खुशखबरी: निःसंतान दंपतियों के सूने आंगन में खिलेगी मुस्कान, कांसाबेल में 10 मई को लगेगा निःशुल्क जांच एवं परामर्श शिविर

WhatsApp Image 2026 04 03 at 17.49.27

खुशखबरी: निःसंतान दंपतियों के सूने आंगन में खिलेगी मुस्कान, कांसाबेल में 10 मई को लगेगा निःशुल्क जांच एवं परामर्श शिविर रायगढ़/जशपुर: आधुनिक जीवनशैली में बढ़ते तनाव और प्रदूषण के कारण निःसंतानता एक गंभीर चुनौती बनती जा रही है। इसी समस्या के समाधान और जागरूकता के उद्देश्य से अपेक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं आईवीएफ सेंटर, रायगढ़ द्वारा जशपुर जिले के कांसाबेल में एक विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का विवरण दिनांक: 10 मई 2026 (रविवार) स्थान: श्री सनातन धर्मशाला, कांसाबेल, जिला – जशपुर (छ.ग.) विशेषज्ञ: सुप्रसिद्ध इनफर्टिलिटी विशेषज्ञ डॉ. रश्मि गोयल पलायन की मजबूरी होगी खत्म, घर के पास मिलेगा आधुनिक इलाज अक्सर देखा जाता है कि सही जानकारी के अभाव में दंपती इलाज कराने में देरी कर देते हैं, जिससे उम्र बढ़ने पर गर्भधारण की संभावनाएं कम हो जाती हैं। डॉ. रश्मि गोयल ने बताया: “हमारा लक्ष्य है कि कांसाबेल और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को विश्वस्तरीय इलाज के लिए महानगरों की ओर पलायन न करना पड़े। रायगढ़ में ही अब सभी एडवांस तकनीकें उपलब्ध हैं, जिससे अपेक्स हॉस्पिटल पूरे छत्तीसगढ़ में अधिकतम सफलता दर (Success Rate) देने में सफल रहा है।”   सामाजिक सोच बदलने पर जोर: पुरुष भी हो सकते हैं जिम्मेदार डॉ. रश्मि ने एक महत्वपूर्ण तथ्य साझा करते हुए कहा कि समाज में आज भी बांझपन के लिए केवल महिलाओं को दोषी माना जाता है, जबकि वैज्ञानिक सर्वे के अनुसार 50 प्रतिशत से अधिक मामलों में पुरुष बांझपन जिम्मेदार होता है। यह शिविर इस रूढ़िवादी सोच को बदलने और लोगों को सही समय पर वैज्ञानिक इलाज अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। शिविर में मिलने वाली सुविधाएं इस ओपीडी शिविर में आने वाले मरीजों को विशेष लाभ दिए जाएंगे: निःशुल्क परामर्श: विशेषज्ञ डॉ. रश्मि गोयल द्वारा व्यक्तिगत सलाह। निःशुल्क वीर्य जांच (Semen Analysis): पुरुषों के लिए फ्री टेस्टिंग की सुविधा। उन्नत तकनीक की जानकारी: आईवीएफ (IVF) और अन्य आधुनिक उपचारों पर मार्गदर्शन। अग्रिम पंजीयन अनिवार्य भीड़ और असुविधा से बचने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने अग्रिम पंजीयन (Registration) की सलाह दी है। इच्छुक व्यक्ति नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क कर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं: 📞 9329142515 📞 9329915091 APEX हॉस्पिटल की यह पहल जशपुर जिले के उन परिवारों के लिए उम्मीद की नई किरण लेकर आई है, जो लंबे समय से संतान सुख की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

रजौटी गांव में पशुओं पर महामारी का साया: हफ्ते भर में 5 बैलों की मौत, ग्रामीणों में दहशत

IMG 20260414 WA0002

रजौटी गांव में पशुओं पर महामारी का साया: हफ्ते भर में 5 बैलों की मौत, ग्रामीणों में दहशत ​कुनकुरी : जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत रजौटी में इन दिनों पशुओं में एक अज्ञात बीमारी ने महामारी का रूप ले लिया है। पिछले एक सप्ताह के भीतर गांव में पांच बैलों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य पशु अभी भी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। पशुओं के पैरों में सूजन और मवाद भरने के कारण उनकी स्थिति तेजी से बिगड़ रही है। ​इन किसानों ने खोया अपना पशुधन समाजिक कार्यकर्ता जेवियर कुजूर से ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के प्रभावित किसानों में शामिल हैं: ​दिलीप तिर्की: एक सप्ताह पहले 2 बैलों की मौत। ​करम साय: 5 दिन पहले 1 बैल की मौत। ​सिलवानुस तिग्गा: शनिवार को 1 बैल की मौत।इसी तरह एक और किसान के 1 बैल की मौत हुई। ​विनय तिर्की: 1 बछिया और 1 बछड़े की स्थिति गंभीर है। ​वर्तमान में विनय तिर्की के अन्य पशु भी गंभीर रूप से बीमार बताए जा रहे हैं। ​बीमारी के लक्षण: पैरों में सूजन और मवाद ​ग्रामीणों ने बताया कि पशुओं के पैरों में अचानक सूजन आ रही है। सूजन बढ़ने के बाद उनमें मवाद भर जाता है, जिससे पशु चलने-फिरने और खाने-पीने में असमर्थ हो जाते हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह कोई संक्रामक बीमारी है जो तेजी से फैल रही है। पड़ोसी विकासखंड के ​पशु चिकित्सक की सराहनीय पहल, विभाग से गुहार ​इस संकट की घड़ी में बगीचा विकासखंड के रनपुर क्षेत्र के डॉक्टर महेश राम ग्रामीणों के लिए मददगार साबित हो रहे हैं। वे पशुओं का नि:शुल्क इलाज कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उनके उपचार से अब तक 8 से 10 पशुओं की हालत सुधरी है लेकिन उनका कार्यक्षेत्र दूसरा है। ​पशुपालन विभाग से कैंप लगाने की मांग ​पशुओं की लगातार हो रही मौत से ग्राम पंचायत रजौटी के ग्रामीण बेहद डरे हुए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और पशुपालन विभाग से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि: ​विभाग द्वारा गांव में विशेष स्वास्थ्य शिविर (Camp) लगाया जाए। ​बीमार पशुओं की जांच कर बीमारी के सही कारणों का पता लगाया जाए। ​गरीब किसानों को मुफ्त दवाइयां उपलब्ध कराई जाएं ताकि अन्य पशुओं को बचाया जा सके। ऐसे में ​समय रहते यदि विभाग ने ध्यान नहीं दिया, तो यह बीमारी आसपास के अन्य गांवों में भी फैल सकती है, जिससे क्षेत्र के किसानों को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ सकती है।

विशेष शिविर : डॉ. रश्मि गोयल अग्रसेन भवन कुनकुरी में संतानोत्पत्ति पर देंगी परामर्श, दंपत्तियों की जांच के लिए निःशुल्क पंजीयन शुरू

IMG 20260411 WA0005

आज कुनकुरी में सजेगा उम्मीदों का आंगन: सुबह 10 बजे से निःसंतान दंपत्तियों के लिए शुरू हो रहा है अपेक्स हॉस्पिटल का विशेष शिविर कुनकुरी (जशपुर): आज रविवार, 12 अप्रैल की सुबह कुनकुरी और आसपास के क्षेत्र के निःसंतान दंपत्तियों के लिए खुशियों की नई सौगात लेकर आई है। रायगढ़ के प्रसिद्ध अपेक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं आईवीएफ सेंटर द्वारा आयोजित निःशुल्क जांच एवं परामर्श शिविर आज सुबह 10 बजे से अग्रसेन भवन में शुरू होने जा रहा है। डॉ. रश्मि गोयल करेंगी निःशुल्क परामर्श इस शिविर में प्रदेश की जानी-मानी इनफर्टिलिटी विशेषज्ञ डॉ. रश्मि गोयल मौजूद रहेंगी। वे उन दंपत्तियों की जांच करेंगी जो लंबे समय से संतान सुख की प्रतीक्षा कर रहे हैं। डॉ. रश्मि ने बताया कि अक्सर लोग जानकारी के अभाव में या झिझक के कारण इलाज में देरी कर देते हैं, जिससे समस्या बढ़ जाती है। “शहर हो या गांव, हर जगह बांझपन की समस्या बढ़ी है। हमने पहले भी कुनकुरी में कैंप लगाए हैं जिससे कई परिवारों के घर में खुशियां आई हैं। हमारा मकसद है कि लोगों को बड़े शहरों में भटकना न पड़े और उन्हें यहीं सही इलाज मिले।” – डॉ. रश्मि गोयल 80% सफलता दर के साथ जगाई नई आस अपेक्स हॉस्पिटल की सबसे बड़ी विशेषता इसकी 80 प्रतिशत सफलता दर है। आधुनिक तकनीकों और बेहतर इलाज की वजह से यह अस्पताल पूरे छत्तीसगढ़ में इनफर्टिलिटी के इलाज के लिए भरोसे का प्रतीक बन चुका है। शिविर में विशेष रूप से: निःशुल्क सलाह दी जाएगी। निःशुल्क वीर्य जाँच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। पुरुष बांझपन और महिला बांझपन के कारणों पर विस्तार से चर्चा होगी। जरूरी जानकारी: आज का समय: सुबह 10:00 बजे से स्थान: अग्रसेन भवन, कुनकुरी (जिला जशपुर) पंजीयन के लिए तुरंत कॉल करें: 93291-42515, 93299-15091 अपील: बांझपन कोई अभिशाप या बीमारी नहीं है, बल्कि एक चिकित्सकीय समस्या है जिसे सही इलाज से ठीक किया जा सकता है। समाज में फैली गलत धारणाओं को छोड़ें और आज ही इस शिविर का लाभ उठाएं।

निःसंतान दंपत्तियों के लिए उम्मीद की नई किरण: 80% सफलता दर के साथ ‘अपेक्स हॉस्पिटल’ का विशेष कैंप कल कुनकुरी में

WhatsApp Image 2026 04 03 at 17.49.27

निःसंतान दंपत्तियों के लिए उम्मीद की नई किरण: 80% सफलता दर के साथ ‘अपेक्स हॉस्पिटल’ का विशेष कैंप कल कुनकुरी में **कुनकुरी (जशपुर):** संतान सुख की राह देख रहे परिवारों के लिए एक बड़ी और उत्साहजनक खबर है। पूरे छत्तीसगढ़ में निःसंतानता के इलाज में **80 प्रतिशत की रिकॉर्ड सफलता दर (Success Rate)* हासिल करने वाला **अपेक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं आईवीएफ सेंटर, रायगढ़, कल यानी 12 अप्रैल 2026 को कुनकुरी में एक विशाल निःशुल्क शिविर आयोजित कर रहा है। कुनकुरी के अग्रसेन भवन में होगा समाधान रविवार को आयोजित इस शिविर में इनफर्टिलिटी विशेषज्ञ **डॉ. रश्मि गोयल** स्वयं मौजूद रहेंगी। डॉ. रश्मि का मानना है कि इलाज में सफलता तभी मिलती है जब सही समय पर सही तकनीक का चुनाव हो।   “निःसंतानता का ग्राफ शहरों और गांवों में एक समान रूप से बढ़ रहा है। कुनकुरी में पिछले कैंपों के सफल परिणामों ने हमारा उत्साह बढ़ाया है। हमारा लक्ष्य है कि 80% की इस सफलता दर का लाभ ग्रामीण अंचलों के उन दंपत्तियों को भी मिले जो महानगरों का खर्च नहीं उठा सकते।” – **डॉ. रश्मि गोयल**  क्यों खास है यह शिविर **80% सफलता दर का भरोसा:** अपेक्स हॉस्पिटल अपनी उन्नत तकनीकों के दम पर अधिकांश मामलों में सकारात्मक परिणाम देने में सफल रहा है। * **पलायन पर रोक:** अब इलाज के लिए दिल्ली-मुंबई जाने की जरूरत नहीं, विश्वस्तरीय आईवीएफ तकनीक अब आपके क्षेत्र के पास उपलब्ध है। **निःशुल्क सुविधाएं:** कैंप में **वीर्य जाँच (Semen Analysis)** और विशेषज्ञ परामर्श पूरी तरह **निःशुल्क** रहेगा। **भ्रांतियों का अंत:** डॉ. रश्मि गोयल उन सामाजिक कुरीतियों को भी दूर करेंगी जहाँ केवल महिलाओं को दोषी माना जाता है। **शिविर विवरण व पंजीयन:** **स्थान:** अग्रसेन भवन, कुनकुरी, जिला – जशपुर **दिनांक:** 12 अप्रैल 2026 (रविवार) * **हेल्पलाइन नंबर:** **9329142515, 9329915091** **विशेष नोट:** अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, उच्च सफलता दर और पिछले कैंपों की लोकप्रियता को देखते हुए भीड़ बढ़ने की संभावना है। अतः असुविधा से बचने के लिए मरीज दिए गए नंबरों पर अपना अग्रिम पंजीयन (Advance Registration) तुरंत सुनिश्चित करें।

शव वाहन न मिलने पर पत्रकार पिता ने मोटरसाइकिल से लाया नवजात का शव,जशपुर की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

IMG 20251117 WA0030

शव वाहन न मिलने पर पत्रकार पिता ने मोटरसाइकिल से लाया नवजात का शव,जशपुर की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल   जशपुर/फरसाबहार –  दिल को चीर देने वाली यह घटना फरसाबहार के पत्रकार मुकेश नायक के साथ घटी। रविवार–सोमवार की रात 2 बजे उनकी गर्भवती पत्नी को अचानक तेज दर्द उठा। मुकेश उन्हें तुरंत लेकर सुंदरगढ़ अस्पताल पहुंचे। सुबह 5 बजे प्रसव हुआ, लेकिन गंदा पानी पीने की वजह से नवजात ने आधे घंटे में ही दम तोड़ दिया।   ओडिशा सरकार का शववाहन छत्तीसगढ़ सीमा पर रुक गया   ओडिशा सरकार ने बच्चे के शव को अस्पताल से सीमा तक पहुंचाने के लिए वाहन दिया, लेकिन जैसे ही गाड़ी लुलकीडीह पुलिया पहुंची, चालक ने आगे बढ़ने से मना कर दिया। उसका साफ कहना था— “साहब, गाड़ी में जीपीएस लगा है… दूसरे राज्य में ले गया तो नौकरी चली जाएगी।”   छत्तीसगढ़ में मदद नहीं मिली—दो घंटे इंतजार के बाद टूटा दिल   इसके बाद पत्रकार पिता ने छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य अधिकारियों से शववाहन की मदद मांगी। सीएमएचओ ने बताया कि फरसाबहार में वाहन उपलब्ध नहीं है, कुछ देर में व्यवस्था की जाएगी। मुकेश नायक अपने मासूम बेटे के शव के साथ दो घंटे तक इंतजार करते रहे। लेकिन कोई गाड़ी नहीं आई।   आखिर मजबूरी में उन्होंने अपने नवजात बेटे को गोद में उठाया… मोटरसाइकिल स्टार्ट की… और छत्तीसगढ़ की सीमा से अपने गांव सिंगीबहार तक खुद शव लेकर चले आए।   गांव और पत्रकार जगत में गहरी पीड़ा और गुस्सा   जब लोगों को यह जानकारी मिली, तो पूरे इलाके में दुःख और गुस्सा फैल गया। लोगों का कहना है— “एक पिता को अपने मृत बच्चे को बाइक पर लाना पड़े… इससे बड़ी लाचारी और क्या होगी?”   मुख्यमंत्री की विधानसभा में व्यवस्था की सबसे बड़ी विडंबना   यह घटना मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विधानसभा क्षेत्र में हुई, जहां—घायल को समय पर एंबुलेंस नहीं,गर्भवती महिला को 102 की सुविधा नहीं,मृत्यु पर शव वाहन भी उपलब्ध नहीं।ऐसी घटनाएँ बार-बार सामने आती रही हैं, लेकिन हालात नहीं बदल रहे।   अपने मासूम बच्चे को बाहों में लेकर घर लौटे पिता बस इतना ही कह पाए— “आज जो मेरे साथ हुआ… वह किसी और के साथ न हो।”

कुनकुरी हॉलीक्रॉस अस्पताल पर गंभीर आरोप: गलत इंजेक्शन से महिला का बायाँ पैर हुआ बेकार, परिजनों ने किया हंगामा

IMG 20250429 20184791

कुनकुरी (जशपुर) 29 अप्रैल 2025 – जिले के बड़े चैरिटी वाला हॉलीक्रॉस अस्पताल एक बार फिर विवादों में घिरता नजर आ रहा है। बनकोम्बो गांव की 42 वर्षीय चित्रलेखा यादव ने अस्पताल पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि इलाज के दौरान गलत इंजेक्शन दिए जाने से उनका बायां पैर काम करना बंद कर चुका है। पीड़िता और परिजनों का कहना है कि यह घटना 15 अप्रैल को हुई जब वह यूरिन इंफेक्शन के इलाज के लिए हॉस्पिटल गई थीं। चित्रलेखा ने मीडिया को बताया कि हॉलीक्रॉस अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उन्हें पैर मोड़कर कमर के नीचे इंजेक्शन दिया गया। कुछ ही देर बाद जब वह बिस्तर से उठकर पेशाब करने जा रही थीं तो उनका बायां पैर काम करना बंद कर गया। 26 अप्रैल को जब वह दोबारा अस्पताल गईं तो बताया गया कि डॉक्टर मौजूद नहीं हैं। आज, 29 अप्रैल को जब वह फिर से पहुंचीं, तो डॉक्टर ने माना कि गलत इंजेक्शन लग गया है और अब न्यूरोलॉजिस्ट को दिखाना पड़ेगा। इस लापरवाही से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में हंगामा खड़ा कर दिया। पीड़िता के पति दिनेश यादव ने बताया कि उनकी पत्नी पहले बिलकुल ठीक थीं और स्कूटी चलाकर बच्चों को स्कूल छोड़ने भी जाती थीं। अब हालत ऐसी हो गई है कि घर की स्थिति और बिगड़ रही है। पीड़िता के भाई अक्षय यादव ने बताया कि इलाज के दस्तावेज मांगे जाने पर अस्पताल ने पेपर देने से इनकार कर दिया, जिससे उनका गुस्सा और बढ़ गया। उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए पेपर छीन लिया और अब मामले की सूचना कुनकुरी थाना में देकर राउरकेला में बेहतर इलाज के लिए रवाना हो गए हैं। अस्पताल ने किया आरोपों से इनकार इस पूरे मामले पर हॉलीक्रॉस अस्पताल की अधीक्षिका डॉ. दीपशिखा ने बताया कि चित्रलेखा 15 अप्रैल को ओपीडी में आई थीं और सामान्य इलाज हुआ था। वह भर्ती नहीं थीं और पैरालाइज होने की बात पूरी तरह गलत है। डॉ. दीपशिखा का कहना है कि इंजेक्शन के बाद दर्द बढ़ सकता है, लेकिन इतनी दिनों के बाद आकर इस तरह का आरोप लगाना समझ से परे है। पहले भी विवादों में रहा हॉलीक्रॉस गौरतलब है कि इससे पहले भी हॉलीक्रॉस कई मामलों को लेकर विवादों में रहा है।महीने भर के भीतर इसी कैम्पस में संचालित हॉलीक्रॉस नर्सिंग कॉलेज पर धर्मांतरण की कोशिश जैसे गंभीर आरोप लग चुके हैं, जिसके बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया था। अब इस नए मामले से एक बार फिर अस्पताल सवालों के घेरे में आ गया है। बता दें कि जशपुर ही नहीं, झारखंड और ओडिशा के सीमावर्ती इलाकों के मरीजों के लिए भी यह मिशन अस्पताल नाम से मशहूर अस्पताल एक बड़ी सुविधा का केंद्र रहा है। ऐसे में इलाज में लापरवाही से भविष्य में और भी बड़ा जन आक्रोश खड़ा कर सकता है। देखना यह होगा कि यह मामला चिकित्सा लापरवाही के दायरे में जांच के लिए जाएगा या फिर केवल एक खबर बनकर रह जायेगा।

नि:संतान दम्पत्तियों की उम्मीद जगाने 27 अप्रैल को मशहूर चिकित्सक डॉ. रश्मि गोयल कुनकुरी में लगाएंगी शिविर,पंजीयन शुरू

IMG 20250420 WA0005

कुनकुरी/जशपुर,20 अप्रैल 2025 – आज के इस आधुनिक युग में तनाव और प्रदूषण की वजह से बाँझपन की समस्या बहुत कॉमन होती जा रही है। शादीशुदा कपल जब तक इसके इलाज के लिए अपने आप को तैयार कर पाते हैं, तब तक उनकी उम्र ज़्यादा हो जाती है। अपेक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवम् आईवीएफ सेंटर रायगढ़ के द्वारा 27 अप्रैल 2025,दिन रविवार को निः संतान दंपतियों के लिए निःशुल्क जांच एवम् परामर्श ओपीडी का आयोजन,अग्रसेन भवन कुनकुरी मे किया जा रहा है। इनफर्टिलिटी विशेषज्ञ डॉ रश्मि गोयल,निःशुल्क जांच एवम् परामर्श हेतु उपलब्ध रहेंगी। डॉ. रश्मि ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य लोगों में निःसंतानता को लेकर जागरूकता लाना है, जिससे कि लोग सही समय में इस समस्या का इलाज करा सकें। इस शिविर का उद्देश्य समाज की सोच में बदलाव लाना भी है क्योंकि अभी भी कई परिवार इस समस्या को एक अभिशाप मानते हैं और औरत को ही दोषी मानते है जबकि सर्वे के मुताबिक़ 50% से ज़्यादा मामले में बांझपन के लिये पुरुष जिम्मेदार रहते हैं। अपैक्स हॉस्पिटल के द्वारा पूर्व में भी ऐसे शिविर का आयोजन किया जाता रहा है,तथा  निःसंतानता के इलाज की सभी एडवांस तकनीक को रायगढ़ शहर में उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत रहता है,इसी वजह से अपैक्स हॉस्पिटल पूरे छतीसगढ़ में इन्फ़र्टिलिटी के मामले में अधिकतम सफलता देने में सफल रहा है। डॉ रश्मि ने बताया कि हमारा यही प्रयास रहेगा कि कुनकुरी व आस पास के लोगो को इलाज के लिए महानगरों की और पलायन ना करना पड़े। अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार इस शिविर में निःशुल्क वीर्य जॉच एवम् निःशुल्क सलाह एवं अन्य सभी जाँच में विशेष रियायत दी जाएगी। असुविधा से बचने के लिए अस्पताल के मो न. 9329142515, 9329915092 में अग्रिम पंजीयन करवाया जा सकता है।

अपेक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल रायगढ़ द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए निःशुल्क जांच एवं परामर्श शिविर 27 अप्रैल को कुनकुरी में

IMG 20250416 WA0017

अपेक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल रायगढ़ द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए निःशुल्क जांच एवं परामर्श शिविर 27 अप्रैल को कुनकुरी में कुनकुरी | 16 अप्रैल 2025 अपेक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं आईवीएफ सेंटर, रायगढ़ द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए एक विशेष निःशुल्क जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन 27 अप्रैल 2025, दिन रविवार को अग्रसेन भवन, कुनकुरी में किया जा रहा है। इस शिविर में प्रसिद्ध इनफर्टिलिटी विशेषज्ञ डॉ. रश्मि गोयल नि:शुल्क जांच और परामर्श हेतु उपलब्ध रहेंगी। शिविर का उद्देश्य नि:संतानता को लेकर जागरूकता फैलाना और सही समय पर इलाज हेतु लोगों को प्रेरित करना है। बांझपन अब कोई अभिशाप नहीं – डॉ. रश्मि गोयल डॉ. रश्मि ने बताया कि आधुनिक जीवनशैली, अत्यधिक तनाव और बढ़ते प्रदूषण के कारण बांझपन एक आम समस्या बन चुकी है। कई बार कपल जब तक इलाज के लिए तैयार होते हैं, तब तक उम्र बढ़ जाती है और सफलता की संभावना घट जाती है। उन्होंने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य सिर्फ इलाज ही नहीं बल्कि समाज में इस विषय को लेकर सकारात्मक सोच विकसित करना भी है। उन्होंने बताया कि आज भी कई परिवार महिलाओं को दोषी मानते हैं, जबकि शोधों के अनुसार 50% से अधिक मामलों में पुरुष बांझपन के लिए ज़िम्मेदार होते हैं। रायगढ़ में उपलब्ध है एडवांस तकनीक अपेक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल पहले भी इस प्रकार के शिविर आयोजित करता रहा है और रायगढ़ में सभी आधुनिक इनफर्टिलिटी तकनीकों को उपलब्ध कराने में अग्रणी रहा है। अस्पताल छत्तीसगढ़ में आईवीएफ और इनफर्टिलिटी के मामलों में सर्वाधिक सफलता दर के साथ काम कर रहा है। स्थानीय इलाज, महानगरों जैसा भरोसा डॉ. रश्मि गोयल ने कहा कि हमारा प्रयास है कि कुनकुरी व आसपास के इलाकों के मरीजों को इलाज के लिए महानगरों की ओर न जाना पड़े। इस शिविर के माध्यम से हम उन्हें विशेषज्ञ परामर्श और प्राथमिक जांच सुविधाएं यहीं उपलब्ध कराएंगे। शिविर में ये सुविधाएं रहेंगी उपलब्ध: नि:शुल्क वीर्य जांच नि:शुल्क विशेषज्ञ परामर्श अन्य सभी जाँचों में विशेष रियायतें कैसे कराएं पंजीयन? अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि सीमित स्लॉट के कारण इच्छुक दंपती मोबाइल नंबर 9329142515 या 9329915092 पर कॉल करके अग्रिम पंजीयन करवा सकते हैं, जिससे उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।