*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं*

IMG 20240804 WA0005

  रायपुर 26 अगस्त/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी प्रदेशवासियों को भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर्व की बधाई देते हुए समस्त छत्तीसगढ़ वासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा सभी पर बनी रहे। उल्लेखनीय है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर छत्तीसगढ़ में इस महापर्व को उत्साहपूर्वक मनाया जाता है।

**राष्ट्रपति से मुलाकात कर लौटी छात्राओं ने की श्रीमती कौशल्या साय से सौजन्य भेंट,श्रीमती साय ने दी बधाई,शुभकामना**

IMG 20240824 WA0027

  *जशपुर, 25 अगस्त 2024* – राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर लौटीं शासकीय हाईस्कूल बगिया की दो छात्राएं, रजनी चौहान और रिया साय, ने शनिवार को श्रीमती कौशल्या साय से सौजन्य भेंट की। दोनों छात्राएं कक्षा 9 में पढ़ाई कर रही हैं और हाल ही में रक्षाबंधन के अवसर पर सरगुजा संभाग के पांच छात्राओं के साथ राष्ट्रपति से मिली थीं। श्रीमती कौशल्या साय, जो मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी हैं, ने छात्राओं का स्वागत किया और उन्हें उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी। उन्होंने छात्राओं को मेहनत और लगन से पढ़ाई जारी रखने की प्रेरणा दी और कहा कि सच्चे मन से किया गया परिश्रम कभी व्यर्थ नहीं जाता। रजनी और रिया ने श्रीमती साय के साथ अपने दिल्ली यात्रा के अनुभवों को साझा किया, जिसमें राष्ट्रपति से मुलाकात और राजधानी के महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण शामिल था। इस मौके पर शासकीय हाईस्कूल बगिया के प्रिंसिपल,  दिनेश शर्मा भी उपस्थित थे। गौरतलब है कि खेल, संगीत और अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर इन छात्राओं का चयन किया गया था, जिसके अंतर्गत सरगुजा संभाग से पांच छात्राएं राष्ट्रपति से मिलने गईं थीं, जिनमें जशपुर जिले से रजनी और रिया का चयन हुआ था।

ये कैसी धोखाधड़ी ! सीएम साय के निर्देश पर राजस्व अधिकारियों की जांच पूरी,पढ़िए पूरा मामला,,

IMG 20240822 172200

जशपुर – कुनकुरी थाना क्षेत्र के कंडोरा का एक जमीन मालिक किसान जमीन के दलाल और खरीददार के हाथों अपनी सारी जमीन गंवा बैठा।धोखाधड़ी का शिकार हुए किसान की फरियाद पुलिस ने नहीं सुनी तो उसने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सामने अपनी परेशानी रखी।सीएम के निर्देश पर जांच में एसडीएम कुनकुरी ने पाया कि किसान के साथ धोखाधड़ी हुई है। दरअसल, मामला कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के कंडोरा गांव का है,जहां निवासी बुधन राम रौतिया की शिकायत पर मुख्यमंत्री कैम्प बगिया से राजस्व विभाग को जांच एवं कार्यवाही करने के निर्देश मिले।जिसमें किसान बुधन राम की शिकायत यह है कि आवेदक की 1.16 एकड़ जमीन का सौदा रूपये 20 लाख में करवा के सम्पूर्ण रकबा 2.35 एकड़ भूमि को छल एवं धोखे से ग्राम चराईडांड पकरीटोली निवासी धुरवा राम जगमोहन जाति रौतिया के द्वारा जशपुर निवासी सत्येन्द्र सिंह तथा सफदर हुसैन के नाम पर बिना पैसा दिये रजिस्ट्री करा लिया गया। उक्त संबंध में एसडीएम कुनकुरी द्वारा तहसीलदार कुनकुरी से जांच प्रतिवेदन मंगाया गया, प्राप्त जांच प्रतिवेदन अनुसार आवेदक बुधन राम पिता मंगरा जाति रौतिया निवासी ग्राम कण्डोरा प०ह०न० 14 रा.नि.म. तह० – कुनकुरी जिला जशपुर छ०ग० में आवेदित भूमि ख0न0 292 / 3 रकबा 0.950 हे० मे से रकबा 1.16 एकड़ भूमि को रूपये 20. लाख में ब्रिकी हेतु घुरवा राम उर्फ जगमोहन राम जाति रौतिया निवासी ग्राम चराईडांड पकरीटोली के द्वारा ग्राहक खोजकर बुधन राम पिता मंगरा जाति रौतिया को जशपुर ले गया और सफदर हुसैन से बातचीत जमीन संबंधित ब्रिकी हेतु घुरवा के द्वारा कराया गया। घुरवा एवं सफदर हुसैन दोनों बुधन को न्यायालय जशपुर में एग्रीमेंट के लिए ले गये और स्टाम्प में अंगुठा लगवाये। आवेदक अनपढ़ हूँ, कहकर बोल रहा है। आवेदक का कहना है कि घुरवा से 1 एकड़ का बातचीत हुआ था, लेकिन 2.35 एकड़ को धोखाधडी करके गलत तरीके से घुरवा एवं सफदर हुसैन द्वारा रजिस्ट्री करा लिया गया है। रजिस्ट्री के समय 5लाख का चेक दिये गये थे लेकिन वो चेक में आवेदक का नाम गलत होने से सफदर हुसैन चेक को वापस ले लिया। उसके बाद 5.10.2023 को आवेदक के खातें में सफदर हुसैन द्वारा 5 लाख 10 हजार डाल दिया आवेदक द्वारा शेष पैसा नहीं मिलने से नामांतरण रोक लगाने के लिए न्यायालय कुनकुरी में आवेदन दिया गया। उसके बाद सफदर हुसैन द्वारा बुधन राम को 15 लाख का चेक दिया जिसका चेक न. 800910 दिनांक 23.01.2024 अंकित है। उक्त चेक से आवेदक को जमा अभी तक नही हुआ क्योंकि सफदर हुसैन के खाते में पैसा नहीं था। उसके बाद दुबारा दुसरा चेक सफदर हुसैन द्वारा दिया गया जिसका चेक न0800911 दिनांक 25.02. 2024 को दिया इस चेक से भी बुधन के खाते में अभी तक पैसा जमा नहीं हुआ है। कारण सफदर हुसैन के खाते में पैसा नहीं था । आवेदक का कहना है कि हमारा जमीन वापिस चाहिए और 5 लाख रूपये वापस ले जाय ।   उपरांत आवेदक बुधनाथ राम का कथन लिया गया। कथन अनुसार आवेदक के घर में लगभग एक साल पहले धुरवा राम (जगमोहन), निवासी चराईडांड, खुंटीटोली तहसील दुलदुला आकर मेरी जमीन की कागजात पर्चा पट्टा लेकर चला गया था। फिर कई बार मेरे घर आकर मुझे धुरवा अपने साथ जशपुर ले जाकर सैययद सफदर हुसैन नाम के व्यक्ति के पास खडा कर देता था। उससे धुरवा क्या लेन-देन करता था इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है। एक बार धुरवा बोला कि सैययद सफदर हुसैन ने एक हजार दिया। धुरवा मुझको लगभग 04 बार अपने साथ जशपुर लिया था। आवेदक ने जो बयान दिया है वह यह है कि  ग्राम कण्डोरा महुआटोली में भूमि स्वामी हक की भूमि खसरा नं. 292/3 रकबा 0.950हे./2.35 एकड स्थित है जिसमें से रकबा 1.16 एकड/50 डिसमिल की खरीद-बिकी की बात धुरवा के साथ 20 लाख में हुई थी। मैं बकरी चराने गया था। दिनांक 26 सितम्बर 2023 को जितिया त्यौहार के एक दिन बाद मुझे अपने घर से कार मैं बैठाकर पहले लोरो लिया फिर वहां से सैययद सत्तर हुसैन के साथ मुझे बिठा दिया और वहां से मुकुंद होटल ले गया और खाना मुर्गा भात खिलाया। खाना खिलाकर अपने कार में बैठाकर पंजीयक कार्यालय कुनकुरी लिया फिर 15 लाख का चेक दे रहा था तो मैं बोला चेक नहीं लूंगा कल पैसा दे देना था तो फिर वापस ले गया। कार में बैठकार मुझे रजिस्ट्री ऑफिस में 2.32 कहना करके बार-बार बोला। 2, 32 नहीं बोलोगे तो काम गडबडा जाएगा बोला तो मै रजिस्ट्री ऑफिस में 2, 32 बोला। 2, 32 का क्या मतलब है मैं नहीं जानता हूं। मेरी कण्डोरा में कुल भूमि खसरा नं. 292/3 रकबा 0.950हे./2.35 है जिसमें से 50 डिसमिल जमीन ब्रिकी का रजिस्ट्री कराने के नाम से पूरा जमीन को धोखाधडी से धुरवा व सैय्यद सफदर हुसैन द्वारा मुझ अनपढ आदमी से रजिस्ट्री करवा लिया है। उसके बाद मुझे कोई रूपया पैसा नहीं दिया था। फिर मैं इधर-उधर शिकायत करने के लिए भटकने लगा तो मेरे खाता में डर से 05 लाख रूपया डाल दिया था। मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं थी जब मैं अपने पूर्व में रखे 10 हजार को चेक कराने गया तो पता चला कि 05 लाख रूपया डलाया है। उसके बाद मेरा 50 डिसमिल का 20 लाख में बात हुई जमीन का पैसा नहीं मिलने एवं मेरे 50 डिसमिल के जगह मेरी पूरी जमीन खसरा नं. 292/3 रकबा 0.950हे./2. 35 को धोखाखडी से घुरवा और सैययद सफदर हुसैन द्वारा रजिस्ट्री करा लिया गया है, करके जानकारी होने पर मेरे द्वारा थाना प्रभारी कुनकुरी में जा कर सूचना दिया गया। किन्तु क्या कार्यवाही हुई है उसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है। कुछ कार्यवाही नहीं होने के बाद मैं माननीय मुख्यमंत्री महोदय के बगिया यहां जाकर शिकायत किया। उपरोक्त जांच प्रतिवेदन एवं कथन से स्पष्ट प्रतीत है कि प्रार्थी बुधनराम पिता मंगरा जाति रोतिया निवासी कण्डोरा महुआवटोली से उसके अनपढ होने का फायदा उठाकर घुरवा (जगमोहन) दलाल एवं केता सैययद सफदार हुसैन द्वारा धोखाधडी से आवेदक की ग्राम कण्डोरा में स्थित भूमि खसरा नं 292/3 रकबा 0.950 हे0/2.35 एकड जमीन को 50 डिसमिल जमीन को 20 लाख में सौदा कर पूर्ण रकबा 2.35 एकड को रजिस्ट्री करा लिया एवं 05 लाख रूपया ही दिया है। अतः अनावेदकगण सैय्यद सफदर … Read more

*मुख्यमंत्री श्री साय ने सपरिवार श्री महाकालेश्वर के दर्शन कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की*

IMG 20240819 WA0014

रायपुर, 19 अगस्त 2024/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय पवित्र सावन मास के अंतिम दिवस, पांचवें सोमवार को आज बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में सपरिवार श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। मुख्यमंत्री श्री साय ने पवित्र ज्योतिर्लिंग की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया एवं समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की दी शुभकामनाएं*

IMG 20240804 WA0005

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। रक्षाबंधन पर्व की पूर्वसंध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में श्री साय ने कहा है कि भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का पर्व ’रक्षाबंधन’ हमारी संस्कृति का महत्वपूर्ण त्यौहार है। इस दिन बहनें मंगल कामना के साथ अपने भाईयों को रक्षा सूत्र बांधती हैं और भाई उनकी रक्षा का वचन देते हैं। यह त्यौहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत बनाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार अपनी बहनों के साथ सभी महिलाओं के प्रति सम्मान, सुरक्षा और अस्मिता के लिए जागरूक और प्रतिबद्ध करता है।

*स्वतंत्रता दिवस पर श्रीमती कौशल्या साय ने कन्या हाई स्कूल ग्राउंड कुनकुरी में फहराया तिरंगा* *श्रीमती साय ने मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का किया वाचन*

IMG 20240815 143336

*स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई और शुभकामनाएं* *उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित* जशपुर 15 अगस्त 2024/15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने कन्या हाई स्कूल ग्राउंड कुनकुरी में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर श्रीमती साय ने मुख्यमंत्री का जनता के नाम का संदेश का वाचन भी किया। उन्होंने वहां पर मौजूद सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में श्रीमती कौशल्या साय ने देश पर अपनी जान न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों को याद करते हुए कहा की उनके समर्पण और त्याग की वजह से आज हम सभी खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं । श्रीमती साय ने इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरुस्कृत भी किया। श्रीमती कौशल्या साय ने इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हुए इस कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती अंजना मिंज, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अंजेम टोप्पो सहित अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और अन्य लोग मौजूद थे।

*सीएम कैम्प कार्यालय बगिया में मुख्यमंत्री की धर्म पत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने किया ध्वजारोहण, देश की रक्षा में बलिदान हुए जवानो को दी श्रद्धांजलि…….*

IMG 20240815 WA0006

जशपुर –  स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्म पत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय ने बगिया स्थित सीएम कैम्प कार्यालय में ध्वजा रोहण किया,इस मौके पर कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारी एवं सुरक्षा में तैनात जवान मौजूद रहे। इसके बाद श्रीमती साय बीएल स्कुल और बंदरचुँवा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ध्वजा रोहण कर बलिदानी जवान आरक्षक अलसन एक्का,नोवेल खलखो,राजकुमार करकेट्टा और मनसीद कुजूर को श्रद्धांजलि अर्पित किया। उन्होंने कहा की देश की सीमा पर और देश के अंदर दुश्मनो से लोहा लेते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले इन जाँबाज जवानों के दम पर ही हम और हमारा देश सुरक्षित है। इन बलिदानी जवानों का देश सदैव ऋणी रहेगा। इसके बाद कौशल्या साय कुनकुरी खेल मैदान में बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण करने रवाना हुईं।

सीएम साय बैकुंठवासी कुमार दिलीप सिंह जूदेव को याद कर हुए भावुक,कहा-मेरे राजनीतिक गुरु थे स्व. जूदेव,किलकिला में खोला विकास का पिटारा

IMG 20240814 WA0039

*बेहद सरल-सहज व्यक्तित्व के धनी स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव हमेशा लोगों के जेहन में रहेंगे जिंदा: विष्णुदेवः* *मुख्यमंत्री ग्राम किलकिला में स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव के पुण्य तिथि पर आयोजित संस्कृति गौरव महासम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह में हुए शामिल* *नगर पंचायत पत्थलगांव को नगरपालिका बनाने की भी घोषणा* जशपुर – 14 अगस्त 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज पत्थलगांव तहसील के ग्राम किलकिला में पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव के पुण्य तिथि के अवसर पर आयोजित संस्कृति गौरव महासम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम में उन्होंने नगर पंचायत पत्थलगांव को नगरपालिका बनाने सहित कई घोषणाएं की। सांसद श्री राधेश्याम राठिया, विधायक श्रीमती गोमती साय और श्रीमती रायमुनी भगत, किलकिलाधाम के मुख्य पुजारी श्री श्री 1008 स्वामी कपिलदास जी महाराज भी इस अवसर पर मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने सभा में मौजूद साधु, संत और विशाल जनसमूह के बीच स्वर्गीय श्री जूदेव का पुण्य स्मरण करते हुए कहा की वे मेरे राजनैतिक गुरु थे। मैंने उनके साथ 25 साल से अधिक राजनीति में साथ रहकर काम किया। वे बेहद सरल हृदय व्यक्ति थे। सभी के साथ वे अपनेपन के साथ मिलते थे। किसी के साथ उनकी नाराजगी नहीं रही। जिससे भी एक बार मिल लेते थे उनका नाम कभी नहीं भूलते थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा की स्वर्गीय जूदेव का डील-डौल और व्यक्तित्व सहज ही लोगों को आकर्षित करता था। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार मोदी की गारंटी को तेजी से लागू कर रही है। 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से किसानों को धान की कीमत दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ की महिलाओं को महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रति माह 1000 रूपए का सम्मान राशि दी जा रही है। तेंदूपत्ता संग्राहकों को प्रति मानक बोरा 4000 से बढ़ाकर 5500 रूपया किया गया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा चरण पादुका योजना को फिर से लागू किया जाएगा। कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव को याद करते हुए कहा की उनकी ऊंगली पकड़कर मैने राजनीति का पाठ सिखा है। वे एक महापुरुष, कर्मवीर और योद्धा थे। मेरा सौभाग्य है की उनके साथ लंबे समय तक काम करके सीखने का अवसर मिला। कार्यक्रम को विधायक श्रीमती गोमती साय, गहिरा गुरु आश्रम के पुजारी बभ्रुवाहन जी महाराज ने भी संबोधित किया। *आजादी-पर्व पर सीएम ने पत्थलगांव विधानसभा में खोल दिया सौगातों का पिटारा* मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में जनकल्याण के कई घोषणाएं की। जिसमें पत्थलगांव में स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की विशाल प्रतिमा का निर्माण, हर वर्ष उनकी जयंती भव्य तरीके से मनाने की घोषणा, किलकिलेश्वर महादेव परिसर में प्रवेश द्वार बनाने के साथ ही बाउंड्रीवाल, सौंदर्यीकरण, परिसर में सोलर लाइट लगाने सहित गौशाला के उन्नयन की घोषणा, नगर पंचायत पत्थलगांव को नगरपालिका बनाने की घोषणा, मांड नदी में बने एनीकेट में घाट निर्माण और सौंदर्यीकरण की घोषणा, पत्थलगांव के मुख्य चौक से रायगढ़, जशपुर और अंबिकापुर की ओर जाने वाली सड़कों के 3-3 किलोमीटर तक निर्माण किए जाने की घोषणा, पत्थलगांव में मॉडर्न बस स्टैंड बनाया जाएगा, पत्थलगांव में ऑडिटोरियम बनाने की घोषणा, रेस्ट हाउस का उन्नयन का कार्य, नगर पंचायत कोतबा पीएससी को सीएससी बनाए जाने की घोषणा। इस अवसर पर कृष्ण कुमार राय, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, सुनील गुप्ता, कमिश्नर  जी. आर. चुरेंद्र, आईजी अंकित गर्ग, कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल, पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गांव बगिया में शिव भक्ति की बही बयार,तीन दिनों तक हुआ शिव महापुराण का वाचन

IMG 20240810 WA0042

और,,, जशपुर –  बगिया के श्री फलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय 51 हजार पार्थिव शिवलिंग, रुद्राभिषेक हवन पूजन के साथ समापन हुआ।इस मौके पर शिव महापुराण की कथा का भी शुक्रवार को विशाल भंडारा के साथ संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय की उपस्थिति में सैकड़ों श्रद्वालुओं ने 51 हजार पार्थिव शिवलिंग बना कर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चन कर,शिव महापुराण की कथा का श्रवण किया। उल्लेखनिय है कि बगिया के श्रीफलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में शिव कथा महापुराण एवं पार्थिव शिवलिंग निर्माण पूजन का आयोजन हर साल किया जाता है। इस साल यह आयोजन बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ था। बीते तीन दिनों से सुप्रसिद्व कथा वाचिका किशोरी राजकुमारी तिवारी शास्त्री की कथा सुनने के लिए श्रद्वालु यहां जुट रहे थे। आयोजन के अंतिम दिन पंडित राधेश्याम मिश्रा,गगन शर्मा,केयूर भूषण तिवारी,आजाद शर्मा,नवीन शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से भगवान महादेव की पूजा संपन्न कराया। कथा वाचिका किशोरी राजकुमारी तिवारी शास्त्री ने श्रद्वालुओं को कथा सुनाते हुए कहा कि पार्थिव शिव लिंग की पूजा कभी खाली नहीं जाती। भगवान महादेव श्रद्वालुओं की मनोकामना अवश्य पूरी करते हैं। उन्होनें कहा कि भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए दिखावा नहीं,श्रद्वा की जरूरत होती है। हवन और पूजन के बाद विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। यहां हजारों श्रद्वालुओं ने भगवान महादेव की प्रसाद ग्रहण किया। शिव महापुराण की कथा का सफलता पूर्वक आयोजन संपन्न होने पर कौशल्या साय ने आयोजन में सहयोग देने वाले कार्यकर्ताओं और श्रद्वालुओं का आभार जताया है।

विश्व आदिवासी दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी आदिवासी समुदाय को शुभकामनाएं*

IMG 20240510 WA0003

  रायपुर, 9 अगस्त 2024 – छत्तीसगढ़ राज्य के  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी समुदाय को अपनी बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने X (पूर्व में ट्विटर) और अपने फेसबुक पेज पर संदेश साझा करते हुए कहा, “जल, जंगल और जमीन के संरक्षण में सदियों से तल्लीन, प्रकृति के सच्चे सेवक आदिवासी भाई-बहनों को विश्व आदिवासी दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।” विष्णुदेव साय ने आदिवासी समुदाय की महती भूमिका की प्रशंसा करते हुए कहा, “आप सभी सदियों से प्रकृति की उपासना करते हुए सभ्यता और संस्कृति को अक्षुण्ण बनाए रख रहे हैं एवं हमारी स्वर्णिम इतिहास की धरोहर का परचम थामे हुए हैं। राष्ट्र और समाज के उत्थान में आप सभी आदिवासी भाई-बहनों की महत्वपूर्ण भूमिका है।” उन्होंने यह भी कहा कि सरकार गौरवशाली आदिम संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर कार्यरत है और आदिवासियों की खुशहाल जिंदगी और उनकी प्रगति के लिए समर्पित है। अंत में उन्होंने पुनः आदिवासी समुदाय को विश्व आदिवासी दिवस की बधाई दी। साय का यह संदेश आदिवासी समुदाय के प्रति उनके सम्मान और संवेदनशीलता को दर्शाता है, जो इस दिवस को और भी खास बना देता है।