भगवान को पहले किया प्रणाम, फिर पूजा सामग्री पर किया हाथ साफ…

temple thief

 कवर्धा। शहर के चोर अब मंदिरों को भी निशाना बनाने में नहीं चूक रहे हैं. करपात्री पार्क तालाब किनारे शिव मंदिर में पूजा सामग्री की चोरी करते नाबालिग चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है. मंदिर में रखे जल चढ़ाने तांबे का लोटा, पूजा के लिए रखी गई आरती सामग्री को चुराने से पहले चोर ने भगवान को प्रमाण किया, फिर सामान लेकर नौ-दो ग्यारह हो गया. यह पूरी घटना मंदिर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. 

कांग्रेस महासचिव ने कोषाध्यक्ष पर लगया करोड़ों के गबन का आरोप…

20230128145823 congress 1

रायपुर। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले छत्तीसगढ़ में एक लेटर बम फटा है। प्रदेश महासचिव अरुण सिंह सिसोदिया ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को पत्र लिखकर पार्टी के कोषाध्यक्ष पर 5 करोड़ 89 लाख रुपये गबन का आरोप लगाया है। इस पत्र को लेकर सिसोदिया का कहना है कि, हां पार्टी के पैसे को लेकर उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को एक पत्र लिखा है, लेकिन पत्र मिडिया को किसने लीक किया यह मैं नहीं जानता। पीसीसी चीफ बैज को लिखे पत्र में महासचिव सिसोदिया ने कहा कि, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी में कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल ने अपने मित्र और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनितिक सलाहकार विनोद वर्मा के बेटे की कंपनी टेसू मीडिया लैब गाजियाबाद को 5 करोड़ 89 लाख रुपए बिना तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम व प्रभारी महामंत्री की जानकारी या अनुमति के भुगतान कर दिया। जबकि कोषाध्यक्ष को कार्यादेश जारी करने की अनुमति नहीं थी। पार्टी बायलाज के अनुसार प्रदेश कार्यकारणी में प्रस्ताव लाकर पास करना आवश्यक है और प्रदेश अध्यक्ष से नोटशीट का एप्रूवल लिया जाना जरूरी है।

बेमौसम बारिश से फसलों का भारी नुकसान, मुख्यमंत्री साय ने कहा- ‘किसान भाइयों को मायूस होने की जरूरत नहीं , नुकसान का आकलन किया जा रहा’

106386420

रायपुर. छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. फसलों को भारी नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है. जिसके लिए एक तरफ जहां पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि  “राजनांदगांव व कवर्धा ज़िलों सहित पूरे छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुक़सान पहुंचा है। राज्य सरकार से अनुरोध है कि किसानों को तत्काल मुआवजा दिया जाए। यथाशीघ्र नुक़सान का आंकलन करके बीमा की राशि भी दिलवाई जाए।” वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक्स पर कहा कि “बेमौसम बारिश और ओले गिरने से फसलों को हानि हुई है। पर इससे किसान भाइयों को मायूस होने की जरूरत नहीं है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। हमारी सरकार किसानों के हितों के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।” यानि बेमौसम बारिश से हताहत हुए सभी किसानों को मुआवजा दिया जाएगा. जिसके लिए नुकसान का आकलन भी शुरू किया जा चुका है.