मधेश्वर महादेव: मयाली में शिव भक्ति की धारा, शिवलोक सा नज़ारा

IMG 20250321 WA0027 1

मयाली,जशपुर, 21 मार्च: जशपुर जिले के मयाली स्थित प्रसिद्ध प्राकृतिक शिवलिंग मधेश्वर महादेव के पास भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। महाशिवपुराण कथा के आयोजन ने इस पवित्र स्थल को और अधिक दिव्यता से भर दिया है। श्रद्धा का रंग इस कदर चढ़ चुका है कि लोग इसे अब शिवलोक कहने लगे हैं। कलश यात्रा में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब आज कथा के प्रारंभ से पहले कुनकुरी के बेलजोरा नदी से लेकर मयाली कथा स्थल तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। ग्यारह हजार महिलाएं सिर पर कलश रखकर हर-हर महादेव के जयकारों के साथ आगे बढ़ीं। पूरा वातावरण शिवमय हो गया। इस पवित्र यात्रा में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय भी शामिल हुईं। पं. प्रदीप मिश्रा सुनाएंगे महाशिवपुराण 21 मार्च से 27 मार्च तक प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा महाशिवपुराण कथा का वाचन किया जाएगा। जैसे ही कथा का शुभारंभ हुआ, मयाली का पूरा क्षेत्र “हर-हर महादेव” और “जय भोलेनाथ” के नारों से गूंज उठा। मधेश्वर महादेव: जहां शिवलोक का अहसास होता है मयाली में स्थित विश्व का सबसे बड़ा प्राकृतिक शिवलिंग आस्था का केंद्र बन चुका है। यहां आने वाले श्रद्धालु इसे किसी शिवलोक से कम नहीं मानते। कहते हैं कि इस प्राकृतिक शिवलिंग के दर्शन मात्र से जीवन धन्य हो जाता है। भक्तों में भारी उत्साह महाशिवपुराण कथा सुनने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु यहां शिव की भक्ति में लीन होकर भजन-कीर्तन कर रहे हैं। मयाली की पावन भूमि शिवधाम जैसी अनुभूति करा रही है। इस ऐतिहासिक आयोजन के साथ, मधेश्वर महादेव शिवलिंग पर आस्था का रंग पूरी तरह चढ़ चुका है और यह स्थान शिव भक्तों के लिए एक दिव्य तीर्थ बनता जा रहा है।  

कुनकुरी नगर पंचायत का उपाध्यक्ष कौन बनेगा? कांग्रेस-भाजपा के अंदरखाने की हलचल ये है,,,

IMG 20250318 10310386

कुनकुरी,18 मार्च 2025 – आज 11 बजे से छत्तीसगढ़ की सबसे चर्चित नगरपंचायत कुनकुरी के पार्षद उपाध्यक्ष का चुनाव करेंगे।इस चुनाव में आंकड़े की बात करें तो 8 पार्षद भाजपा के हैं और 7 कांग्रेस के अध्यक्ष को जोड़ने पर आंकड़ा 8 यानी बरोबर। ऐसे में टॉस होगा? जरा ठहरिए,, भाजपा से 8 पार्षद बनते ही पार्षदों में उपाध्यक्ष बनने की होड़ शुरू हो गई थी।जिसमें टॉप 3 में अमन शर्मा,अमित मिश्रा और राजेश ताम्रकार का नाम था।जो समय बीतते-बीतते आज की स्थिति में दावेदार 4 हैं।भाजपा के अंदरखाने में यह बात जमकर चल रही है कि चौथे दावेदार महिला पार्षद गुलापी पैंकरा हैं,जो 20 साल पहले वार्ड पंच रहीं,फिर नगरपंचायत घोषित हुआ तो अनिल तिर्की नगरपंचायत अध्यक्ष और गुलापी उपाध्यक्ष मनोनीत हुईं।फिर हर चुनाव में भाजपा की टिकट पर पार्षद चुनाव जीततीं आ रही हैं।सूत्र बता रहे हैं कि उन्होंने भी उपाध्यक्ष बनने की अपनी मंशा पार्टी हाईकमान के सामने रखी है। वैसे देखा जाय तो जनचर्चा में नगरपंचायत में अध्यक्ष विनयशील को कोई टक्कर दे सकता है तो अमन शर्मा का नाम सबकी जुबान पर है।राजेश ताम्रकार सबसे लोकप्रिय किंतु कांग्रेस की सहानुभूति पाने के कारण खतरे में है।अमित मिश्रा कांग्रेस की जमानत जब्त करके सबसे ज्यादा वोटों से दूसरी बार पार्षद बनकर पहुंचे हैं। ये तो हुई भाजपा के अंदरखाने की हलचल! उधर कांग्रेस भी भूपेश के शपथग्रहण समारोह में आने के बाद बहुत ज्यादा चार्ज में है।जिसका असर कांग्रेस के पार्षदों में भी उपाध्यक्ष बनने की बढ़ती ललक से समझ मे आ रहा है।यही वह वजह है कि ललक पाले हुए पार्षद को अगर उपाध्यक्ष की टिकट नहीं मिली तो क्रॉस वोटिंग कर सकता है,यह भांपकर भूपेश के काफिले में कुनकुरी के सातों पार्षदों को रेस्ट हाउस से अंडर अरेस्ट कर झारसुगुड़ा ले गए।रात भर होटल में रुकवाकर कांग्रेस की बलिदानी घुट्टी पिलाई गई और सूत्र बता रहे हैं कि अभी कुछ देर में शहर लौट जाएंगे रही बात उपाध्यक्ष के दावेदार की तो नम्बर 1 का पार्षद दीपक केरकेट्टा,रुखसाना खातून का नाम सामने आया है।दोनों दूसरी बार पार्षद चुने गए हैं। अब देखना होगा कि कुनकुरी नगरपंचायत के उपाध्यक्ष पद पर किस पार्षद का नाम जीतकर सामने आता है।

बड़ी खबर: राजनैतिक सौहार्द के मिसाल सालिक साय बने जिला पंचायत अध्यक्ष,उपाध्यक्ष बने शौर्य प्रताप सिंह जूदेव

IMG 20250312 WA0003

जशपुर ,12 मार्च 2025 – आज जिला पंचायत जशपुर के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद का निर्वाचन हो रहा है।जिसमें अंदरखाने से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है कि जिला पंचायत सदस्य सालिक साय ने अध्यक्ष पद पर नामांकन दाखिल किया लेकिन अभी 11:40 तक अन्य किसी भी सदस्य ने नामांकन दाखिल नहीं किया।इसी तरह शौर्य प्रताप सिंह जूदेव ने उपाध्यक्ष पद का नामांकन भरा जिनके विरुध्द भी किसी अन्य सदस्य ने नामांकन नहीं भरा। इसका मतलब दोनों पदों पर भाजपा के दावेदार निर्विरोध हो गए हैं।हालांकि अभी इसकी अधिकारिक घोषणा बाकी है।वहीं सालिक साय के निर्विरोध की खबर पाकर जिला पंचायत के बाहर समर्थकों में खुशी देखी जा रही है। हम आपको बता दें कि सालिक साय ने इस बार कांग्रेस के गढ़ रहे तमता क्षेत्र से डीडीसी का चुनाव लड़ा और भारी बहुमत से चुनाब जीतकर जिला पंचायत पहुंव्हे हैं।इनकी सरलता,सौम्यता के साथ ही सबको साथ लेकर चलने की समझदारी इनकी जीत का बड़ा कारण बनी है।कांग्रेस समर्थित तीन डीडीसी के रहते हुए भी कांग्रेस ने लोकतांत्रिक विरोध भी नहीं किया।

क्या व्हाट्सएप ग्रुप से जंगल की आग बुझाई जा सकती है? जशपुर से जवाब आया ‘हाँ’

IMG 20250302 WA0041

जशपुर,02 मार्च 2025 – जशपुर जिले में गर्मी शुरू नहीं हुई है लेकिन जंगल मे आग लगने की घटनाएं सामने आने लगी हैं।ऐसे में आज शाम को जंगल मे आग लगने की एक घटना व्हाट्सएप ग्रुप में साझा करते ही एक मिनट में आग को बुझा लिया गया।इसका मतलब है कि वन विभाग को सूचना जरूर पहले मिल गई लेकिन ग्रुप में आने के बाद वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी फील्ड में कितने एक्टिव हैं,यह इससे पता चला। दरअसल,जशपुर जिले में एक व्हाट्सएप ग्रुप ‘वन मित्र’ की सक्रियता से जंगल में लगी आग को तुरंत बुझाने में सफलता मिली है। शहर से सटे बेलमहादेव जंगल में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगाए जाने की सूचना स्थानीय युवक लालू यादव ने ‘वन मित्र’ ग्रुप में साझा की। यह संदेश शाम 6 बजकर 38 मिनट पर ग्रुप सदस्य रामप्रकाश पांडे ने देखा और तुरंत वन अधिकारियों को सूचित किया। आईएफएस अधिकारी आशीष अग्रवाल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वनकर्मियों को घटनास्थल पर भेजा, जिन्होंने 7 बजकर 9 मिनट पर आग पर काबू पा लिया। यह घटना दर्शाती है कि सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स, विशेषकर व्हाट्सएप ग्रुप्स, वन संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। ‘वन मित्र’ ग्रुप की तत्परता और समन्वय से जंगल को बड़ी क्षति से बचाया जा सका।  

शहर के चुनावी बाजार से 20 का नोट बाहर,सीधे 100 फिर 500 देने के बाद ही चुनाव प्रचार की बात करो

IMG 20230819 202303

जशपुर/कुनकुरी,08 फरवरी 2025 – नगरपंचायत कुनकुरी हॉट सीट में चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है।अध्यक्ष और 15 पार्षद के चुनाव का शोर पूरे शवाब पर है।वहीं वोटरों के भी दिन बन आये हैं। प्रत्याशी घुटने से नीचे जाकर पाँव छू रहे हैं और आशीर्वाद से पहले वोट ही मांग ले रहे हैं।जैसे ही मुहल्ले में जा रहे हैं,वोट बेचनेवाले गैंग से पहले बात करनी पड़ रही है।इससे पहले बात शुरू करने के लिए एक-एक को सौ नहीं दो पांच सौ की कड़क नोट चाहिए। गलती से एक प्रत्याशी समर्थक ने 20 का नोट दिया तो लड़खड़ाता वोटर बमक गया,बोला कि 20 में क्या मिलेगा और इसे कहाँ डालूँ।ऐसी विचित्र परिस्थितियों में चुनाव प्रचार करना एक बड़ी कलाकारी है। कुनकुरी शहर में नगरपंचायत अध्यक्ष की सीट के लिए केवल दो ही उम्मीदवार मैदान में है।एक सुदबल राम यादव और दूसरे गुप्ता विनयशील।पार्षदों में वार्ड नम्बर 15 में घमासान मचा हुआ है।आज कुनकुरी शहर में हिन्दू स्वाभिमान सूर्य कुमार प्रबल प्रताप सिंह जूदेव,मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी विष्णुदेव साय, यूथ आइकॉन मंत्री ओपी चौधरी प्रचार की कमान सम्हालेंगे।

कुनकुरी नगरपंचायत अध्यक्ष का ताज किसके सिर पर सजेगा?जातियों में बंटे खेतों में वोटों की लहलहाती फसल काटने उतरे सुदबल और विनयशील पर पूरे छत्तीसगढ़ की निगाहें क्यों? एक विश्लेषण

IMG 20230819 202303 1

प्रदेश में नगरपंचायत की एक सीट काफी सुर्खियों में हैं – कुनकुरी नगरपंचायत अध्यक्ष की सीट।वह इसलिए कि इसी सीट पर वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोनों ने अपनी पसंद के उम्मीदवार उतारे हैं।उसपर भी दिलचस्प ये कि अध्यक्ष पद पर दो ही प्रत्याशी खड़े हैं, एक सत्ता दल बीजेपी से सुदबल राम यादव ,दूसरे सत्ता से बेदखल दल कांग्रेस से विनयशील गुप्ता। इतने से आपको यह समझ में आ गया होगा कि नगरपंचायत कुनकुरी का चुनाव नेक-टू-नेक है।निर्दलीय कोई है नहीं जो चुनाव में किसी का खेल बिगाड़ दे या बना दे। मतदान 11 फरवरी को होना है।आज शाम से चुनावी शोर भी थम जाएगा।शहर में दोनों प्रत्याशी गली-गली,चौक-चौराहों,बस्तियों में घूम रहे हैं।विनयशील का चुनावी कमान पूर्व विधायक यूडी मिंज,जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव समेत तमाम पुराने कांग्रेसी नेताओं ने सम्हाला हुआ है।वहीं सुदबल राम यादव को जिताने के लिए कुनकुरी के वर्तमान विधायक व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय,जिलाध्यक्ष भरत सिंह समेत भाजपा के तमाम नेता सम्हाल रहे हैं। अब बचे वोटर तो जो बात देखने-सुनने और वोटरों से चर्चा ने सामने आई उसमें पहला यह कि ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने से शहर का विकास और ज्यादा होगा।वोटरों की बुनियादी सुविधाओं में वृद्धि होगी।वहीं दूसरा यह कि सुदबल राम यादव मुख्यमंत्री का प्रत्याशी है तो अगर हार गया तो मुख्यमंत्री सीधे कुनकुरी से नाराज़ हो सकते हैं,जिसका रिस्क उठाने में खासकर वे मतदाता झिझक रहे हैं जो सीएम के मिलने-जुलने वालों में से हैं।ऐसे जागरूक मतदाता ही चुनावी खेल में मोहरे का काम करते हैं। विनयशील गुप्ता को लेकर पहली बात यह कि कुनकुरी शहर में उनके रौनियार समाज के वोटर ज्यादा हैं जिन्हें बीजेपी का कोर वोटर माना जाता है।पहली बार कोई प्रत्याशी इस समाज से लड़ रहा है।विनयशील ने बीते 5 साल कांग्रेस की सत्ता में राजनीति को करीब से देखा-समझा है बल्कि राजनीति में शामिल रहकर देश-प्रदेश के कई चुनावों में मॉनिटरिंग भी की।कुनकुरी शहर में अगर एक लाइन में चुनाव के समझने की कोशिश करें तो यह सम्भव नहीं है।लोकल इलेक्शन में वोटर आपको ही,आपको ही कहकर प्रत्याशी को भ्रमित करता है जो यहां भी दिख रहा है।जो कह रहे हैं कि बीजेपी जीतेगी, कांग्रेस जीतेगा वे विचारधारा से प्रभावित वोटर हैं।आम वोटर चुप है,11 तारीख़ को ईवीएम में जायेगा और अपना वोट चुपचाप दबा आएगा। बहरहाल,चुनावी दंगल जारी है।

*कुनकुरी शहर में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने सम्हाली प्रचार की कमान, प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और भावी योजना पर मांग रही हैँ समर्थन..*

IMG 20250206 WA0004

कुनकुरी का विकास अपने आप में मॉडल बनेगा – कौशल्या साय जशपुर,06 फरवरी 2025 –  नगर पंचायत कुनकुरी में भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रचार की कमान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने सम्हाल लिया है। बुधवार को कुनकुरी के हनुमान टेकरी में मत्था टेक आशीर्वाद लेकर प्रचार अभियान शुरू किया। दिन भर कुनकुरी के सभी 15 वार्डो में घर-घर में घूम कर कौशल्या साय ने मतदाताओं से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,प्रदेश सरकार और भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्थन माँगा। सीएम मैडम को अपने बीच पाकर कुनकुरी नगरवासियो ने उनका सम्मान किया और महिलाओं ने  बीजेपी की टोपी पहनकर समर्थन दिया। प्रचार अभियान में कौशल्या साय ने बीते 13 महीने के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा कुनकुरी के विकास के लिए किए गए कार्य और भावी योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुनकुरी और जशपुर जिला मुख्यमंत्री के ह्रदय के धड़कनो में बसते हैँ। इसलिए वे चाहते हैँ कि कुनकुरी और जशपुर जिले का ऐसा विकास हो कि यह देश-प्रदेश के लिए एक मिसाल बन जाए। इसकी शुरुआत हो चुकी है। मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के लिए 220 बिस्तर अस्पताल,400 केवी विद्युत केंद्र की स्थापना,मयाली नेचर कैम्प और मधेश्वर महादेव पहाड़ को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने,स्पोर्ट्स काम्पलेक्स,हाई टेक बस स्टेण्ड तो बस शुरुआत है। उन्होंने कहा कि कुनकुरी का विकास अपने आप में एक मॉडल बनेगा। सीएम विष्णुदेव साय और भाजपा को सिर्फ कुनकुरीवासियो का साथ चाहिए।उन्होंने सभी मतदाताओं को अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के प्रत्याशी सुदबल यादव और पार्षद पद के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल थे।

महाकुंभ मेले में भगदड़ से 14 की मौत, 50 से अधिक घायल,ताजा हालात ये है,,,

IMG 20250129 090050

प्रयागराज के संगम तट पर मंगलवार-बुधवार की रात लगभग डेढ़ बजे भगदड़ मचने से 14 से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घटना का विवरण: समय और स्थान: यह हादसा संगम तट पर मंगलवार-बुधवार की रात करीब 1:30 बजे हुआ। कारण: प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अफवाह के चलते संगम नोज पर भगदड़ मची। कुछ महिलाएं जमीन पर गिर गईं और लोग उन्हें कुचलते हुए निकल गए। प्रशासनिक कार्रवाई: अखाड़ों का स्नान रद्द: प्रशासन के अनुरोध पर सभी 13 अखाड़ों ने मौनी अमावस्या का अमृत स्नान रद्द कर दिया है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने कहा कि संगम नोज पर अधिक भीड़ के कारण यह फैसला लिया गया है। उच्चस्तरीय संज्ञान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर घटना की जानकारी ली है। मृतकों की पहचान: प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों में शामिल कुछ व्यक्तियों के नाम इस प्रकार हैं: आशीष फरहत मनीष विकास सचिन सृष्टि प्रकाश राजेश अजय लता सुरक्षा उपाय: प्रवेश पर रोक: हादसे के बाद संगम नोज इलाके में आम लोगों की एंट्री बंद कर दी गई है। भीड़ और न बढ़े, इसलिए प्रयागराज शहर में भी श्रद्धालुओं के आने पर रोक लगा दी गई है। इसके लिए शहर की सीमा से सटे जिलों में प्रशासन को मुस्तैद कर दिया गया है। सुरक्षा बलों की तैनाती: संगम तट पर एनएसजी कमांडो ने मोर्चा संभाल लिया है। स्वास्थ्य सेवाएं: चिकित्सा सुविधा: स्वरूपरानी अस्पताल में 14 शव पोस्टमॉर्टम के लिए लाए जा चुके हैं। घायलों का इलाज जारी है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से शांति बनाए रखने की अपील की है और आश्वासन दिया है कि स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सोर्स – दैनिक भास्कर,एबीपी न्यूज

छत्तीसगढ़ के निर्भीक पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या पर झारखंड के पत्रकारों ने जताई कड़ी नाराज़गी,कहा- हत्यारों को फांसी दो

IMG 20250107 08525166

गुमला(झारखण्ड), 07 जनवरी 2025 – बस्तर के प्रसिद्ध और निर्भीक पत्रकार मुकेश चंद्रकार की निर्मम हत्या ने पूरे पत्रकारिता जगत को झकझोर कर रख दिया है। इस कायराना हमले के विरोध में झारखंड के पत्रकारों ने एकजुट होकर श्रद्धांजलि दी और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की। गुमला जिले में आयोजित आपात बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह ने की। इस दौरान उपस्थित पत्रकारों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे पत्रकारिता और अभिव्यक्ति की आज़ादी पर हमला करार दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि ऐसे हमलों को समाज में कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पत्रकारों की प्रमुख मांग थी कि नृशंस हत्या में शामिल दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर फांसी की सजा दी जाए। साथ ही, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और एक सदस्य को सरकारी नौकरी सुनिश्चित की जाए। पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग बैठक में यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि पत्रकारों के लिए विशेष सुरक्षा कानून लाने की प्रक्रिया तेज की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। वरिष्ठ पत्रकारों ने बताया कि इस मामले में प्रेस क्लब महासंघ और झारखंड के मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके जरिए दोषियों को जल्द से जल्द न्याय के कटघरे में खड़ा करने की मांग की जाएगी। पत्रकारों ने एक स्वर में कहा कि मुकेश चंद्रकार जैसे निर्भीक पत्रकार समाज के लिए प्रेरणा हैं, और उनकी हत्या का दोषियों को कड़ा परिणाम भुगतना होगा।  

BIG UPDATE : मुकेश चंद्रकार हत्याकांड: मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर हैदराबाद में पकड़ा गया, पूछताछ जारी

IMG 20250106 WA0003

#justiceformukesh रायपुर,06 जनवरी 2025 –  पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में बड़ा अपडेट सामने आया है। इस जघन्य अपराध के फरार मुख्य आरोपी सुरेश चंद्रकार को एसआईटी टीम ने देर रात हैदराबाद से हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सुरेश को पकड़ने के लिए व्यापक अभियान चलाया था, जो अब सफल हो गया है। एसआईटी द्वारा गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की प्रक्रिया जारी है। सुरेश चंद्रकार से पूछताछ के दौरान हत्याकांड के कई अहम पहलुओं पर से पर्दा उठने की संभावना है। साथ ही इस मामले से जुड़े अन्य संदिग्धों की भूमिका भी उजागर हो सकती है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा ने कल इस हत्याकांड की जांच में तेजी लाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया था। सुरेश चंद्रकार गिरफ्तारी को इस दिशा में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। इस मामले में पुलिस द्वारा जल्द ही और खुलासे किए जाने की संभावना है। वहीं, सुरेश चंद्रकार की गिरफ्तारी के बाद हत्याकांड से जुड़े कई अनसुलझे सवालों के जवाब मिलने की उम्मीद है।