* किसानों के रक्षक हैं भगवान जगन्नाथ महाप्रभु – विष्णुदेव साय,मुख्यमंत्री साय रथयात्रा में हुए शामिल* *छेरापहरा की रस्म अदा कर मांगा प्रदेशवासियों के लिए आशीर्वाद*

IMG 20240708 WA0026

  रायपुर – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार को रथयात्रा धूमधाम से मनाया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में आयोजित रथ यात्रा में शामिल हुए। रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में विशेष रस्म के साथ रथ यात्रा निकाली गई है। रथ यात्रा शुरू करने से पहले भगवान की प्रतिमा को रथ तक लाया गया और रास्ते को सोने के झाड़ू से साफ भी किया गया । इस रस्म को छेरापहरा रस्म कहा जाता है। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सभी प्रदेशवासियों को रथयात्रा की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व ओडिशा के लिए जितना बड़ा उत्सव है, उतना ही बड़ा उत्सव छत्तीसगढ़ के लिए भी है। महाप्रभु जगन्नाथ जितने ओडिशा के लोगों को प्रिय हैं, उतने ही छत्तीसगढ़ के लोगों को भी प्रिय हैं, और उनकी जितनी कृपा ओडिशा पर रही है, उतनी ही कृपा छत्तीसगढ़ पर रही है। श्री साय ने कहा कि भगवान जगन्नाथ किसानों के रक्षक हैं। उन्हीं की कृपा से बारिश होती है। उन्हीं की कृपा से धान की बालियों में दूध भरता है। और उन्हीं की कृपा से किसानों के घर समृद्धि आती है। मैं भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना करता हूं कि इस साल भी छत्तीसगढ़ में भरपूर फसल हो। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा से मेरी प्रार्थना है कि वे हम सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और हमें शांति, समृद्धि और खुशहाली की ओर अग्रसर करें। *मुख्यमंत्री ने सोने के झाड़ू से छेरापहरा की रस्म निभाई* राजधानी रायपुर के गायत्री मंदिर में पुरी के जगन्नाथ रथ यात्रा की तर्ज पर पुरानी परंपरा निभाई जाती है।  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छेरापहरा की रस्म पूरी कर सोने की झाड़ू से बुहारी लगाकर रथ यात्रा की शुरुआत की।  इसके बाद मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय प्रभु जगन्नाथ की प्रतिमा को रथ तक लेकर गए। *ओडिशा के तर्ज पर होती है छत्तीसगढ़ में रथ यात्रा* रथ यात्रा के लिए भारत में ओडिशा राज्य को जाना जाता है।  ओडिशा का पड़ोसी राज्य होने के नाते छत्तीसगढ़ में भी इसका काफी बड़ा प्रभाव है। आज निकाली गई रथयात्रा में प्रभु जगन्नाथ, भैया बलदाऊ और बहन सुभद्रा की खास अंदाज में पूजा-अर्चना की गई।  जगन्नाथ मंदिर के पुजारी के अनुसार उत्कल संस्कृति और दक्षिण कोसल की संस्कृति के बीच की यह एक अटूट साझेदारी है। ऐसी मान्यता है कि भगवान जगन्नाथ का मूल स्थान छत्तीसगढ़ का शिवरीनारायण-तीर्थ है, यहीं से वे जगन्नाथपुरी जाकर स्थापित हुए। शिवरीनारायण में ही त्रेता युग में प्रभु श्रीराम ने माता शबरी के मीठे बेरों को ग्रहण किया था। यहां वर्तमान में नर-नारायण का मंदिर स्थापित है।

डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती पर मुख्यमंत्री श्री साय ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन

IMG 20240706 WA0024

जशपुर, 06 जुलाई 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राष्ट्र की अखंडता और समाज की उन्नति के लिए आजीवन कार्य करने वाले महान चिंतक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कैम्प कार्यालय बगिया में डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्री साय ने कहा कि देश की एकता को और अधिक मजबूत करने की दिशा में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के ‘‘अद्वितीय प्रयासों’’ के लिए प्रत्येक भारतीय उनका ऋणी है। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत की प्रगति के लिए कड़ी मेहनत की और एक मजबूत तथा समृद्ध राष्ट्र का सपना देखा। हम उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। डॉ. मुखर्जी ने भारतीय राजनीति और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने भारतीय राष्ट्रवाद और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को मजबूत किया। उनके विचार और आदर्श आज भी हमें प्रेरित करते हैं। उनके आदर्शों पर चलते हुए हम एक समृद्ध और सशक्त भारत के निर्माण के लिए संकल्पित हैं। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुनील गुप्ता,जिला महामंत्री भरत सिंह,उपेंद्र यादव,हनुमान पारीक,दिनेश चौधरी समेत कार्यकर्तागण मौजूद रहे।  

राज्यस्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में सीएम साय ने शिक्षक की भूमिका निभाई और विद्यार्थियों की क्लासरूम में बिताया समय

IMG 20240705 WA0024 scaled

*राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव* *जब मुख्यमंत्री से मिली साइकिल तो छात्राओं ने सामूहिक रूप से घंटी बजाकर जताया उत्साह* *नवमी में प्रवेशित 30 छात्राओं को मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने वितरित की साइकिल* जशपुर, 05 जुलाई 2024/ जशपुर जिले के ग्राम बगिया में आयोजित राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव के अवसर पर आज यहां छात्र छात्राओं के लिए खुशियों भरा दिन रहा। जहां एक ओर कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय कार्यक्रम में शामिल हुए। वही दूसरी तरफ शाला प्रवेशोत्सव में नव प्रवेशी बच्चों के अभिनंदन के साथ उन्हें उपहार देने के साथ ही मुख्यमंत्री श्री साय ने 9 वीं कक्षा में प्रवेशित छात्राओं को निःशुल्क साइकिल का वितरण किया। छात्राओं ने साइकिल मिलने की खुशी सामूहिक रूप से साइकिल की घंटी बजाकर जाहिर की और मुख्यमंत्री श्री साय का आभार जताया। सीएम साय मंच से उतरकर हाईस्कूल के अंदर गए और विद्यार्थियों के साथ समय बिताया।सीएम साय शिक्षक की कुर्सी में बैठकर बच्चों को शिक्षा अर्जित कर सुनहरा भविष्य बनाने के लिए महत्त्वपूर्ण बातें बताईं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी छात्राओं को अच्छे से पढ़ाई कर बेहतर परिणाम के साथ अपने माता-पिता और बगिया सहित प्रदेश का नाम रोशन करने की बात कहते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी, रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद  राधेश्याम राठिया, विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत, विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय, विधायक आरंग गुरु खुशवंत साहेब, जिला पंचायत अध्यक्ष जशपुर श्रीमती शांति भगत, उपाध्यक्ष  उपेन्द्र यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। *9 वीं की छात्राओं को निःशुल्क साईकिल वितरण* गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा निःशुल्क साइकिल वितरण योजना से छात्राओं को मुफ्त साइकिल प्रदान की जाती हैं। इस योजना के तहत शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाली कक्षा 9 वीं की छात्राओं को निशुल्क साइकिल प्रदान की जा रही है, ताकि संसाधनों के अभाव में और दूरी के कारण छात्राएं अपनी पढ़ाई बीच में ना छोड़े। *साइकिल मिलने से उत्साहित छात्राओं ने कहा स्कूल आने जाने में होगी सहूलियत* साइकिल मिलने पर छात्राओं के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है। छात्राओं का कहना है कि निःशुल्क साइकिल मिलने की उन्हें काफी खुशी है और अब उन्हें अपने स्कूल तक आने-जाने में सहूलियत होगी। वे जल्दी स्कूल पहुंच सकेंगी, जिससे उनके समय की बचत होगी, साथ ही पढ़ाई पर उनका फोकस और मजबूत होगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से 94 हितग्राहियों को 16 लाख 5 हजार रुपए की दी गई आर्थिक सहायता, सीएम मैडम श्रीमती कौशल्या साय ने चेक का किया वितरण

IMG 20240627 WA0024

जशपुर – गंभीर बीमारी और आर्थिक तंगी से जुझ रहे 94 हितग्राहियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वेच्छानुदान से 16 लाख 05 हजार का आर्थिक सहायता उपलब्ध कराया है, जिसमे कुनकुरी तहसील के 69 हितग्राही एवं दुलदुला तहसील के 25 हितग्राही शामिल हैं।आज गुरुवार को कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के जनपद पंचायत के सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर सीएम मैडम कौशल्या साय के मुख्य अतिथि में उनके द्वारा हितग्राहियों को चेक का वितरण किया गया।इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव ,जिला महामंत्री भरत सिंह,मंडल अध्यक्ष संतोष सहाय, श्री नायक मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।सीएम मैडम कौशल्या साय ने इस दौरान कहा कि 6 माह के छोटे से कार्यकाल में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने इतना काम कर दिखाया है,जितना पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार,पांच साल में नहीं कर सकी। उन्होनें कहा कि महातारी वंदन,धान बोनस,प्रति एकड़ 21 क्विंटल की धान खरीदी,18 लाख हितग्राहियों के लिए पीएम आवास जैसे मोदी की गारंटी को भाजपा सरकार ने जमीन पर उतार कर,अपने चुनावी वायदे पूरा कर दिखाया है। उन्होनें कहा कि किसी प्रकार समस्या हो तो बगिया स्थित सीएम कैम्प कार्यालय में आकर आवेदन कर सकते हैं,अब तक यहा से 4 सौ से अधिक जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सेवा से संबंधित सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है। भाजपा की सरकार,आम लोगों की जरूरत और समस्याओं के साथ विकास को लेकर संवेदनशील है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव एवं महामंत्री भरत सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के 6 माह के कार्यकाल में जशपुर जिले की विकास ना केवल पटरी पर वापस लौटी है अपितु तेज गति से आगे बढ़ रही है। कुनकुरी में 220 बिस्तर की क्षमता वाले सर्वसुविधा युक्त अस्पताल की घोषणा इसका उदाहरण है। इस अस्पताल के बन जाने से जशपुरवासियों को स्वास्थ्य सेवा की जरूरतों के लिए बड़े शहरों की ओर दौड़ लगाने से मुक्ति मिल सकेगी।सरकारी अस्पताल में ही उच्च गुणवत्तायुक्त उपचार उपलब्ध हो सकेगा।   *मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान राशि मिलने से हितग्राहियों के चेहरे में आई नई मुस्कान* कुनकुरी के जनपद सभागार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने हितग्राहियों को स्वेच्छा अनुदान राशि बांटी । चेक मिलने के बाद हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय एवं सीएम मैडम कौशल्या साय का आभार जताया है,उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा की उन्हें आर्थिक सहायता मिल जाने से इलाज सहित जीवन यापन करने में मदद मिल सकेगी। —

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाक़ात, छत्तीसगढ़ विजन डॉक्यूमेंट व माओवादी विरोधी अभियानों की दी जानकारी

IMG 20240625 WA0013

नई दिल्ली, 25 जून 2024-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी से संसद भवन में मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री को अमृतकाल : छत्तीसगढ़ विजन @2047 ‘विजन डॉक्यूमेंट’ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसका निर्माण राज्य नीति आयोग द्वारा किया जा रहा है जिसे एक नवंबर को राज्य की जनता को समर्पित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने विगत छह माह में माओवादी विरोधी अभियानों में की गयी कार्रवाई की जानकारी भी प्रधानमंत्री को दी। नियद नेल्लानार योजना (आपका आदर्श गाँव) के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना के तहत नक्सलियों के आधार को कमजोर करने व शासन-प्रशासन व ग्रामीणों के बीच परस्पर विश्वास बहाली का कार्य किया जा रहा है। इस योजना के तहत वर्तमान में 23 कैंप खोले गए हैं, जिनमें 90 ग्राम शामिल हैं तथा भविष्य में 29 कैंपों को प्रारंभ करने की योजना है।

मुख्यमंत्री बनने के बाद भी नहीं भूले किसानी,धरती माता से विष्णुदेव साय ने मांगी किसानों की खुशहाली

IMG 20240618 WA0010

जशपुर, 18 जून 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ राज्य की कमान संभालने के साथ साथ अपने पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी बखूबी संभाल रहे हैं। उन्होंने आज अपने गृह ग्राम बगिया में मानसून की आहट को देखते हुए पुश्तैनी खेतों में खेती-किसानी की शुरूआत की। उन्होंने स्वयं एक किसान की तरह धान की बोनीे कर परंपरा का निर्वहन किया। मुख्यमंत्री ने परंपरा के मुताबिक पांच बार बीजों को अपने हाथों में लेकर खेतों में बिखरा दिया, इसके बाद परिवारजनों ने भी उनका अनुसरण किया। खेती-किसानी को लेकर जशपुर, सरगुजा अंचल के किसानों में ऐसी परंपरा है, जिसमें परिवार के लोग मुखिया के साथ धान की बोनी की रस्म निभाते हैं। मुख्यमंत्री खेती-किसानी का पारंपरिक परिधान पहनकर खेतों में नजर आए। उन्होंने पगड़ी लगाई और पारंपरिक वस्त्र पहना इसके बाद टोकरी में धान बीज रखे और इनकी पूजा की गई। उल्लेखनीय है कि फसल की समृद्धि की कामना के लिए बीज छिड़कने के पूर्व यह रस्म जशपुर-सरगुजा क्षेत्र में की जाती है। छत्तीसगढ़ किसानों का प्रदेश है प्रदेश का हर किसान खेती किसानी की तैयारियों में जुट गया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश में बेहतर खरीफ फसल के लिए बीते दिनों कृषि विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक भी की। मुख्यमंत्री किसानों के सरोकार रखते हैं चूकि वे हमेशा खेती-किसानी से जुड़े रहे हैं, इसलिए उन्होंने समय पूर्व ही अधिकारियों को खाद बीज की पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को किसानों की जरूरतों के अनुरूप कृषि अदानों की व्यवस्था करने और टेक्नोलॉजी का अधिक प्रयोग करते हुए उत्पादकता बढ़ाने पर जोर दिया था।

सीएम विष्णुदेव साय चचेरे भाई के दशगात्र में हुए शामिल,नगरपालिका अध्यक्ष थे नरेशचंद्र साय, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

IMG 20240617 WA0011

जशपुर –  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज अपने गृह जिले के ग्राम बन्दरचुंआ पहुंचे। वे अपने चचेरे भाई एवं जशपुर नगर पालिका के अध्यक्ष स्व. नरेश चंद्र साय के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए। सपत्नीक उनके घर पहुंचकर मुख्यमंत्री साय ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर भाव पूर्ण श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से पार्थना की। मुख्यमंत्री ने सभी परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि स्व. श्री नरेश चंद्र साय जी मेरे चचेरे भाई और पूर्व केंद्रीय संचार मंत्री स्व. नरहरी साय जी के पुत्र थे। आज वे हमार बीच नहीं है यह हमारे लिए दुःखद क्षण है। इस दुःख की घड़ी में मैं यहां आकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से पार्थना की है। स्व.  नरेश चंद्र जी जशपुर नगर पालिका के अध्यक्ष थे। जनप्रिय नेता स्व. नरेश  क्षेत्र के विकास के लिये सदैव समर्पित रहते थे। उल्लेखनीय है कि विगत 06 जून को मुख्यमंत्री के चचेरे भाई एवं जशपुर नगर पालिका के अध्यक्ष नरेश चंद्र साय जी का निधन हो गया था।

अधूरे-बिगड़े संसाधनों के साथ कुनकुरी कृषि महाविद्यालय युवाओं को दे रहा पँख,उम्दा प्रयोगशालाओं व हाईटेक क्लासरूम में विद्यार्थियों की कक्षाएं लगाने में डीन के प्रयासों की दिखी झलक

IMG 20240529 08303847

जशपुर – 2019 में भूपेश सरकार ने जिले को कृषि कॉलेज के साथ रिसर्च सेंटर की बड़ी सौगात दी।जिसका लाभ जशपुर सहित पूरे प्रदेश के युवाओं को मिल रहा है।बावजूद इसके  कुछ कमियों की वजह से कॉलेज प्रबंधन और विद्यार्थियों का मनोबल गिरता दिख रहा है। दरअसल,18 जुलाई 2019 को कुनकुरी के आईटीआई कॉलेज में कृषि कॉलेज की कक्षाएं लगनी शुरू हुईं।उधर रायगढ़ रोड पर कुनकुरी से 4 किलोमीटर दूर पंडरीपानी गांव में कॉलेज की बिल्डिंग और फिर दो हॉस्टल बनना शुरू हुआ।कॉलेज के डीन अमित कुमार सिन्हा बताते हैं कि पंडरीपानी में 2023 में कॉलेज की बिल्डिंग अम्बिकापुर के ठेकेदार शिव अग्रवाल ने गुणवत्ता के साथ बनाकर दी।जिसमें नवम्बर 2023 से हमने कॉलेज व रिसर्च सेंटर शिफ्ट किया।इसी कैम्पर में 50-50 मीटर में छात्र व छत्राओ के दो हॉस्टल भी बनाये गयेव जिसमें बीते दो महीने से विद्यार्थी रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। यह आवासीय महाविद्यालय है जिसमें फ़िलहाल 40 छात्र और 25 छात्राएं रह रहे हैं।कॉलेज परिसर में टॉप क्लास के सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं जिससे संस्था प्रमुख के कमरे से पूरे कैम्पस पर नजर रखी जाती है।दोनों हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरे भी डीन के चैंबर से कंट्रोल होता है।इंटरनेट की समस्या को देखते हुए डॉ सिन्हा ने वाई-फाई सिस्टम लगाकर सभी को फ्री इंटरनेट दे दिया है। वहीं हॉस्टल में भी छात्र-छात्राओं ने डीन के प्रयासों की खुलकर प्रशंसा करते हुए बताया कि यहां पढ़ाई करने,भोजन करने की अच्छी व्यवस्था है।विद्यार्थियों को ही अपना मीनू तय करने का अधिकार है।डायनिंग हॉल, किचन रूम सभी सुव्यवस्थित रखा जाता है। (भूपेश सरकार में बने छात्रावास में दीमक लगने की एक तस्वीर) इसके बाद विद्यार्थियों ने परेशानियों के बारे में पूछने पर बताया कि भवन में बिजली वायरिंग सही तरीके से नहीं हुआ है।टाइल्स लगे फर्श से दीमक निकलकर कमरों में लकड़ी और किताबों को खराब कर रहे हैं।बिजली भी बार-बार चली जाती है जिसके कारण पढ़ाई करना मुश्किल हो जाता है।यहां जनरेटर नहीं है।बारिश होती है तो छत से पानी टपकता है। इन सब कमियों को लेकर संस्था प्रमुख से जवाब-तलब किया गया तो उन्होंने कहा कि इन सभी परेशानियों को कम करने के लिए प्रयास कर रहा हूँ।कॉलेज परिसर में बाउंड्रीवाल, विद्यार्थियों के प्रैक्टिकल व शैक्षणिक भ्रमण,कृषि फार्म आने जाने के लिए एक बस ,स्टॉफ क्वार्टर और परिसर में हॉस्टल से कॉलेज और कॉलेज से मेन रोड तक आने-जाने के लिए सड़क की मांग है। बहरहाल,उम्मीद की जा रही है कि कुनकुरी विधायक विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने से कृषि शिक्षा के बड़े केंद्र में भ्रष्टाचार का दीमक लगाने वाले  जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी और कॉलेज की परेशानियों को जल्द से जल्द दूर किया जाएगा।

आज फिर ओडिशा में धुंआधार सभाएं लेंगे छग के सीएम विष्णुदेव साय, कई लोकसभा क्षेत्रों के वोटरों को साधने की करेंगे कोशिश

IMG 20240510 WA0003

जशपुर – पूरे देश में जहां एक तरफ लोकसभा चुनाव का माहौल गर्म है, तो ओडिशा में लोकसभा के साथ-साथ विधासनभा चुनाव भी होने वाले हैं। ओडिशा में 13 और 20 मई को दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे प्रदेश में लोकसभा चुनाव भी हो रहे हैं। उड़ीसा में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के कई बड़े नेता लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में छग के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी लगातार ओडिशा सहित अन्य राज्यों में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभाएं ले रहे हैं। उनकी सभाओं में लोगों की अच्छी भीड़ भी जुट रही है। *यहां लेंगे जनसभाएं* भाजपा के दिग्गज नेताओं के दौरों के बीच स्टार प्रचारक व छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय भी ओडिशा के दौरे पर जा रहे हैं।  इस दौरान सीएम साय प्रदेश से सटे सुंदरगढ़ लोकसभा क्षेत्र के तलसरा, बरगढ़ लोकसभा क्षेत्र के बिजेपुर और बलांगीर लोकसभा क्षेत्र के बिरमहराजपुर में जनसभा के माध्यम से चुनाव प्रचार करेंगे।सीएम साय आज सुबह 11.30 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे और चुनाव प्रचार के बाद शाम 5.45 बजे वापस राजधानी रायपुर लौटेंगे।

आज झारखण्ड की इन लोकसभा सीटों पर स्टार प्रचारक सीएम साय का तूफानी दौरा,पड़ोसी राज्यों में भी साय के सांय-सांय की चर्चा

IMG 20240510 WA0004

जशपुर – भाजपा के स्टार प्रचारक सीएम छत्तीसगढ़ विष्णुदेव साय प्रदेश की सभी 11 सीटों में लोकसभा चुनाव खत्म कर झारखण्ड और ओडिशा में चुनाव प्रचार की कमान संभाले हैं।श्री साय शुरु से ही पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के गुड बुक में हैं। इस लोकसभा चुनाव में भी वे भाजपा के स्टार प्रचारक के रूप में दूसरे राज्यों में जनसभाओं में भाजपा के पक्ष में प्रचार करने जा रहे हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रदेश में जिस तरह सीएम श्री साय  मोदी गारंटी के तहत किए वादे सांय सांय पूरे कर रहे हैं,उसे लेकर विष्णुदेव साय को झारखंड प्रदेश में चुनावी सभाएं करने का बड़ा दायित्व दिया गया है। 10 मई शुक्रवार को श्री साय सुबह 11 बजे से 11.45 बजे तक झारखंड के पश्चिम सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र के मणिपुर ग्राउंड में, दोपहर 12.50 से 1.35 बजे तक खूंटी लोकसभा क्षेत्र के  गाताडीह प्रखंड ग्राउंड में और 2.40 बजे से 3.25 बजे तक लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के छतरपुर गार्डन ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। झारखंड के इन तीनों लोकसभा क्षेत्रों में आदिवासी मतदाताओं की संख्या बहुतायत में है। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय के कार्यों और हर समुदाय खासकर आदिवासी समुदाय में उनकी गहरी पैठ को देखकर माना जा रहा है कि वे झारखंड में भी मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में करने में और पार्टी के लिए माहौल बनाने में सफल होंगे।