। यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल, जैसे चित्रकोट जलप्रपात, सिरपुर का लक्ष्मण मंदिर, और बस्तर का दशहरा, देशभर में प्रसिद्ध हैं। इसके अलावा, प्राचीन दंडकारण्य वन और माता कौशल्या की जन्मस्थली जैसे स्थल राज्य के गौरव का प्रतीक हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार इन स्थानों को विकसित कर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है, ताकि छत्तीसगढ़ की सुंदरता और विरासत से पूरी दुनिया परिचित हो सके।  

कुंभकारों को मिला सम्मान : मुख्यमंत्री श्री साय ने 100 कुंभकारों को दिया इलेक्ट्रॉनिक चाक

IMG 20240926 WA0005

  *जशपुर, 26 सितम्बर 2024/* पारम्परिक कलाओं से समृद्ध जशपुर में कुंभकारों की अद्भुत कला के सम्मान के रूप में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को अपने बगिया स्थित निवास कार्यालय से जिले के 100 कुंभकार शिल्पकारों को इलेक्ट्रॉनिक चाक देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कुंभ शिल्प कला के मूर्धन्य कलाकारों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनसे चर्चा की। इस अवसर अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासंघ के प्रांत संरक्षक शम्भूनाथ चक्रवर्ती ने बताया कि जशपुर जिले में 195 ग्रामों में 2236 कुम्भकार परिवारों के 100 शिल्पकारों को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव के द्वारा उपहार के रूप में इलेक्ट्रॉनिक चाक दिया गया है। जिसपर उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा हमें अपनी कला के विस्तार के लिए इलेक्ट्रॉनिक चाक प्रदान किया गया है इसके लिए हम बहुत आभारी हैं। उल्लेखनीय है कि माटी कला बोर्ड की ओर से कुम्भकार टेराकोटा योजना के तहत इलेक्ट्रॉनिक चाक कुम्भ शिल्पकारों को प्रदान किया जा रहा है। इसके तहत 22 हज़ार 2 सौ लागत के 100 इलेक्ट्रॉनिक चाक शिल्पकारों को प्रदान किये गए हैं।

सभी ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित करने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर होने लगा अमल,जशपुर जिले की इन पंचायतों में एक्सपर्ट पहुंचे

IMG 20240923 WA0015

*जिले में टीबी मुक्त ग्राम पंचायत घोषित करने के लिए चलाया जा रहा है अभियान* *एकलव्य विद्यालय घोलेंग, बटईकेला, सन्ना,सराईटोला में किया गया टीबी जागरूकता का कार्यक्रम* *टीबी रोग होने के कारण, लक्षण, जांच और उपचार के संबंध में दी गई जानकारी* जशपुर 23 सितम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले के ग्राम पंचायतों में टीबी मुक्त ग्राम पंचायत घोषित करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिला को टीबी मुक्त करने पिरामल फाउन्डेशन द्वारा ट्राइबल टीबी इनिसिएटिव प्रोजक्ट के जिल के समस्त एकलव्य विद्यालयों में टीबी जागरूकता का कार्यक्रम किया गया। एकलव्य विद्यालय घोलेंग, बटईकेला, सन्ना, सराईटोला में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को टीबी रोग होने के कारण, लक्षण, जांच, उपचार, निक्ष्य मित्र, निक्षय पोषण योजना और प्रोत्साहन राशि पर विस्तारपूर्ण जानकारी प्रदान किया गया और कभी भी किसी व्यक्ति को एक भी लक्षण होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र मितानिन, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, पिरामल टीम से संपर्क कर सकते हैं। डॉ. उदय प्रकाश भगत जिला क्षय नियंत्रण अधिकारी एवं कुसुम बड़ा उप संचालक पंचायत नोडल अधिकारी टीबी मुक्त भारत अभियान जशपुर के कुशल मार्गदर्शन में पिरामल फाउन्डेशन द्वारा टीबी मुक्त पंचायत पर सक्रियता से कार्य किया जा रहा है। रूस्तम अंसारी जिला समन्वयक एनटीईपी द्वारा जानकारी दिया गया कि वर्ष 2024 में जिले के 220 पंचायतों को समस्त विभाग पंचायत प्रतिनिधि, पिरामल फाउन्डेशन के सहयोग से संयुक्त प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम को पलक टांडिया, जितेन्द्र जीत, यश पाण्डे, गांधी फेलो एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक संतोष सोन द्वारा संपन्न किया गया।

PM आवास:विष्णु के सुशासन में जिले के 10 हजार से अधिक हितग्राहियों को मिला पक्का आवास

Picsart 24 09 23 13 29 01 454

जशपुर 23 सितम्बर 2024/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के सुशासन में दूरस्थ अंचल के लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल रहा है। हर एक व्यक्ति का सपना होता है कि उनका अपना एक पक्का मकान हो, जिसे पूरा करने के लिए वह आजीवन परिश्रम करता है लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति के लिए स्वयं का पक्का मकान बना पाना एक सपने ही रह जाता है । ऐसे में उनके सपने साकार प्रधानमंत्री आवास योजना कर रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् जिले के हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है। इनमें दिसम्बर 2023 से 22 सितम्बर 2024 तक कुल 10 हजार 706 हितग्राहियों का आवास निर्माण कराया जा चुका है। ऐसी ही एक कहानी जशपुर जिले के जनपद पंचायत मनोरा के ग्राम पंचायत करदना (छतौरी) के हितग्राही श्रीमती करमी बाई का है, जो राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहलाने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा से हैं। ये जनजाति ज्यादातर घने जंगलो में पेड़, पत्ते एवं छाल से झोपड़ी बनाकर निवास करते थे जिन्हें बरसात के मौसम में प्रतिवर्ष टपकते छत एवं सांप-बिच्छू की समस्या रहती थी। जिसके कारण उन्हें जीवन-यापन करना एक चुनौती थी। इनके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना एक वरदान साबित हुई है। मुख्यमंत्री के सार्थक प्रयास से विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा के सपने भी पूरे हो रहे हैं। हितग्राही ने पक्का मकान मिलने से मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है।