खुशखबरी: निःसंतान दंपतियों के सूने आंगन में खिलेगी मुस्कान, कांसाबेल में 10 मई को लगेगा निःशुल्क जांच एवं परामर्श शिविर
खुशखबरी: निःसंतान दंपतियों के सूने आंगन में खिलेगी मुस्कान, कांसाबेल में 10 मई को लगेगा निःशुल्क जांच एवं परामर्श शिविर रायगढ़/जशपुर: आधुनिक जीवनशैली में बढ़ते तनाव और प्रदूषण के कारण निःसंतानता एक गंभीर चुनौती बनती जा रही है। इसी समस्या के समाधान और जागरूकता के उद्देश्य से अपेक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं आईवीएफ सेंटर, रायगढ़ द्वारा जशपुर जिले के कांसाबेल में एक विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का विवरण दिनांक: 10 मई 2026 (रविवार) स्थान: श्री सनातन धर्मशाला, कांसाबेल, जिला – जशपुर (छ.ग.) विशेषज्ञ: सुप्रसिद्ध इनफर्टिलिटी विशेषज्ञ डॉ. रश्मि गोयल पलायन की मजबूरी होगी खत्म, घर के पास मिलेगा आधुनिक इलाज अक्सर देखा जाता है कि सही जानकारी के अभाव में दंपती इलाज कराने में देरी कर देते हैं, जिससे उम्र बढ़ने पर गर्भधारण की संभावनाएं कम हो जाती हैं। डॉ. रश्मि गोयल ने बताया: “हमारा लक्ष्य है कि कांसाबेल और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को विश्वस्तरीय इलाज के लिए महानगरों की ओर पलायन न करना पड़े। रायगढ़ में ही अब सभी एडवांस तकनीकें उपलब्ध हैं, जिससे अपेक्स हॉस्पिटल पूरे छत्तीसगढ़ में अधिकतम सफलता दर (Success Rate) देने में सफल रहा है।” सामाजिक सोच बदलने पर जोर: पुरुष भी हो सकते हैं जिम्मेदार डॉ. रश्मि ने एक महत्वपूर्ण तथ्य साझा करते हुए कहा कि समाज में आज भी बांझपन के लिए केवल महिलाओं को दोषी माना जाता है, जबकि वैज्ञानिक सर्वे के अनुसार 50 प्रतिशत से अधिक मामलों में पुरुष बांझपन जिम्मेदार होता है। यह शिविर इस रूढ़िवादी सोच को बदलने और लोगों को सही समय पर वैज्ञानिक इलाज अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। शिविर में मिलने वाली सुविधाएं इस ओपीडी शिविर में आने वाले मरीजों को विशेष लाभ दिए जाएंगे: निःशुल्क परामर्श: विशेषज्ञ डॉ. रश्मि गोयल द्वारा व्यक्तिगत सलाह। निःशुल्क वीर्य जांच (Semen Analysis): पुरुषों के लिए फ्री टेस्टिंग की सुविधा। उन्नत तकनीक की जानकारी: आईवीएफ (IVF) और अन्य आधुनिक उपचारों पर मार्गदर्शन। अग्रिम पंजीयन अनिवार्य भीड़ और असुविधा से बचने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने अग्रिम पंजीयन (Registration) की सलाह दी है। इच्छुक व्यक्ति नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क कर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं: 📞 9329142515 📞 9329915091 APEX हॉस्पिटल की यह पहल जशपुर जिले के उन परिवारों के लिए उम्मीद की नई किरण लेकर आई है, जो लंबे समय से संतान सुख की प्रतीक्षा कर रहे हैं।