कुनकुरी: थाना परिसर के टावर पर युवती ने लगाई फांसी; मोबाइल पर सुसाइड वीडियो देखने की थी आदी, कांग्रेस ने उठाए सवाल, मजिस्ट्रीयल जांच और CCTV फुटेज सार्वजनिक करने की मांग
कुनकुरी। थाना क्षेत्र के धुमाडांड गांव की एक 22 वर्षीय युवती नीलिमा लकड़ा (पिता रामचरण लकड़ा) ने कुनकुरी थाने के सामने स्थित टावर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस संवेदनशील मामले में अब सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने इस पूरी घटना को संदेहास्पद बताते हुए पुलिस प्रशासन से मजिस्ट्रीयल जांच की मांग की है। परिजनों के अनुसार मोबाइल की लत और मानसिक अस्वस्थता मृतिका की मां पुष्पा लकड़ा के अनुसार, नीलिमा पिछले काफी समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। उसे मोबाइल पर फांसी लगाने से जुड़े आत्मघाती वीडियो देखने की गंभीर लत थी। मना करने पर भी वह नहीं मानती थी। साल भर पहले भी उसने एक बार ऐसा ही आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया था। घटना से एक दिन पहले वह अपनी 3 साल की बेटी का [दस्तावेज़] बनवाने मां के साथ अस्पताल आई थी, जहाँ से वह अचानक लापता हो गई थी। डायल 112 को कॉल कर ली थी परीक्षा पुलिस के अनुसार, रात करीब 3 बजे पेट्रोलिंग टीम को मिलने के बाद वह घर की तरफ रवाना हुई थी। लेकिन तड़के 4 बजे उसने खुद 112 नंबर पर कॉल कर कहा कि “थाने में कोई नहीं है।” जब टीम पहुंची तो उसने कहा कि वह सिर्फ यह देखना चाहती थी कि पुलिस कितनी जल्दी आती है। सुबह करीब 5 बजे जब उसे टावर पर चढ़ा देखा गया, तो पुलिस ने फोन पर बात कर उसे नीचे उतरने के लिए मना भी लिया था, लेकिन अचानक मोबाइल पर कोई वीडियो देखते हुए उसने फांसी लगा ली। एडिशनल एसपी का बयान घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी राकेश पाटनवार मौके पर पहुंचे। उन्होंने मीडिया को बयान देते हुए कहा, “युवती मानसिक रूप से विक्षिप्त थी और वह मोबाइल पर सुसाइड से संबंधित वीडियो देखा करती थी। पुलिस इस पूरे मामले पर वैधानिक आगे की कार्रवाई कर रही है।” घटना पर विपक्ष सक्रिय, उठाए गंभीर सवाल इस पूरी घटना को लेकर विपक्ष पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष यू.डी. मिंज ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विधानसभा मुख्यालय में घटी है, जो कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा कि जो जानकारी मिल रही है, उसके मुताबिक मृतिका कुनकुरी थाने में रिपोर्ट लिखाने जा रही थी। ऐसे में बार-बार थाने जाना और फिर थाना परिसर के वायरलेस टावर पर चढ़कर फांसी लगा लेना अत्यधिक संदेहास्पद है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती संगीता सिन्हा और पूर्व जनजातीय आयोग के चेयरमैन भानुप्रताप सिंह ने पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। कांग्रेस ने मांग की है कि घटना और उससे पहले मृतिका के थाने आने-जाने के सभी सीसीटीवी (CCTV) फुटेज को सार्वजनिक किया जाए और पूरे मामले की मजिस्ट्रीयल जांच कराई जाए।